अच्छी सेहत के लिए सभी फलों को अच्छा माना जाता है। क्योंकि सभी फल कई विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें पपीता भी एक है, इसको आप कच्चा और पका कर दोनों तरीके से खा सकते हैं। पपीता कम कैलोरी वाला फल होता है। पपीता कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। फाइबर, विटामिन C, विटामिन E, विटामिन A, कैरोटीन जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। पपीते के सेवन से कैंसर, शुगर, को कम करने में मदद मिलती है। और पपीता वजन बढ़ाने में भी सहायक होता है। चलिए पपीते जुडी बाते जानते हैं। पपीता खाना किस समय ज्यादा लाभदायक होता है। पपीता खाने से क्या फायदे होते हैं और पपीता खाने से क्या क्या नुकसान होते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता क्या है इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय
Article Contents
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
पपीता खाने का सही समय, फायदे और नुकसान Papita Khane Ka Sahi Samay Fayade Aur Nuksan
पपीता खाने का सही समय – कुछ फलों को रात या शाम के समय नहीं खाना चाहिए। वैसे तो सभी फलों को सुबह और दिन में खाना सेहत के लिए अच्छा मन जाता है। पपीता भी अगर आप सुबह नाश्ते में खाते हैं। तो इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा। पपीता कम कैलोरी और लो एसिडिक फल होता है। इसको नाश्ते में खाने से ये हमारे पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। फलों को रात में या शाम को खाने से हमारे डाइजेशन प्रोसेस पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए फलों को सुबह के वक़्त खाना ज्यादा लाभकारी होता है। पपीता खाने में ध्यान रखना चाहिए, कि एक ही बार में ज्यादा मात्रा में पपीता न खायें। और रात को तो बिल्कुल भी न खाएं।
दमा (Asthma) के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार
पपीता खाने के फायदे (Benefits of Eating Papaya)
बालों के लिए लाभदायक – पपीते में कई विटामिन्स और खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो की बालों को बढ़ने और झड़ने से रोकने में सहायक होते हैं। पपीते का रेगुलर सेवन बालों के लिए अच्छा होता है। आप बालों में पपीते के पत्तों का निकालकर इसको कंडीशनर के रूप में यूज़ कर सकते हैं।
कैंसर के इलाज में सहायक – पपीते में बीटा कैरोटीन, बीटा-क्रिप्टोकसाथीन, लाइकोपिन, कैरोटिनॉइड, लाइकोपिन कैंसर को कम करने में सहायक होता है। पपीते में पाया जाने वाला आइसोथियोसाइनेट्स नामक तत्व कार्सिनोजेन्स को खत्म करता है। पपीते में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड सूगर लेवल, लिपिड और इन्सुलिन के स्तर को सुधार करने में मदद मिलती है।
दिल की बीमारियों में मददगार- पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में होता है। फाइबर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। पपीते के सेवन से हृदय संबंधित कई रोग दूर रहते हैं। पपीते के सेवन से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण करने में मदद मिलती है।
हाइट बढ़ाने के लिए योगासन : Height Badhane Ke Liye Yogasan
पाचन का अच्छा स्रोत – पाचन क्रिया को सही रखने में पपीते में पाया जाने वाला पपेन नामक तत्व सहायक होता है। पपीते में फाइबर, बीटा कैरोटीन, विटामिन ई और फोलेट होता है। जो की कब्ज को दूर करता है। इससे पेट के कैंसर का खतरा भी कम होता है। पपीते में पपेन एंजाइम्स और बहुत सारे डाइजेस्टिव एंजाइम्स व फाइबर्स होते हैं जो पाचन क्रिया को उत्तेजित करने का काम करने हैं जिससे पाचन तंत्र पूरी तरग से सक्रीय रहता है।
आँखों के लिए – पपीते में विटामिन A हुए C, E होता है जो की आँखों के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें पाए जाने वाला केरोटीनाइड ल्यूटिन और जेक्सेटिन ब्लू लाइट से आँखों की रक्षा करता है। जिससे रेटिना को नुकसान होने से बचाता है। और मोतियाबिंद को कम करता है।
पपीता खाने के नुकसान (Disadvantages of Eating Papaya)
- जिन लोगों को किडनी में पथरी होती है। उनको पपीते का सेवन कम से कम करना चाहिए।
- किसी भी गर्भवती और स्तनपान करवानेवाली महिला को पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। पपीते के सेवन से भ्रूण को नुकसान होने का खतरा होता है। यदि आपको पपीता खाना हो तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही करें।
- जिन लोगों को पपीता खाने से एलर्जी होती है उनको पपीता नहीं खाना चाहिए। इससे आपको चक्कर, सिरदर्द, शरीर में सूजन और खुजली की समस्या हो सकती है
बालों की देखभाल के घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Hair Care)
पपीता खाने का सही समय, फायदे और नुकसान
पपीता खाने का सही समय सुबह का होता है, सुबह खाने से इस से दिनभर पाचन तंत्र सही रहता है और दिन भर इस से मोड़ भी बेहतर बना रहेगा। दिन भर शरीर में तरो ताज़गी रहेगी।
पपीते में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है और यह ह्रदय रोग को दूर करता है। ह्रदय रोगों के जोखिम को कम करने के लिए डॉक्टर हमेशा पपीता खाने की सलाह देते हैं।
जी हाँ, अगर पपीते को खली पेट सुबह खाया जाय तो, शरीर में कोलेस्ट्रॉल में सुधार होता है। अधिक लाभ लेने के लिए पके हुए दलीया में पपीता मिलकर खा सकते हैं। दोनों ही फाइबर से भरपूर हैं, जिससे शरीर मजबूत होता है।
पपीता या किसी भी फल को खाने के तुरंत बाद पानी न पीना स्वास्थ्य के लिये हानिकारक होता है। फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन एंजाइम्स पतले हो जाते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और इसके कारण पेट में एसिडिटी या जलन की समस्या उत्पन्न होती ही।