जैसा की आप सभी जानते है की विद्यालय तो लगभग सभी जाते है। आप सभी को यह भी जानते होंगे की विद्यालय में शिक्षा के साथ साथ कई अन्य गतिविधियां भी करवाई जाती है। जैसे की – स्पोर्ट्स, P.T आदि जैसी गतिविधियां। इन्ही के साथ साथ बहुत सी स्कूलों व कॉलेजों में कई अन्य गतिविधियां भी होती है। जिनमे से एक है NCC .आप सभी इसके बारे में तो जानते ही होंगे। विद्यालय व कॉलेजों के बहुत से विद्यार्थियों को इसमें जाने की इच्छा होती है। इसलिए बहुत से विद्यार्थी एनसीसी ज्वाइन भी करते है। लेकिन क्या आप यह जानते है की एनसीसी क्या है ?और एनसीसी ज्वाइन कैसे करें। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते है। तो उसके लिए आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आज हम आप सभी को हमारे इस लेख के जरिये। एनसीसी से सम्बंधित बहुत सी जानकारी प्रदान करने वाले है।
तो अगर आप भी एनसीसी के बारे में कई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो उसके लिए आप सभी को हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि इस लेख में ही हमने इससे सम्बंधित जानकारी प्रदान की हुई है जैसे की – एनसीसी क्या है और NCC कैसे Join करे- जाने योग्यता व प्रमाण पत्र आदि जैसी जानकारी। तो दोस्तों इसलिए एनसीसी के बारे में कई अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक पढ़े
यह भी पढ़े :- NCC FULL FORM IN HINDI
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
एनसीसी क्या है | NCC kya hai ?
तो दोस्तों सबसे पहले तो आप सभी को यह बतादे की NCC की फुल फॉर्म National Cadet Corps जिसको हिंदी में राष्ट्रीय कैडेट कोर भी कहा जाता है। आप इसको भारतीय सशस्त्र बल की युवा शाखा भी कहा जा सकता है। यह शाखा देश के कई विद्यालय व विश्वविद्यालय में होती है। इसमें उन सभी युवाओं को कई प्रकार की ट्रेनिंग दी जाती है। जिनमे से एक हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी होती है। इसके साथ साथ एनसीसी के युवाओं को ट्रेनिंग के लिए जंगलों में कैंप भी लगाए जाते है। युवाओं को यह सब ट्रेनिंग इसलिए प्रदान की जाती है ताकि अगर कभी देश को आवश्यकता हो तो यह भारतीय सेना का सहयोग कर सकें।
आप सभी को यह बतादे की एनसीसी के ड्रेस में तीन रंग होते है – लाल, गहरा नीला और हल्का नीला। इन तीनों रंगों में से लाल रंग भारत की थल सेना का प्रतीक माना जाता है। इसमें से गहरा नीला रंग भारतीय नौ सेना का प्रतीक माना जाता है। ड्रेस में हल्का नीला भारतीय वायु सेना का प्रतिनिधित्व करता है। आपको यह बतादे की देश की तीनों सेना एनसीसी के युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने का कार्य भी करती है। वैसे तो देशभर में एनसीसी के बहुत से स्थानों पर है परन्तु इसको मुख्य रूप से दिल्ली से संचालित। क्योंकि इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।
Highlights of National Cadet Corps
लेख का विषय | NCC क्या है ? |
NCC Full Form | National Cadet Corps |
शुरुआत | 16 July 1948 |
NCC का उद्देश्य | इसके अंतर्गत देश के युवाओं को हथियार चलने के साथ साथ कई अ.न्य प्रशिक्षण दिए जाते है। ताकि आवश्यकता पढ़ने पर यह भारतीय सेनाओ का सहयोग कर सकें |
NCC किस्से सम्बंधित है | तीनों सेनाओं से (भारतीय थल सेना, वायु सेना, नौसेना) |
NCC का मुख्यालय | दिल्ली |
NCC का इतिहास
वैसे तो आधिकारिक तौर पर भारत में एनसीसी की स्थापना 16 July 1948 को हुई थी। लेकिन जिस समय भारत अंग्रेज थे उसी समय में इसकी शुरुआत हो चुकी थी। क्योंकि विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों को सैनिकों की कमी महसूस हुई। उस समय बिर्टिश शाशक देश के युवा छात्रों को सैन्य ज्ञान देना चाहते थे। ताकि आवश्यकता के समय में देश के युवा छात्र भी फ़ौज में शामिल हो सकें और सेना का सहयोग कर सकें। इसलिए सन 1917 में यूनिवर्सिटी कोर (U.C.) की स्थापना की गयी। इसका पहला बैच (3 नवंबर 1917) को कलकत्ता में शुरू हुआ था। उसके बाद जब सन 1920 में भारतीय प्रादेशिक अधिनियम पारित हुए तब UC के जगह पर यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग कोर यानि के UTC की स्थापना की गयी।
उसके काफी समय बाद सन 1940 में इसका नाम बदल दिया गया और यूनिवर्सिटी ऑफिसर ट्रेनिंग कोर (U.O.T.C.) रख दिया गया। उस समय इस के अंतर्गत केवल कुछ ही छात्र शामिल हुए थे। उसके बाद जब द्वितीय विश्व युद्ध हुआ। तब यूनिवर्सिटी ऑफिसर ट्रेनिंग कोर का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो पाया और वह असफल रही इसलिए उसको सन 1946 में पंडित हृदयनाथ कुजरू को सौंप दिया गया। उसके बाद राष्ट्रीय कैडेट कोर समिति” की अध्यक्षता पंडित हृदयनाथ कुजरू को सौंप दी गयी। जिसके बाद देश के युवाओं ने बहुत ही गंभीरता से प्रशिक्षण किया। उसके बाद इसकी रिपोर्ट मार्च में सरकार को दी गयी। उसके बाद इन समिति के द्वारा की गयी सिफारिशों को माना गया और फिर 16 July 1948 को इसकी स्थापना आधिकारिक तौर पर की गयी। तब ही से यह समिति रक्षा मंत्रालय के अधीन है।
यह भी पढ़िए :- NSS Full Form in Hindi – एनएसएस क्या है
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
एनसीसी के अंतर्गत क्या क्या कार्य होते है ?
जैसा की आप सभी जानते है की देश के बहुत से विद्यालयों में व विश्वविद्यालयों में एनसीसी छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण व अनुशासन व देश प्रेम की शिक्षा प्रदान करने का कार्य करती है। इसके साथ साथ इसमें कई अन्य कार्य भी किये जाते है। जो कुछ इस प्रकार है :-
- एनसीसी के अंतर्गत देश के युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण की शिक्षा प्रदान की जाती है।
- इसके साथ साथ इसमें युवाओं को अनुशासन और एकता भी सिखाई जाती है।
- एनसीसी के अंतर्गत युवाओं को हथियार चलाना भी सिखाया जाता है। ताकि वह समय आने पर या आवश्यकता पढ़ने पर देश की सेना का सहयोग कर सकें
- एनसीसी के अंतर्गत सभी युवाओं के मन में देश के प्रति प्रेम व उसकी सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
- एनसीसी में तीनों सेनाओ के अनुसार ट्रेनिंग दी जाती है और उनके मिशन से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है।
NCC कैसे Join करे
दोस्तों अब आप सभी यह सोच रहे होंगे की NCC कैसे ज्वाइन करें। तो उसके लिए आप सभी को यह बतादे की अगर आपके विद्यालय में या कॉलेज में NCC है तो आप उसमे आसानी से शामिल हो सकते है। लेकिन उसके लिए आपकी आयु न्यूनतम 13 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष है ,तो आप भी इसमें भर्ती हो सकते है। लेकिन इसमें शामिल होने के लिए आपको एक छोटा सा शारीरिक टेस्ट देना होगा। ऊके बाद आपको एक फॉर्म भर देना होगा। बस इसी आसान से प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद आप भी NCC join कर सकते है।
आप सभी को यह बतादे की अगर आप के विद्यालय में या फिर आपके कॉलेज में NCC नहीं है। तो उसके लिए आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि ऐसी स्थिति में आप किसी अन्य विद्यालय जिसमे NCC हो उसमे जाकर आप इसको ज्वाइन कर सकते है। लेकिन अगर आप सीनियर क्लास में है तो आपको सीनियर division में शामिल होना होगा। क्योंकि NCC भी दो प्रकार की होती है – पहला जूनियर डिवीज़न और दूसरा सीनियर डिवीज़न।
NCC ज्वाइन करने के लिए योग्यता
आप सभी को यह बतादे की अगर आप इन योग्यता को पूर्ण करते है। तो ही आप एनसीसी ज्वाइन कर सकते है। इसलिए कृपया कर दी गयी योग्यता को ध्यान से पढ़िए :-
- एनसीसी ज्वाइन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 13 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी अनिवार्य है। तब ही कोई एनसीसी ज्वाइन कर सकता है।
- एनसीसी ज्वाइन करने से पहले आपका एक छोटा सा फिजिकल टेस्ट होगा। जिसमे आपको पास होना होगा। तब ही आप NCC ज्वाइन क्र सकते हो। उसके बाद ही आपकी ट्रेनिंग शुरू होगी।
- NCC ज्वाइन करने के लिए आपको NCC के कार्यालय से फॉर्म प्राप्त करना होगा उसके बाद आपको उसमे अपनी पूर्ण जानकारी भरनी होगी। जिसके बाद आपको उसमे अपने माता व पिता के हस्ताक्षर करवाने होंगे। उसके बाद आपको उस फॉर्म को सबमिट करना होगा।
- जब आपकी एनसीसी की ट्रेनिंग पूर्ण हो जाये उसके बाद आपको जूनियर या सीनियर डिवीज़न में आयु के मुताबिक joining करवा दी जायेगी जिसके बाद NCC में शामिल हो पाएंगे।
इसपर भी गौर करें :- Indian Army Rank List in Hindi
NCC का प्रमाण पत्र
दोस्तों आप सभी को यह भी बतादे की जब आप NCC पूर्ण कर लेते है। तो आपको NCC का प्रमाण पत्र जरूर प्राप्त कर लेना है। क्योंकि यह प्रमाण पत्र आगे जाकर आपकी काफी सहायता करता है। अगर आप इसके बाद आर्मी में भर्ती होना चाहते है। तो उसके लिए आप केवल अपना सर्टिफिकेट दिखाएँगे तो आपको इससे काफी सुविधाएं मिलेंगी। अगर आप यह प्रमाण पत्र दिखते है तो आपका चयन आसानी से हो सकेगा। लेकिन किसी आम व्यक्ति के लिए काफी कठिन होता है। इसलिए आपको NCC पूर्ण कर लेने बाद यह प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त कर लेना है।
एनसीसी में Camp कौन कौन से है?
दोस्तों अब हम आप सभी को यह पर यह जानकारी प्रदान करने वाले है की NCC में कौन कौन से कैंप होते है। यह जानने के लिए दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़िए :-
- Attachment to Regular Army
- Para Toupers Camp
- All India Summer Training Camp
- Army Day Camp
- Republic day Camp
- Social Service Camp
- Advanced Leadership Course
- National Integration Camp
- Course & Himalayan Mountaineering Institute, Darjeeling
- Independence Day Camp
- वार्षिक प्रशिक्षण शिविर
NCC से सम्बंधित कुछ प्रश्न व उनके उत्तर
NCC की फुल फॉर्म National Cadet Corps जिसको हिंदी में राष्ट्रीय कैडेट कोर भी कहा जाता है।
National Cadet Corps की शुरुआत 16 July 1948 को हुई थी।
NCC रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्य करती है।
NCC ज्वाइन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 13 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी अनिवार्य है।