माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम | Navratri 9 Devi Names (Nav Roop) in Hindi

चैत्र माह नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। इस वर्ष चैत्र चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल दिन मंगलवार से होगी। इन नवरात्रि में माँ दुर्गा के नौ रूपों को पूजा जाता है। माना यह जाता है की इन नवरात्रि में माता के नौ रूपों को पूजने से माँ दुर्गा सभी भक्तजन के दुःख हर लेती है और उन सभी का जीवन खुशियों से भर देती है। दोस्तों जैसा की हमने आप सभी को बताया की इन दिनों माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम जानते है ?अगर नहीं तो आप को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आज हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम के बारे में बताने वाले है।

यह भी पढ़े :- Chaitra Navratri 2024 | चैत्र नवरात्रि कब से शुरू है

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम |
माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम

अगर आप भी Navratri 9 Devi Names (Nav Roop) in Hindi के बारे में जानना चाहते है। तो कृपया कर हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि इस लेख में ही हमने माता के नौ रूप के नाम और उनसे सम्बंधित जानकारी प्रदान की हुई है। जिसको पढ़ने से ही आप माँ के नौ रूप के नाम जान सकोगे। इसलिए कृपया कर हमारे इस लेख को अंत तक पढ़िए व इससे सम्बंधित जानकारी प्राप्त करें।

माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम | Navratri 9 Devi Names (Nav Roop)

जैसा की हमने आप सभी को बताया है की इन दिनों में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। तो अब हम आप सभी को यहाँ पर माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम बताने वाले है। तो अगर आप भी माँ दुर्गा के नाम जानना चाहते है। तो कृपया कर दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़े

1. मां शैलपुत्री

माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम |
माँ शैलपुत्री

आप सभी को बतादे की माँ दुर्गा के पहले रूप का नाम मां शैलपुत्री है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। आप सभी को यह बतादे की शेल का अर्थ होता है – पर्वत। माँ दुर्गा को शैलपुत्री इसलिए कहा जाता हो क्योंकि माँ दुर्गा के पिता को पर्वतराज के नाम से जाना जाता था। इसलिए माता को शैलपुत्री के नाम से जानते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

वन्दे वांछितलाभाय, चंद्रार्धकृतशेखराम।
वृषारूढ़ां शूलधरां, शैलपुत्रीं यशस्विनीम

2. मां ब्रह्मचारिणी

Navratri 9 Devi Names (Nav Roop) in hindi
माँ ब्रह्मचारिणी

माँ दुर्गा का दूसरा रूप को मां ब्रह्मचारिणी के नाम से जाना जाता है। माता दुर्गा के इस दूसरे रूप का अर्थ तपस्या होता है। माँ दुर्गा के इस रूप के एक हाथ में जाप माला है और दूसरे हाथ में कमंडल है। माना यह जाता है की महादेव के लिए माता पार्वती जी ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए बहुत सालों तक तपस्या की थी।

दधाना करपाद्माभ्याम, अक्षमालाकमण्डलु।
देवी प्रसीदतु मयि, ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा
।।

यह भी देखें: प्रेम मंदिर वृंदावन के दर्शन की पूरी जानकारी

3. मां चंद्रघंटा

माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम |
माँ चंद्रघंटा

माँ दुर्गा के तीसरे रूप को माँ चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है। माना यह जाता है की माता के इस रूप में ब्रह्मा, विष्णु और महेश त्रिदेवों की शक्तियां समाहित होती है। माता चंद्रघंटा के माथे पर अर्धचंद्र होता है। इसी वजह से माता दुर्गा के इस रूप को माँ चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है। माना यह जाता है की माता चंद्रघंटा की पूजा करने से वीरता, निर्भयता के साथ ही सौम्यता का प्रसार होता है।

पिंडजप्रवरारूढ़ा, चंडकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्मं, चंद्रघंटेति विश्रुता।।

यह भी देखें: भारत में 12 ज्योतिर्लिंग – भगवान शिव के मंदिर

4. मां कुष्मांडा

Navratri 9 Devi Names (Nav Roop) in hindi
माँ कुष्मांडा

माता दुर्गा के चौथे रूप को मां कुष्मांडा के नाम से जाना जाता है। माना यह जाता है की माता कुष्मांडा की मंद हंसी के कारण ही ब्रह्माण्ड का निर्माण हुआ है। बताया यह भी जाता है की जब चारों ओर अन्धकार था तब माता कुष्मांडा की ऊर्जा के कारण ही सृष्टि का निर्माण हुआ है। कुष्मांडा माता के इस रूप ने धनुष, बाण, कमल, अमृत, चक्र, गदा और कमण्डल धारण किये हुए है।

सुरासंपूर्णकलशं, रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां, कूष्मांडा शुभदास्तु मे।

यह भी देखें; भारत के 10 प्रसिद्ध मंदिर

5. मां स्कंद माता

माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम |
माँ स्कंदमाता

माँ दुर्गा के पांचवे रूप को मां स्कंद माता के नाम से पूजा जाता है। माना यह जाता है की भगवान श्री शंकर और माता पार्वती जी के छह मुखों वाले पुत्र स्कंद यानि के श्री कार्तिकेय की माता होने के कारण ही माँ दुर्गा को माँ स्कन्द माता के नाम से भी जाना जाता है। माँ दुर्गा का यह रूप स्नेहमय है और मन मोह लेने वाला है।

सिंहासनगता नित्यं, पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी, स्कंदमाता यशस्विनी।

यह भी देखें : माता वैष्णो देवी मंदिर का इतिहास

6. मां कात्यायनी

Navratri 9 Devi Names (Nav Roop) in hindi
माँ कात्यायनी

माँ दुर्गा के छठे रूप को मां कात्यायनी के रूप में पूजा जाता है। माँ दुर्गा के इस रूप को इस नाम से इसलिए पूजा जाता है क्योंकि माता के इस रूप ने महर्षि कात्यायन के यहाँ जन्म लिए था इसलिए माता के इस रूप को मां कात्यायनी के नाम से पूजा जाता है। माना यह जाता है की माता के इस रूप को पूजने से पुरुषार्थों यानि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

चंद्रहासोज्जवलकरा, शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्यात्, देवी दानवघातिनी।।

यह भी देखें: स्वर्ण मंदिर को कब और किसने बनवाया? स्वर्ण मंदिर का इतिहास

7. मां कालरात्रि

माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम |
माँ कालरात्रि

माँ दुर्गा के सातवे रूप को मां कालरात्रि के रूप में पूजा जाता है। माँ दुर्गा का यह रूप राक्षशो का संहार करने वाली भी कहा जाता है। माता के इस रूप की तीन नेत्र है और चार भुजाएं है। माना यह जाता है की माता दुर्गा के इस रूप को पूजने से सारी सिद्धियों के द्वार खुल जाते है। कथाओं के अनुसार माता ने यह रूप रक्तबीज नामक राक्षस का संहार करने के लिए धारण किया था।

एकवेणी जपाकर्ण, पूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी, तैलाभ्यक्तशरीरिणी।।
वामपादोल्लसल्लोह, लताकंटकभूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा, कालरात्रिभयंकरी।।

यह भी देखें: भारत का सबसे अमीर मंदिर कौन सा है

8. मां महागौरी

Navratri 9 Devi Names (Nav Roop) in hindi
माँ महागौरी

माँ दुर्गा के आठवे रूप को माँ महागौरी के नाम से जाना जाता है। माता के इस रूप ने वस्त्र, आभूषण और वर्ण सभी सफ़ेद रंग के धारण किये हुए है। माना यह जाता है की माँ दुर्गा ने शिव भगवान को पति के रूप में प्राप्त करने से लिए तपस्या की थी जिसके कारण उनका शरीर काला पढ़ गया था। जिसके पश्चात भगवान शिव ने खुस होकर गौरवर्ण प्रदान किया था। तब से माँ दुर्गा के इस रूप को महागौरी के नाम से जानते है।

श्र्वेते वृषे समारूढा, श्र्वेतांबरधरा शुचि:।
महागौरी शुभं दद्यात्, महादेवप्रमोददाद।।

9. मां सिद्धिदात्री

माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम |
माँ सिद्धियात्री

माँ दुर्गा के नौवे रूप को मां सिद्धिदात्री के रूप में पूजा जाता है। माँ के इस रूप को सिद्धिया प्रदान करने वाला भी कहा जाता है। माता के इस रूप को पूजने से बहुत सी सिद्धियों की प्राप्ति होती है। धार्मिक कथा के अनुसार बताया जाता है की भगवान शिव को इन्ही से सिद्धियों की प्राप्ति हुई है।

सिद्धंगधर्वयक्षाद्यै:, असुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात्, सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।। 

चैत्र नवरात्र 2024 कैलेंडर
चैत्र नवरात्र का पहला दिन – 09 अप्रैल, 2024 – मां शैलपुत्री पूजा
चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन – 10 अप्रैल, 2024 – मां ब्रह्मचारिणी पूजा
चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन – 11 अप्रैल, 2024 – मां चंद्रघंटा की पूजा
चैत्र नवरात्र का चौथा दिन – 12 अप्रैल, 2024 – मां कुष्माण्डा पूजा
चैत्र नवरात्र का पांचवा दिन – 13 अप्रैल, 2024 – मां स्कन्दमाता पूजा
चैत्र नवरात्र का छठा दिन – 14 अप्रैल, 2024 – मां कात्यायनी पूजा
चैत्र नवरात्र का सातवां दिन – 15 अप्रैल, 2024 – मां कालरात्रि पूजा
चैत्र नवरात्र का आठवां दिन – 16 अप्रैल, 2024 – मां महागौरी पूजा
चैत्र नवरात्र का नौवां दिन – 17 अप्रैल, 2024 – मां सिद्धिदात्री पूजा और रामनवमी
चैत्र नवरात्र का दसवां दिन – 18 अप्रैल, 2024 – मां दुर्गा विसर्जन

कुछ सम्बंधित प्रश्न व उनके उत्तर

माँ दुर्गा के पहले रूप को किस नाम से जाना जाता है ?

माँ दुर्गा के पहले रूप को मां शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है।

माँ दुर्गा को स्कन्द माता के नाम से क्यों पूजा जाता है ?

माना यह जाता है की भगवान श्री शंकर और माता पार्वती जी के छह मुखों वाले पुत्र स्कंद यानि के श्री कार्तिकेय की माता होने के कारण ही माँ दुर्गा को माँ स्कन्द माता के नाम से भी जाना जाता है।

सिद्धियां प्रदान करने वाली देवी किसको कहा जाता है ?

सिद्धियां प्रदान करने वाली देवी मां सिद्धिदात्री को कहा जाता है।

माँ दुर्गा के किस रूप में त्रिदेवों की शक्ति है ?

मां दुर्गा के मां चंद्रघंटा रूप में त्रिदेवों की शक्ति है।

Leave a Comment