मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना गुजरात 2023 – Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana Apply

गुजरात सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को पूरा करने के लिए राज्य में Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार प्रदेश में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना का सञ्चालन कर रही है। योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्र की महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा। Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana के तहत महिलाओं के समूह को ब्याजमुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा जिस के लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद उन्हें आसानी से लोन प्राप्त हो सकेगा। इस लेख के माध्यम से हम आपको मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के बारे में सभी जानकारी देंगे। जानने के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें।

Anyror : 7/12 गुजरात भूलेख भू नक्शा

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना गुजरात 2021 - Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana Apply

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना 2023

गुजरात सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर महिला उत्कर्ष योजना की शुरुआत की है। Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana की घोषणा मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाउंट के माध्यम से की गयी है। महिलाओं को विभिन्न रोजगार से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए सरकार की ये पहल बहुत ही सराहनीय है। इस योजना के अंतर्गत सरकार महिलाओ के समूह को 1 लाख तक का ब्याज- रहित लोन प्रदान करेगी। इस धनराशि के ब्याज का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

इस योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में 50000 अर्निंग समूह और संयुक्त देयता (JLEG ) का गठन किया जाएगा। वहीँ इतने ही 50000 (JLEG ) ग्रामीण क्षेत्रों में भी गठित किये जाएंगे। इस योजना के माध्यम से सरकार ने 10 लाख महिलाओं को इसका लाभ देने का निश्चय किया है। गुजरात में लगभग ढाई लाख सखी मंडल समूह हैं जिनमे से शहरी क्षेत्रों में ही कुल 24000 से ज्यादा सखी मंडल पंजीकृत हैं। प्रत्येक सखी मंडल में कुल 10 सदस्याएं / महिलाएं हैं। इन समूहों को स्वरोजगार हेतु ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा और मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के माध्यम से सरकार द्वारा लाभ प्रदान किया जाएगा।

Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana Highlights

योजना का नाम मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना
राज्य का नाम गुजरात
उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को सशक्त करना
लाभार्थी राज्य की महिलाएं
लाभ 1 लाख तक का लोन बिना ब्याज के
वर्तमान वर्ष 2023
आधिकारिक वेबसाइट Gujarat State Portal (gujaratindia.gov.in)

महिला उत्कर्ष योजना का उद्देश्य

इस योजना मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना 2023 के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कदम बढ़ा रही है। जो भी महिलाएं कुछ रोजगार शुरू करना चाहती हैं वो सभी महिलाएं इस योजना के तहत अपना कार्य शुरू कर सकती हैं। इस योजना में उन्हें 1 लाख रूपए तक का ब्याज रहित लोन प्राप्त होगा। जिसकी सहायता से वो अपना रोजगार शुरू कर सकती हैं। साथ ही अपनी आय का साधन जुटा सकती हैं। जिससे उन्हें आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं होगी। Mahila Utkarsh Yojana से लाभान्वित होकर महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी। साथ ही स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लिस्ट

Mahila Utkarsh Yojana की विशेषताएं और लाभ

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना में प्रदेश की महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। आइये इस योजना से होने वाले लाभ और इसकी विशेषताओं के बारे में जानते हैं।

  • इस योजना के अंतरगत महिलाओं को 0 % प्रतिशत की ब्याज दर पर 1 लाख रूपए तक का लोन दिया जाएगा।
  • Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojna में मिलने वाले लोन के ब्याज का भुगतान सरकार द्वारा बैंक को किया जाएगा।
  • महिलाएं इस रकम का उपयोग अपने रोजगार को शुरू करने के लिए कर सकती हैं।
  • Mahila Utkarsh Yojana की शुरुआत के लिए 193 करोड़ रूपए का बजट तय किया है।
  • इस योजना में महिलाओं को मिलने वाले ब्याज रहित लोन के लिए सरकार ने बैंकों से समझौता किया है।
  • Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojna के अंतर्गत महिला समूहों को मिलने वाले ऋण हेतु स्टाम्प शुल्क माफ़ किये जाने का निर्णय लिया गया है।
  • महिलाओं के समूह को मिलने वाली धनराशि का ब्याज सरकार द्वारा भरा जाएगा।
  • 1 लाख रूपए के लोन की धनराशि को महिला समूह के बैंक खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर किया जाएगा।
  • राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस Mahila Utkarsh Yojana की शुरुआत की गयी थी।

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना से होने वाले लाभ

  1. इस योजना Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojna से महिलाओं को अपना स्वयं का रोजगार शुरू करने का अवसर मिलेगा।
  2. महिलाएं अपने पसंद के कार्य को अपना रोजगार बना सकती हैं और आय के बेहतर स्रोत का निर्माण कर सकती हैं।
  3. रोजगार होने से महिलाएं आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर होंगी। उन्हें किसी अन्य पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
  4. मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना से आर्थिक स्थिति सुधरने से उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा।
  5. महिलाएं सशक्त होंगी और अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी।
  6. योजना के माध्यम से उनकी सामाजिक स्थिति भी सुधरेगी।

Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojna की पात्रता शर्तें

प्रदेश की जो भी महिलाएं इस योजना में आवेदन करना चाहती हैं उन्हें यहाँ दी गयी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

  1. योजना हेतु केवल प्रदेश की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  2. Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojna में आवेदन करने के लिए आवेदिका का गुजरात का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  3. योजना के तहत वही महिलाएं लोन के लिए आवेदन कर सकती हैं जो महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुडी हैं।
  4. ये आवश्यक है की जिस स्वयं सहायता समूह से महिलाएं आवेदन कर रही हों उसमें कुल 10 महिलाएं ही होनी चाहिए।
महिला उत्कर्ष योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojna में आवेदन करने के लिए आप को इन दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी। कृपया आवेदन पूर्व इन्हे तैयार कर लें।

  • आवेदिका का आधार कार्ड
  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ऐसे करें मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना में ऑनलाइन आवेदन

यदि आप भी गुजरात की स्थायी निवासी हैं और आप भी Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana में online Apply करना चाहती हैं तो आप यहाँ बतायी गयी प्रक्रिया के आधार पर आवेदन कर सकती हैं –

  • सबसे पहले आप को आधिकारिक वेबसाइट gujaratindia.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहाँ आप को योजना के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप को ऑनलाइन अप्लाई का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करें।
  • आप के सामने आवदेन पत्र खुल जाएगा।
  • आप को आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी। जैसे की नाम, पता, जिला राज्य, बैंक खाता संख्या इत्यादि भर दें।
  • इसके बाद आप को योजना में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गयी कॉपी को अपलोड करना होगा।
  • इस तरह से आप की मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

नोट :- आप की जानकारी हेतु बता दें की अभी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए संबंधित पोर्टल की शुरुआत नहीं की गयी है। इसके लिए आप को थोड़ा इंतज़ार करना होगा। जैसे ही सरकार योजना में आवेदन हेतु ऑनलाइन पोर्टल को लांच करेगी, हम आप को इस बारे में अपने लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। इसके बाद आप मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना में आवेदन कर सकते हैं।

इसपर भी गौर करें :- मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना 2023

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना से संबंधित प्रश्न उत्तर

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना क्या है ?

महिला उत्कर्ष योजना गुजरात सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई गई योजना है। इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को 1 लाख तक का लोन प्रदान करेगी। जिसकी मदद से महिलाएं सशक्त होंगी।

Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana में महिलाओं को कितनी धनराशि तक का लोन प्रदान किया जाएगा ?

इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को 1 लाख रूपए तक का लोन प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना से महिलाओं को क्या लाभ होगा ?

इस योजना के माध्यम से महिलाओ का सशक्तिकरण किया जाएगा। इसके लिए महिलाओं के समूह को ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें इस योजना के तहत ऑनलाइन आवदेन करना होगा।

Mukhyamantri Mahila Utkarsh Yojana किसने की है ?

इस योजना की शुरुआत गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने की है।

आज इस लेख के माध्यम से हमने आप को मुख्यमंत्री महिला उत्कर्ष योजना के बारे सभी आवश्यक जानकारी देने का प्रयास किया है। आशा करते हैं की आप को ये जानकारी उपयोगी लगी होगी। यदि आप को इस संबंध में कुछ और जानना हो या कोई प्रश्न हो तो आप इस बारे में हमे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से बता सकते हैं।

इसी तरह की आप के राज्य से जुडी अन्य योजनाओं के बारे में जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट से जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment