राशन कार्ड बनाने के नियम 2023 – Rules For Applying New Ration Card

राशन कार्ड बनाने के नियम :- भारत में जो व्यक्ति या परिवार आर्थिक रूप से गरीब हैं, सरकार द्वारा उनके लिए राशन कार्ड उपलब्ध कराये जाते हैं। देश में कई ऐसे गरीब वर्ग के परिवार हैं जिनके लिए रोज़ भोजन प्राप्त करना कोई साधारण बात नहीं है। सरकार द्वारा उनके लिए यह एक सहायता के रूप में है। इस सहायता में देश के गरीब परिवारों को सरकारी राशन की दुकानों पर राशन क़म धन राशि में आसानी से प्राप्त हो जाता है। सरकार द्वारा प्रदान इस सहायता का लाभ वही योग्य परिवार उठा सकता है, जिसने अपना राशन कार्ड बनवाया हो।

राशन कार्ड बनाने के नियम  - Rules For Applying New Ration Card
राशन कार्ड बनाने के नियम – Rules For Applying New Ration Card

राशन कार्ड को अन्य कई जरुरी दस्तावेजों जैसे – आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि के साथ शामिल किया गया है। यह आपके परिवार के एक पहचान पत्र के रूप में भी कार्य करता है। यदि आप इससे सम्बंधित किसी भी प्रकार के सवालों का जवाब या इससे जुडी किसी भी समस्या का समाधान चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें, और अपनी सभी समस्याओं का समाधान करें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

आप सभी यह जानते है की भारत के हर राज्य में अलग अलग राशन कार्ड होते है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक योजना बनायीं है। जिसका नाम एक देश एक राशन कार्ड योजना है। जानिए इस योजना में कैसे करें आवेदन

राशन कार्ड के प्रकार

राशन कार्ड राज्य सरकार के द्वारा तीन प्रकार के उपलब्ध कराये जाते हैं, जो की निम्न प्रकार हैं।

  1. बीपीएल (BPL) राशन कार्ड : इसका पूरा नाम Below poverty Line है। इसके अंतर्गत वे परिवार रखे गए हैं जो गरीबी रेखा में आते हैं। गरीब रेखा में ऐसे परिवार ही आते हैं जिनके पास जीवन यापन करने के लिए किसी भी प्रकार की सुविधा न हो। ऐसे लोग बहुत अधिक गरीब के होते हैं। इन्हें अपने रोज़ के दिनचर्या के लिए कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनको अपना साधारण सा जीवन यापन करने के लिए बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ता है। इस कार्ड पर गरीबों को सरकार के द्वारा 25 से 35 किलो तक का राशन बहुत ही काम मूल्य में बांटा जाता है।
  2. एपीएल (APL) राशन कार्ड : इसका पूरा नाम Above Poverty Line है। यह कार्ड उन परिवारों को प्रदान किया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर वर्ग में आते हैं। जिन परिवारों की सालाना आय 27,000 रूपये से अधिक होती है उन्हें गरीबी रेखा से ऊपर रखा जाता है। किस परिवार को कौन- सा कार्ड प्रदान किया जायेगा यह सरकार उनकी सालाना आय के अनुसार ही तय करती है। APL कार्ड के परिवारों को 15 किलो राशन कम मूल्य पर प्रदान किया जाता है।
  3. अंत्योदय कार्ड AYY CARD : जो गरीबी रेखा से भी नीचे के वर्ग में होते हैं अर्थात जो अत्यंत गरीब होते हैं उन्हें सरकार द्वारा अंत्योदय का कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड के धारकों को सरकार 35 किलो राशन कम मूल्य में देती है।

राशन कार्ड बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज 

राशन कार्ड बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज निम्न प्रकार हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार के सदस्यों की पासपोर्ट साइज फोटो
  • सदस्य जोड़ने हेतु जन्म प्रमाण पत्र अथवा शादी का प्रमाण पत्र
  • सदस्य हटाने पर मृत्यु प्रमाण पत्र या स्थानांतरण प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र के लिए आप भारतीय पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस दे सकते हैं।
  • यदि आपका एलपीजी गैस का कनेक्शन है तो आपको इसका ब्यौरा देना होगा।
  • इसके लिए आप बैंक की पासबुक भी दे सकते हैं।
  • इसके लिए आप अपनी वोटर आईडी भी दे सकते हैं।

राशन कार्ड के लिए नियम एवं शर्ते 

  1. राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको भारत की नागरिकता प्राप्त होनी अति आवश्यक है।
  2. इसके लिए आपके परिवार में सभी की कुल आय 1 लाख से कम ही होनी चाहिए।
  3. आपकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक ही होनी चाहिए।
  4. किसी दूसरे राज्य में आपके नाम पर कोई अन्य राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
  5. परिवार के किसी अन्य सदस्य का नाम भी किसी दूसरे राशन कार्ड पर नहीं होना चाहिए।
  6. जो भी व्यक्ति 18 वर्ष कम उम्र का हो उसका नाम घर के मुखिया के राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए।
  7. राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति घर का मुखिया ही होना चाहिए।

राशन कार्ड कैसे बनवाएं ?

इस योजना का संचालन राज्य सरकार ही करती है, जिसके कारण अलग अलग राज्यों में इसके आवेदन की प्रक्रिया अलग अलग है। राशन कार्ड में ऑनलाइन आवेदन के लिए देश की सरकार द्वारा सभी राज्यों के लिए आधिकारिक वेबसाइट जारी की जाती है।

यदि आप राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप निम्न प्रकार कर सकते हैं।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसको ओपन करना के बाद आपको “राशन कार्ड के लिए आवेदन” वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक ओपन होते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा और यहीं पर आपको आवेदन पत्र भी प्राप्त हो जायेगा।
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र में मांगी गयी सभी जानकारियां सही भर देनी है।
  • अब आपको इसमें अपने दस्तावेजों की फोटो को अपलोड करना होगा।
  • सभी मांगे गये दस्तावेज की फोटो अपलोड करना के बाद आपको ये सब सबमिट कर देना है।
  • अब आपको अपने आवेदन किये गए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना है, जो की आपके आगे भविष्य में काम आ सके।
  • आवेदन के कुछ दिनों बाद आपका राशन कार्ड आपके पते पर पहुंच जायेगा।

राशन कार्ड से सम्बंधित कुछ प्रश्न-उत्तर

राशन कार्ड क्या है ?

देश के वे गरीब नागरिक जो अपने रोज़ के भोजन का प्रबंध नहीं कर पाते, जो लोग अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते और जिन्हें अपने जीवन को यापन करने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए सरकार द्वारा राशन कार्ड की सुविधा प्रदान कराई जाती है।

सरकार द्वारा प्रदान की गयी यह सहायता किस प्रकार की है?

सरकार द्वारा गरीबों को दी गयी ये सहायता राशन से सम्बंधित है। इसमें सभी गरीब परिवारों को उनके कार्ड के हिसाब से कम मूल्य में खाद्य पदार्थों का लाभ दिया जाता है।

राशन कार्ड बनाने के क्या नियम हैं?

राशन कार्ड बनाने के लिए सर्वप्रथम व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। राशन कार्ड के लिए व्यक्ति की सालाना आय 1 लाख से कम होना अनिवार्य है। इसको बनाने के लिए मुखिया की आयु 18 वर्ष से ऊपर होनी आवश्यक है।

राशन कार्ड बनाने का क्या लाभ है

राशन कार्ड होने से आपको सरकारी दुकानों में आपके कार्ड के हिसाब से कम मूल्य में राशन प्राप्त हो जाती है। और साथ ही साथ राशन कार्ड को कई जरुरी दस्तावेजों के रूप में भी प्रयोग किया जाता है।

Leave a Comment