आप सभी ने NATO का नाम तो सुना ही होगा अगर नहीं सुना तो निश्चिंत हो जायें, इस लेख में हम आपको बताने वाले है NATO क्या है ? कौन-कौन से देश नाटो में शामिल हैं। नाटो की चर्चा रूस और यूक्रेन के हमले के दौरान हो रही है।इसके बारे में यह चर्चा हो रही है की NATO अपने कर्त्तव्य से भाग रहा हैं। ज्यादातर यूरोपीय यह मानते है की NATO ने रूस को यूक्रेन पर हमला करने से रोकने के लिए पर्याप्त कोशिश नहीं की। नाटो के कारण ही रूस ने यूक्रेन पर हमला किया हैं। रूस यह चाहता है की यूक्रेन को नाटो का हिस्सा न बनने दिया जाए। क्योंकि यूक्रेन नाटो में शामिल होना चाहता था। तो आपके लिए ये जानना भी जरुरी है की NATO क्या है ?और कौन-कौन से देश नाटो में शामिल है। NATO का पूरा नाम क्या है और इसका उद्देश्य क्या है ? NATO में कौन कौन से देश शामिल है जानने केलिए इस लेख को ध्यान से पढ़े।
NATO क्या है?
NATO का पूरा नाम नार्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (North Atlantic Treaty Organisation) और यह एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। नाटो का उद्देश्य है जो राजनितिक और सैन्य साधनों के माध्यम से अपने सदस्य देशों को स्वत्नत्रता और सेफ्टी की गारंटी देना हैं और सुरक्षा मुद्दों पर सहयोग के माधयम से देशों के बीच संघर्ष को रोकना हैं। इसकी स्थापना 4 अप्रैल 1949 में दूसरे विश्व युद्ध के बाद किया गया था। इसमें 30 देश शामिल हैं। नाटो के संस्थापक सदस्य बेल्जियम ,डेनमार्क,फ्रांस,आइसलैंड,इटली,लक्जमबर्ग ,नेथरलैंड,नॉर्वे ,पुर्तगाल,यूनाइटेड किंगडम,अमेरिका हैं.
नाटो के गठन के समय में जो समझौता हुआ था। उसके मुताबिक़ कोई यूरोपी देश इसमें आकर शामिल हो सकता हैं उनके लिए हमेशा ही दरवाजा खुला हैं। इसके साथ इसमें सभी देशों के लिए सुरक्षा प्रावधान भी हैं। नाटो के रूल्स के तहत अगर कोई नाटो से बाहरी देश अगर इसके मेंबर पर हमला करेगा तो सभी सदस्य देश मिलकर उसकी रक्षा करेंगे। क्योंकि अभी तक यूक्रेन नाटो का सदस्य नही बना है तो नाटो के सदस्य इसकी मदद खुलकर नहीं कर रहे हैं। लेकिन अमेरिका ,ब्रिटैन ,कनाडा सीधे तोर पर यूक्रेन की मदद कर रहे हैं।
NATO के उद्देश्य
- यूरोप पर आक्रमण के समय अवरोधक की भूमिका निभाना।
- पश्चिम यूरोप के देशों को एक सूत्र में संगठित करना।
- नाटो के 6 सदस्य एक दूसरे देशों के माध्यम सुरक्षा प्रदान करना।
- प्रत्यक्ष रूप से अमेरिका यह चाहता है की पूरे विश्व पर उसका शाशन हो।
- इसका उद्देश्य यह भी है की यूरोप को आर्थिक विकास के लिए कार्यक्रम द्वारा यूरोपीय राष्ट्रों के लिए सुरक्षा प्रदान करना हैं।
NATO में कौन-कौन से देश शामिल हैं और कब शामिल हुए
- कनाडा (Canada) सन 1949 में शामिल हुआ।
- फ्रांस (France) सन 1949 में शामिल हुआ।
- डेनमार्क (Denmark) सन 1949 में शामिल हुआ।
- आइसलैंड (Iceland) सन 1949 में शामिल हुआ।
- बेल्जियम (Belgium) सन 1949 में शामिल हुआ।
- इटली (Italy) सन 1949 में शामिल हुआ।
- नीदरलैंड (Netherland) सन 1949 में शामिल हुआ।
- नॉर्वे (Norway) सन 1949 में शामिल हुआ।
- लक्जमबर्ग (Luxumberg ) सन 1949 में शामिल हुआ।
- पुर्तगाल (Portugal) सन 1949 में शामिल हुआ।
- यूनान (Yunan) सन 1952 में शामिल हुआ।
- स्पेन (Spain) सन 1982 में शामिल हुआ।
- यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) सन 1949 में शामिल हुआ।
- जर्मनी (Germany) सन 1955 में शामिल हुआ।
- यूनाइटेड राज्य अमेरिका (United States of America ) सन 1949 में शामिल हुआ।
- टर्की (Turkey) सन 1952 में शामिल हुआ।
- चेक रिपब्लिक (Czeck Republic) सन 1999 में शामिल हुआ।
- पोलैंड (Poland) सन 1999 में शामिल हुआ।
- बुल्गारिया (Bulgaria) सन 2004 में शामिल हुआ।
- लातविया (Latvia) सन 2004 में शामिल हुआ।
- हंगरी (Hungary) सन 1999 में शामिल हुआ।
- एस्तोनिया (Estonia) सन 2004 में शामिल हुआ।
- रोमानिया (Romania) सन 2004 में शामिल हुआ।
- लिथुआनिया (Lithuania) सन 2004 में शामिल हुआ।
- क्रोएशिया (Croatia) सन 2009 में शामिल हुआ।
- मोंटेनिग्रो (Montenegro) सन 2017 में शामिल हुआ।
- अल्बानिया (Albania) सन 2009 में शामिल हुआ।
- स्लोवाकिया (Slovakia) सन 2004 में शामिल हुआ।
- स्लोवेनिया (Slovenia) सन 2004 में शामिल हुआ।
- नार्थ मैसेडोनिया (North Macedonia) सन 2020 में शामिल हुआ।
नाटो का हेडक्वार्टर ब्रूसेल बेल्जियम में स्थित है।
नाटो का CEO जेन्स स्टोलटेनबर्ग हैं।
नाटो की स्थापना संस्थापकों द्वारा अमेरिका के वाशिंगटन में की गयी थी।
नाटो की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी और फ़्रांसीसी हैं।
नाटो के आइसलैंड के पास कोई भी सेना नहीं हैं।