ओट्स/जई एक अनाज होता है। जो की पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। जई फाइबर खनिज, और विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरा एक साबुत अनाज है। ये खाने में टेस्टी तो होता ही है। जई में प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, फाइबर, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 सेलेनियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं। ओट्स के सेवन से हम कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। ओट्स की खेती की शुरुआत स्कॉटलैंड से शुरू हुई थी। पहले जई की घास केवल जानवरों को खिलाई जाती थी। कुछ वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद जई को इंसानो के खाने योग्य घोषित किया गया है। आज के समय में इसकी खेती लगभग सारे विश्वभर में होती है। इस देश में जई का उपयोग मुख्य आहार के तौर पर किया जाता है। और बाकि अन्य देशों में ओट्स को ज्यादातर नाश्ते में सम्मिलित किया जाता है। लेकिन ओट्स के अधिक सेवन से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है। इस लेख में हम ओट्स खाने के फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे।
गर्मी में खीरा खाने के फायदे और नुकसान
ओट्स खाने के फायदे और नुकसान
ओट्स खाने के फायदे | benefits of eating oats
- इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक – ओट्स के सेवन में बीटा-ग्लूकॉन होते हैं। जो की इन्सुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। ओट्स के सेवन से हमारे शरीर की श्वेत रक्त कोशिकायें बढ़ती हैं। जो की हमारे शरीर में आने वाले किसी भी वायरस, फंगस, बैक्टीरिया आदि को दूर रखती है।
- कब्ज में लाभदायक – कब्ज की समस्या आम समस्या बन चुकी है। इससे छुटकारा पाने के लिए हम कई प्रकार के तरीकों को अपनाते हैं। ओट्स हमारे खाये हुए खाने को पचने में सहायक होता है। क्योंकि ओट्स में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इससे हमारी आंतें भी स्वस्थ होती हैं। और कब्ज की समस्या भी दूर होती है।
- हड्डियों के लिए लाभदायक – ओट्स में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, सिलिकॉन, की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जिससे की हड्डियाँ मज़बूत होती हैं ये सभी तत्व हमारी हड्डियों के निर्माण और उनकी मजबूती के लिए आवश्यक होते हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए आप ओट्स का सेवन कर सकते हैं।
- एनर्जी का स्रोत – ओट्स में कई सारे मिनिरल्स, विटामिन्स और फाइबर पाए जाते हैं जो की हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। ओट्स खाने से हमको काफी समय तक भूख और थकान महसूस नहीं होती है।
- मुहासों में लाभकारी – ओट्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो की हमारी त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं। ओट्स का आप पाउडर बनाकर बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
- चिकन पॉक्स में लाभदायक – ओट्स में एंटी-माइक्रोबियल पाए जाते हैं। जो की इस बीमारी में लाभदायक हो सकते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप ओट्स का पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाकर इस पानी से नहा सकते हैं।
- नींद के लिये लाभदायक – ओट्स की भूसी में सेरोटोनिन के लेवल को बढ़ाने की क्षमता होती है। जो की हमारे मन को सही करने का काम करता है। सेरोटोनिन एक केमिकल होता है, जिससे हमको नींद अच्छी आती है।
- स्ट्रेस में मददगार – ओट्स में तनाव को कम करने वाले कुछ विटामिन्स और तत्व पाए जाते हैं। ओट्स के सेवन से हमारा तनाव कम होने के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी लाभदायक होता है। ओट्स में तनाव को कम करने वाले तत्व जैसे फोलेट, विटामिनB6, और विटामिनB12 ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। ओट्स में विटामिन बी की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
- हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहायक – जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है। उन लोगों के लिए ये लाभदायक साबित हो सकता है। ओट्स में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। जो की हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है।
नीम का जूस पीने के फायदे और नुकसान
ओट्स खाने के नुकसान | disadvantages of eating oats
- ओट्स में फैटी एसिड अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं, अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो यह आपको नुकसान पंहुचा सकता है। इसलिए ज़रूरत से ज्यादा इसका इस्तेमाल करने से बचें।
- ओट्स बनाते समय उसे अच्छे से पका लें क्योंकि यदि वो पूरी तरह से पके नहीं होते हैं तो इससे आपको पेट सम्बन्धी समस्या देखने को मिलेगी, पेट में कब्ज हो सकता है।
- बाजार में अलग-अलग कंपनियों के ओट्स मिलते हैं जिमें न्यूट्रिशन की मात्रा कम ज्यादा रहती है। यदि आप कम न्यूट्रिशन वाला ओट्स खाते हैं तो इस से आपको मोतियाबिंद, हड्डियों में दर्द, माइग्रेन, थकान आदि समस्या देखने को मिलती है।
मखाना के उपयोग, फायदे और नुकसान
Oats Khane Ke Fayde Aur Nuksan FAQ’s
देखा जाय तो ओट्स खाने का सही समय कोई भी नहीं है आप इसे किसी भी टाइम खा सकते हैं। मुख्यतः इसे नाश्ते में खाना पसंद किया जाता है क्योंकि इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, मैग्नीशियम आदि होते हैं। जो लम्बे समय तक पेट को भरा रखने में मदद करते हैं।
ओट्स खाने के बहुत से लाभ हैं:-
स्ट्रेस में मददगार, मुहासों में लाभकारी, एनर्जी का स्रोत, चिकन पॉक्स में लाभदायक, हड्डियों के लिए लाभदायक, हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहायक आदि।
अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो आपको दिन में लगभग 250 ग्राम ओट्स ही खाना चाहिए। अगर आप ओट्स को भिगोकर खाएं तो ये और भी बेहतर होगा क्योंकि इस से वजन भी कम होगा साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलेगी।
जी हाँ आप इसे खाली पेट खा सकते हैं, इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, मिनरल्स और अछि अच्छी मात्रा में कैलोरी होती है और इसे नास्ते के लिए एक सर्वोत्तम आहार माना जाता है।