रोग प्रतिरोधक क्षमता क्या है इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय | How to Improve (boost) Immunity in hindi

हेलो दोस्तों आप सभी यह तो जानते ही होंगे की आजकल के समय में लोगो का खाना पीना केसा हो चूका है। आज के इस युग में लोग बहुत सी ऊट पटांग चीजे खाने लगे हैं, जो की हमारे शरीर को हानि पहुंचाता है और उसी ऊट पटांग खाने की वजह से हमारा immune system कमजोर पढ़ जाता है जिसके कारण बहुत से रोग हमारे शरीर में होने लगते हैं क्योंकि अगर हमर immune system कमजोर होगा तो हमारा शरीर में उन रोगो से लड़ने की शक्ति नहीं रहेगी। क्योंकि हमारा immune system बहुत सी बीमारियों से खुद लड़ता है। तो इसीलिए हम सभी को अपने immune system को मजबूत रखने के लिए कुछ अच्छा खाना चाहिए जिससे हमारा इम्यून सिस्टम स्ट्रांग हो।

तो आज हम आपको इस लेख में यह ही बताने वाले है की रोग प्रतिरोधक क्षमता क्या होती है और और इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलु उपाय जिससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाएगा जिससे हमारा शरीर बहुत इ रोगो से खुद ही लड़ सकेगा। तो दोस्तों अगर आप भी जानना चाहतें हैं की रोग प्रतिरोधक क्षमता क्या है और इम्युनिटी बढ़ने के घरेलु नुस्ख़े क्या है ? तो कृपया हमरे इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़िए क्योंकि हमने आपको इस लेख इससे सम्बंधित बहुत सी जानकारियां प्रदान की है तो कृपया इसको पूरा पढ़िए।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इस पर भी गौर कीजिये :- Human Body Parts Name in Hindi and English

रोग प्रतिरोधक क्षमता क्या है इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय | How to Improve (boost) Immunity in hindi
रोग प्रतिरोधक क्षमता क्या है इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय

रोग प्रतिरोधक क्षमता क्या है ?

Immunity को ही हिंदी में रोग प्रतिरोधक क्षमता कहा जाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता का कार्य हमारे शरीर को बहुत सी चीजों से सुरक्षा प्रदान करना है। जैसे की – बहुत से Bacteria, बहुत से रोग, Virus आदि। प्रतिरक्षा प्रणाली में आने वाले organ cells है जैसे की-Tissue (टिशू), Protein(प्रोटीन) जैसी चीजे होती हैं जो की हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होती है। अगर ये सब चीजे इंसानी शरीर में न हो तो मानव कभी भी स्वस्थ (Healthy) नहीं रहेगा उसके शरीर में उसको हमेशा शरीर में कमजोरी, व उसके शरीर में बहुत से रोग होने लगेंगे। जिस व्यक्ति की immunity मजबूत होती है उस व्यक्ति का शरीर हमेशा ही स्वस्थ और तंदरुस्त रेहता है

तो आज हम आपको इस लेख में यह बताने वाले है की immunity यानि के रोग प्रतिरोधक क्षमता को घरेलू उपाय के द्वारा किस प्रकार मजबूत रखा जाये।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय या नुस्खे

जैसा की आप सभी को पता होगा की भारत में बहुत से लोग कई रोगो का घरेलू इलाज ही करते है। और वैसे भी भारत के पुराने समय के लोग बहुत से रोगों का घरेलू इलाज बता कर गए है और तो और जो पुराने वाले घरेलु नुस्के बताते है वह उस रोग को ठीक भी करदेते हैं। तो आज हम आपको इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय के बारे में बताने है। जिसकी मदद से आपका रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा देगी जिसकी मदद से आपका शरीर भी स्वस्थ और तंदरुस्त हो जाएगा।

तो आइये जानते है की किन चीजों के सेवन से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।

1.तुलसी खाएं (Basil)

तो दोस्तों यह तो आप जानते ही होंगे की तुलसी कितनी फायदेमंद चीज है। इस पौधे के बहुत से फायदे होते हैं। तो आप सभी को इसका सेवन अवश्य करना चाहिए क्योंकि जबकि बार किसी व्यक्ति या बच्चे को खासी जैसा रोग होता है तो लोग इसको चाय में डालकर भी पीते हैं ,और कई लोग लोग तो प्रति दिन इस पौधे के पत्ते को भी खाते है, और तो और इस पौधे की हिन्दुओं में बहुत महत्वता होती है। हिन्दुओं में लोग सुबह इस पौधे को जल अर्पण करते हैं और इसकी पूजा भी करते है,बताया यह भी जाता है की तुलसी जी का विवाह हिन्दू धर्म के त्रिदेव में से एक एक श्री भगवान विष्णु जी के साथ हुआ था। तो इसीलिए अगर आपको अपना इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करना है तो आपको प्रतिदिन तुलसी के पत्ते चबा लेने चाहिए। तुलसी एक औषधि का रूप भी माना जाता है।

2. अदरक खाएं (Ginger)

अदरक का इस्तेमाल तो वैसे भारत तो क्या बल्कि पूरे विश्व में किया जाता है। लेकिन भारत में इसका अधिकतर इस्तेमाल चाय बनाने के दौरान किया जाता है। क्योंकि भारत में चाय बहुत ही अधिक पीने वाली चीज है,और तो और बताया यह भी जाता है की पूरे विश्व में पानी के बाद सबसे अधिक पीने वाली चीज चाय है। और अदरक का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए भी किया जाता है। अदरक में बहुत सी ऐसी गुणदायक चीजे होती है जो की हमें रोगो से लड़ने में मदद करता है। तो इसलिए आप सभी को अदरक का सेवन भी अवश्य ही करना चाहिए।

3. लहसुन (Garlic) का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

तो दोस्तों आप सभी यह भी अवश्य ही जानते ही होंगे की लहसुन का प्रयोग कहा और किस किस जगहों पर किस लिए किया जाता है। लहसुन का सेवन भी पूरे विश्व में ही किया जाता है। कई लोग इसको इसका प्रयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए भी करते है ,इसके अंदर भी बहुत से ऐसे गुण होते हैं जो की हमारे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करता है। लहसुन को एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर भी उपयोग किया जाता है। और इसको खाने से हमारे खून का ग्लूकोस लेवल कण्ट्रोल हो जाता है। इसका इस्तेमाल कई गंभीर रोगो से बचने के लिए भी किया जाता है जैसे की – कैंसर,अल्सर आदि।

4. Vitamin C का सेवन करें

हमारे शरीर को बहुत से विटामिन की आवश्यकता पढ़ती है जिनमे से एक विटामिन सी भी है। इस विटामिन से भी हमारे शरीर को बहुत से फायदे प्राप्त होते हैं जैसे की इसकी मदद से हमारे शरीर के घाव को जल्द से जल्द भरने में मदद करता है ,हड्डियों को भी मजबूत करता है,मसूड़ों को भी स्वस्थ रखता है आदि जैसे फायदे हमको विटामिन सी की मदद से प्राप्त होते हैं। विटामिन सी अधिकतर खट्टी चीजों में पाया जाता है जैसे की – निम्बू,संतरा,आंवला,शिमला मिर्च,पपीता,आदि जैसी पाया जाता है विटामिन सी। यह भी हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत करता है।

5.फलों (Fruits) का सेवन करने से भी बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता

जैसा की आप सभी जानते होंगे की फलों में बहुत से गुण पाए जाते हैं जो की हमरे शरीर को चुस्त और तंदरसुत रखने में मदद करता है फलों की भी कई प्रजातियां होती हैं। और हर किसी फल के अपने फायदे होते हैं जैसे की सेब खाने से हमारी पाचन क्रिया भी मजबूत होती है और सेब खाने से हमारी हड्डियां भी मजबूत होती हैं ,और अंगूर खाने से अपाचन एवं कब्ज से मुक्ति मिलती है। ऐसे ही अलग-अलग फल के अलग फायदे हैं जो की हमारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।

6. व्यायाम करें

तो दोस्तों आप सभी को कसरत करने के फायदे तो पता ही होंगे। व्यायाम करने के भी बहुत से लाभ होते हैं है जैसे की – प्रतिदिन व्यायाम करने से हमारा शरीर चुस्त और तंदुरुस्त रहता है। जिसकी मदद से हमारा इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत हो जाता है जिसकी मदद से हमारे शरीर में कोई भी रोग होने की बहुत ही कम आशंका होती है। और आप सभी लोगो देखा ही होगा की जो व्यक्ति प्रतिदिन व्यायाम करता है वह अधिकतर चुस्ती और फुर्ती से भरपूर रहता है।

7. पानी का सेवन अधिकतर करें

तो दोस्तों पानी के महत्त्व तो आप सभीलोग जानते हमारे शरीर के लिए कितना आवश्यक है। पानी हमारे पाचन को भी मजबूत बनाता है। बताया यह भी जाता है की एक दिन में किसी भी व्यक्ति को कम से कम 3-4 लीटर पानी पीना आवश्यक है। पानी पीने के बहुत से फायदे होते हैं जैसे की – पानी हमारे मांसपेशियों को मजबूत बनाये रखता है, पानी से पाचन तंत्र ठीक होता है और तो और यह कब्ज को भी दूर भगाता है, पानी पीने से वजन भी कम किया जाता है, केवल यह ही नहीं अधिक पानी पीने से हमारे शरीर साफ़ रहता है और पानी पीने से सर दर्द से भी राहत मिलती है, पानी पीने से भूख भी अधिक लगती है। तो इसलिए जमे अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए ताकि हमारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके।

हल्दी का सेवन करें

तो दोस्तों आप सभी लोग हल्दी के बारे में भी जानते ही होंगे की हल्दी कितनी लाभदायक होती हैं और इसमें कितने गुण पाए जाते हैं। हल्दी के अंदर बहुत से गुण पाए जाते हैं जेसे की – हल्दी का इस्तेमाल चोट लगने पर भी किया जाता है और तो और मोच आने पर भी किया जाता है,जब किसी के हाथ या पैर में दर्द होप्ता तब वह हल्दी का इस्तेमाल करता है,हल्दी हमारे पाचन को सुधारने का भी कार्य करती है। हल्दी को एंटीऑक्सीडेंट बताया जाता है। इसलिए हमको हल्दी का उपयोग भी करना चाहिए।

रोग प्रतिरोधक क्षमता से सम्बंधित पूछे जाने वाले प्रश्न

रोग प्रतिरोधक क्षमता का क्या मतलब होता है ?

रोग प्रतिरोधक क्षमता का मतलब Immunity होता है।

Vitamin C किन फलों में पाया जाता है ?

Vitamin C अधिकतर इन फलों में पाया जाता है – अमरुद ,संतरा ,निम्बू,पपीता,चकोतरा आदि।

पानी पीने के कोई भी दो फायदे बताइये ?

पानी पीने के दो फायदे यह है की
1.पानी हमारे मांसपेशियों को मजबूत बनाये रखता है
2.पानी पीने से वजन भी कम किया जाता है

किसी भी व्यक्ति को एक दिन में कम से कम कितना पानी पीना चाहिए ?

एक व्यक्ति को एक दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी पीलेना चाहिए।

विश्व में पानी के बाद सबसे अधिक पीने वाली चीज क्या है ?

विश्व में पानी के बाद सबसे अधिक पीने वाली चीज चाय है।

Leave a Comment