आप सभी यह तो जानते ही होंगे की अगर कोई भी व्यक्ति अपने देश से कही भी बाहर जाता है यानि के कोई अगर विदेश जाता हैं तो हर किसी व्यक्ति को देश से बाहर सफर करने के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता होती है।
पासपोर्ट से किसी भी व्यक्ति की राष्ट्रीयता का पता चलता हैं। आम पासपोर्ट बनवाने में करीब 15-20 दिन का समय लागत हैं। क्या होगा अगर किसी व्यक्ति के पास पासपोर्ट नहीं हैं और उसको किसी कारणवश जल्द से जल्द कही बाहर जाने की आवश्यकता हो तो उसके लिए वह व्यक्ति क्या करेगा।
अगर आपको भी यह सोच रहे हैं की अगर आपको अचानक से कही बाहर जाना पद जाए तो कोई क्या करेगा। आगे जानते हैं तत्काल पासपोर्ट कैसे बनवाएं विस्तार से।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
यदि अब तक आपका पासपोर्ट नहीं बना है और आप पासपोर्ट बनवाना चाहते है तो आप घर बैठे आसानी से पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
तत्काल पासपोर्ट क्या हैं ?
तत्काल पासपोर्ट भी आम पासपोर्ट के जैसा ही होता है। वह भीं वही कार्य करता है जो की आम पासपोर्ट का कार्य होता है। भारत सरकार ने ही इस प्रकार के पासपोर्ट को बनवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई हैं।
आप सभी यह जानते ही है की आम पासपोर्ट को बनवाने के लिए करीब 15 से 20 दिन का समय लगता है और परन्तु इस प्रकार के पासपोर्ट को बनवाने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।
अगर किसी व्यक्ति को किसी कारणवश जल्द से जल्द विदेश जाना हो तो वह व्यक्ति तत्काल पासपोर्ट के लिए भी आवेदन कर सकता है क्योंकि तत्काल पासपोर्ट केवल 3 से 4 दिनों बनकर तैयार हो जाता है और आप उसको आसानी से प्राप्त कर सकते हो। यह कोई अलग पासपोर्ट नहीं है।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
Tatkal Passport बनवाने के लिए पात्रताएं
Tatkal passport बनवाने के लिए कुछ नियम व शर्ते लागू होती हैं तो अगर आप भी तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन करना चाहते हो तो उसके लिए आवश्यक है की आप जान ले की वह नियम व शर्ते क्या है।
- आपका भारत का नागरिक होना आवश्यक है तब ही आप तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हो।
- जो व्यक्ति तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रहा है उस व्यक्ति के माता पिता यानि के उसका परिवार का भी भारतीय होना आवश्यक हैं।
- Single parents भी इस Tatkal Passport के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- अगर किसी बच्चे के माता पिता ने उसको गोद लिया है तो वह बच्चे भी इस Tatkal Passport के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- जम्मू कश्मीर, नागालैंड के नागरिक और जो लोग नागालैंड से बाहर रहते है और वह नाग समुदाय से ही हो तो वह व्यक्ति भी इस Tatkal Passport के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- भारत में रहने वाले सेक्स वर्कर्स और वह लोग जिन्होंने अपना लिंग परिवर्तित करवा दिया हो वह भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- शरणार्थी, प्रत्यर्पित और वह लोग जिनको सरकार के द्वारा भारत देश में रहने की अनुमति प्रदान की गयी हो।
Tatkal Passport बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
अगर आप भी Tatkal Passport बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते तो उसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जिनके बारे में होने आपको यहाँ पर बताया है इन दस्तावेजों की मदद से ही आप भी तत्काल पासपोर्ट बनवा सकते हो।
- अनुलग्नक एफ के अनुसार सत्यापन प्रमाण पत्र (अनिवार्य दस्तावेज)
- पेन कार्ड
- बैंक पासबुक
- निवास प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- सेवा क्षेत्र का प्रमाण पत्र
- पेंशन दस्तावेज
- अनुसूचित जाति/जनजाति प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- छात्र का आईडी कार्ड
- आवेदक का आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- संपत्ति के दस्तावेज
- स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र
- रेलवे फोटो पहचान पत्र
तत्काल पासपोर्ट बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया | Online process to get Tatkal passport
अगर आप भी तत्काल पासपोर्ट बनवाना चाहते हो और उसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया जानना चाहते हो तो उसके लिए हमने यहाँ पर कुछ स्टेप्स दिए हुए है जिनको फॉलो करके आप भी अपने तत्काल पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते हो:-
- सबसे पहले तो आपको Tatkal passport बनवाने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in पर जाना होगा।
- फिर आप इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाओगे।
- इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको [New User Registration] का विकल्प दिखाई देगा आपको उस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसका नाम Passport Sewa हैं।
- इस पेज पर आपको एक प्रकार का फॉर्म दिखाई देगा जिसमे आपसे आपकी कुछ जानकारी पूछी जायेगी।
- आपको उन सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर देना होगा।
- उसके बाद आपको वहां पर User ID और password और कैप्चा कोड को भर देना होगा फिर आपको Register के बटन पर क्लिक करदेना होगा।
- इस प्रकार से आपका इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
- फिर आपको इस पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- उसके बाद आपको menu के ऑप्शन में “Apply for Fresh Passport/Reissue of Passport” का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उसपर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको वहाँ पर बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे जैसे की – सामान्य पासपोर्ट,तत्काल पासपोर्ट,री-इशू पासपोर्ट।
- फिर आपको वहां पर दिए तत्काल पासपोर्ट के विकल्प को सेलेक्ट करके Next के बटन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा जिसमे पूछी गयी जानकारियों को आपको ध्यान से भरदेना होगा और उस फॉर्म को सबमिट करदेना होगा।
- उसके बाद आपको पासपोर्ट को बनवाने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।
- इसी प्रकार से आपकी तत्काल पासपोर्ट के लिए आवेदन की प्रक्रिया यहीं समाप्त होती है।
उपर्युक्त आर्टिकल में हमने आपको तत्काल पासपोर्ट बनवाने की सम्पूर्ण विधि बताई है लेकिन क्या आप जानते है पासपोर्ट कितने प्रकार के होते है?
तत्काल पासपोर्ट कैसे बनवाएं से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर
तत्काल पासपोर्ट क्या हैं ?
तत्काल पासपोर्ट भी आम पासपोर्ट के जैसा ही होता है। वह भीं वही कार्य करता है जो की आम पासपोर्ट का कार्य होता है। जब हमे पासपोर्ट जल्दी चाहिए हो तो हम जो पासपोर्ट बनवाते है उसको ही तत्काल पासपोर्ट कहते है अर्थात अगर हमे पासपोर्ट जल्दी चाहिए हो तो हम तत्काल पासपोर्ट के लिए अप्लाई करते है।
Tatkal passport बनने में कितने दिन का समय लगता हैं ?
Tatkal passport बनने में 3 से 4 दिन का समय लगता हैं।
अगर आप तत्काल पासपोर्ट 36 पेज का बनवाते हो तो उसके लिए कितना शुल्क लगता है ?
अगर आप तत्काल पासपोर्ट 36 पेज का बनवाते हो तो उसके लिए 3500 शुल्क लगता है
तत्काल पासपोर्ट के लिए किस वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं ?
तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in पर आवेदन कर सकते हो।
क्या Tatkal passport का कुछ ख़ास कार्य होता हैं ?
जी नहीं,Tatkal passport भी सामान्य पासपोर्ट की तरह ही होता हैं।
आज की इस पोस्ट में हमने तत्काल पासपोर्ट कैसे बनवाएं से सम्बंधित जानकारी आपको दी है। उम्मीद है यह आपके काम आएगी इसी तरह के नए अपडेट से जुड़े रहने के लिए इस वेबसाइट को बुकमार्क जरूर करें।