केंद्र सरकार द्वारा नागरिको तक सभी सरकारी सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए सर्विस प्लस पोर्टल (Service Plus Portal) लांच किया गया है जिसके माध्यम से नागरिक सभी सरकारी सेवाओं को एक ही प्लेटफार्म के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। सरकारी सेवाओं के लिए अब नागरिको को विभिन पोर्टल के बजाय एक ही पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने, आवेदन की स्थिति जाँचने, और सरकारी सेवाओं से सम्बंधित अन्य सुविधाओं को एक्सेस करने की सुविधा होगी। इस पोर्टल पर अब तक देश के 33 से भी अधिक राज्य जुड़ चुके है साथ ही पोर्टल पर सरकारी विभागों से सम्बंधित 2200 से भी ज्यादा सुविधाएँ उपलब्ध है।
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र कैसे खोलें 2023
आज के लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले है सर्विस प्लस पोर्टल (Service Plus Portal) क्या है , इसका उद्देश्य, और लाभ क्या है ? साथ ही लेख के माध्यम से आप सर्विस प्लस पोर्टल पर आप State Wise रजिस्ट्रेशन, लॉगइन, Certificate Apply की प्रक्रिया से भी अवगत होंगे।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Article Contents
सर्विस प्लस पोर्टल (Service Plus Portal), उद्देश्य
सर्विस प्लस पोर्टल (Service Plus Portal) केंद्र सरकार द्वारा निर्मित मेटा-डाटा बेस्ड (meta-data based) इलेक्ट्रॉनिक सर्विस पोर्टल है जिसके माध्यम से सरकार द्वारा देश के आम नागरिको को उनके नजदीक (locality) के माध्यम से ही सभी सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाया जायेगा। इस पोर्टल के माध्यम से ना सिर्फ नागरिक विभिन सरकारी सेवाओं के लिए एक ही मंच से आवेदन कर सकते है बल्कि अपने आवेदन की स्थिति भी जांच सकते है। इस पोर्टल को सभी सरकारी सेवाओं को नागरिको तक पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि सभी नागरिक इसका लाभ ले सके। आम नागरिको की जरूरतों की सभी सेवाओं को इस पोर्टल पर शामिल किया गया है ताकि नागरिक आसानी से सरकारी सेवाओं का लाभ लें सके।
अब तक इस पोर्टल से 33 से भी ज्यादा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशो को सरकारी सेवाओं को जोड़ा जा चुका है इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार की विभिन सेवाओं को भी इस पोर्टल के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। अब नागरिको को विभिन सरकारी सेवाओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी साथ ही वे विभिन्न सेवाओं के लिए आसानी से आवेदन भी कर सकेंगे।
सर्विस प्लस पोर्टल, Highlights
नीचे दी गयी टेबल के माध्यम से आपको सर्विस प्लस पोर्टल के संबंध में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया है।
पोर्टल का नाम | सर्विस प्लस पोर्टल (Service Plus Portal) |
पोर्टल का उद्देश्य | देश के नागरिको को सभी सरकारी सेवाएँ ऑनलाइन प्रदान करना |
शुरू किया गया | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभ | सभी सरकारी सेवाओं को एक ही पोर्टल के माध्यम से पहुँच |
उपलब्ध सेवाएँ | 2396 सरकारी सेवाएँ |
लाभार्थी | पूरे देश के नागरिक |
क्रियान्वयन विभाग | National Informatics Centre |
आधिकारिक वेबसाइट | serviceonline.gov.in |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
Service Plus Portal पर उपलब्ध सेवाएँ
सर्विस प्लस पोर्टल (Service Plus Portal) के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा 33 से भी अधिक राज्यों की 2200 से भी अधिक सेवाओं को शामिल किया गया है। इन सभी सेवाओं को एक ही पोर्टल के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर उपलब्ध अन्य सेवाएँ इस प्रकार है।
- नियामक सेवाएं (Regulatory Services):- पोर्टल पर नियामक सेवाओं के अंतर्गत व्यापार लाइसेंस और भवन निर्माण के लिए अनुमति जैसी सेवाएँ उपलब्ध है।
- विकासात्मक सेवाएँ (Developmental Services):- सरकार द्वारा नागरिको के लाभ और उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ देने के लिए NREGS, IAY और ओल्ड ऐज पेंशन योजना जैसे सेवाएँ
- वैधानिक सेवाएं (Statutory Services):- पोर्टल पर नागरिको के लिए वैधानिक सेवाएं जैसे जन्म-प्रमाणपत्र, मृत्यु-प्रमाणपत्र और इनकम सर्टिफिकेट जैसी सुविधाएँ
- उपभोक्ता उपयोगिताएँ सेवा (Consumer Utilities Service):- पोर्टल पर नागरिको के उपयोगिता सम्बंधित सेवाएँ जैसे ऑनलाइन बिल पैमेंट और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध है।
सर्विस प्लस पोर्टल {State Wise} रजिस्ट्रेशन
सर्विस प्लस पोर्टल पर {State Wise} रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल serviceonline.gov.in पर जाएँ। आपको कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस प्रदर्शित होगा।
- होमपेज पर आपको REGISTER का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर ले।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुल जायेगा। इस पर अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पासवर्ड दर्ज कर दे ।
- साथ ही अपना स्टेट सेलेक्ट करके और कैप्चा दर्ज करने इसे Submit कर दें।
- इसके बाद आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है।
आपको बता दे की रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको यूजर ID और पासवर्ड प्रदान किया जायेगा जिसके मदद से आप लॉगिन कर सकते है।
ये है लॉगिन का प्रोसेस
सर्विस प्लस पोर्टल {State Wise} पर लॉगिन करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल serviceonline.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर आपको Login का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपके सामने Login Id और पासवर्ड भरने का विकल्प आएगा। इन्हे भर दे साथ ही कैप्चा दर्ज करके Log In पर क्लिक कर दे।
- इन आसान से स्टेप्स से आप लॉगिन कर सकते है।
आपको बता दे की लॉगिन करने के बाद आप पोर्टल पर उपलब्ध विभिन सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते है। लॉगिन करने के लिए जरुरी है की आप पहले खुद को रजिस्टर्ड करके लॉगिन ID और पासवर्ड प्राप्त कर ले। इस ID और पासवर्ड की मदद से ही आप लॉगिन कर सकते है साथ ही अपने आवेदन की स्थिति भी जांच कर सकते है।
Service Plus Portal, Android App डाउनलोड
सरकार द्वारा Service Plus Portal का Android App भी जारी कर दिया गया है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते है।
इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर ServicePlus सर्च करना होगा। इसके बाद आप इसे डाउनलोड करके इंस्टाल कर सकते है।
Service Plus Portal से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब (FAQ)
यह पोर्टल केंद्र सरकार द्वारा नागरिको को विभिन सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान करने के जारी किया गया पोर्टल है।
इस पोर्टल के माध्यम से देश के नागरिक विभिन सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे साथ ही अपने आवेदन की स्थिति भी जाँच कर सकेंगे।
अगर आप इस पोर्टल के माध्यम से विभिन सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आप ऊपर दिए गए लेख की मदद ले। इसमें बताये गया स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से विभिन सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते है।