भारत के 10 सबसे लंबे रेलवे ब्रिज:- देश के विभिन भागों को जोड़ने में रेलवे का योगदान महत्वपूर्ण है। भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल तंत्र है जो की प्रतिदिन लाखों लोगो के आवागमन का मुख्य साधन है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी एवं पूर्वोत्तर भारत से लेकर गुजरात के तट तक विभिन भागों को जोड़ने वाले रेलवे का सफर विभिन भारतीय भूभागों से होकर गुजरता है। चूँकि भारतीय रेलवे भारत के विभिन भौगोलिक क्षेत्रों से होकर आवागमन करती है ऐसे में रेलवे के मार्ग में आने वाली बाधाओं, दुर्गम घाटियों, नदी क्षेत्रों एवं अन्य प्राकृतिक अवरोधों को पार करने के लिए रेलवे द्वारा विभिन भागो में रेल पुलों का निर्माण किया गया है। परन्तु क्या आप जानते है की भारत में सबसे लम्बे रेल-पुल कौन से है ? चलिए आज आपको इसी मजेदार तथ्य के बारे में जानकारी प्रदान करते है।
आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की भारत की 10 सबसे लंबी रेलवे ब्रिज (Top 10 Longest Railway Bridge in India in Hindi 2023) कौन-कौन से है ? भारत के 10 सबसे लम्बे रेलवे पुलों के बारे में जानकारी सम्बंधित यह आर्टिकल आपके सामान्य ज्ञान में वृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण है।
Top 10 Longest Railway Bridge in India List
यहाँ आपको भारत के 10 सबसे लम्बे रेलवे ब्रिज की सूची प्रदान की गयी है :-
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
- बोगीबील ब्रिज, असम (Bogibeel Bridge, Asam)
- वेंबनाद रेलवे ब्रिज, केरल (Bembnad Railway Bridge, Kerala)
- नेहरू सेतु रेल ब्रिज, बिहार (Nehru Setu rail bridge Bihar)
- हैवलॉक ब्रिज, आंध्र प्रदेश (Havelock Bridge, Andhra Pradesh)
- गोदावरी आर्च ब्रिज, आंध्र प्रदेश (Godavari Arch Bridge, Andhra Pradesh)
- पम्बन ब्रिज, तमिल नाडु (Pamban Bridge, Tamil Nadu)
- कोंकण रेलवे ब्रिज, महाराष्ट्र (Konkan Railway Bridge Maharashtra)
- महानदी रेल ब्रिज, ओडिशा (Mahanadi Rail Bridge, Odisha)
- शरावती रिवर ब्रिज, कर्नाटक (Sharavathi River Bridge, Karnataka)
- बालावली रेलवे ब्रिज, उत्तर प्रदेश (Balawali Railway Bridge, Uttar Pradesh)
भारत का सबसे लंबा रेलवे ब्रिज | Bharat ka sabse lamba railway bridge ?
भारतीय रेल देश में विभिन भूभागों से होकर गुजरती है ऐसे में भारतीय रेल देश में हजारों पुलों से होकर गुजरती है। परन्तु क्या आप जानते है की भारत का सबसे लंबा रेलवे ब्रिज (Longest Railway Bridge in India) कौन सा है ? अगर नहीं तो आपको बता दे की भारत का सबसे बड़ा रेलवे ब्रिज असम राज्य में बोगीबील ब्रिज (Bogibeel Bridge) है।
यह 4.94 किलोमीटर लम्बा ब्रिज असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है जो की असम के धेमाजी जिले और असम के डिब्रूगढ़ जिले को जोड़ता है। भारत के सबसे लम्बे रेल ब्रिज के रूप में प्रसिद्ध बोगीबील ब्रिज पर सड़क यातायात की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह भी जानिए
भारत में कुल कितने रेल मंडल, जोन और रेलवे स्टेशन है
भारत में कुल कितने राष्ट्रीय राजमार्ग है, List of Nation Highway (NH)
All Vehicles Name List In Hindi And English (pdf) – वाहनों के नाम
भारत की 10 सबसे लंबी रेलवे ब्रिज
यहाँ आपको भारत के 10 सबसे लंबे रेलवे ब्रिज (Top 10 Longest Railway Bridge in India in Hindi) के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी है :-
1. बोगीबील ब्रिज, असम (Bogibeel Bridge, Asam)
- पुल का नाम (Bridge name)- बोगीबील ब्रिज (Bogibeel Bridge)
- कुल लम्बाई (Total length)- 4.94 किलोमीटर
- जोड़ता है (Connecting)- असम के धेमाजी जिले को डिब्रूगढ़ से
- सम्बंधित राज्य (Located)- असम
वर्णन (Detail)-भारत के असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना बोगीबील ब्रिज रेल-सह-सड़क सेतु पुल है जिसके निर्माण वर्ष 2002 से शुरू किया गया था। लम्बे समय के पश्चात इसका निर्माण कार्य वर्ष 2018 में पूर्ण किया जा सका जिसे की 25 दिसंबर 2018 को आवागमन के लिए खोला गया है। बोगीबील ब्रिज वेल्डेड स्टील-कंक्रीट ब्रिज है जो की तीव्र भूकंप के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया है।
2. वेंबनाद ब्रिज, केरल (Vembanad Bridge, Kerala)
- पुल का नाम (Bridge name)- वेंबनाद ब्रिज (Vembanad Bridge)
- कुल लम्बाई (Total length)- 4.62 किलोमीटर
- जोड़ता है (Connecting)- कोच्चि शहर के एडापल्ली को वल्लारपदम से
- सम्बंधित राज्य (Located)- केरल
वर्णन (Detail)- वेंबनाद झील के बैकवाटर पर निर्मित वेंबनाद ब्रिज भारत का दूसरा सबसे लम्बा रेल ब्रिज है जिसे की समुद्री व्यापार के लिए मुख्यत उपयोग किया जाता है। वर्ष 2020 में इसे रिपेरिंग करके पुनः आवागमन हेतु खोला गया है।
3. नेहरू सेतु रेल ब्रिज, बिहार (Nehru Setu rail bridge Bihar)
- पुल का नाम (Bridge name)- नेहरू सेतु रेल ब्रिज (Nehru Setu rail bridge)
- कुल लम्बाई (Total length)- 3.05 किलोमीटर
- जोड़ता है (Connecting)- डेहरी को सोन नगर से
- सम्बंधित राज्य (Located)- बिहार
वर्णन (Detail)- अपर सोन ब्रिज के नाम से विख्यात नेहरू सेतु रेल ब्रिज बिहार में सोन नदी पर स्थित है जो की भारत के 10 सबसे लम्बे रेल ब्रिज में शामिल है। पत्थर और स्टील निर्मित इस ब्रिज का निर्माण 20वीं सदी में किया गया था जो की यहाँ के रेल आवागमन का मुख्य साधन है।
4. हैवलॉक ब्रिज, आंध्र प्रदेश (Havelock Bridge, Andhra Pradesh)
- पुल का नाम (Bridge name)- हैवलॉक ब्रिज (Havelock Bridge)
- कुल लम्बाई (Total length)- 2.7 किलोमीटर
- जोड़ता है (Connecting)- हावराह एवं चेन्नई (Howrah and Chennai)
- सम्बंधित राज्य (Located)- आंध्र प्रदेश
वर्णन (Detail)- आँध्रप्रदेश के राजमुंद्री में स्थित हैवलॉक ब्रिज को पूर्व ओल्ड गोदावरी ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है जिसे की वर्ष 1900 में शुरू किया गया था। लगभग 100 वर्षो की सेवा के पश्चात वर्ष 1997 में इस सेवामुक्त किया जा चुका है।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
5. गोदावरी आर्च ब्रिज, आंध्र प्रदेश (Godavari Arch Bridge, Andhra Pradesh)
- पुल का नाम (Bridge name)- गोदावरी आर्च ब्रिज (Godavari Arch Bridge)
- कुल लम्बाई (Total length)- 2.7 किलोमीटर
- जोड़ता है (Connecting)- हावराह एवं चेन्नई (Howrah and Chennai)
- सम्बंधित राज्य (Located)- आंध्र प्रदेश
वर्णन (Detail)- गोदावरी आर्च ब्रिज आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी पर स्थित रेलवे ब्रिज है जिसे की वर्ष 1997 में सेवामुक्त हैवलॉक ब्रिज (Havelock Bridge) के स्थान पर निर्मित किया गया है। हैवलॉक ब्रिज के सेवामुक्त होने के पश्चात गोदावरी आर्च ब्रिज ही प्रमुख रेलवे ब्रिज के रूप में कार्य कर रहा है। गोदावरी आर्च ब्रिज एशिया में कंक्रीट आर्च ब्रिज का बेहतर नमूना है।
6. पम्बन ब्रिज, तमिलनाडु (Pamban Bridge, Tamil Nadu)
- पुल का नाम (Bridge name)- पम्बन ब्रिज, (Pamban Bridge)
- कुल लम्बाई (Total length)- 2.2 किलोमीटर
- जोड़ता है (Connecting)- मुख्यभूमि को रामेश्वरम द्वीप से
- सम्बंधित राज्य (Located)- तमिलनाडु
वर्णन (Detail)- चेन्नई में स्थित पम्बन ब्रिज का निर्माण औपनिवेशिक काल में किया गया था जो की 20वीं सदी में भारत के एकमात्र समुद्री सेतु था। यह ब्रिज रामेश्वरम द्वीप को मुख्यभूमि से जोड़ने का कार्य करता है।
7. कोंकण रेलवे ब्रिज, महाराष्ट्र (Konkan Railway Bridge Maharashtra)
- पुल का नाम (Bridge name)- कोंकण रेलवे ब्रिज (Konkan Railway Bridge)
- कुल लम्बाई (Total length)- 2.2 किलोमीटर
- जोड़ता है (Connecting)- रतनागिरी क्षेत्र को
- सम्बंधित राज्य (Located)- महाराष्ट्र
वर्णन (Detail)- जुआरी ब्रिज के नाम से प्रसिद्ध कोंकण रेलवे ब्रिज “कोंकण रेलवे” पर स्थित सबसे महत्वपूर्ण रेलवे ब्रिज है जो की गोवा, महाराष्ट्र एवं कर्नाटक रेलवे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
8. महानदी रेल ब्रिज, ओडिशा (Mahanadi Rail Bridge, Odisha)
- पुल का नाम (Bridge name)- महानदी रेल ब्रिज (Mahanadi Rail Bridge)
- कुल लम्बाई (Total length)- 2.1 किलोमीटर
- जोड़ता है (Connecting)- कटक मुख्य भूमि को
- सम्बंधित राज्य (Located)- ओडिशा
वर्णन (Detail)- महानदी रेल ब्रिज ओडिशा राज्य में महानदी पर स्थित रेल ब्रिज है जिसे दूसरा महानदी रेल ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। प्रथम महानदी ब्रिज के सेवामुक्त होने के पश्चात नवीन महानदी रेल ब्रिज को वर्ष 2008 में तैयार करके रेल आवागमन के लिए खोला गया है।
9. शरावती रिवर ब्रिज, कर्नाटक (Sharavathi River Bridge, Karnataka)
- पुल का नाम (Bridge name)- शरावती रिवर ब्रिज (Sharavathi River Bridge)
- कुल लम्बाई (Total length)- 2.06 किलोमीटर
- जोड़ता है (Connecting)- शरावती नदी के दोनों भागो को, कर्नाटक
- सम्बंधित राज्य (Located)- कर्नाटक
वर्णन (Detail)- शरावती रिवर ब्रिज कर्नाटक राज्य में बहने वाली शरावती नदी के ऊपर निर्मित रेलवे ब्रिज है जो की कर्नाटक राज्य का सबसे बड़ा एवं महत्वपूर्ण रेलवे ब्रिज है।
10. बालावली रेलवे ब्रिज, उत्तर प्रदेश (Balawali Railway Bridge, Uttar Pradesh)
- पुल का नाम (Bridge name)- बालावली रेलवे ब्रिज (Balawali Railway Bridge)
- कुल लम्बाई (Total length)- 1.0 किलोमीटर
- जोड़ता है (Connecting)- बिजनौर में गंगा के दोनों किनारो को
- सम्बंधित राज्य (Located)- उत्तर प्रदेश
वर्णन (Detail)- उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले में स्थित बालावली रेलवे ब्रिज भारत के 10 सबसे लम्बे रेलवे ब्रिज में शामिल है जो की स्थानीय क्षेत्र में बालावली रोड ब्रिज के निकट स्थित है। उत्तर प्रदेश के सबसे नवीनतम रेलवे ब्रिज में शुमार बालावली रेलवे ब्रिज बालावली गाँव के पास ही स्थित है।
भारत की 10 सबसे लंबी रेलवे ब्रिज सम्बंधित प्रश्न (FAQ)
भारत का सबसे लंबा रेलवे ब्रिज कौन सा है ?
भारत की सबसे लंबा रेलवे ब्रिज असम राज्य में बोगीबील ब्रिज (Bogibeel Bridge) है जिसकी कुल लम्बाई 4.94 किलोमीटर है।
बोगीबील ब्रिज (Bogibeel Bridge) किस नदी पर बना हुआ है ?
बोगीबील ब्रिज (Bogibeel Bridge) असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना हुआ है जो की असम के धेमाजी जिले और असम के डिब्रूगढ़ जिले से जोड़ता है।
भारत की दूसरा सबसे लंबा रेलवे ब्रिज कौन सा है ?
भारत की दूसरा सबसे लंबा रेलवे ब्रिज वेंबनाद ब्रिज है जो केरल राज्य में स्थित है। इसकी कुल लम्बाई 4.62 किलोमीटर है।
भारत की 10 सबसे लंबी रेलवे ब्रिज की सूची प्रदान करें ?
Top 10 Longest Railway Bridge in India in hindi के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल पढ़े। यहाँ आपको भारत के 10 सबसे लंबी रेलवे ब्रिज की लिस्ट दी गयी है।
बिहार में सबसे लम्बा रेलवे ब्रिज कौन सा है ?
बिहार में सबसे लम्बा रेलवे ब्रिज नेहरू सेतु रेल ब्रिज है जो की गंगा नदी पर बना हुआ है।