अक्सर पेट में कब्ज होना, गैस होना, पेट दर्द होना, सीने में जलन होना या पेट से जुडी किसी भी प्रकार की समस्याएँ अगर आपको अक्सर होती हैं। तो यह हमारे पाचन तंत्र के कमजोर होने की और एक संकेत हो सकता है। हमारे पाचन तंत्र के कमजोर होने के कई सारे कारण हो सकते हैं। हमारे गलत खान-पान के कारण या हमारी दिनचर्या के कारण हमारा पाचन तंत्र कमजोर होता है।
हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ ना हो तो हमारे कितने भी पौष्टिक भोजन करने का लाभ हमारे शरीर को नहीं मिलता है। जब हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ होगा तभी हमको हमारे द्वारा किये गए भोजन का लाभ नहीं प्राप्त होता है।
कमजोर पाचन तंत्र के कारण हमको कई सारी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पाचन से जुडी समस्याओं से दूर रहने के लिए आप अपने पाचन तंत्र को मजबूत को करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। चलिए पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए घरेलू उपाय के बारे में जानते हैं।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए घरेलू उपाय
- पुदीने की चाय – पुदीने की चाय का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र सही होता है। पुदीना पेट दर्द, पेट में होने वाली गैस, सूजन ऐंठन को भी दूर करने का काम करता है। पुदीने की चाय हमको पाचन तंत्र से संबंधित बीमारियों से दूर रखने में मददगार होती है। पुदीने की चाय आप तेज गर्म पानी में पुदीने की पत्तियों को डालकर रख दें और कुछ देर बाद इन पत्तियों को हटा कर। इस चाय/पानी का सेवन कर लें। आज कल बाजार में पुदीने की कैप्सूल भी आने लगी हैं आप इसका सेवन भी कर सकते हैं। लेकिन ज्यादा लाभकारी प्राकृतक रूप में प्राप्त पुदीना ही लाभकारी होता है। पुदीने की पत्तियों का सेवन अपने भोजन में भी कर सकते हैं। या फिर आप केवल इन पत्तियों का सेवन भी कर सकते हैं। पुदीने की चाय का सेवन आप एक दिन में 2 बार कर सकते हैं।
- अदरक – अदरक में कई प्रकार के पाचक तत्व पाए जाते हैं। अदरक में अग्निवर्धक, एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। जो कि हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाता है। अदरक हमारे शरीर में खाने को पचाने वाले पाचक रसों को निर्मित करने में सहायक होता है। आप अदरक का सेवन कच्चे रूप में कर सकते हैं। खाने के बाद आप नियमित रूप से छोटे से अदरक का सेवन खाने के बाद कर सकते हैं। आप चाय के रूप में भी कर सकते हैं। सामन्य रूप से हम चाय में अदरक तो डालते ही हैं। लेकिन पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए आप अदरक और शहद की बिना दूध की चाय बना कर पी सकते हैं।
- एप्पल साइडर विनेगर – एप्पल साइडर विनेगर में पेक्टिन पाया जाता है। सेब का सिरका हमारी अपच, गैस, सूजन, आदि की समस्याओं को खत्म करने करता है। पेक्टिन और घुलनशील फाइबर मलोत्सर्जन को भी कंट्रोल करता है। पाचन तंत्र को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए आप गर्म पानी के साथ एप्पल साइडर विनेगर के साथ शहद का सेवन दिन में 3 से 4 बार कर सकते हैं।
- एलोवेरा का सेवन – एलोवेरा का सेवन आप पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए भी कर सकते हैं। एलोवेरा में लैक्सेटिव गुण पाया जाता है। पाचन क्रिया को मजबूत करने का कार्य करता है। आप एलोवेरा जेल का सेवनरोज सुबह खाली पेट कर सकते हैं। किन्तु स्त्रियाँ गर्भवती होती हैं या जो स्तनपान करवाती हैं। उनके लिए यह लाभकारी नही होता है।
- पानी का सेवन करें – हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए पानी आवश्यक होता है। पानी हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को यूरिन के साथ बहार निकालने में सहायक होता है। पाचन तंत्र को मजबूत करने लिए आप हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं।
- विटामिन सी युक्त पदार्थों का सेवन – पाचन तंत्र को मजबूत रखने के लिए आप विटामिन सी से भरपूर भोज्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। विटामिन सी वाले फलों जैसे कीवी, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली, संतरा, आँवला जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। ये सभी विटामिन सी से भरपूर फल हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होता है।
- सौंफ के सेवन से – सौंफ का सेवन करने से हमारे पेट में होने वाली गैस, सीने में होने वाली जलन, और खाना न पचने की समस्या और कब्ज के कारण होने वाली ऐंठन से राहत मिलती है। सौंफ का सेवन हम पाउडर के रूप में या सामान्य रूप में भी कर सकते हैं। लेकिन यह पाउडर ज्यादा जल्दी प्रभाव करता है। सौंफ को आप गर्म पानी में भीगा कर इसका सेवन कर सकते हैं।
Home Remedies to Strengthen The Digestive system FAQ’s
कमजोर पाचन तंत्र को मजबूत कैसे बनाएं ?
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
पाचन तंत्र को इन तरीकों से मजबूत बनाया जा सकता है :- उसके लिए आप विटामिन सी, विटामिन डी से अध्कता वाले फलों या फ़ूड का सेवन कर सकते हैं। जैसे :- नीम्बू, संतरा, स्ट्रॉबेरी, कीवी आदि।
पाचन शक्ति कमजोर होने पर क्या करें ?
इसके लिए आप ये तरीके अपने सकते हैं:- भरपूर पानी पिएं, नियमित व्यायाम करें, हाई फाइबर का सेवन करें, प्रोबायोटिक्स और प्रीबायॉटिक्स का सेवन करें आदि।
पाचन तंत्र कमजोर होने के लक्षण क्या है ?
अगर आपका पाचन तंत्र खराब है तो आपको उल्टी, गैस, अपच, पेटदर्द, वजन में कमी, बालों का झड़ना आदि समस्याएं हो सकती हैं। ये होने पर आपको पता चल जाएगा की पेट में कुछ गड़बड़ी है।
खाना हजम करने के लिए हमे क्या करना चाहिए ?
अगर आपका खाना हजम नहीं हो रहा है तो आपको अपने भोजन में नियमित दही, हींग, अदरक का इस्तेमाल करें। ये हमारी पेट की समस्याओं का समाधान करती है और इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं।