Hum choo lenge Aasman Yojana MP-मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा ऐसे सभी छात्रों जो अपनी 10 वीं या 12वीं कक्षा में सफल हुए हैं और ऐसे भी छात्र /छात्राएं जो किसी कारणवश अपने इन कक्षाओं में पास नहीं हो सके उनके करियर के लिए यह योजना शुरू की गयी है। MP Mukhyamantri ki Hum Choo Lenge Aasman Yojana से राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा राज्य के सभी विद्यार्थियों को उनके करियर के लिए कॉउंसलिंग की सुविधा दी जाएगी। छात्र छात्रों को इस योजना में उनके लिए करियर चुनाव को चुनने में सहायता होगी और वे सही मार्गदर्शन से अपने कौशल के अनुरूप अपना करियर चुन सकेंगे।
आज हम आपको मुख्यमंत्री की हम छू लेंगे आसमान योजना के बारे में जानकारी देंगे। और आपको बताएँगे कि कैसे आप भी म.प्र. की हम छू लेंगे आसमान योजना की सहायता से अपने करियर का चुनाव कर सकते हैं। तो आईये जानते हैं आखिर क्या है? म. प्र. मुख्यमंत्री की हम छू लेंगे आसमान योजना और इसकी विशेषताएं।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Hum choo lenge Aasman Yojana MP क्या है ?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा राज्य के सभी विद्यार्थियों जो की कक्षा 10 तथा 12 वीं में पास हो चुके हैं और उन्हें आगे अपने करियर के चुनाव में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनके लिए यह योजना लायी गयी है। हम छू लेंगे आसमान मध्य प्रदेश योजना जिसको 21 मई 2018 को लांच किया गया था। इस योजना का आयोजन मध्यप्रदेश के भोपाल में किया गया जहाँ मुख्यमंत्री जी ने राज्य के छात्रों से सीधा संवाद किया और उन्हें उनके करियर के लिए कुछ टिप्स भी दिए साथ ही इस योजना से छात्रों की राह को आसान बनाने के लिए प्रयास किया जायेगा।
मुख्यमंत्री की हम छू लेंगे आसमान योजना से छात्रों को उनके करियर चुनाव के लिए विकल्प दिए जायेंगे और करियर के चुनाव के लिए विशेषज्ञों की राय ली जाएगी। हर जिले में mp हम छू लेंगे आसमां योजना को सफल बनाने के लिए स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और उच्च शिक्षा के साथ साथ कौशल विकास एवं रोजगार विभागों के द्वारा करियर काउंसलर की सहायता ली जाएगी जिससे छात्रों को अपने भविष्य में किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना है इसके लिए उनका मार्गदर्शन किया जायेगा।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
MP ki Hum choo lenge Aasman Highlights –
आर्टिकल का नाम | MP Mukhyamantri ki Hum choo lenge Aasman scheme म. प्र. मुख्यमंत्री की हम छू लेंगे आसमान योजना क्या है ? |
योजना का नाम | हम छू लेंगे आसमान योजना |
योजना आरम्भ का वर्ष | 21 मई 2018 |
लाभार्थी | राज्य के सभी 12 वीं, 11 वीं और 10 वीं कक्षा के विद्यार्थी |
राज्य | मध्य प्रदेश |
योजना का उद्देश्य | राज्य के कक्षा 11वीं एवं 12 वीं के सफल,असफल छात्रों को स्वरोजगार ,कौशल विकास और कॅरियर के चुनाव के लिए विशेषज्ञों की सहायता उपलब्ध कराना |
योजना के चरण | 3 |
प्रश्न पूछने हेतु विद्यार्थी दूरभाष नंबर (हेल्पलाइन नंबर ) | 07755-2762590 ,0755-2770020 |
वर्ष | 2023 |
विद्यार्थी अपना नाम एनरोल कर सकेंगे | ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रबंधन प्रणाली (mp.gov.in) |
ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रबंधन प्रणाली पर जिलेवार पंजीकृत आवेदन की कुल संख्या | 13011 |
मुख्यमंत्री हम छू लेंगे आसमान योजना का उद्देश्य क्या है ?
हम छू लेंगे आसमान योजना एमपी का उद्देश्य राज्य के 10वीं ,11वीं ,12वीं के सभी छात्रों को उनके भविष्य के लिए अच्छे विकल्प तैयार करना है। हम छू लेंगे आसमान स्कीम के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के विद्यार्थियों को अपनी उच्च शिक्षा ,कौशल ,रोजगार के लिए विशेषज्ञों द्वारा बेहतर विकल्प के लिए उनका मार्गदर्शन करना है। इस योजना में केवल उत्तीर्ण छात्र ही नहीं असफल छात्रों को भी उनके भविष्य के लिए मार्गदर्शन हेतु सुझाव ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही तरीकों से दिए जायेंगे। Mukhyamantri ki Hum choo lenge Aasman Yojana राज्य के सभी छात्रों को उनके भविष्य में करियर के चुनाव के लिए लायी गयी है। जिससे उन्हें अपने क्षेत्र से सम्बंधित विषय में करियर बनाने के लिए उचित मार्गदर्शन मिल सकेगा और वह आसानी से अपने करियर का चुनाव कर सकेंगे।
हम छू लेंगे आसमान योजना मध्य प्रदेश की मुख्य विशेषताएं एवं लाभ –
- राज्य के 12 वीं कक्षा में पास होने वाले छतों को उनके करियर के चुनाव में इस योजना के माध्यम से सहायता दी जाएगी।
- छू लेंगे आसमान योजना मध्य प्रदेश के माध्यम से सिर्फ 12 वीं कक्षा ही नहीं बल्कि इसमें 11 वी और 10वीं कक्षा के छात्रों को भी शामिल किया गया है।
- राज्य के सभी छात्र अपने अंकों के आधार पर विषय अनुसार अपने लिए भविष्य में अच्छे करियर के लिए ऑनलाइन /ऑफलाइन विशेषज्ञों से सलाह ले सकेंगे।
- MP की Hum choo lenge Aasman scheme द्वारा काउंसिलिंग को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही माध्यम से कराया जायेगा जिससे सभी छात्रों को कभी भी कहीं भी अपने करियर चुनाव के लिए विशेषज्ञों का सुझाव मिल सकेगा।
- काउंसलिंग को 12 वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दो तरीके से विद्यार्थियों को दिया जायेगा। जिसमे पहली कॉउंसलिंग 12 वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से कम अंक वाले छात्रों को और दूसरी काउंसलिंग ऐसे छात्रों को दी जाएगी जिन्होंने 12 वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हों।
- सभी छात्रों को कॉउंसलिंग देने की लिए हम छू लेंगे आसमान योजना के अंतर्गत समय का निर्धारण किया जायेगा।
- छात्र एम पी हम छू लेंगे आसमां योजना के तहत 0755-2770020 पर सीधे मुख्यमंत्री जी से साल पर बात कर सकेंगे।
म. प्र. मुख्यमंत्री की हम छू लेंगे आसमान योजना के चरण
MP Mukhyamantri ki Hum choo lenge Aasman Yojana को तीन चरणों में बांटा गया है। 10, 11, 12 वीं पास और फ़ैल सभी छात्रों को इस योजना के माध्यम से उनके भविष्य के लिए संभावित करियर और साथ ही उच्च शिक्षा और आधुनिक तकनीक हेतु विशेषज्ञों द्वारा उचित मार्गदर्शन दिया जायेगा। रोजगार के लिए कौनसा क्षेत्र अच्छा रहेगा और कौनसा नहीं, किस क्षेत्र में छात्रों को अपने करियर बनाना चाहिए और किसमे नहीं, सभी के बारे में छात्र विशेषज्ञों द्वारा जान सकेंगे।
मध्य प्रदेश प्रसूति सहायता योजना 2023
MP Mukhyamantri ki Hum choo lenge Aasman Yojana FAQs
म. प्र. हम छू लेंगे आसमान योजना को 21 मई 2018 में शुरू किया गया था।
MP हम छू लेंगे आसमान स्कीम को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाया गया है।
Mukhyamantri हम छू लेंगे आसमान योजना का फायदा राज्य के छात्रों को मिलेगा। राज्य के 10 ,11 12 वीं पास और जो पास नहीं भी हुए हैं उन्हें भी उनके करियर के लिए काउंसलिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दी जायेगी।
हम छू लेंगे आसमान मध्य प्रदेश स्कीम को तीन चरों में बांटा गया है।
छू लेंगे आसमान योजना एमपी में छात्र अपना नाम एनरोल करने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रबंधन प्रणाली (mp.gov.in) के पोर्टल पर जा सकते हैं।