RCH Portal – Data Entry Online Login and Registration at Rch.nhm.gov.in/RCH

RCH PORTAL का पूरा नाम हैं – REPRODUCTIVE AND CHILD HEALTH और इसे हिंदी में प्रजनन और बाल स्वास्थ कहा जाता है। गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं के कल्याण के लिए इस प्रोग्राम के अंतर्गत कई सेवाओं और सुविधाओं का आयोजन किया जाता हैं। नेशनल लेवल पर इस पोर्टल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से माँ और नवजात शिशु को कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है। जिससे माँ और शिशु दोनों स्वस्थ्य रह सकें और मृत्युदर कम हो।

इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगें की इस पोर्टल पर कैसे आवेदन करे , इसका क्या उद्देश्य है , इसके आपको क्या फायदें है आदि।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
RCH Portal – Data Entry Online Login and Registration at Rch.nhm.gov.in/RCH
RCH Portal – Data Entry Online Login and Registration at Rch.nhm.gov.in/RCH
पोर्टल का नाम RCH (REPRODUCTIVE CHILD HEALTH)
(प्रजनन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम )
उद्देश्य गर्भवती महिलाओं तथा शिशुओं के कल्याण हेतु सुविधा प्रदान करना
सम्बंधित विभाग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
लाभार्थी गर्भवती महिलाएं तथा शिशु
पंजीकृत बच्चे 179414882
कुल योग्य जोड़े पंजीकृत22,46,29,221
कुल पंजीकृत गर्भवती महिलाएं208047148
हेल्थ वर्कर्स1598007
आधिकारिक वेबसाइट rch.nhm.gov.in

RCH Portal का उद्देश्य

  • RCH ( प्रजनन और बाल स्वास्थ ) पोर्टल का उद्देश्य महिलाओं और नवजात शिशुओं को ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करना है। जिससे माँ और नवजात शिशु सुरक्षित रह सकें।
  • नागरिकों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करना।
  • प्रति 1000 जनसँख्या पर जन्मदर को 21 से नीचे करना।
  • मातृ मृत्यु दर में कमी करना।
  • 100 प्रतिशत टिका करण सभी नवजात शिशुओं को प्रदान करना
  • देश के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना।
  • संस्थागत प्रसव को 80 प्रतिशत से अधिक करना।
  • आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को सुनिश्चित करना।

RCH पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा RCH (REPRODUCTIVE AND CHILD HEALTH ) पोर्टल द्वारा प्रदान किये गए लाभ तथा विशेषताएं कुछ इस प्रकार हैं –

  • सभी गर्भवती महिलाओं को इस पोर्टल के जरिये सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस पोर्टल की सहायता से प्रसव से पहले होने वाली जांच की जानकारी को भी अपलोड किया जाएगा जिससे गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण की सभी जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • इस पोर्टल की सहायता से गर्भवती महिलाए अपने स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगी।
  • पोर्टल के माध्यम से महिलाऐं अपनी हेल्थ रिपोर्ट को ट्रैक कर पाएंगी।
  • महिलाएं गर्भावस्था और प्रसव के दौरान होने वाली मिर्त्यु दर को कम किया जा सकेगा।

RCH के चरण

RCH को 4 अलग – अलग चरणों में बांटा गया है , जोकि कुछ इस प्रकार हैं –

  • परिवार नियोजन ( FAMILY PLANNING ) : RCH कार्यक्रम का मुख्य आदर्श वाक्य जन संख्या नियंत्रण है।  यह जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रमों की विफलता के कारण पर शोध करेगा।
  • .माताओं की देखभाल (Care for Mothers)- गर्भवती महिलाओं को पोषण प्रदान करना ,टीकाकरण , तथा प्रसव के बाद गर्भवती महिलाओं की देखभाल करना।
  •  .मातृत्व की रक्षा करना (Securing the Motherhood)– गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को उचित देखभाल के लिए सहायता प्रदान करना और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना।
  • .बच्चों की देखभाल (Care for Children)– नवजात शिशुओं के टीकाकरण से सम्बंधित जानकारी के लिए माता – पिता को शिक्षित करना तथा गर्भवती महिलाओं के द्वारा अपने शिशु को स्तनपान कराने तथा नवजात शिशु की देखभाल के लिए।

RCH Portal 2023 रजिस्ट्रेशन (RCH Portal Registration Rch.nhm.gov.in)

आरसीएच पोर्टल से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़े –

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  • सेल्फ रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले rch पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट rch.nhm.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने आरसीएच का होम पेज खुल कर आएगा।
  • अब उस होम पेज पर आपको सेल्फ रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब इसके बाद आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे पहला रजिस्टर प्रेग्नेंट वुमन और दूसरा रजिस्टर चाइल्ड, अब इन दोनों मे से किसी एक ऑप्शन को चुन ले।
  • अब इसके बाद आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब इसके बाद अंत में आपको सेव के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब इसके बाद आपका नंबर वेरिफिकेशन किया जाएगा और इसके बाद आपकी जानकारी को कलेक्ट किया जाएगा और रजिस्ट्रेशन आईडी तैयार की जाएगी।
  • फिर जांच करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेज दिया जाएगा।
  • बस इसी के साथ आपकी आरसीएच पोर्टल की आवेदन प्रक्रिया पूरी हुई।

RCH Portal पर आईडी लॉगिन कैसे करें ?

  • आरसीएच पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको सबसे पहले आरसीएच  की आधिकारिक वेबसाइट rch.nhm.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • अब होम पेज पर डाटा एंट्री का ऑप्शन आएगा अब उसपर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज खुल कर आएगा।
  • अब आपको स्टेट, यूजर नेम , पासवर्ड, इमेज कोड, इंटर कोड , आदि की जानकारी दर्ज करनी है।
  • अब अंत में लॉगिन का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करें।
  • इसी साथ अब आपकी पोर्टल पर आईडी लॉगिन हो जाएगी।

आरसीएच पोर्टल पर डेटा दर्ज करने की प्रक्रिया

आरसीएच पोर्टल पर डेटा दर्ज करने की प्रक्रिया जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़े –

  • आरसीएच  पोर्टल पर डेटा दर्ज करने के लिए सबसे सबसे पहले आरसीएच  की आधिकारिक वेबसाइट rch.nhm.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज आएगा उसमे डाटा एंट्री के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब यहाँ आपको उपयोगकर्ता नाम और राज्य चुन कर दर्ज करना है।
  • अब इसके बाद आपको लॉगिन इनपुट करना है और अपने खाते में साइन इन करना है।
  • अब आपसे पूछी गई जानकारी जैसे जिला, लेबल और स्वास्थ्य ब्लॉक इनका चयन करना है।
  • अब इसके बाद आपको स्वास्थ्य  सुविधा का प्रकार , उप सुविधा तथा गॉंव का चयन करना होगा।
  • अब आपको स्क्रीन में डेटा एंट्री का लाभ मिलेगा।
  • अब इसके बाद आपको उस डेटा का प्रकार चुनना है जो आप दर्ज करना चाहते हैं।
  • दर्ज करने के लिए डेटा का प्रकार-जनसंख्या प्रवेश
    • नागरिकों की कुल संख्या
    • बच्चों की अपेक्षा करने वाली महिलाओं की अनुमानित संख्या
    • स्वास्थ्य प्रदाता का विवरण,
    • एक उपयुक्त आवेदक की गणना
    • शिशु जनसंख्या
  • योग्य जोड़े
    • जोड़ों का विवरण
    • स्वास्थ्य प्रदाता
    • गर्भवती महिला
    • जोड़े का शीर्षक
    • वैध मोबाइल नंबर
    • जोड़ों का आवासीय विवरण
    • बाल प्रवेश
    • डायरेक्ट डेटा एंट्री
  • अब आपको जनसंख्या की जानकारी और योग्य उम्मीदवार के विवरण को डालना है।
  • अब अपने डेटा को सेव कर के रख ले।

आरसीएच पोर्टल से हेल्थ रिकॉर्ड कैसे चेक करे

आरसीएच पोर्टल से हेल्थ रिकॉर्ड चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़े –

  • आरसीएच पोर्टल पर हेल्थ रिकॉर्ड चेक करने के लिए सबसे पहले आरसीएच की आधिकारिक वेबसाइट rch.nhm.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज खुलेगा उसमे आपको KNOW YOUR HEALTH RECORD का ऑप्शन मिलेगा अब उस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • अब उस पेज में आपको आरसीएच आईडी नम्बर ,एमसीटीएस आईडी नम्बर दर्ज करना है।
  • अब आपके सामने आपकी सभी जानकारी खुल कर आजाएगी।
  • अब कॅप्टचा कोड दर्ज करके GET OTP विकल्प पर क्लिक करे।
  • अब जो आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है उसपर OTP आएगा उसको दर्ज करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर सब जानकारी ओपन हो जाएगी।

आरसीएच से जुड़े कुछ जरुरी प्रश्न / उत्तर

आरसीएच क्या है ?

आरसीएच एक सरकारी पोर्टल है।

RCH का पूरा नाम क्या है ?

RCH का पूरा नाम REPRODUCTIVE CHILD HEALTH है।

RCH पोर्टल को कब प्रारम्भ किया गया?

1997 में RCH पोर्टल को प्रारम्भ किया गया।

RCH पोर्टल का उद्देश्य क्या है ?

RCH उद्देश्य है माँ और नवजात शिशु को सुविधा प्रदान करना।

RCH पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस क्या है?

RCH पोर्टल का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस ऊपर लेख में दिया गया है।

RCH को कितने चरणों में बांटा गया है ?

RCH को 4 चरणों में बाटां गया है –
1. परिवार नियोजन
2 ..मातृत्व की रक्षा करना
3 . माताओं की देखभाल
4 . बच्चों की देखभाल 

RCH पोर्टल में लॉगिन कैसे करे ?

RCH पोर्टल की लॉगिन प्रक्रिया ऊपर दिए गए लेख में बताई गई है।

Leave a Comment