मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2023: ऑनलाइन एप्लीकेशन, पात्रता, लाभ

भारत एक कृषि प्रधान देश है जहाँ की लगभग 65 प्रतिशत आबादी कृषि पर आश्रित है। कृषि से अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले कार्यों में सलंग्न कृषक वर्ग के लिए प्रत्येक राज्य सरकार द्वारा अपने स्तर पर कई योजनाओं को चलाया जा रहा है। उत्तर-प्रदेश राज्य सरकार द्वारा भी अपने राज्य के कृषकों (किसानों) को आर्थिक सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2023 का आरम्भ किया जाएगा। यूपी कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत राज्य के ऐसे सभी किसानों के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिनकी किसी दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी हो जिसके कारण उस मृतक किसान पर आश्रित परिवार को अपने दैनिक जीवन को सुचारु रूप से चलाने में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हो। दुर्घटना कल्याण योजना उत्तर -प्रदेश के द्वारा ऐसे सभी कृषक परिवारों को सरकार द्वारा सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मुआवजा प्रदान किया जायेगा।

यूपी किसान कल्याण मिशन 2023

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना | Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana Online apply
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

आज के इस लेख में हम आपको कृषक दुर्घटना बीमा योजना /मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2023 क्या है ?योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ,पात्रता मानदंड,आवश्यक दस्तावेज,आवेदन प्रक्रिया (Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana Online apply process )आदि के बारे में बताने जा रहे हैं। अतः पाठकों से निवेदन है कि वह आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2023 क्या है ?

उत्तरप्रदेश राज्य सरकार द्वारा यूपी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2023 का आरम्भ जल्द ही किया जायेगा। योजना के अंतर्गत राज्य के लगभग 2 करोड़ किसानों को इसका लाभ प्राप्त होगा। यूपी सरकार द्वारा वर्ष 2020 में किसानो को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने हेतु इस योजना को लखनऊ में हुयी बैठक में मंजूरी दी गयी थी जिसके बाद इस योजना में समय-समय पर कई बदलाव किये गए। योजना को दुबारा जारी करने के लिए सरकार द्वारा इस वर्ष इस योजना के सञ्चालन हेतु 600 करोड़ रूपये का बजट पेश किया गया है। योजना का संचालन जिलाधिकारियों के माध्यंम से किया जायेगा।

कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत यदि कोई किसान 14  सितम्बर 2019 के बाद किसी दुर्घटना का शिकार हुआ हो उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। यदि किसी आवेदक किसान की दुर्घटनावश मृत्यु हो जाती है,तो उस पर आश्रित परिवार को यूपी सरकार द्वारा 5 लाख रूपये का मुआवजा प्रदान किया जायेगा। ऐसे किसान जिन्हें दुर्घटनावश 60 फीसदी या इससे भी अधिक शारीरिक विकलांगता पर उन्हें सरकार द्वारा अधिकतम 2 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Mukhyamantri Krishak Durghatna Kalyan Yojana

उत्तर-प्रदेश कृषक दुर्घटना योजना क्या है? इसके बारे में नीचे टेबल में योजना से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में दिया गया है –

आर्टिकल विवरण
आर्टिकल का नाम मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, योजना पात्रता, लाभ एवं आवश्यक दस्तावेज
योजना का नाम मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2023
योजना आरम्भ सीएम योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
योजना से सम्बन्धित राज्य उत्तर-प्रदेश
लाभार्थी राज्य के कृषक (किसान), किसान परिवार
योजना का उद्देश्य किसानो को दुर्घटना बिमा प्रदान करना (आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना )
योजना की आधिकारिक वेबसाइट जल्द जारी की जाएगी
साल 2023

उत्तर-प्रदेश किसान दुर्घटना बीमा योजना का उद्देश्य

देश में लगभग 65 प्रतिशत आबादी कृषि कार्य में सलंग्न है ऐसे में प्रत्येक राज्य की यह जिम्मेदारी बनती है की वह ऐसी आबादी के लिए आर्थिक तथा सामाजिक रूप से उनके उत्थानं के लिए अपने-अपने स्तर पर जरुरी कदम उठाये। जैसा की आप सभी जानते ही होंगे की उत्तर-प्रदेश राज्य की अधिकतम आबादी कृषि कार्य में लगी हुई है ऐसे में राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है की वह किसान तथा उसके परिवार की स्थिति में सुधार लाने के लिए तथा उनकी समस्याओं के निदान के लिए लाभकारी योजनाओं का सञ्चालन करे। इसी उद्देश्य से उत्तर -प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए किसान दुर्घटना बीमा योजना 2023 का सञ्चालन किया जायेगा। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना उत्तर-प्रदेश का उद्देश्य राज्य के ऐसे किसान /कृषक जिसकी दुर्घटनावश मृत्यु हो गयी हो या दिव्यांग हो चुके हों और उसपर आश्रित परिवार को इसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा हो ऐसे कृषक परिवार को योजना के तहत सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़े :- यूपी आसान किस्त योजना 2023

यूपी कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएँ

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2023 के माध्यम से राज्य के किसान भाईयों तथा उन पर आश्रित परिवार को कई लाभ प्रदान किये जाएंगे। Mukhyamantri Kisan Durghatna Kalyan Yojana से मिलने वाले लाभ तथा विशेषताएँ इस प्रकार से हैं –

  • उत्तर-प्रदेश राज्य के सभी वर्ग के कृषक सीएम कृषक दुर्घटना बीमा योजना उत्तर-प्रदेश का लाभ ले सकेंगे।
  • UP मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ राज्य के 2 करोड़ किसानो को होगा।
  • UP Krishak Durghatna Kalyan Yojana 2023 को शुरू करने हेतु राज्य सरकार द्वारा 600 करोड़ रूपये का बजट पेश किया गया है।
  • किसान दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत ऐसे किसान जिनकी अपनी कृषि भूमि है। साथ ही बटाई या किरये पर खेती करने वाले सभी किसानो को इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता के रूप में लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • योजना के लिए आवेदन करने वाले किसानों को इसके तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिससे उनकी स्थिति में सुधार आ सकेगा।
  • दुर्घटना कल्याण योजना 2023 के तहत आवेदनकर्ता किसान की यदि किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो उस किसान के परिवार द्वारा मृत्यु के 45 दिन के भीतर योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना होगा।आवेदन करने के उपरान्त ही योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा राज्य के किसानो की किसी कारणवश दुर्घटना में मृत्यु हो जाने की स्थिति में उस पर आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 5 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • योजना के माध्यम से 60 फीसदी विकलांगता या इससे अधिक विकलांगता वाले किसानों को राज्य सरकार द्वारा 2 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

किसान दुर्घटना कल्याण योजना यूपी के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए ? आईये जानते हैं

  • आवेदक किसानो को इस योजना का लाभ लेने के लिए उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
  • आवेदक किसानो की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • ऐसे सभी किसान जिनके पास अपनी भूमि नहीं है। बटाई अथवा पटटे पर खेती करने वाले कृषक तथा उनपर आश्रित परिवार को कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • राज्य के खतौनी में दर्ज खातेदार अथवा सह खातेदार जिनकी दुर्घटना में मृत्यु अथवा वे विकलांगता के शिकार हो चुके हों उनपर आश्रित परिवार के सदस्य को इस योजना के अंतर्गत पात्र माना जाएगा।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2023 हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको आवेदन करते समय कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

खतौनी की प्रमाणित प्रतिरजिस्टर्ड निजी पट्टेदार हेतु प्रस्तर् 3(क)
के अनुसार पट्टे की प्रमाणित प्रति
आयु का प्रमाणनिवास का प्रमाण
मृत्यु प्रमाण पत्रपोस्टमार्टम रिपोर्ट अथवा जहां पर पोस्टमार्टम संभव नहीं है वहां पर पंचनामा
बटाईदार हेतु प्रस्तर् 3(ख) के अनुसार कोई एक प्रमाण पत्रकृषि भूमि के दस्तावेज (डाक्यूमेंट्स)
उत्तराधिकार प्रमाण पत्रबैंक खाते (BANK ACCOUNT) की पासबुक
दिव्यांग का की स्थिति में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्रआयु प्रमाण पत्र
आधार कार्डमोबाइल नंबर

UP Kisan Durghatna beema Kalyan Yojana के अंतर्गत शामिल दुर्घटनाएं –

किसान बीमा कल्याण योजना उत्तर-प्रदेश के अंतर्गत निम्नलिखित दुर्घटना होने की स्थिति में राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता दी जाएगी

आग लगने, बाढ़ में बह जाने , बिजली गिरने, करंट लगने परहत्या ,आतंकवादी हमला ,लूट , डकैती , मारपीट में हुई वाली दुर्घटना
समुद्र, नदी, झील, तालाब, पोखर व कुएं में डूबने की स्थिति पररेल ,सड़क और हवाई यात्रा के दौरान होने वाली दुर्घटना
सर्पदंश , जीव-जंतु व जानवर के काटने, मारने व आक्रमण सेसीवर चैंबर में गिरना
आंधी-तूफान, वृक्ष से गिरने, दबने व मकान गिरनेआकाश से बिजली गिरने , आग लगने , बाढ़ आदि में होने वाली दुर्घटना

उत्तर प्रदेश कृषक दुर्घटना कल्याण स्कीम के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता

उत्तर प्रदेश किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत कितना बीमा मिलता है; आईये जानते हैं –

लाभार्थी किसान सहायता राशि
दुर्घटना में मृत्यु हो जाने वाले किसान पर आश्रित परिवार5 लाख रूपये
60 % या इससे अधिक विकलांगता वाले किसान2 लाख रूपये
एक हाथ तथा 1 पैर में नुकसान वाले किसान5 लाख रूपये
दोनों हाथ तथा दोनों पैर ना होने वाले किसान 5 लाख रूपये
दुर्घटना में आँखे चले जाने के कारण5 लाख रूपये

उत्तरप्रदेश कृषक दुर्घटना कल्याण योजना ऑनलाइन आवेदन (एप्लीकेशन फॉर्म Online apply)

यूपी कृषक दुर्घटना बीमा कल्याण योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आवेदक किसानों को थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। अभी योजना को जारी किये जाने की घोषणा की गयी है, जल्द से जल्द राज्य सरकार द्वारा इसका आरम्भ किया जायेगा। फिलहाल इसके लिए सरकार द्वारा अभी कोई सुचना जारी नहीं की गयी है। हमारे द्वारा इससे सम्बंधित किसी भी प्रकार की सूचना को जारी होते ही पाठकों को इसके बारे में अपडेट कर दिया जायेगा। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदक किसान घर बैठे इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। जैसे ही इसके बारे में हमे कोई सूचना मिलती है हमारे द्वारा जल्द से जल्द आपको बता दिया जायेगा।

इसपर भी गौर करें :- यूपी निराश्रित महिला पेंशन योजना

सीएम किसान दुर्घटना कल्याण योजना के लिए आवेदन कैसे करें

आवेदक को निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा –

  • सबसे पहले एप्लीकेशन फॉर्म को नजदीकी तहसील से जाकर प्राप्त कर लेना है।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई समस्त महत्वपूर्ण जानकारियों; जैसे कि अपना नाम, अपने पिता का नाम, जन्म तिथि, पता, दिनांक, थाना, तहसील, जनपद, दुर्घटना का कारण आदि से संबंधित जानकारी को भर लेना है।
  • अब आपको सभी मांगे गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों को इस एप्लीकेशन फॉर्म (आवेदन पत्र)के साथ में जोड़ लेना है।
  • इसके बाद आपको यह फॉर्म संबंधित तहसील में जमा करना होगा। (आवेदनकर्ता ध्यान दे –आवेदन पत्र दुर्घटना के 45 दिन की अवधि के अंदर भरना अनिवार्य है।)
  • अपरिहार्य परिस्थिति में जिलाधिकारी द्वारा आवेदन फॉर्म प्रस्तुत करने की अवधि को 30 दिन तक बढ़ाया जा सकता है।
  • इस प्रकार से उपरोक्त प्रक्रिया को अपनाकर आप मुख्यमंत्री कृषि दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत अपना आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 2023 से सम्बन्धित कुछ प्रश्न

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना क्या है ?

यह योजना उत्तर-प्रदेश सरकार की योजना है जिसके माध्यम से राज्य के किसानो को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना के माध्यम से ऐसे किसानों को जिनकी आकस्मित दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी हो उनपर निर्भर परिवार को सरकार मुआवजे के रूप में 5 लाख रूपये की धनराशि प्रदान करती है।

krishak durghatna beema yojana 2023 के अंतर्गत किसान दुर्घटना बीमा कितनी मिलता है ?

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों की किसी कारणवश दुर्घटना हो जाने की स्थिति में यदि उनकी मृत्यु हो जाती है तो उसपर आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता के तौर पर 5 लाख रूपये धनराशि प्रदान की जाती है।

up kisan durghatna kalyaan yojana का लाभ किसे प्राप्त होगा।

योजन का लाभ राज्य के कृषक तथा उस पर आश्रित परिवार को मिलेगा।

किसान दुर्घटना बीमा कैसे प्राप्त कर सकते हैं ?

इसके लिए किसानों या किसानों के परिवार के द्वारा एक आवेदन पत्र (एप्लीकेशन फॉर्म) को लिख कर देना होगा जिसमे उससे सम्बंधित जानकारियां होंगी इस आवेदन पत्र को आवेदक को तहसील में जमा करना होगा।

उत्तर-प्रदेश किसान दुर्घटना कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

इस योजना के लिए फिलहाल कोई आधिकारिक वेबसाइट लांच नहीं हुई है। जल्द ही इसकी आधिकारिक वेबसाइट लांच की जाएगी।

Leave a Comment