पालक को आप सभी ने कभी न कभी खाया ही होगा। पालक एक हरी सब्जी पत्तेदार सब्जी होती है। पालक का वैज्ञानिक नाम Spinacia oleracea है। पालक आयरन का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। पालक का सूप सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। पालक में कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, खनिज लवण, आयरन और विटामिन ए और विटामिन C आदि तत्वों की प्रचुरता पाई जाती है। हम पालक का प्रयोग कई रूपों में कर सकते हैं। पालक को हम आमतौर पर सब्जी या स्नैक्स या जूस बनाकर ही इस्तेमाल करते हैं लेकिन हम पालक का सूप भी बना सकते हैं। इसमें आप चुकंदर और गाजर को भी मिला सकते हैं। लेकिन पालक सूप पिने से कुछ नुकसान ही हो सकते हैं। चलिए पालक सूप के फायदे और नुकसान जानते हैं।
5 प्रोटीन सूप जो कम कर सकते हैं आपका वजन
पालक सूप के फायदे और नुकसान
पालक सूप के फायदे
- कैंसर में लाभदायक – पालक में बीटा कैरोटीन, और विटामिन C की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो की हमारे शरीर में बढ़ रही कैंसर की कोशिकाओं से शरीर की रक्षा करते हैं। और साथ ही पालक में पाए जाने वाले कैंसर रोधी गुण एंटीऑक्सीडेंट्स के जैसे शरीर में होने वाले रेडिकल्स और कार्सिनोजन कैंसर को पैदा करने वाला तत्व/पदार्थ को भी रोकने का काम करता है। कैंसर से बचने के लिए आप पालक का सेवन कर सकते हैं।
- आँखों के लिए गुणकारी – पालक में विटामिन-A और विटामिन-C की प्रचुरता होती है। पालक आँखों में होने वाले मैक्युलर डिजेनरेशन (आँख की मैक्युला का व्यपजनन) के रोग की संभावना को कम करता है। आँखों को स्वस्थ रखने के लिए आपको गहरे हरे रंग की पालक का सेवन करना चाहिए। क्योंकि आँखों से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए अक्सर हमको गहरे हरे रंग की पत्तेदार सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है। पालक में ल्यूटिन, जियाजैंथिन नामक तत्व पाए जाते हैं। जो की एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं। जो हमारी रेटिना के केंद्र बिंदु के वर्णक घनत्व को सही करने में सहायक होता है।
- हृदय घात से करे रक्षा – जिन लोगों को हार्ट से समबंधित समस्याएँ होती हैं। उनको पालक का सेवन करना चाहिए। पालक में पाए जाने वाले तत्व हमारे शरीर में हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं।
- हड्डियों को मजबूत करने में सहायक – यदि आपकी हड्डियों और जोड़ों में दर्द होता है। और शरीर में अकड़न की दिक्क्त होती है। तो आपके लिए पालक का सूप लाभकारी हो सकता है। क्योंकि पालक में आयरन,कैल्शियम की अधिकता पाई जाती है। जिससे की हमारी हड्डियाँ मजबूत होती हैं। पैरों और हड्डियों के दर्द से राहत पाने के लिए आप पालक के सूप का सेवन कर सकते हैं।
- पालक सूप पीने से और भी कई समस्याओं में लाभ मिलता है। पालक का सूप पेट से जुडी समस्याओं को कम करता है। आयरन की कमी को पूरा करने में , आदि समस्याओं को पालक कम करने में सहायक होता है।.
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
पालक सूप पीने के नुकसान
पालक सूप के बहुत से फायदों के साथ ही इसके सेवन के कुछ नुकसान भी हैं। अगर आप पालक का सेवन कुछ ज्यादा ही मात्रा में करते हैं। तो आपको इसके नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। जो की कुछ इस तरह से हैं।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- खून से जुडी समस्या – जो लोग खून को पतला करने के लिए दवा का सेवन कर रहे हैं। उन लोगों को पालक के सेवन से हानि हो सकती है। इसलिए जो लोग खून पतला करने की दवा का सेवन कर रहे हैं। उनको पालक की किसी भी चीज़ का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि पालक खून को गाढ़ा करने का काम भी करता है।
- अल्सर में हानिकारक – यदि किसी व्यक्ति को अल्सर की समस्या हो तो उनको भी पालक के सेवन से दूर रहना चाहिए।
- गुर्दे की पथरी हो सकती है – अगर आप पालक के सूप या पालक से बनी किसी भी चीज़ का सेवन करते हैं। तो प्रतिदिन इसका सेवन करने से अच्छा आप कुछ दिनों के अंतराल में इसका सेवन करें। क्योंकि पालक में पाए जाने वाले तत्व हमारा शरीर इतनी जल्दी अवशोषित नहीं कर सकता है। जिससे की किडनी की पथरी होने का खतरा हो सकता है।
- जन्म दोष की समस्या – पालक का सेवन गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए। क्योंकि पालक में विटामिनA भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसकी अधिक मात्रा में सेवन से शिशु में जन्म दोष का भी हो सकता है।
15 दिन में दिखने लगेंगी पतली, फॉलो करें ये ‘क्विक डाइट
Palak Soup ke Fayde Aur Nuksan FAQ’s
पालक का सूप पीने से हमारी स्किन और बालों के साथ-साथ हमारे शरीर को भी बहुत लाभ मिलता है। इसे पीने से ब्लड शुगर लेवल और ब्लड परेशान नियंत्रण में रहता है और आयरन की कमी भी इस से दूर होती है।
पालक में भरपूर मात्रा में क्लोरोफिल पाया जाता है। जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है साथ ही यह बॉडी को डिटॉक्स करने में सहायक है। इसमें फाइबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है जो कब्ज से राहत दिलाता है।
सभी पत्तेदार हरी सब्जियों की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इन्हें गर्मियों मैं खाना बेहद पसंद किया जाता है। अगर सर्दियों में इसका सेवन कर रहे हैं तो सिमित मात्रा में करें।
अगर आप डाइबिटीज के रोगी हैं या आपका किडनी स्टोन है तो आप इसे खाने से परहेज कर सकते हैं क्योंकि पालक में कई तरह के विटामिन्स होते हैं जो खून को पतला करने वाली दवाओं के साथ रिएक्शन करके शरीर को हानि पहुंचाते हैं।