देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) द्वारा पेंशनभोगियों को लाभ प्रदान करने के लिए एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल (SBI Pension Seva Portal) लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से एसबीआई से जुड़े पेंशनधारक अपनी पेंशन सम्बंधित विभिन जानकरी प्राप्त कर सकते है साथ ही इससे सम्बंधित अन्य सेवाओं का लाभ भी ले सकते है। एसबीआई द्वारा पेंशन सेवा पोर्टल को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है की सभी नागरिक इसे आसानी से उपयोग कर सकते है साथ ही सीनियर सिटीजन को लाभ पहुंचाने के लिए पोर्टल के माध्यम से विभिन प्रकार की सेवायें प्रदान की गयी है। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की SBI Pension Seva Portal क्या है ? इस पोर्टल का उद्देश्य और पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाओं की जानकारी भी आप लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे साथ ही इस लेख के माध्यम से आप एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और लॉगिन की प्रक्रिया से भी अवगत होंगे।
देश में पेंशनधारियो को पेंशन सम्बंधित विभिन जानकारी प्रदान करने और इससे सम्बंधित अन्य सूचनाओं को पहुंचाने के लिए एसबीआई द्वारा पेंशन सेवा पोर्टल लांच किया गया है। आपको बता दे की एसबीआई (SBI) देश का सबसे बड़ा पेंशन प्रदाता बैंक है जो की देश के विभिन हिस्सों में स्थित 58 लाख से भी ज्यादा नागरिको को पेंशन सेवा प्रदान करता है। अधिक से अधिक पेंशनधारियो तक अपनी सेवा का लाभ पहुंचाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा विभिन सरकारी संस्थाओ जैसे की :- रक्षा विभाग, दूरसंचार विभाग, रेलवे विभाग, पोस्टल विभाग और नागरिक सेवा से सम्बंधित विभागों से समन्वय किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगो को पेंशन सम्बंधित लाभ प्रदान किया जा सके। SBI द्वारा देश के सुदूर क्षेत्रों में स्थित नागरिको तक भी पेंशन सम्बंधित लाभ प्रदान किये जाते है।
एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल, Highlights
इस टेबल के माध्यम से आपको एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ की जानकारी प्रदान की गयी है।
पोर्टल का नाम | एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल |
उद्देश्य | बैंक से जुड़े पेंशनधारियो को लाभ प्रदान करना |
शुरू किया गया | एसबीआई (SBI) |
लाभ | पेंशनधारियो को पेंशन सम्बंधित जानकारी प्राप्त हो सकेगी। |
समबन्धित बैंक | स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया |
वर्ष | 2023 |
लाभार्थी | बैंक से जुड़े पेंशनधारी |
समन्वयित विभाग (Collaborated Department) | रक्षा, दूरसंचार, रेलवे, पोस्टल और नागरिक सेवा विभाग |
आधिकारिक वेबसाइट | pensionseva.sbi |
पंजीकरण का माध्यम | ऑनलाइन |
SBI Pension Seva Portal, उद्देश्य
देश में पेंशनधारियो में अधिकांश जनसँख्या सीनियर सिटीजन की है। इन सभी सीनियर सिटीजन नागरिक और पेंशन प्राप्त करने वाले अन्य नागरिको को पेंशन सम्बंधित सेवा प्रदान करने के लिए एसबीआई (SBI) द्वारा SBI Pension Seva Portal लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से एसबीआई से जुड़े हुये पेंशनधारक अपनी पेंशन सम्बंधित विभिन जानकरी घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। साथ ही पोर्टल के माध्यम से पात्र नागरिक पेंशन सम्बंधित ब्योरा, पेंशन स्लिप और एसएमएस के माध्यम से अपनी पेंशन सम्बंधित अलर्ट प्राप्त कर सकते है जिससे की उन्हें इन सभी जानकारियों को पाने के लिए इधर-उधर भटकने की जरुरत नहीं पड़ेगी। साथ ही पोर्टल पर नागरिको की सुविधा के लिए अन्य सुविधायें भी प्रदान की गयी है। आपको बता दे की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा देश में सबसे अधिक 58 लाख पेंशनधारियो को सेवा प्रदान की जाती है ऐसे में इस पोर्टल का लाभ अधिकतम नागरिको को मिल सकेगा।
सरकार द्वारा अधिकतम नागरिको तक इस सेवा को पहुंचाने के लिए सरकार के विभिन विभागों से भी कोलेब्रेशन किया गया है जिससे की अधिक से अधिक पेंशनधारियो को इस सेवा से जोड़ा जा सके। इस पोर्टल की कार्यप्रक्रिया को सरल बनाया गया है ताकि सीनियर सिटीजन को इसके उपयोग में आसानी हो।
इन सुविधाओं का ले सकेंगे लाभ
SBI Pension Seva Portal द्वारा पेंशनधारियो को निम्न सुविधाएँ भी प्रदान की जाती है।
- मोबाइल नंबर पर SMS अलर्ट सुविधा (SMS Alert):- पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले पेंशनधारियो को SMS के द्वारा पेंशन सम्बंधित जानकारी प्रदान की जाती है। साथ ही वे पेंशन की डिटेल्स भी एसएमएस के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।
- ईमेल के द्वारा पेंशन स्लिप निकालने की सुविधा (Get Pension slip through E-mail):- पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले नागरिको को ईमेल के द्वारा पेंशन स्लिप निकालने की सुविधा भी प्रदान की गयी है।
- जीवन-प्रमाण सुविधा (Jeevan pramaan facility):- आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से नागरिको को बैंक शाखाओँ के माध्यम से से जीवनप्रमाण की सुविधा भी प्रदान की गयी है।
- जीवन-प्रमाणपत्र जमा करवाने की सुविधा (Life-Certificate submission through bank):- एसबीआई द्वारा पेंशनधारियों को जीवन-प्रमाणपत्र जमा करवाने के लिए बैंक ब्रांचेस के माध्यम से सुविधा प्रदान की गयी है।
एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पेंशनर पंजीकरण – SBI Pension Seva Portal Registration Process
एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे।
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जायें।
- होमपेज पर आपको Registration का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। इसमें आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर, डेट ऑफ़ बर्थ और कैप्चा दर्ज करना होगा। यहां यह ध्यान रखना जरुरी है की आप अकाउंट नंबर में पेंशन से लिंक्ड बैंक अकाउंट नंबर ही दर्ज करे। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद NEXT के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद आपके बैंक अकाउंट से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जायेगा। इसे ओटीपी बॉक्स में दर्ज कर दे।
- अब आपको नए पेज पर अपना यूजरनेम और पासवर्ड चुनना होगा। साथ ही आपको सिक्योरिटी क्वेश्चन और आंसर को भी चुनना होगा।
- अन्य फॉर्मलिटीज पूरी करके आप इसे सबमिट कर सकते है।
- इस तरह से आपका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाता है।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको यूजरनेम और पासवर्ड प्रदान किया जायेगा जिसकी मदद से आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।
ये है लॉगिन करने की प्रक्रिया
एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे।
- सबसे पहले पेंशन सेवा के आधिकारिक पोर्टल पर जायें।
- होमपेज पर आपको Login का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद अगले पेज पर अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके Login के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- इस प्रकार से आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।
पोर्टल पर उपलब्ध अन्य सेवायें
SBI Pension Seva Portal पर नागरिको को पेंशन संबधित जानकारी प्रदान करने के अतिरिक्त एसबीआई द्वारा पेंशन स्लिप और फॉर्म 16 को डाउनलोड करने की सुविधा भी प्रदान की है। इसके अतिरिक्त पोर्टल के माध्यम से पात्र नागरिक पेंशन ट्रांसेक्शन सम्बंधित डिटेल्स, पेंशन प्रोफाइल डिटेल्स और इन्वेस्टमेंट सम्बंधित डिटेल्स भी चेक कर सकते है। इसके अतिरिक्त नागरिको को पोर्टल पर लाइफ सर्टिफिकेट स्टेटस चेक करने की सुविधा भी प्रदान की गयी है।
SBI Pension Seva Portal से सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल को SBI द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से बैंक से जुड़े पेंशनधारक पेंशन सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
इस पोर्टल के माध्यम से पेंशनधारको को पेंशन सम्बंधित विभिन जानकारी प्राप्त हो सकेगी साथ ही वे इससे सम्बंधित अन्य सेवाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते है।
एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसमें बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते है।
इस पोर्टल पर सिर्फ स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से जुड़े पेंशनधारी ही पंजीकरण कर सकते है।