नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023, दोस्तों जैसा की आप सब जानते है NREGA (नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी अधिनियम) एक्ट केंद्र सरकार द्वारा चलाई गयी योजना है, जिसे अब MGNREGA (महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के नाम से भी जाना जाता है, जिसके अंतर्गत हर वर्ष गरीब परिवारों को रोजगार प्रदान किया जाता है, इस वर्ष भी योजना में कार्य करने वाले सभी आवेदकों की नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023 को जारी किया जा चुका है, जिसे आवेदक ऑनलाइन माध्यम से नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाकर मिलने वाली भुगतान राशि को नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023 में देख सकते है। नरेगा पेमेंट चेक करने की प्रोसेस हम आपको इस लेख में पूर्ण विस्तार से बताएंगे, जानने के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पूरा अंत तक पढ़िए।
Article Contents
MGNREGA पेमेंट लिस्ट 2023 क्या है ?
सरकार द्वार MGNREGA योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी लाभार्थियों के प्रतिदिन कार्य में दी जाने वाली भुगतान राशि की नरेगा पेमेंट लिस्ट को सरकार द्वारा राज्यों अनुसार जारी किया जा चुका है, आवेदक लिस्ट में राज्य अनुसार अपने प्रतिदिन किए गए कार्य की हाजरी, पेमेंट की भुगतान राशि अदि जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, इस लेख के माध्यम से हम आपको नरेगा पेमेंट लिस्ट से जुडी सभी जानकारी उपलब्ध करवाने जा रहे हैं, यदि आप इस योजना की पेमेंट लिस्ट 2023 से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
MGNREGA Payment List 2023 Highlights
उम्मीदवार ध्यान दें यहाँ हम आपको नरेगा पेमेंट लिस्ट से जुडी कुछ जरूरी जानकारी देने जा रहें है। आप इन जानकारियों को नीचे दी गयी सारणी के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। ये सारणी निम्न प्रकार है –
योजना का नाम | नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023 |
किसके द्वारा जारी की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
साल | 2023 |
पेमेंट लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | nrega.nic.in |
नरेगा मेट क्या है नरेगा में मेट कैसे बने
मनरेगा पेमेंट का स्टेटस कैसे चेक करें
नरेगा योजना के अंतर्गत किये जाने वाले कार्य के दिनों और लगाई गई हाजरी के अनुसार आवेदकों को भुगतान राशि सरकार द्वारा सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाती है, राज्य सूची में मिलने वाली पेमेंट की भुगतान राशि पहुँची या नहीं, या फिर आवेदक को किये गए काम अनुसार कितनी भुगतान राशि उनके बैंक खतों में जारी की गयी, यह जानकारी आवेदक मनरेगा भुगतान स्थिति की जाँच कर पता कर सकतें है, इसके लिए हम आपको नीचे स्थिति की जाँच हेतु प्रक्रिया बता रहे हैं, जिसे पढ़कर आप आसानी से अपने राज्य की पेमेंट भुगतान स्थिति की जाँच कर सकेंगे।
नीचे हम आपको उत्तराखंड राज्य की मगनरेगा भुगतान स्थिति जाँच प्रक्रिया बताने जा रहे हैं, प्रक्रिया के अनुसार आप अपने राज्य की पेमेंट भुगतान की स्थिति को देख सकेंगे।
- सबसे पहले आवेदक को इसकी आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा।
- अब आपको होम पेज पर Transparency & Accountability वाले ब्लॉक में जॉब कार्ड का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- नए पेज पर आपको अपने राज्य का चयन करन होगा। जैसे कि नीचे दी गयी इमेज में दिखाया गया है।
- इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा, जिसमे आपको वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक पंचायत आदि जानकरी भरने के बाद प्रोसीड के बटन पर क्लिक करना होगा। आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है।
- अब आपके सामने जॉब कार्ड लिस्ट में शामिल सभी लोगों के नाम की लिस्ट खुल जाएगी, जिसमे से आपको अपने नाम के आगे दिए गए जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने योजन के अंतर्गत किये गए कार्यों की लिस्ट आ जाएगी, आप जिस भी कार्य के भुगतान की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जिस पर आपको मस्टर रोल्स यूज़ड वाले विकल्प के आगे दी गयी संख्या पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आपके किये गए कार्य की हाजरी, प्रतिदिन मजदूरी, उपस्थिति के अनुसार देय राशि, कुल भुगतान की जानकारी सामने आ जाएगी।
नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023 में नाम कैसे देखें ?
जो भी आवेदक योजना के अंतर्गत किए गए काम और भुगतान राशि, से जुडी आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदक नीचे दी गई प्रक्रिया को पढ़कर नरेगा पैमेंट लिस्ट 2023 को देख सकते हैं।
- आवेदक को सबसे पहले नरेगा की आधिकारिक साइट nrega.nic.in जाना होगा।
- अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- यहाँ नीचे आपको पंचायत वाला विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपको पंचायत वाले विकल्प में ग्राम पंचायत वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको नए पेज पर जेनेरेट रिपोर्टस का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- नए पेज पर राज्यों के नाम की सूची आ जाएँगे, जिसमे से आप जिस भी राज्य में रहते हैं, आपको उसका चयन करन होगा।
- इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसमे पूछी गयी सभी जानकरी जैसे वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक पंचायत आदि जानकरी भरने के बाद आपको प्रोसीड के बटन पर क्लिक करना होगा।
।
- अब नए पेज में आपको वर्क वाले विकल्प में कंसोलिडेट रिपोर्ट ऑफ़ पेमेंट टू वर्कर वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।
- इसके बाद आपके सामने आपके राज्य की फाइनेंसियल ईयर (वित्तीय वर्ष) 2020-21 सूची खुल जाएगी। जैसा कि आप नीचे दिए गए चित्र में देख सकते है।
- आवेदक अपने नाम को खोजकर अपनी पूरी जानकारी जैसे गाँव का नाम, आवेदक का नाम, पिता या पति का नाम, वर्क नाम और कोड, कार्य के दिन, भुगतान राशि की जानकारी लिस्ट में प्राप्त कर सकेंगे।
नरेगा FTO ट्रैक स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
यदि आप FTO (फण्ड ट्रांसफर आर्डर ) चेक करने की प्रक्रिया जानना चाहते हैं, तो आप नीचे दी गयी प्रक्रिया को पढ़कर इसे चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले उमीदवार को नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- यहाँ नीचे आपको FTO ट्रैक का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब नए पेज पर आपके सामने Know MGNREGA FTO Status वाला फॉर्म खुल जाएगा।
- फॉर्म में पूछी गयी जानकारी आपको भरनी होगी जैसे FTO ना/ रेफेरेंस नंबर/ ट्रांजिशन नंबर इनमे से कोई भी एक नंबर आपको भरना होगा, फिर वर्ड वेरिफिकेशन में दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज कर आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको FTO स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी।
शिकायत पंजीकरण कैसे करें ?
नरेगा योजना के अंतर्गत यदि आपको किसी भी तरह की समस्या हो, तो आप इसकी लिए ऑनलाइन माध्यम से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, शिकायत पंजीकरण करने हेतु आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करनी होगी, और यदि आप शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया जानना चाहते हैं, तो आप नीचे दी गयी प्रक्रिया को पढ़कर इसे जान सकते हैं।
- सबसे पहले आवेदक को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- यहाँ नीचे आपको लॉज ग्रीवेंस वाला विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नए पेज पर राज्यों की लिस्ट खुल जाएगी, जिसमे आपको अपने राज्य पर क्लिक करने होगा।
- राज्य के चयन के बाद आपके सामने शिकायत दर्ज करें का फॉर्म खुल जाएगा जिसमे पूछी गयी सभी जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको सेव कंप्लेंट बटन पर पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपकी कंप्लेंट दर्ज हो जाएगी।
शिकायत दर्ज हो जाने के बाद आप अपने शिकायत की आवेदन स्थिति की जाँच भी घर बैठे कर सकेंगे, जिससे आपको अपनी शिकायत संबंधी जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
नरेगा शिकायत स्थिति की जाँच कैसे करें ?
योजना के अंतर्गत जिन भी आवेदकों ने किसी समस्या के कारण शिकायत पंजीकरण किया है और वह इसकी स्थिति की जाँच करना चाहते हैं, तो वह अपने शिकायत स्थिति की जाँच नीचे दी गयी प्रक्रिया को पढ़कर आसानी से कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाएँ।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
- यहाँ आपको होम पेज पर पब्लिक ग्रीवेंस के विकल्प पर चेक रेड्रेसल ऑफ़ ग्रीवेनस वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके समने शिकायत दर्ज करने के लिए फॉर्म खुल जाएगा, जिसमे आपको अपनी कंप्लेंट आईडी दर्ज करनी होगी और इसके बाद प्रोसीड के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद नए पेज पर आपके शिकायत दर्ज की आवेदन स्थिति आपके सामने आ जाएगी।
- इस प्रकार आपकी नरेगा शिकायत स्थिति की जांच करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023 से जुड़े कुछ सवाल और उनके जवाब
नरेगा पेमेंट लिस्ट 2023 में अपने किये गए कार्य की हाजरी व इसके अनुसार मिलने वाली भुगतान राशि की जानकारी आप घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in/netnrega पर जाकर पेमेंट लिस्ट से जुडी जानकारी देख सकते हैं।
नरेगा योजना की पेमेंट लिस्ट 2023 में नाम देखने की प्रक्रिया ऊपर लेख में दे दी गयी है, आप दी गयी प्रक्रिया को पढ़कर पेमंट लिस्ट से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मनरेगा पेमेंट लिस्ट में आवेदक से जुडी सभी जानकारी जैसे गाँव का नाम, जॉब कार्ड नंबर, आवेदक का नाम, पिता/पति का नाम, कार्य का नाम/कोड, कितनी दिन कार्य किया गया, कितनी भुगतान राशि जारी की गयी उपलब्ध होती है।
यदि आप योजना से सम्बंधित किसी अन्य समस्या या कोई जानकारी प्राप्त करना हो, तो आप नरेगा के हेल्प लाइन नंबर 1800111555/ 9454464999 पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान या इससे जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नरेगा पेमेंट चेक करने की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in है। इस वेबसाइट का लिंक हमने आपको अपने इस लेख में ऊपर दी गयी जानकारी में उपलब्ध कराया है।
MNREGA की फुल फॉर्म – Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act
हेल्पलाइन नंबर
नरेगा पेमेंट लिस्ट से सम्बंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से उपलब्ध करवा दी है, परन्तु फिर यदि आपको योजना से सम्बंधित किसी अन्य समस्या या कोई जानकारी प्राप्त करना हो तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जाकर मैसेज करके पूछ सकते है। आप नरेगा के हेल्पलाइन नंबर 1800111555/9454464999 पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान या इससे जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।