MP E Uparjan 2023 | किसान ऑनलाइन पंजीयन, mpeuparjan.nic.in

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानो की आय में वृद्धि करने व उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन किया जाता है। ऐसे ही एक पोर्टल की शुरुआत मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा एमपी ई उपार्जन पोर्टल के नाम से राज्य के किसानों को लाभान्वित करने के लिए किया गया है। जिसके माध्यम से राज्य के किसान समर्थन मूल्य पर अपनी फसल सरकार को बेच सकेंगे, इसके लिए उन्हें ई उपार्जन पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा। किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा ई उपार्जन पोर्टल (MP E Uparjan 2023) के साथ इसका मोबाइल एप भी लॉंच किया गया है, जिसमे राज्य के नागरिक बिना किसी समस्या से घर बैठे ही पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर mpeuparjan.nic.in पोर्टल पर फसल के विक्रय से जुडी सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें :- (रजिस्ट्रेशन) एमपी किसान अनुदान योजना 2023

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
एमपी ई उपार्जन पोर्टल - MP-E-Uparjan-Portal-Registration
एमपी ई उपार्जन पोर्टल – MP-E-Uparjan-Portal-Registration

एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर राज्य के किसान किस प्रकार रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे, पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को क्या लाभ प्रात हो सकेगा और पंजीकरण हेतु उन्हें किन पात्रता व दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, इसके पूरी जानकारी वह हमारे लेख के माध्यम से जान सकेंगे।

एमपी ई उपार्जन पोर्टल 2023

मध्य प्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल की शुरुआत राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनकी फसलों को उचित व समर्थन मूल्य पर सरकार को विक्रय करने की सुविधा प्रदान करने के लिए की गई है, इस पोर्टल के माध्यम से जो किसान अपनी फसल को सरकार तक बेहतर दाम में विक्रय करना चाहते हैं, वह इसमें खुद को पंजीकृत कर अपनी रबी फसल का विक्रय कर सकेंगे। इस पोर्टल के माध्यम से अब राज्य के किसानों को अपनी फसल के विक्रय के लिए होने वाली समस्या से राहत मिल सकेगी, जहाँ पहले उन्हें फसल के विक्रय के लिए सही खरीदार ना मिलने के कारण उनकी फसलों का समर्थन मूल्य नहीं मिल पाता था वहीं अब वह पोर्टल पर पंजीकृत कर अपनी फसल का सही मूल्य प्राप्त कर बेहतर लाभ अर्जित कर सकेंगे।

MP E Uparjan 2023: Details

पोर्टल का नाम MP E Uparjan Portal
शुरू किया गया मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
साल 2023
श्रेणी राज्य सरकारी योजना
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों को उनकी फसल विक्रय
का समर्थन मूल्य प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइट mpeuparjan.nic.in

एमपी ई उपार्जन पोर्टल पंजीकरण

एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए नागरिक घर बैठे ही अपनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे, इसके लिए उन्हें कही जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस पोर्टल पर पंजीकृत नागरिकों से राज्य सरकार फसल खरीद को निर्धारित बिक्री मंडियों पर करेगी। ई उपार्जन पोर्टल पर पहले विभिन्न जिला मंडियां पंजीकरण के लिए जिम्मेदार थी, जो किसानों के फसलों के विक्रय के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करते थे लेकिन अब सरकार द्वारा इस प्रक्रिया को बदलकर ऑनलाइन कर दिया गया है, जिसके बाद से अब किसान खुद को पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे। एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर रबी फसल के पंजीकरण के लिए सरकार द्वारा 5 फरवरी 2022 से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है, यहाँ पंजीकृत किसानों के लिए सरकार द्वारा रबी (गेहूँ) की फसल के लिए एमएसपी 1925 रूपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा ई उपार्जन पोर्टल को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को आय में वृद्ध कर उन्हें लाभान्वित करना हैं, क्योंकि हमारे देश में आज भी बहुत से लघु व सीमान्त किसान जिनकी फसल कटने के बाद भी उन्हें अपने फसल के विक्रय के लिए एक बेहतर खरीदार नहीं मिल पाता या बीच में दलाल उन्हें सही दामों में विक्रय का झाँसा देकर उनसे धोखाधड़ी करते हैं जिसके कारण उन्हें कम मूल्य पर ही फसल का विक्रय करना पड़ता हैं ऐसे सभी किसानों की समस्या को हल करने के लिए सरकार द्वारा पोर्टल पर नागरिकों को पंजीकरण की सुविधा मुहैया करवाई गई है। जिससे इस पोर्टल पर पंजीकरण कर नागरिक अपनी फसल को सरकार तक बिना किसी समस्या के विक्रय कर सकेंगे, इसके लिए यहाँ-वहाँ भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें उनकी फसल का समर्थन मूल्य प्राप्त हो सकेगा। इससे ना केवल किसानों को बेहतर लाभ प्राप्त होगा बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ सेकगा।

एमपी ई उपार्जन पोर्टल के लाभ

एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत नागरिकों को मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • MP E Uparjan पोर्टल की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को फसल विक्रय पर उचित मूल्य प्रदान करने के लिए किया गया है।
  • इस पोर्टल पर किसानों को उनकी फसल के विक्रय के लिए पंजीकरण करना होगा, जिसके बाद वह सरकार को अपनी फसल का विक्रय सरकार द्वारा स्थापित मंडियों में कर सकेंगे।
  • किसानों को ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीरकण के साथ-साथ अन्य बहुत सी सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
  • पोर्टल के साथ साथ सरकार द्वारा फसल विक्रय के लिए इ-उपार्जन मोबाइल एप्प भी जारी किया गया है।
  • इस पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को तीन निर्धारित तारीख बतानी होगी, जिसमे वह अनाज लेकर खरीद केंद्र में आएँगे।
  • किसानों को फसल विक्रय के लिए यहाँ-वहाँ भटकने की आवश्यकता नहीं होगी, और वह घर बैठे ही अपनी फसल के लिए पंजीकरण कर अपने समय व पैसे दोनों की बाचत कर सकेंगे।
  • पोर्टल के माध्यम से किसानों का सही मूल्य प्राप्त हो सकेगा जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सकेगी।

MP E Uparjan 2023 की पात्रता

पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवेदक को इसकी निर्धारित पात्रताओं को पूरा करना होगा, जिसे पूरा करने वाले नागरिक ही पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे, जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण करने वाले नागरिक मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी होने चाहिए।
  • आवेदक नागरिक द्वारा समग्र पोर्टल पर पंजीकरण किया गया हो और उनके पास उनकी समग्र आईडी होनी चाहिए।
  • पोर्टल पर आवेदन के लिए आवेदक के पास सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है।

एमपी ई उपार्जन पोर्टल के आवश्यक दस्तावेज

एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवेदक को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जिनके माध्यम से वह पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे, जो कुछ इस प्रकार है।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदक की समग्र आईडी
  • खसरा खतौनी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक की पासबुक

MP E Uparjan पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

एमपी उपार्जन पोर्टल पर जो नागरिक रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वह रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक को सबसे पहले एमपी ई उपार्जन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। MP-E-Uparjan-Portal
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको रबी 2022-23 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको किसान पंजीयन/आवेदन सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा। e-uparjan-portal-registration
  • अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म आ जाएगा, जिसमे आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे जिले का नाम, किसान कोड, मोबाइल नंबर या समग्र आईडी में से किसी एक को दर्ज करना होगा। e-uparjan-portal-registration-form
  • सारी जानकारी भरकर आपको Search के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरकर फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपको आवेदन संख्या या पावती नंबर मिल जाएगा, जिसके द्वारा आप उत्पाद की खरीद या विक्रय कर सकेंगे।
  • साथ ही आप अपने आवेदन की स्थिति में आवेदन संख्या के माध्यम से देख सकेंगे।

एमपी ई उपार्जन पोर्टल आवेदन स्थिति देखने की प्रक्रिया

जिन नागरिकों द्वारा एमपी ई उपार्जन पोर्टल पर आवेदन किया गया है, वह अपने आवेदन की स्थिति भी पोर्टल के माध्यम से जान सकेंगे, जिसके लिए वह यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • आवेदक को सबसे पहले एमपी ई उपार्जन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको रबी 2022-23 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज में आपको किसान पंजीयन/आवेदन सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में आपको एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • सर्च पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी।
  • इस तरह आप अपने आवेदन की स्थिति की जाँच कर सकेंगे।

MP E Uparjan पंजीयन केंद्र लॉगिन प्रक्रिया

पोर्टल पर Login करने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए Steps को follow कर सकते हैं।

  • आवेदक को सबसे पहले एमपी ई उपार्जन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको रबी 2022-23 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज में आपको अन्य उपयोगकर्ता के सेक्शन में पंजीयन केंद्र के लिंक पर क्लिक करना होगा। mp-e-uparjan-portal-login
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको जिला, पंजीयन केंद्र, ऑपरेटर का चयन कर आपको Generate OTP के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा, अब ओटीपी दर्ज कर आपको पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को भरकर Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपके पंजीकरण केंद्र लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

किसान पंजीयन में अन्य खसरा जोडने की प्रक्रिया

किसान पंजीयन में अन्य खसरा जोड़ने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • इसके लिए आवेदक को सबसे पहले एमपी ई उपार्जन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको खरीफ 2023 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको खरीफ उपार्जन वर्ष 2023 हेतु किसान पंजीयन आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। Other-Khasra-registration
  • इसके बाद में नए पेज पर आपको किसान पंजीयन आवेदन में अन्य खसरा जोड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको पूछी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
  • जैसे आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, सामग्र आईडी, बैंक खाता विवरण आदि व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी किसान पंजीयन में अन्य खसरा जोड़ने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

पावती पर्ची प्राप्त करने की प्रक्रिया

पावती पर्ची प्राप्त करने के लिए आवेदक यहाँ बताए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • इसके लिए आवेदक को सबसे पहले एमपी ई उपार्जन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको खरीफ 2023 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको खरीफ उपार्जन वर्ष 2023 हेतु किसान पंजीयन आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। Get-Acknowledgment-slip
  • अब आपकी स्क्रीन पर अगला पेज आ जाएगा, यहाँ आपको पावती पर्ची प्राप्त करें के ऑप्शन का चयन करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में आपकी स्क्रीन पर फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को भरकर सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर पावती पर्ची आ जाएगी, जिसे डाउनलोड कर आप इसका प्रिंटआउट निकलवा सकेंगे।

उप सांचलाक कृषि लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • आवेदक को सबसे पहले एमपी ई उपार्जन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • अब होम पेज पर आपको रबी 2022-23 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको उप संचालक कृषि के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज में आपको जिले का चयन करके, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी उप संचालक कृषि लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

सीईओ जिला पंचायत लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को एमपी ई उपार्जन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, अब आपको रबी 2022-23 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको सीईओ जिला पंचायत लॉगिन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज में आपको जिले का चयन करके, पासवर्ड और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी सीईओ जिला पंचायत लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

MP E Uparjan Panjikaran 2023 मोबाइल एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

एमपी ई उपार्जन पंजीकरण मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए आवेदक यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं।

  • मोबाइल एप डाउनलोड के लिए आवेदक सबसे पहले अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में MP E Uparjan Download टाइप करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर ई उपार्जन मोबाइल एप खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको एप में इनस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इनस्टॉल पूरा हो जाने के बाद आपके मोबाइल में एप डाउनलोड हो जाएगा।
  • अब आप अपने मोबाइल को ओपन कर आधार आईडी और समग्र आईडी दर्ज कर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।
  • इस तरह आपके मोबाइल एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

MP E Uparjan 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर

एमपी ई उपार्जन पोर्टल क्या है ?

एमपी ई उपार्जन पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों को उनकी फसलों के विक्रय की सुविधा सीधे सरकार को करने के लिए किया गया है, जिसके माध्यम से पोर्टल पर पंजीकृत कर किसान सरकार को अपनी फसल का विक्रय कर समर्थ मूल्य प्राप्त कर सकेंगे।

MP E Uparjan 2023 पंजीयन के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

MP E Uparjan 2023 पंजीयन के लिए नागरिक एमपी ई उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट http://mpeuparjan.nic.in/ पर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल के अंतर्गत पंजीकृत नागरिकों को क्या लाभ प्राप्त होगा ?

मध्य प्रदेश ई उपार्जन पोर्टल के अंतर्गत नागरिक घर बैठे ही अपनी पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे और अपनी फसल का विक्रय उचित मूल्य पर कर सकेंगे।

ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण हेतु नागरिकों को किन पात्रताओं को पूरा करना होगा ?

ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण हेतु नागरिक मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी होने चाहिए, जिनके पास उनकी समग्र आईडी होनी आवश्यक है।

क्या सरकार द्वारा ई-उपार्जन पोर्टल की तरह फसल के विक्रय के पंजीकरण को आसान बनाने के लिए इसका मोबाइल एप भी जारी किया गया है ?

जी हाँ, सरकार द्वारा ई-उपार्जन पोर्टल की तरह इसका मोबाइल एप भी जारी किया गया है, जिसे नागरिक अपने मोबाइल एप पर डाउनलोड कर खुद को पंजीकरण कर सकेंगे।

एमपी ई उपार्जन पोर्टल से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी या समस्या होने पर इसका हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

एमपी ई उपार्जन पोर्टल से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी या समस्या होने पर आवेदक इसके हेल्पलाइन नंबर: 181 पर संपर्क कर अपनी समस्या का हल प्राप्त कर सकेंगे।

एमपी ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण की क्या पक्रिया है ?

MP E Uparjan Portal पर पंजीकरण की प्रक्रिया ऊपर लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी गई है, जिसे पढ़कर नागरिक पंजीयन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

MP E Uparjan 2022 से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे जुड़ा कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Comment