MPSC Full Form In Hindi – एमपीएससी क्या होता है, एमपीएससी का मतलब हिंदी में

आज के समय में सरकारी नौकरी करना बहुत से युवक युवतियों का सपना होती है। आपने UPSC या SSC परीक्षाओ के बारे में तो अवश्य ही सुना होगा और आप इनके बारे में भी जानते होंगे लेकिन क्या कभी आपने MPSC के बारे में सुना है। एमपीएससी भी UPSC की ही तरह होती है ये भी सरकारी नौकरियों की भर्ती का एक निकाय है। इस निकाय के अंतर्गत सिविल सेवा अधिकारियो के पद पर उम्मीदवारों की नियुक्ति उनकी योग्यता और राज्य के के आरक्षण के लिए पूर्व निर्धारित नियमो के आधार पर की जाती है। आज के इस लेख में हम आपको MPSC Full Form in Hindi, एमपीएससी क्या होता है, एमपीएससी का मतलब हिंदी में क्या होता और MPSC से सम्बंधित आवश्यक जानकारी देंगे। एमपीएससी से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को अंत तक पढ़े।

MPSC Full Form In Hindi – एमपीएससी क्या होता है, एमपीएससी का मतलब हिंदी में
MPSC Full Form In Hindi

MPSC Full Form In Hindi

MPSC की फुल फॉर्म Maharastra Public Service Commission होती है, इसको हिंदी में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग कहते है। यह महाराष्ट्र राज्य का एक सरकारी निकाय है। इस सरकारी संस्था को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत बनाया गया है। MPSC महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओ का आयोजन करती है। हर साल महाराष्ट्र सरकार MPSC के पोर्टल पर विभिन्न परीक्षाओ का आयोजन होता है। और राज्य के विभिन्न विभागों जैसे वन, पुलिस, इंजीनियर, प्रशासन के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

यह भी पढ़िए

UPSC Full Form in Hindi: यूपीएससी का मतलब क्या होता है?

एसएससी एग्जाम (SSC Exam) की तैयारी कैसे करें

NEET Full Form in Hindi | नीट का फुल फॉर्म

एमपीएससी क्या होता है

MPSC यानि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग। यह एक संवैधानिक निकाय है जो विभिन्न सरकारी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करके महाराष्ट्र राज्य को सुचारु और कुशल कामकाज प्रदान करता है। विभिन्न सेवा सम्बन्धी मामलो पर सलाह भी देता है जैसे राज्य को सुव्यवस्थित रखना, भर्ती, नियम, स्थानांतरण, पदोन्नति आदि।

एमपीएससी का मतलब हिंदी में

Maharastra Public Service Commission भारतीय संविधान के तहत बनाई गयी एक संवैधानिक संस्था है। जो महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न पदों के लिए सरकारी नौकरियों के भर्ती के लिए परीक्षाओ का आयोजन करवाती है। यह एक भर्ती पोर्टल के रूप में कार्य करता है। केंद्र सरकार के स्तर पर सिविल सेवा और राज्य स्तर पर राज्य सेवा परीक्षाओ का आयोजन किया जाता है। दोनों में ही आधिकारिक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है। ग्रुप ए और ग्रुप बी दोनों स्तरों पर अधिकारियो के पदों का चयन होता है।

MPSC द्वारा आयोजित परीक्षाएं

  • विभिन्न पदों के लिए चयन महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।
  • महाराष्ट्र वन सेवा परीक्षा
  • एमपीएससी राज्य सेवा परीक्षा
  • महाराष्ट्र कृषि सेवा परीक्षा
  • एमपीएससी सहायक। मोटर वाहन निरीक्षक परीक्षा – सहायक मोटर वाहन निरीक्षक परीक्षा
  • एमपीएससी कर सहायक परीक्षा – कर सहायक समूह-ए परीक्षा
  • एमपीएससी सहायता। इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) जीआर- II, महाराष्ट्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सर्विसेज, बी – असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) कैटेगरी -2, महाराष्ट्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सर्विसेज, ग्रुप-बी
  • एमपीएससी पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा
  • एमपीएससी बिक्री कर निरीक्षक परीक्षा
  • एमपीएससी सहायक परीक्षा – सहायक परीक्षा
  • MPSC महाराष्ट्र इंजीनियरिंग सेवा जीआर-ए परीक्षा – महाराष्ट्र इंजीनियरिंग सेवा समूह ए परीक्षा
  • एमपीएससी महाराष्ट्र इंजीनियरिंग सेवा जीआर-बी परीक्षा – महाराष्ट्र इंजीनियरिंग सेवा समूह बी परीक्षा
  • एमपीएससी सिविल जज (जूनियर डिवीजन), न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) प्रतियोगी परीक्षा – सिविल जज, जूनियर लेवल और जस्टिस मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी परीक्षा

MPSC एग्जाम सिलेबस

एमपीएससी के कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों को कुछ विषय आधारित विशेष कौशल की आवश्यकता पड़ती है, जैसे- कंप्य्यूटर कोर्स या कोई टाइपिंग कोर्स आदि। पुलिस अधीक्षक या परिवहन विभाग से संबंधित पदों के लिए उम्मीदवार की शारीरिक योग्यता होना आवश्यक है। एमपीएससी परीक्षा तीन चरणों में होता है जो निम्नलिखित है :-

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

प्रारंभिक परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते है:- सामान्य ज्ञान, सामान्य सिविल सेवा एप्टीटुड टेस्ट। प्रत्येक पेपर 200 अंको का होता है यानि 400 अंको के दो पेपर। एक पेपर को करने के लिए 2 घंटे का समय मिलता है।प्रश्न पत्र I में गलत उत्तर पर 1/4 नकारात्मक अंकल होगा जबकि प्रश्न पत्र II में नकारात्मक अंकन नहीं होगा। प्रश्नपत्र इंग्लिश और मराठी भाषा के माध्यम से होगा। पेपर में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेगे।

मुख्य परीक्षा

मुख्य परीक्षा में नो पेपर होते है :-

पेपर 1 मराठी 300
पपेर 2 अंग्रेजी 300
पेपर 3 मराठी + अंग्रेजी (निबंध)250
पेपर 4 वैकल्पिक पेपर I 250
पेपर 5 वैकल्पिक पेपर II 250
पेपर 6 सामान्य विज्ञान 1 250
पेपर 7 सामान्य विज्ञान 2 250
पेपर 8 सामान्य विज्ञान 3 250
पेपर 9 सामान्य विज्ञान 4 250

साक्षात्कार

प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास करने के बाद सिलेक्शन का आखिरी स्टेज इंटरव्यू होता है। साक्षात्कार (Interview) को सक्षम और निष्पक्ष सदस्यों के पैनल द्वारा आयोजित किया जाता है।यहाँ आपके ज्ञान और आपकी मानसिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है और यह परीक्षण आपकी योग्यता, मन की उपस्थिति, संचार कौशल आदि को भी मापता है। इसको क्लियर करने के बाद आपकी नियुक्ति की जाती है।

MPSC परीक्षा के लिए पात्रता
  • उम्मीदवार को एमपीएससी के आवेदन के लिए भारत का नागरिक होना आवश्यक है।
  • न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्मीदवार राज्यभाषा मराठी को बोलने और लिखने में निपूर्ण होना चाहिए।
  • दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है।
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • MPSC के पदों की विस्तृत श्रंखला है जिनमे पदों के लिए भिन्न भिन्न योग्यता हो सकती है।
  • परीक्षा में आरक्षण का लाभ केवल वे व्यक्ति उठा सकते है जो महाराष्ट्र राज्य के स्थायी निवासी होंगे।

उपर्युक्त आर्टिकल में हमने आपको MPSC के बारे में विस्तारपूर्वक बताया है यदि आप SSC के बारे में जानना चाहते है तो यहाँ जान सकते है।

MPSC का पूर्ण रूप क्या है ?

MPSC का पूर्ण रूप महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग है।

MPSC का मुख्य कार्यालय कहाँ स्थित है ?

MPSC का मुख्य कार्यालय मुंबई में स्थित है।

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग को मराठी भाषा में क्या कहते है ?

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग को मराठी भाषा में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोगाचे आद्याक्षर कहते है।

एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in है।

एमपीएससी की मुख्य परीक्षा में कितने पेपर होते है ?

एमपीएससी की मुख्य परीक्षा पैटर्न में 2023 में कुछ बदलाव किये गए है जिसके अनुसार मुख्य परीक्षा में 9 पेपर होते है।

Leave a Comment