Shaadi E Disha 2023: edisha Haryana Registration and Application Status Check ऑनलाइन कैसे करे ? (edisha.gov.in)

हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शादी विवाह पंजीकरण पोर्टल (Shaadi E Disha) की शुरुआत उन सभी इच्छुक नागरिकों के लिए की गयी है जो अपनी शादी रजिस्टर्ड कराना चाहते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक अपने विवाह हेतु पंजीकरण कर सकते है। उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट shaadi.edisha.gov.in पर जाकर अपनी पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इस पोर्टल का लाभ हरियाणा राज्य के समस्त नागरिक उठा सकते है लेकिन उन्हें पहले कुछ आवश्यक पात्रता को पूरा करना होगा। जिसके बारे में हम आपको आगे दी गयी जानकारी के माध्यम से बतायेंगे।

e-Bhoomi पोर्टल हरियाणा 2023

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
Shaadi E Disha

इस लेख में आप जानेंगे कि Shaadi E Disha क्या है ? Shaadi edisha Haryana Portal के उद्देश्य क्या है ? हरियाणा Shaadi edisha पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? विवाह पंजीकरण के लिए पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ? आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें ? शादी ई-दिशा हरियाणा पोर्टल के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक पूरा अंत तक पढ़िए।

Shaadi E Disha क्या है ?

शादी ई-दिशा हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक पोर्टल है। इस पोर्टल पर वे सभी इच्छुक नागरिक जो अपना विवाह पंजीकृत कराना चाहते है या कोर्ट मैरिज करना चाहते है, पोर्टल पर पंजीकरण करके करा सकते है। इस पोर्टल का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद लॉगिन करके विवाह पंजीकरण करना होगा। उसके बाद ही उम्मीदवार इस पोर्टल का लाभ उठा सकते है। लाभार्थियों को विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा।

शादी ई-दिशा हरियाणा 2023 हाइलाइट्स

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किये गए शादी ई-दिशा (Shaadi E Disha) पोर्टल के बारे में बताने जा रहें है जिनके बारे में आप नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है। ये सरणी निम्न प्रकार है –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
आर्टिकल का नाम ई-दिशा रजिस्ट्रेशन
साल 2023
राज्य का नाम Haryana
पोर्टल का नाम शादी ई-दिशा पोर्टल
शुरू किया गया हरियाणा सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
आधिकारिक वेबसाइट लिंक क्लिक करें

हरियाणा विवाह पंजीकरण पोर्टल के उद्देश्य

इस पोर्टल को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य उन नागरिकों को विवाह पंजीकरण की ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना है जो अपनी शादी रजिस्टर्ड कराना चाहते है। पोर्टल के माध्यम से अब सभी नागरिक घर बैठे अपना मैरिज रजिस्ट्रेशन कर सकते है और घर बैठे ही अपने आवेदन की स्थिति को चेक भी कर सकते है। शादी/विवाह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सुविधा देना है ताकि नागरिको को किसी प्रकार की समस्या या परेशानी का सामना न करना पड़ें। अब नागरिकों को विवाह पंजीकरण कराने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है।

विवाह पंजीकरण के लिए आवश्यक पात्रता

आवेदकों को हरियाणा शादी ई-दिशा पोर्टल पर विवाह पंजीकरण करने के लिए कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जिनके बारे में आप नीचे दी गयी जानकारी के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है। ये पात्रता निम्न प्रकार है –

  • आवेदक लड़का और लड़की हरियाणा राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए।
  • आवेदक लड़का और लड़की की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण दस्तावेज

उम्मीदवारों को Shaadi edisha Haryana Vivah Panjikaran 2023 के लिए कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। इन दस्तावेज के आधार पर ही आप पोर्टल पर विवाह पंजीकरण कर पाएंगे। ये सभी डाक्यूमेंट्स निम्न प्रकार है –

  • आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • लड़का और लड़की दोनों के जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • शादी का कार्ड
  • दो गवाह
  • गवाहों के आधार कार्ड
  • लड़का और लड़की की सिंगल फोटो
  • वर वधु की शादी की फोटो

हरियाणा विवाह पंजीकरण पोर्टल के लाभ

यहाँ हम आपको हरियाणा विवाह पंजीकरण पोर्टल के लाभ के विषय में बताने जा रहें है जिनके बारे में हम आपको नीचे दी गयी जानकारी के माध्यम से बताने जा रहें है। इसके लाभ निम्न प्रकार है –

  • इस पोर्टल का लाभ हरियाणा राज्य के सभी नागरिक उठा सकते है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से सभी इच्छुक नागरिक घर बैठे विवाह पंजीकरण कर सकते है।
  • पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने से नागरिको का कम समय व्यय होगा।
विवाह पंजीकरण शुल्क
क्रम संख्या दिन रूपये
1 90 दिनों के भीतर 150
2 90 दिनों के बाद 350
3 1 साल बाद 300

हरियाणा विवाह पंजीकरण पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

वे उम्मीदवार जो हरियाणा विवाह पंजीकरण पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है वे हमारे द्वारा बताये गए प्रोसेस को फॉलो करके आसानी से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है। edisha Haryana registration करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है। ये स्टेप्स निम्न प्रकार है –

  • विवाह पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा।
  • होम पेज पर ही आपको मेन्यू Account का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने दो ऑप्शन आ जायेंगे जैसे –
    • Sign in
    • Register
  • यहां आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर आ जायेगा। edisha haryana registration
  • आपको फॉर्म में पूछी गई सभी डिटेल्स भरनी होंगी जैसे – Username, Email, New Password, New Password Confirmation और Mobile Number दर्ज करने होंगे।
  • उसके बाद आपको Send OTP के बटन पर क्लिक कर दें।
  • उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक एक ओटीपी भेजा जायेगा, ओटीपी दर्ज करें।
  • अब आपको Register के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपकी विवाह पंजीकरण हरियाणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रोसेस पूरी हो जाएगी।

विवाह पंजीकरण के लिए पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ?

उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको ई-दिशा पोर्टल पर विवाह पंजीकरण के लिए लॉगिन करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। विवाह पंजीकरण के लिए पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ? जानिये नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से –

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको मेन्यू में Account का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे, आपको Sign in के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने sign in फॉर्म खुल कर आ जाएगा। जैसा की आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है। ई-दिशा हरियाणा रजिस्ट्रेशन
  • आपको फॉर्म में username password भरकर Sign in के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने डैशबोर्ड खुल जायेगा।
  • यहाँ आपको Register Marriage के ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपनी मैरिज रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरनी होंगी। जैसे-स्पेशल एक्ट (कोर्ट मैरिज), मैरिज रजिस्ट्रार डिस्ट्रिक्ट, शादी की डिटेल्स, वधु की डिटेल्स, वर की डिटेल्स, गवाह की डिटेल्स, आदि दर्ज करनी होंगी।
  • इसके बाद आपको वर और वधु की सिंगल फोटो, एक दोनों की जोड़े में फोटो और दो शादी की फोटो ऑनलाइन अपलोड करनी होंगी।
  • उसके बाद आपको आवेदक की डिटेल्स भरनी होंगी।
  • अब आपको डिक्लेरेशन पर टिक करके और Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको मैरिज रजिस्ट्रेशन के शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

Shaadi E Disha एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें ?

वे उम्मीदवार जिन्होंने विवाह पंजीकरण किया है और अब वे अपने आवेदन की स्थिति (Application Status) जानना चाहते है वे हमारे द्वारा बतायी गयी प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है। ये प्रक्रिया निम्न प्रकार है –

  • आवेदन स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको Track Application का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही अगले पेज में आपके सामने Registration ID दर्ज करने का ऑप्शन आएगा, दर्ज करें।
  • अब आपको Get Record के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने पूरा विवरण खुल कर आ जायेगा, आप अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है।

Shaadi E Disha पोर्टल हरियाणा 2023 से जुड़े कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

शादी ई-दिशा हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Shaadi edisha haryana की आधिकारिक वेबसाइट shaadi.edisha.gov.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में उपलब्ध करा दिया है।

Shaadi edisha क्या है ?

यह एक पोर्टल है जिसे हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शुरू किया है। इस पोर्टल परराज्य का कोई भी नागरिक विवाह के लिए पंजीकरण करा सकते है।

क्या इस पोर्टल के माध्यम विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र दिया जायेगा ?

जी हाँ, लाभार्थियों को पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।

शादी ई-दिशा हरियाणा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

हरियाणा शादी ई-दिशा पोर्टल से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 0172-3968-400 है।

विवाह पंजीकरण के लिए क्या क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए होते है ?

आपको शादी/विवाह पंजीकरण करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी जैसे कि- आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र
लड़का और लड़की दोनों के जन्म प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
वोटर आईडी
शादी का कार्ड
दो गवाह
गवाहों के आधार कार्ड
लड़का और लड़की की सिंगल फोटो, आदि

हरियाणा विवाह पंजीकरण के आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें ?

आवेदन स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ। आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा, होम पेज पर आपको Track Application का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
अगले पेज में आपके सामने Registration ID दर्ज करने का ऑप्शन आएगा, दर्ज करें। उसके बाद Get Record के बटन पर क्लिक करें, आपके सामने पूरा विवरण खुल कर आ जायेगा, इसमें आप अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है।

हरियाणा विवाह पंजीकरण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ। होम पेज पर अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करें, आपके सामने दो विकल्प आएगा।यहाँ रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा। इसमें पूछी गई सारी डिटेल्स सही-सही भरें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, ओटीपी दर्ज करें और उसके बाद रजिस्टर के बटन पर क्लिक कर दें। आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर

जैसा कि इस लेख में हमने आपको ई- दिशा पोर्टल हरियाणा रजिस्ट्रेशन और आवेदन स्थिति चेक ऑनलाइन कैसे करें ? इसके बारे में और इससे संबंधित समस्त जानकारी प्रदान की है। लेकिन अगर आपको इस सूचनाओं के अलावा कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आशा करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से सहायता मिलेगी। अन्य जानकारी या किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए इस हेल्पलाइन नंबर 0172-3968-400 पर सम्पर्क करें।

Leave a Comment