भारत में कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद हैं, जिन्हे देखने के लिए लोग देश-विदेशों से आते हैं। जिनमें से महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जो विदेशी पर्यटकों द्वारा सबसे पसंद किया जाता है। यह भारत का एक प्रमुख राज्य है जिसको ‘गेटवे ऑफ द हार्ट ऑफ इंडिया’ के नाम से भी जाना जाता है।
यहाँ पर आपको प्राचीन किले, गुफाएं, मंदिर, ऐतिहासिक महल, प्राकृतिक पर्यटक स्थल आदि देखने को मिलते हैं और साथ में पिकनिक स्पॉट्स भी मौजूद हैं जहाँ पर आप मनोरंजन भी कर सकते हैं। हर साल पर्यटकों को यहाँ के खूबसूरत पर्यटक स्थल अपनी और आकर्षित करते हैं। जिससे यहाँ पर पर्यटकों की भीड़ सालभर लगी रहती है।
महाराष्ट्र भारत का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल में तीसरे स्थान पर आता है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज की पोस्ट में हम आपको 42 tourist places in maharashtra के बारे में विस्तार में बताएँगे। ध्यान से पढ़कर आप भी अपने वेकेशन पर यहाँ आने का प्लान ज़रूर करें।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
1. मुंबई
मुंबई एक ऐसा शहर है जो महाराष्ट्र की राजधानी है और देश की आर्थिक राजधानी भी कहलाती है। यह शहर किसी सपनों के शहर से काम नहीं है। महाराष्ट्र भारत के चार महानगरों में से एक है। और यह भारत की आर्थिक राजधानी भी है।
मुंबई को बॉलीवुड के सितारों का घर भी कहा जाता है। यहाँ के प्रमुख पर्यटक स्थल जैसे- गेटवे ऑफ़ इंडिया, ताज होटल, मरीन ड्राइव, जूहू बीच, हैंगिंग गार्डन, हाजी अली दरगाह, सिद्धिविनायक मंदिर आदि मुख्य स्थल देखने को मिलते हैं। मुंबई शहर अरब सागर के किनारे बसा हुवा है। आप यहाँ पर आकर ये सभी स्थल देखकर ज़रूर जाएं
2. शिरडी
सांई बाबा जो कि महान संत कहलाए जाते हैं उनकी जन्मभूमि शिरडी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है। यहाँ पर सांई बाबा का भव्य मंदिर बना हुआ है। जो कि सांई भक्तों का एक पावन धाम है।
यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल है यहाँ पर हर साल लाखों की संख्या में भक्तजन पहुँचते हैं। मान्यता के अनुसार सांई बाबा के दर्शन करके श्रद्धालुओं के कष्ट दूर हो जाते हैं। सांई बाबा का मंदिर विश्व के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है। यहाँ पर श्रद्धालु ढेर सारा धन, सोना-चाँदी बाबा को दान करते हैं।
3. महाबलेश्वर
महाबलेश्वर को पांच नदियों की भूमि कहा जाता है, यहाँ पर कृष्णा, कोयना, सावित्री, गायत्री, वीणा नदियां बहती हैं। महाबलेश्वर मंदिर भारत के धार्मिक व पवित्र स्थलों में से एक है। जो कि सतारा जिले में स्थित है। यह एक खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। महाबलेश्वर के जंगल औषधीय और आयुर्वेदक पौधों से भरा हुवा है। यह मंदिर 16वीं शताब्दी में बना था।
4. पुणे
पुणे महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी है जो की पूर्व में पेशवाओं की राजधानी कही जाती थी और इसे ‘क़्वीन ऑफ़ द दक्कन’ भी कहा जाता है। पुणे महाराष्ट्र का दूसरा बड़ा शहर है।
यहाँ पर शनिवारवाड़ा महल है जिसे पेशवा निवास स्थान कहा जाता है जिसकी नीव बाजीराव प्रथम ने रखी थी। यहाँ पर बहुत से ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल देखने को मिलते हैं। यह चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है। इन सभी को देखने पर्यटक यहाँ आने को उत्साहित रहते हैं।
5. नासिक
महाराष्ट्र का नासिक शहर एक प्राचीन और धार्मिक शहर है जो कि गोदावरी नदी के तट पर बसा है। यहाँ पर भी 12 वर्षों के बाद कुम्भ मेले का आयोजन होता है। यहाँ पर बहुत सारे मंदिर हैं, हर साल बहुत सारे पर्यटक यहाँ पहुँचते हैं। यहाँ पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से 1 ज्योतिर्लिंग है त्रम्ब्केश्वर स्थित है। यहाँ पर घूमने के लिए आप अंजनेरी हिल्स, ब्रह्मगिरि हिल्स, मुक्तिधाम मंदिर आदि स्थित है जहाँ आप घूम सकते हो।
6. लोनावला
यह पुणे जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह भी एक महाराष्ट्र का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। लोनावला का शाब्दिक अर्थ ‘लेनों की श्रृंखला’ से है। यहाँ पर झीलें, झरने और प्राकृतिक नज़ारे देखने को मिलते हैं। लोनावला को झीलों का जिला कहा जाता है, यहाँ पर बहुत सी झीलें देखने को मिलती है। यहाँ की मिठाइयां बेहद मशहूर हैं। लोनावला को सहयाद्रि पहाड़ियों के मणि नाम से भी जाना जाता है। गर्मियों में लोनावला सबसे अच्छी जगह है घूमने के लिए।
7. अमरावती
अमरावती महाराष्ट्र का सबसे अच्छे शहरों में से एक है। अमरावती का शाब्दिक अर्थ है ‘अमरों का निवास’। यह एक धार्मिक स्थल, तीर्थ स्थल और विरासत भवनों के लिए सुप्रसिद्ध है। यह महाराष्ट्र के उत्तरी सीमा पर स्थित है। अमरावती में घूमने के लिए आप इन जगहों में जा सकते हैं जैसे- भीमकुण्ड, अम्बादेवी मंदिर, सती धाम, हरिकेन पॉइंट आदि अन्य जगह घूमने के लिए अमरावती में सबसे अच्छी हैं।
8. औरंगाबाद
महाराष्ट्र का औरंगाबाद शहर टूरिस्ट कैपिटल कहा जाता है। यहाँ पर अजंता-एलोरा की गुफाएं, बीवी का मकबरा, दौलताबाद किला बहुत फेमस है यह विश्व भर में गुफाओं के किले के नाम पर प्रसिद्ध है। यहाँ पर 12 ज्योतिर्लिंगों में से 1 ज्योतिर्लिंग घृष्णेश्वर मंदिर स्थित है। मुगल सम्राट औरंगजेब के नाम पर ही इसका नाम औरंगाबाद पड़ा। यहाँ पर मंदिर और दरगाह एकसाथ देखने को मिलते हैं। देश विदेश से यहाँ पर पर्यटक आते हैं। यहाँ पर आमतौर पर मराठी भाषा बोली जाती है।
9. नागपुर
नागपुर को भारत की ‘ऑरेंज सिटी’ के नाम से जाना जाता है क्योँकि यहाँ पर अलग-अलग किस्म के संतरे पाए जाते हैं। नागपुर को महाराष्ट्र की शीतकालीन राजधानी कहा जाता है। नागपुर को टाइगर कैपिटल ऑफ़ इंडिया भी कहा जाता है क्योँकि इस शहर के आसपास टाइगर रिज़र्व है। यहाँ आकर आप फुटाला झील, अम्बाझरी झील, रामटेक किला मंदिर, दीक्षा मंदिर, नारंगी बाग़ जैसी बहुत से सुन्दर जगहों को देख सकते हैं।
10. रत्नागिरी
महाराष्ट्र का रत्नागिरी एक ऐसा ऐतिहासिक पर्यटक स्थल है जो मराठाओं के इतिहास को अपनी कला व संस्कृति में संजोये रखता है। रत्नागिरी बेहद ही खूबसूरत पर्यटक स्थल है। यह भारत के पश्चिमी घात पर अवस्थित एक तटीय जिला है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जन्मस्थली भी यहां पर है। खूबसूरत सहाद्रि पर्वतमालाओं से घिरा ये शहर है। यहाँ के हापुस आम बहुत ही फेमस हैं। यहाँ पर आपको 400 साल पुराना स्वयंभू गणपति मंदिर, ऐतिहासिक रत्नदुर्ग किला, जयगढ़ किला, मालगुडी आदि देखने को मिलेंगे।
11. खंडाला
खंडाला हिल स्टेशन अपने घास के मैदान, खूबसूरत घाटियों के लिए प्रसिद्ध है। झीलों के लिए भी यह काफी प्रसिद्ध है। शहर की भीड़-भाड़ से दूर शांत वातावरण में कुछ पल बिताने के लिए यह बहुत ही शानदार जगह है। खंडाला में मौसम साल भर बहुत ही खुशनुमा रहता है। यहाँ पर ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है। यहाँ घूमने के लिए आप इन जगहों पर जा सकते हैं – राजमाची पॉइंट, भजा गुफाएं, लोहगढ़ का किला, कर्नाली पक्षी अभ्यारण्य, तुंगा किला आदि।
12. पंचगनी
पंचगनी महाराष्ट्र के सबसे ठन्डे इलाकों में से एक हैं। यह पहाड़ी से घिरा हुआ एक हिल स्टेशन है। यह ब्रिटिशिस और भारतीय पौराणिक अवशेषों के साथ-साथ ऐतिहासिक भूमि भी है। ब्रिटिश के समय में इस जगह को ग्रीष्मकालीन रिसोर्ट के रूप में समय बिताने के लिए उपयोग में लाया जाता था। यहाँ पर आप इन जगहों में घूम सकते हो- टेबल लैंड, सिडनी पॉइंट, पारसी पॉइंट, राजपुरी गुफाएं, केट्स पॉइंट।
13. कोल्हापुर
कोल्हापुर पंचगंगा नदी के तट पर बसा एक सुन्दर पर्यटक हिल स्टेशन है। यहाँ का नाम कोल्हापुर यह पौराणिक कहानी कोल्हासुर से लिया गया है। यह शहर अपने रंग-बिरंगे परिधान और चपल्लों के साथ अन्य बहुत सी चीज़ों के लिए मशहूर है। यह एक प्राचीन शहर है जिसपर इतिहास में भोसले छत्रपति का शासन था। यहाँ पर कई सारे प्राचीन मंदिरों अवस्थित हैं।
14. अलीबाग
अलीबाग को मिनी गोवा भी कहा जाता है यह महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में बसा एक छोटा सा समुद्रीय शहर है। यह चरों तरफ से समुद्र से घिरा है। मान्यता के अनुसार यहाँ पर अली ने बहुत सारे आम और नारियल के पेड़ लगाए थे। यह महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है। मुंबई के लोग ज्यादातर अपना वीकेंड बिताने अलीबाग में समुन्दर के किनारे आते हैं।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
15. अजंता और एलोरा की गुफाएं
अजंता गुफा तीस गुफाओं से मिलकर बना एक समूह है जिसे घोड़े के आकर की नाल पर बनाया गया है पहाड़ों को काटकर और एलोरा की गुफाओं में 34 मठ तथा मंदिर हैं जो पहाड़ों के किनारे फैला हुआ है। इन गुफाओं का निर्माण 5वीं व 10वीं शताब्दी में किया गया था। यह भारत के सबसे प्राचीन रॉक-कट गुफाओं में से एक है। इन गुफाओं को सुन्दर मूर्तियों और चित्रों से सजाया गया है जिसमे बौद्ध, जैन और हिन्दू धर्म का मिश्रण मिलता है।
16. माथेरान
यह महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में बसा एक छोटा सा हिल स्टेशन है और यह भारत का भी सबसे छोटा सा हिल स्टेशन कहा जाता है। इसके बावजूद भी इसे महाराष्ट्र के खूबसूरत स्टेशनों में शामिल किया गया है। माथेरान का अर्थ माता का जंगल होता है। यहाँ का वातावरण आकर्षक, शांत, आस-पास हरियाली से भरा है। यहाँ पर आप लुइस पॉइंट, चार्लोट लेक, मंकी पॉइंट, शिवाजी की सीढ़ी आदि फेमस है।
17. लवासा
यह भारत का पहला प्लांड हिल स्टेशन है, जिसे इटली के पोर्तोफिना शहर की तरह बनाया गया है। यहाँ पर एडवेंचर एक्टिविटी सबसे यदा होती है। यह महाराष्ट्र का एक लाजवाब हिल स्टेशन है। यहाँ के आलिशान होटल, रिसोर्ट, मॉल ये सभी लक्ज़री सेवाएं पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहाँ का प्रमुख- लेकशोरे वाटरस्पोर्ट्स, घानगढ किला, दासवे व्यू पॉइंट आदि हैं।
18. तारकरली
ये जगह साफ़-सुथरे बीच के लिए फेमस है यह अपने समुद्री तटों के लकिये फेमस है। पर्यटकों की चहलकदमी यहाँ पर बरक़रार रहती है, वाटर स्पोर्ट्स(स्कूबा डाइविंग, बोट राइड, पैरासेलिंग) के लिए ये जगह बेहद मशहूर है। यहाँ पर आचरा बीच, सिंधु दुर्ग किला, मालवण आदि देखने को मिलते हैं।
19. दौलताबाद
इसे देवगिरि के नाम से भी जाना जाता है। जो कि दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगर है। दौलताबाद का किला महाराष्ट्र के सात अजूबों में गिना जाना है। इस किले तक पहुँचने के लिए लगभग 750 सीढियाँ चढ़नी पड़ती है। यहाँ का प्रमुख आकर्षण का केंद्र चीनी महल है बहुत से पर्यटक इसे देखने आते हैं।
20. भंडारदरा
यह भी एक महाराष्ट्र का प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। जो कि सहाद्रि पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहाँ पर मन मोह लेने वाली हरयाली, गहरी झीलें मन मोह लेते हैं। इसे प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ मनोरम रूप से भी देखा जाता है।
21. लातूर (tourist places in maharashtra)
यह महाराष्ट्र का एक प्राचीन शहर है। मान्यता है कि इस शहर को राष्ट्रकूट शासकों ने विकसित किया था। यह मराठवाड़ा क्षेत्र के सबसे बड़े शहरों में से एक ही। यहाँ पर बोली जाने वाली भाषा मराठी है। यहाँ पर पुराणी गुफाओं से लेकर कई ऐतिहासिक संरचनाएं भी मौजूद है। यहाँ पर घूमने के लिए औसो फोर्ट, गंज गोलाई, खरोसा की गुफाएं आदि फेमस है।
22. रायगढ़
अरब सागर से घिरा यह स्थान महाराष्ट्र के मुख्य पर्यटक स्थलों में से एक है। यहाँ पर समुद्र तट, भव्य किले, प्राचीन मंदिर आदि अवस्थित है। शिवजी महाराज ने इस स्थान पर कब्ज़ा का मराठा साम्राज्य की राजधानी बनाया था। यहाँ पर घूमने के लिए- रायगढ़ का किला, मुरुद जंजीरा किला, दिवेगर बीच आदि हैं।
23. ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान
ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान चंद्रपुर जिले में स्थित है। यहाँ पर आपको वन्य जीवों और वनपतियों की दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिलती है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बाघ आपको यहाँ देखने को मिलते हैं। वन्य जीवों के साथ-साथ यहाँ पर पक्षियों और तितलिययों की विभिन्न प्रकार की प्रजातियां देखने को मिलती हैं। जंगल सफारी करके आप यहाँ पर बाघ, भालू आदि जानवर देख सकते हैं।
24. अम्बोली
अम्बोली महाराष्ट्र का एक सुन्दर व छोटा हिल स्टेशन है। मानसून में यहाँ पर अत्यधिक बारिश होती है। यहाँ पर आप बारिश के फुहारों का मज़ा ले सकते हो। यहाँ पर धरती का अनोखा श्रृंगार देखने को मिलता है। क्यूंकि यहाँ पर झरनों का स्वर्ग है।
25. इगतपुरी
यह महाराष्ट्र के नासिक जिले में पड़ता है। सहाद्रि पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यह अपने प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहाँ पर देखने के लिए – त्रिंगलवाड़ी फोर्ट, कैमल घाटी, वेटरन डैम, विपश्यना केंद्र आदि है।
26. कामशेत
पश्चिमी घाट में स्थित यह एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ का मौसम राज्य के अन्य स्थलों की तुलना में लकाफ़ी शुष्क व ठंडा है। यह पैराग्लाइडिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है। पैराग्लाइडिंग का स्वर्ग कहा जाता है। यहाँ पर पावना झील, सिंदे वाड़ी हिल, बेडसे गुफाएं आदि मौजूद है।
27. सूर्यमल
यह महाराष्ट्र जिले में स्थित है। यह इस क्षेत्र का सबसे ऊँचा हिल स्टेशन है। आदिवासी जीवन को यहाँ पर देखा जा सकता है। यहाँ के प्रमुख देवबंग मंदिर, अमला वन्यजीव अभ्यारण्य आदि है। यहाँ पर हरे भरे जंगल और घाटियां विद्यमान हैं।
28. एलिफेंटा की गुफा
यहाँ पर कुल सात गुफाएं है मान्यता हैं की 8वीं शताब्दी में इन गुफाओं की खोज राष्ट्रकूट राजाओं ने की थी। यह पौराणिक देवी देवताओं की भव्य मूर्तियों के लिए फेमस है। इन मुर्तियों में भगवान शिव की त्रिमूर्ति सर्वाधिक विख्यात है। यह भी भारत के प्रमुख ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों में से एक है।
29. लोनार झील
यह झील हजारों साल पहले उल्कापिंडों के टकराने से बनी है। इस झील का पानी खारा और क्षारीय दोनों प्रकृति का है, यही इसकी विश्व में एकमात्र प्रकृति की झील होने का कारण है। यह बुलढाणा जिले में पड़ता है। इस झील का उल्लेख वेद पुराणों में भी मिलता है।
30. कोलाड
कोलाड ट्रैकिंग के लिए बेहद ही ख़ास है। यहाँ पर कुंडलीका नदी पर वाइट वाटर राफ्टिंग होती है और साथ में क्लाइम्बिंग, कायकिंग, कनूइंग, रिवर ज़िप लाइन, माउंटेन बाइकिंग जैसे रोमांच भरे स्पोर्ट्स होते हैं। यह दर्शनीय स्थलों का भी खजाना है। यह रायगढ़ गाँव में पड़ता है।
31. मोराची चिंचोली
यह एक मराठी शब्द है जिसका अर्थ है ‘नाचते हुए मोरोन का गाँव’ यहाँ पर मोरों की संख्या अत्यधिक है। चारों तरफ मोर ही मोर आपको यहाँ पर दिखेंगे। बारिश के मौसम में मोरों का डांस देखना चाहते हैं तो यहाँ ज़रूर जाएं। यहाँ पर मोरों को पकड़ना और मरना प्रतिबंधित है।
32. काशिद (tourist places in maharashtra)
यह स्थान भारत के पश्चिमी तट पर कोंकण क्षेत्र में स्थित है। यहां पर सफ़ेद रेत वाला समंदर है जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। यह एक सुन्दर सा गाँव है जो अपने सुन्दर स्वच्छ तट के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र का पानी यहाँ पर पारदर्शी है।
33. सुला वाइन यार्ड्स (tourist places in maharashtra)
यह नासिक में पड़ता है और इसे भारत की वाइन राजधानी कहा जाता है। यह एक वाइनरी और अंगूर का बाग़ है। अंगूर उत्पादक के यह भारत में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसके आस पास लगभग 50 से ज्यादा वाइनरी है। वाइनयार्ड में पर्यटकों को वाइनरी दिखाई जाती है और साथ में टेस्ट भी कराई जाती है।
34. त्रियंबकेश्वर मंदिर (tourist places in maharashtra)
इस मंदिर का निर्माण मराठा साम्राज्य द्वारा करीब 400 साल पहले हुई थी। यह भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह धार्मिक लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। यह मंदिर अपनी वास्तुकला और मूर्तियों के लिए जाना जाता है।
35. सीता गुफा पंचवटी (tourist places in maharashtra)
पंचवटी पाँच बरगद के पेड़ का समूह है। यहाँ पर भगवान राम ने सीता माता और भाई लक्ष्मण के साथ अपने वनवास का कुछ समय व्यतीत किया था और यहाँ रावण ने माता सीता का अपहरण किया था। यह बहुत छोटी सी गुफा है जो बहुत प्रसिद्ध है।
36. बीबी का मकबरा (tourist places in maharashtra)
मुग़लों ने इसका निर्माण 17वीं सदी में किया था और इसे डक्कन के ताजमहल के रूप में भी जाना जाता है। जिस प्रकार शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज के लिए ताजमहल बनाया था उसी प्रकार शाहजहां के पोते आजम शाह ने इस से प्रेरित होकर अपनी माँ की याद में यह मकबरा बनाया था। जिसने ताजमहल बनाया था उसके बेटे ने इसे बनाया।
37. सांगली (tourist places in maharashtra)
सांगली को भारत की हल्दी की राजधानी कहा जाता है। क्योंकि यहाँ हल्दी की पैदावार बहुत ही अधिक होती है। यहाँ पर बहुत सारे राजनेताओं का घर भी है। यह मराठी नाटक का जन्मस्थान भी कहलाता है। सांगली में बहुत सरे मंदिर व वन्यजीव अभ्यारण्य हैं।
38. शनिवारवाड़ा (tourist places in maharashtra)
शनिवारवाड़ा का निर्माण मराठा शासक बाजीराव प्रथम ने कराया था। इस किले की नींव शनिवार के दिन राखी गई थी इसी वजह से इसका नाम शनिवारवाडा पड़ा। यहाँ के महल की दीवारों पर रामायण और महाभारत दृश्य के चित्र बने हैं।
39. हैंगिंग गार्डन (tourist places in maharashtra)
मालाबार पहाड़ियों में स्थित एक एक पार्क है को पर्यटकों के लिए बहुत मशहूर जगह है। यह गार्डन कई प्रकार के फूलों और हरियाली से चारों तरफ से घिरा हुआ है। फिरोजशाह मेहता गार्डन के नाम से भी यह जाना जाता है। सूर्यास्त का समय यहाँ से बहुत ही मनोरम दिखाई देता है। यहाँ पर जानवरों की आकृति की झाड़ियां को सजाया गया।
40. खड़कवासला (tourist places in maharashtra)
यहाँ पर भारतीय सशत्र सेना की संयुक्त अकादमी है। यहाँ पर तीनों सेनाओं थलसेना, नौसेना तथा वायु सेना के कैडिटों को प्रशिक्षित किया जाता है। यहाँ पर खडकवासला बांध भी है। यहां से सबसे नजदीक मुल्शी झील भी स्थित है।
41. हाजी अली दरगाह (tourist places in maharashtra)
हाजी अली एक धनी मुस्लिम थे जिन्होंने अपनी मक्का की तीर्थ यात्रा अपने सारे धन दौलत को त्याग दिया था। यह दरगाह छोटे से समुद्र के बीच में स्थित है। स्थापत्य कला का यह नायब नमूना है। कहा जाता है कि यहाँ पर मांगी गई मुराद पूरी होती है।
42. मालशेज घाट (tourist places in maharashtra)
मालशेज घाट अपनी जलवायु तथा हरे-भरे प्राकृतिक परिवेश के लिए जाना जाता है। इसे वीकेंड का गेटवे भी कहा जाता है। सैलानियों के लिए यह मौज-मस्ती करने के लिए ये जगह बेहद पसंद आती है। जलप्रपात से यहाँ की शुरुआत होती है। यहाँ पर आने का सही समय मानसून है।
tourist places in maharashtra से सम्बंधित प्रश्न
यहाँ पर घूमने के लिए आपको बहुत सारे पर्यटक स्थल मिलेंगे। जैसे- गेटवे ऑफ़ इंडिया, हैंगिंग गार्डन, शिरडी मंदिर, हाजी अली दरगाह, लोनावला, खंडाला आदि बहुत सारे स्थल है। आप यहाँ पर समय निकल कर ज़रूर घूमने आएं।
बहुत सारे ऐतिहासिक स्थल, ज्योतिर्लिंग, ताजमहल जैसा दिखने वाला बीवी का मकबरा और भी बहुत कुछ है यहाँ देखने को।
यहाँ पर ज्योतिर्लिंगों की संख्या तीन है। त्रियंबकेश्वर, भीमाशंकर, घृणेश्वर
अजंता एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र में स्थित है।