मध्य-प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के श्रमिकों के कल्याण के लिए समय-समय पर विभिन प्रकार की योजनाएँ लांच की जाती है। इन योजनाओ के द्वारा सरकार द्वारा प्रदेश के श्रमिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। श्रमिकों को सभी सरकारी योजनाओ का लाभ देने के लिए मध्य-प्रदेश सरकार द्वारा श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश (Madhya-Pradesh Shram Seva Portal-2023) लांच किया गया है जिसके माध्यम से कामगारों को सरकार द्वारा संचालित की जा रही सभी योजनाओ का लाभ प्रदान किया जायेगा।
मध्य प्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल : सैलरी, कार्य सूची
इस पोर्टल के माध्यम से श्रमिक सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ जैसे:- चिकित्सा सहायता, आर्थिक सहायता, शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि स्कीम जैसी विभिन योजनाओ के लिए आवेदन कर सकते है साथ ही इसके माध्यम से सरकार द्वारा श्रमिकों का डेटाबेस भी तैयार किया जायेगा ताकि श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा बेहतर कार्ययोजना बनाई जा सके। आज के लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2023 क्या है ? इस पोर्टल का उद्देश्य, लाभ और पंजीकरण के लिए पात्रता क्या-क्या है ? साथ ही लेख के माध्यम से आप पोर्टल पर पंजीकरण और लॉगिन की प्रक्रिया से भी अवगत होंगे।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
मध्य-प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के कामगारों को सभी सरकारी योजनाओ का लाभ पहुंचाने के लिए श्रम सेवा पोर्टल (Shram Seva Portal-MP) लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदेश के श्रमिकों को विभिन सरकारी योजनाओ का लाभ प्रदान किया जायेगा इसके अतिरिक्त कामगारों का डाटाबेस भी तैयार किया जायेगा। इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले कामगारों को सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेंगा इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा कामगारों के बेहतर जीवन के लिए भी विभिन योजनाओ के निर्माण में पोर्टल पर उपलब्ध डाटा की मदद ली जाएगी। Shram Seva Portal MP के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदेश में कामगारों को श्रम कानूनों के बारे में भी अवगत करवाया जायेगा साथ ही उनके हितो की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी।
श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2023, पंजीकरण
इस टेबल के माध्यम से आपको श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2023 के बारे में सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ की जानकारी प्रदान की गयी है।
पोर्टल का नाम | श्रम सेवा पोर्टल (Shram Seva Portal-MP) |
उद्देश्य | श्रमिकों को विभिन सेवाओं का लाभ प्रदान करना |
शुरू किया गया | मध्य-प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभ | कामगारों को सरकारी योजनाओ का लाभ |
सम्बंधित राज्य | मध्य-प्रदेश |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | प्रदेश के श्रमिक |
क्रियान्वयन विभाग | श्रम विभाग, मध्यप्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | shramsewa.mp.gov.in |
आवेदक का माध्यम | ऑनलाइन |
श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2023, उद्देश्य
सरकार द्वारा श्रमिकों को बेहतर जीवन देने और उनके उत्थान के लिए विभिन सरकारी योजनाओ को लांच किया जाता है परन्तु अधिकतर श्रमिक सूचना के अभाव में और पंजीकरण की जानकारी ना होने के कारण इन योजनाओ का लाभ लेने से वंचित रह जाते है। इसके अतिरिक्त विभिन योजनाओ के लिए अलग-अलग पोर्टल होने और अन्य जटिलताओं के कारण भी श्रमिकों को इन योजनाओ का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। श्रमिकों की इन सभी समस्याओ को दूर करने और उन्हें विभिन सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए मध्य-प्रदेश सरकार द्वारा श्रम सेवा पोर्टल (Shram Seva Portal-MP) लांच किया गया है।
इस पोर्टल के माध्यम से श्रमिक सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही विभिन योजनाओ के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा कामगारों का डाटा भी संग्रहित किया जायेगा ताकि इनके कल्याण के लिए बेहतर योजनाये बनायी जा सके। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा कामगारो के आर्थिक हितो की रक्षा भी सुनश्चित की जा सकेंगी साथ ही उन्हें आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी।
श्रम सेवा पोर्टल (Shram Seva Portal-MP) के अंतर्गत श्रमिक मध्य-प्रदेश सरकार द्वारा कामगारों के लिए संचालित की जा रही विभिन योजनाओ जैसे :- चिकित्सा सहायता योजना, प्रसूति सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, और शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि योजना जैसी विभिन योजनाओ का लाभ ले सकते है। साथ ही सरकार द्वारा पोर्टल के माध्यम से श्रम-कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।
पोर्टल पर उपलब्ध सेवायें
श्रम सेवा पोर्टल (Shram Seva Portal-MP) के माध्यम से सरकार द्वारा कामगारों को विभिन प्रकार की योजनाओ के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये चिकित्सा सहायता योजना को संचालित किया जा रहा है वही कामगारों को बच्चो की शिक्षा के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार योजना के तहत कामगारों के बच्चो को वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है। पोर्टल पर उपलब्ध मुख्य सेवायें इस प्रकार है।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
योजना का नाम | योजना का लाभ | पात्रता |
प्रसूति सहायता योजना | महिला कामगार को प्रसूति की स्थिति में न्यूनतम 45 दिनों का वेतन प्रदान किया जायेगा साथ ही गर्भवती के पोषण हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में 1400 रुपए का पोषण भत्ता और शहरी क्षेत्र में 1000 रुपए का पोषण भत्ता प्रदान किया जायेगा। | श्रमिक का पंजीकृत होना जरुरी है। |
विवाह सहायता योजना | श्रमिकों के बच्चो की शादी के लिए 25000 रुपए प्रति विवाह की दशा में प्रदान किये जायेंगे। सामूहिक विवाह की स्थिति में 23,000 परिवार को और 2,000 रुपए आयोजक को देय होंगे। | श्रमिक पंजीकरण आवश्यक है। साथ ही लड़की/लड़के की विवाह की आयु भी निर्धारित मानकों के अनुसार होनी चाहिए। |
चिकित्सा सहायता योजना | दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना, जननी सुरक्षा योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना और अन्य स्वास्थ्य योजनाओ के तहत श्रमिक को चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी। | श्रमिक का पंजीकृत होना आवश्यक है। साथ ही चिकित्सा प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। |
शिक्षा हेतु प्रोत्साहन राशि योजना | श्रमिक के बच्चो की पढ़ाई हेतु 500 रुपए से लेकर 10,000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। | श्रमिक का पंजीकृत होना आवश्यक है। साथ ही शैक्षिक प्रमाणपत्र और दाखिले से सम्बंधित दस्तावेज भी जमा करने जरुरी है। |
मृत्यु की दशा में अंत्योष्टि सहायता योजना | श्रमिक की सामान्य मृत्यु होने पर परिवार को 75,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी अगर श्रमिक की उम्र 45 वर्ष से कम है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के श्रमिक की मृत्यु पर परिवार को 25,000 और दुर्घटना से मृत्यु होने पर 1,00000 रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। निर्माण कार्य के दौरान मृत्यु की दशा में 2 लाख और अपंगता होने पर 75 हजार रुपए की आर्थिक सहायता कामगार के परिवार को प्रदान की जाएगी। | श्रमिक का पंजीकृत होना जरूरी है साथ ही श्रमिक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। |
मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार योजना | श्रमिकों के होनहार बच्चो को प्रोत्साहन देने के लिए कक्षा 5 से लेकर उच्च-शिक्षा तक या व्यावसायिक परीक्षा में चयन होने पर लड़को को 2,000 से लेकर 10,000 रुपए और लड़कियों को 3,000 से लेकर 12,000 रुपए तक की नकद सहायता प्रदान की जाती है। | श्रमिक का पंजीकरण आवश्यक है। साथ ही बच्चो के शैक्षिक दस्तावेज और दाखिले सम्बंधित दस्तावेज जमा करने आवश्यक होंगे। |
आवश्यक दस्तावेज
श्रम सेवा पोर्टल (Shram Seva Portal-MP) के पर उपलब्ध विभिन योजनाओ में आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेजों का होना जरूरी है।
- आधार कार्ड
- स्थाई निवास
- आय-प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र
- बैंक अकाउंट की पासबुक
- आयु प्रमाणपत्र
- श्रमिक कार्ड (श्रमिक का आधिकारिक पोर्टल पर श्रमिक के रूप में पंजीकृत होना जरूरी है)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
ये है योजनाओं के अंतर्गत आवेदन प्रोसेस
श्रम सेवा पोर्टल (Shram Seva Portal-MP) पर मौजूद विभिन सेवाओं में आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा अलग-अलग विभागों को अधिकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त भी ग्रामीण और शहरी स्तर पर योजना के क्रियान्वयन के लिए विभिन अधिकारियो को दायित्वा सौपा गया है। योजनाओ में आवेदन के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे।
- सबसे पहले योजना से सम्बंधित विभाग में जाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर लें।
- इसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गयी सभी जानकारियों के दर्ज कर दे।
- साथ ही फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी संलग्न कर ले।
- इसके बाद आप अन्य सभी फॉर्मलिटीज को पूरा करके आप फॉर्म को समबन्धित विभाग में जमा करवा सकते है।
इन आसान से स्टेप्स से आप पोर्टल पर उपलब्ध विभिन योजनाओ के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।
श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश (Shram Seva Portal-MP), ऐसे करें पंजीकरण
श्रम सेवा पोर्टल (Shram Seva Portal-MP) पर पंजीकरण करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जायें। यहाँ आपको कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस प्रदर्शित होगा।
- होमपेज पर आपको Forms का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको Registration Form का ऑप्शन दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर ले।
- अब Registration Form में मांगी सभी जानकरी दर्ज कर दे। साथ ही इस फॉर्म के साथ सभी जरुरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी भी संलग्न कर ले।
- इसके बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी करके आपको इस फॉर्म को श्रम विभाग के कार्यालय में जमा करवाना होगा।
- इस प्रकार से आप पंजीकरण कर सकेंगे।
इन आसान से स्टेप्स से आप श्रम विभाग में पंजीकरण करवा सकते है।
ऐसे करे श्रम सेवा पोर्टल लॉगिन
श्रम सेवा पोर्टल (Shram Seva Portal-MP) पर लॉगिन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे।
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल http://shramsewa.mp.gov.in/ पर जायें।
- होमपेज पर लॉगिन करें का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद अगले पेज पर यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर Login के विकल्प पर क्लिक कर दे।
- इस प्रकार से लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
इन आसान से स्टेप्स श्रम सेवा पोर्टल (Shram Seva Portal-MP) पर लॉगिन कर सकते है।
ये सेवायें भी है उपलब्ध
श्रम सेवा पोर्टल (Shram Seva Portal-MP) पर सरकार द्वारा विभिन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से श्रमिक श्रम कानूनों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके लिए होमपेज पर हमारे बारे में सेक्शन में श्रम नीति ऑप्शन पर क्लिक करके सरकार द्वारा निर्धारत किये गए श्रम कानूनों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर बंधुआ मजदूर संबंधी शिकायत का विकल्प भी दिया गया है। इस सेवा की मदद से कर्मचारी बंधुआ मजदूरी की स्थिति में शिकायत दर्ज कर सकते है साथ ही शिकायत की स्थिति भी चेक कर सकते है।
इन सबके अतिरिक्त श्रम सेवा पोर्टल (Shram Seva Portal-MP) पर सरकार द्वारा सहायता सेक्शन में शिकायत दर्ज करने का विकल्प भी दिया है। इस पर क्लिक करके आप विभिन योजनाओ से जुड़ी शिकायते दर्ज कर सकते है साथ ही अपनी शिकायत की स्थिति को ट्रैक भी कर सकते है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा कामगारों को सामाजिक और आर्थिक न्याय को सुनिश्चित किया गया है इसके अतिरिक्त उनके लिए अनुकूल कार्य दशाओं को भी सुनिश्चित किया जाता है।
श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2023 से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल और जवाब (FAQ)
श्रम सेवा पोर्टल मध्य प्रदेश 2023 प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों को सभी सरकारी योजनाओ का लाभ पहुंचाने के लिए लांच किया गया पोर्टल है। इसके माध्यम से श्रमिक सभी सरकारी योजनाओ की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
इस पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को सरकार द्वारा उनके लिए संचालित की जा रही सभी योजनाओ की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इसके अतिरिक्त इस पोर्टल के माध्यम से वे विभिन सरकारी योजनाओ के लिए आवेदन भी कर सकेंगे। साथ ही पोर्टल पर श्रम कानूनों का विवरण और शिकायत करने का विकल्प भी दिया गया है।
इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए ऊपर दिया गया लेख ध्यान से पढ़े। इसमें बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।
यह पोर्टल मध्य-प्रदेश के श्रमिकों को विभिन सरकार योजनाओ का लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है ऐसे में प्रदेश के निवासी इस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है। साथ ही उन्हें अन्य पात्रताओं को भी पूरा करना होगा।