कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदलें | Change Your Name Legally

कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदलें :- पूरे विश्व में हर व्यक्ति का अपना एक नाम होता है,उसी नाम से उसके रिश्तेदार, दोस्त, आदि सभी उससे जुड़े लोग उसे जानते हैं। हमारे जीवन में नाम का महत्वपूर्ण स्थान है। हमारे नाम से ही हमारी पहचान होती है। किन्तु कभी-कभी कुछ हालातों की वजह से हमे अपना नाम बदलना पड़ सकता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। भारत में कई लोग अपना नाम कानूनी तरीके से बदलना (Change Your Name Legally) चाहते हैं। यदि आप अपना नाम किसी कारणवश बदलना चाहते हैं, और इसके विषय में जानना चाहते हैं तो आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। और हमारे द्वारा दी गयी इस जानकारी से अपना नाम आसानी से बदलें।

यह भी देखें :- भारतीय कानून की जानकारी परिभाषा

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदलें | Change Your Name Legally
कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदलें

भारत में कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदलें

यदि आप भारत के नागरिक हैं और अपना नाम, धर्म के दस्तावेजों में सुधार या अपने लिंग में कुछ परिवर्तन लाना चाहते हैं तो आप यह सब गजट की सहायता से कर सकते हैं। गजट की सहायता से ही आप इन सभी चीजों में आसानी से परिवर्तन कर सकते हैं।

गजट क्या है ?

भारत में अपना नाम, लिंग, किसी दस्तावेजों में हुई गलती में सुधार, अथवा अपने धरम के दस्तावेजों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन लाने के लिए हमे गजट की सहायता लेनी पड़ती है। गजट दो प्रकार के होते हैं। एक राज्य सरकार तथा दूसरा केंद्र सरकार का। जब इनको किसी भी सरकारी कानून या नियम को लागू करना होता है तो ये गजट के माध्यम से करते हैं। प्रत्येक सप्ताह में राज्य सरकार द्वारा राज्य में और केंद्र सरकार के द्वारा पूरे देश में इसका प्रकाशन होता है। इसका प्रकाशन पूरे देश में एक बुकलेट की तरह होता है। अपना नाम कानूनी तरीके से बदलना एक लम्बी प्रक्रिया अवश्य होगी किन्तु यह कोई कठिन कार्य नहीं है। इसके लिए आपको किस प्रकार शुरुआत करनी है और प्रक्रिया में क्या क्या करना है, हम आपको सभी बातों से अवगत कराएँगे।

कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदलें – भारत में नाम बदलने की प्रक्रिया

भारत में कानूनी तरीके से नाम बदलने के लिए तीन चीजों को करवाना अनिवार्य है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
  1. शपथ पत्र : नाम बदलने के लिए आपको सबसे पहले एक हलफनामा तैयार करना होगा।
  2. समाचार प्रकाशन : अपने नाम बदलने की घोषणा आपको दो (राज्य की भाषा तथा देश की भाषा) समाचार पत्र में प्रकाशित करनी होगी।
  3. राजपत्र अधिसूचना : अपना नाम बदलने के सम्बन्ध में आपको भारत के राजपत्र में एक अधिसूचना का प्रकाशन करना होगा।

1.हलफनामा प्रतुत करना

भारत में नाम बदलने की प्रक्रिया में पहला स्टेप हलफनामा प्रस्तुत करना ही है। इसको प्रस्तुत करने की प्रक्रिया निम्न है।

  • अपनी नजदीकी नोटरी की सहायता लें और अपनी सारी बातें स्पष्ट रूप से उन्हें बताएं।
  • नोटरी आपको जरुरी स्टाम्प पेपर के बारे में बताएगा, जिसमे आपके नाम बदलने के शपथ पत्र को बनाना होगा।
  • जब आपको आपका शपथ पत्र प्राप्त हो जाये तो आपको निम्नलिखित जानकारी देनी है।
  1. पुराना नाम और नया नाम
  2. अपना वर्तमान पता
  3. अपना नाम परिवर्तन का एक सटीक कारण
  • अपना यह हलफनामा एक सादे स्टाम्प पेपर पर छपा दें और इसमें दो व्यक्ति जो आपके नाम बदलने के गवाह हैं, उनके हस्ताक्षर ले लें।
  • इसके अतिरिक्त आपको दो राजपत्रित अधिकारियों के हस्ताक्षर, और उनके स्टाम्प भी लेने हैं।
  • जिन विवाहित महिलाओं को अपना उपनाम या अपने नाम के पीछे पति का नाम जोड़ना है उनको निम्न जानकारियां देनी आवश्यक हैं।
  1. पति के साथ पुराना नाम और पता
  2. पति का नाम,पता और अपना नया नाम
  3. शादी की तारिख

यह हलफनामा आपका पुराने नाम और नए नाम को दिखता है। अपने उपनाम या अपने नाम में किसी अक्षर को जोड़ने या बदलने में शपथ पत्र बहुत सहायक होता है।

इस शपथ पत्र की प्रतिछाया को अपने पास रखना अनिवार्य है, यह एक जरुरी दस्तावेज के रूप में कार्य करेगा। इसके होने से आपको अपने भविष्य में नाम बदले जाने के कारण आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

2. समाचार पत्र में प्रकाशन

यदि हमारे द्वारा ऊपर लिखी हुई प्रक्रिया आपने पूरी कर ली है तो अब आपका दूसरा स्टेप समाचार पत्र में प्रकाशन करवाना है। आपने अपना नाम बदल दिया है, इसकी सूचना आपको समाचार पत्र के माध्यम से ही देनी है। समाचार पत्र में सूचना का प्रकाशन करने के लिए आपको दो समाचार पत्रों का चयन करना होगा, जिनमे से एक राज्य भाषा तथा दूसरा राष्ट्रीय भाषा में प्रकशित होता होगा। यदि आपने समाचार पत्र का चयन कर लिया है तो आपको इन्हें अपनी निम्न जानकारी भेजनी होगी।

  • आपका पुराना नाम
  • आपका नया नाम
  • आपका वर्तमान पता
  • जन्म की तारीख

नाम बदलें विज्ञापन उदाहरण

समाचार पत्र इसके लिए एक आवंटित कॉलम प्रकाशित करता है। जिसे देख आप अपना मार्गदर्शन कर पाएंगे। इसके लिए हम आपको एक उदाहरण देंगे, ताकि आप पूरी तरह समझ जाएँ और आपके मन में इससे जुड़ा कोई भी सवाल न रह जाए।

उदाहरण : माना आपका नाम वैदिक है और आप इसे बदलकर रूद्र करना चाहते हैं।

मैं वैदिक, (अपना पता लिखें) का निवासी अपना नाम बदलकर रूद्र कर रहा हूँ। आज से मैं इसी नाम (रूद्र) से जाना जाऊंगा। मैंने इसके मैंने लिए एक शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया है, जिसमे दो गवाहों तथा दो राजपत्रित अधिकारियों की हस्ताक्षर किये गए हैं।

  • विवाहित महिला जो अपना उपनाम बदलना चाहती है या अपने नाम के साथ अपने पति का नाम जोड़ना चाहती है। उन्हें अधिसूचना पत्र में अपने पति का नाम और पता प्रकाशित करना होगा।

जब आपकी सूचना का प्रकाशन अखबार में हो जायेगा तो आपको इस पेज की बहुत सारी प्रतिछाया को संभाल कर रख देना चाहिए। जिससे ये आपके भविष्य में काम आ सके।

3. अधिसूचना पत्र

समाचार पत्र में नाम बदलने की सूचना प्रकाशित होने के बाद आपके नाम बदलने की कानूनी कार्यवाही पूर्ण हो जाएगी। नाम परिवर्तन के लिए अधिसूचना सरकार के साथ रहने वाले रोजगारियों के लिए वैकल्पिक है। वैसे ये आपके नाम बदलने का एक प्रमाण है, जरुरी नहीं है किन्तु फिर भी अधिसूचना पत्र भेजना आपके लिए लाभदायक है।

राजपत्र अधिसूचना प्रकाशित करने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है।

  • प्रकाशन विभाग से प्रकाशन विभाग के साथ साथ एक नाम बदलने की एक प्रति लें।
  • इस पत्र पर आपको अपने नाम बदलने का कारण लिखना होगा।
  • दोनों समाचार पत्र में आपके नाम बदलने की सूचना की छायाप्रति दिनांक के साथ ले जाएँ।
  • प्रक्रिया को बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ाने के लिए अपने पास अपनी दो पासपोर्ट साइज फोटो ले जाएँ।
  • जिस प्रकार आपका पता समाचार पत्र और शपथ पत्र में छापा गया था वही पता ले कर जाएँ। आपके पते में यदि कोई भिन्नता पायी जाती है, तो आपका आवेदन अस्वीकार किया जायेगा।
  • अब आपको इस पत्र को जहाँ जहाँ भेजना है वहाँ कॉल कर दें। और इन सभी दस्तावेजों को एक लिफाफे में रखकर भेज दें।
  • इन सभी जरुरी दस्तावेजों को भेजने से पहले इनकी छायाप्रति अवश्य रख लें, यह आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में जोड़ा जायेगा। अतः भविष्य के लिए इन्हें सुरक्षित रख दें।

अब आपकी भारत में नाम बदलने की प्रक्रिया पूर्ण हुई। अब सरकार आपके नाम को राजपत्र में बदल देगी। आपको राजपत्र के लिए एक धनराशि देनी होती है। जो की अलग अलग जगहों की भिन्न भिन्न होती है।

भारत में कानूनी तरीके से अपना नाम कैसे बदलें कुछ प्रश्न-उत्तर

क्या हम कानूनी तरीके से अपना नाम बदल सकते हैं?

जी हाँ, भारत में हम कानूनी तौर पर अपना नाम बदल सकते हैं।

भारत में कानूनी तौर पर अपना नाम कैसे बदल सकते हैं?

भारत में आप अपना नाम कानूनी तौर पर गजट की सहायता से बदल सकते हैं।

गजट क्या है?

अपना नाम बदलने के लिए गजट की सहायता लेनी पड़ती है। गजट दो प्रकार के होते हैं – एक राज्य सरकार का और दूसरा केंद्र सरकार का। इनके माध्यम से ये नए कानून तथा नियम का प्रकाशन करते हैं।

Leave a Comment