52 Most Beautiful Women In The World (Updated 2023)

यह दुनिया सदैव से ही खूबसूरती की दीवानी रही है। खूबसूरती के बारे में अंग्रेजी साहित्य के अमर साहित्यकार विलियम शेक्सपियर का कथन है की दुनिया के हर खूबसूरत व्यक्ति, वस्तु या चीज की तारीफ की जानी चाहिए। खूबसूरती के बारे में बात करते समय हम अकसर बाह्य खूबसूरती पर ही ध्यान देते है परन्तु यह स्मरण रखना जरूरी है की आंतरिक खूबसूरती ही किसी व्यक्ति की खूबसूरती को मापने का वास्तविक पैमाना हो सकता है। वैसे भी कहा गया है की खूबसूरती देखने वाले की आँखों में होती है ऐसे में आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके लिए 52 Most Beautiful Women In The World (Updated 2023) सूची लेकर आये है। इस आर्टिकल के माध्यम से आप दुनिया की 52 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची (Updated 2023) प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी देखें :-Wedding Wear Lehenga Designs : देखिए एक से बढ़कर एक हद से सुंदर लेटेस्ट लहंगे

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
52 Most Beautiful Women In The World (Updated 2022)
52 Most Beautiful Women In The World

52 Most Beautiful Women In The World

यहाँ आपको दुनिया की 52 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची प्रदान की गयी है। यहाँ दी गयी लिस्ट के माध्यम से आप दुनिया में अपने कार्यों एवं प्रभाव के कारण बदलाव लाने वाली 52 खूबसूरत महिलाओं के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

1. ज़ोज़िबिनी टुंज़ी (Zozibini Tunzi)

Zozibini Tunzi

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 18 सितंबर, 1993
  • जन्मस्थान (Birth Place):- सोलो, पूर्वी केप, दक्षिण अफ्रीका
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):- मॉडल
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- मिस यूनिवर्स 2019, मिस साउथ अफ्रीका 2019

वर्णन (Description):- 2019 में मिस यूनिवर्स विजेता रही ज़ोज़िबिनी टुंज़ी इस खिताब को जीतने वाली प्रथम अश्वेत महिला रही है। अपने लिंग आधारित रूढ़िवादी सोच के प्रति संघर्ष और महिलाओं के प्रति लिंग आधारित हिंसा के लिए उनका संघर्ष उल्लेखनीय रहा है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

2. बेला हदीद (Bella Hadid)

Bella Hadid

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 9 अक्टूबर 1996
  • जन्मस्थान (Birth Place):- वाशिंगटन डीसी
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):- मॉडल
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- सोशल मीडिया स्टार ऑफ द ईयर, मॉडल ऑफ़ दी ईयर

वर्णन (Description):- बेला हदीद अमेरिका की प्रसिद्ध मॉडल और सोशल-मीडिया स्टार है। मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली बेला अपनी मानवीय कार्यो के लिए प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त शरणार्थी समस्या में दान देने और डोनाल्ड ट्रम्प सरकार की आलोचना के कारण भी वे सुर्ख़ियों में रही है।

3. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

Deepika Padukone

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 5 जनवरी 1986
  • जन्मस्थान (Birth Place):- कोपेनहेगन, डेनमार्क
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- फिल्मफेयर अवार्ड्

वर्णन (Description):- दीपिका पादुकोण एक भारतीय अभिनेत्री है जिन्होंने विभिन हिंदी फिल्मों में कार्य किया है। इनकी प्रथम फिल्म ओम शांति ओम है। अपने अभिनय के लिए इन्हे फिल्मफेयर अवार्ड् से भी सम्मानित किया जा चुका है। मानसिक रूप से परेशान एवं अवसादग्रस्त लोगों की सहायता के लिए इन्होने लिव, लाफ, लव (Live Laugh Love) फॉउंडेशन भी ओपन किया है।

4.  स्कारलेट जोहानसन (Scarlett Johansson)

Scarlett Johansson

  • जन्मतिथि (Date of Birth):-  22 नवंबर 1984
  • जन्मस्थान (Birth Place):- मैनहट्टन, न्यूयॉर्क, यूएस
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- बाफ्टा (BAFTA) अवार्ड विजेता, गोल्डन ग्लोब हेतु नामित

वर्णन (Description):- अभिनेत्री, मॉडल और सिंगर के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त स्कारलेट जोहानसन हॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है। मार्वल स्टूडियो की एवेंजर सीरीज में इन्होने मुख्य किरदार के रूप में अभिनय किया है। साथ ही ब्लैक विडो फिल्म में ये मुख्य भूमिका में रही है।

5. ब्लेक लाइवली (Blake Lively)

Blake Lively

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 25 अगस्त 1987
  • जन्मस्थान (Birth Place):- लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, यूएस
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- टीन च्वाइस अवार्ड 

वर्णन (Description):-  गॉसिप गर्ल के मुख्य किरदार को निभाने वाली ब्लेक लाइवली प्रसिद्ध हॉलीवुड एक्ट्रेस है जिन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। ग्रीन लैंटर्न, सिस्टरहुड ऑफ द ट्रैवलिंग पैंट्स, द शैलोज और द एज ऑफ एडलाइन उनकी प्रसिद्ध फिल्में है।

6. एंजेलीना जोली (Angelina Jolie)

Angelina Jolie

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 4 जून, 1975
  • जन्मस्थान (Birth Place):- लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री, मानवतावादी, प्रोड्यूसर एवं यूएन अम्बेस्डर
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- ऑस्कर, एक्टर्स गिल्ड अवार्ड(2), गोल्डन ग्लोब अवार्ड (3)

वर्णन (Description):- lara croft अभिनीत अभिनेत्री एंजेलीना जोली हॉलीवुड में सबसे अधिक पॉपुलर एक्ट्रेस में शामिल है। इन्होने अभिनेता ब्रैड-पिट से विवाह किया है। अपने मानवतावादी कार्यो के लिए इन्हे यूनाइटेड नेशन द्वारा UNHCR अम्बेस्डर के रूप में भी कार्यभार सौंपा गया है।

7. हाले बेरी (Halle Berry)

Halle Berry

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 14 अगस्त, 1966
  • जन्मस्थान (Birth Place):- क्लीवलैंड, ओहियो, यूएसए
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- ऑस्कर

वर्णन (Description):- अफ्रीकी-अमेरिकी समुदाय से सम्बन्ध रखने वाली हाले बेरी ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था जिन्हे हॉलीवुड में अपनी किरदारों के लिए प्रसिद्धि प्राप्त हुयी। Monster’s Ball फिल्म के लिए इन्हे बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से भी नवाजा जा चुका है।

8. ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)

Aishwarya Rai Bachchan

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 1 नवंबर 1973
  • जन्मस्थान (Birth Place):-  मैंगलोर, भारत
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- पद्म श्री, फिल्मफेयर

वर्णन (Description):- मिसवर्ल्ड फेम ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में शुमार है। अपने फ़िल्मी करियर के दौरान इन्होने कई पुरस्कार जीते है। बॉलीवुड के शहंशाह अभिताभ बच्चन की बहु ऐश्वर्या राय बच्चन को सरकार द्वारा पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

9. बेयॉन्से नोल्स (Beyonce Knowles)

Beyonce Knowles

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 4 सितंबर 1981
  • जन्मस्थान (Birth Place):- ह्यूस्टन, टेक्सास, यूएस
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री, गायक-गीतकार
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- 22 बार ग्रैमी अवार्ड विजेता

वर्णन (Description):- Queen B के रूप में प्रसिद्ध बेयॉन्से नोल्स द्वारा अमेरिकी संगीत जगत के अतिरिक्त विश्व भर में ख्यात्ति प्राप्त की गयी है। ग्रैमी अवार्ड में सर्वाधिक बार नामांकित होने वाली एवं पुरस्कार जीतने वाली महिलाओं में वे प्रमुख रूप से शुमार है।

10. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

Priyanka Chopra

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 18 जुलाई, 1982
  • जन्मस्थान (Birth Place):- जमशेदपुर, भारत
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- फिल्मफेयर एवं अन्य पुरस्कार

वर्णन (Description):- 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी प्रियंका चोपड़ा भारतीय फिल्म इंडस्ट्रीज के अतिरिक्त हॉलीवुड में भी अपने पैर पसार चुकी है। फिल्मो में काम करने के अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे विभिन अभियानों में भी प्रियंका सक्रिय रूप से भागीदारी करती है।

11. गैल गैडोट (Gal Gadot)

Gal Gadot

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 30 अप्रैल 1985
  • जन्मस्थान (Birth Place):- इज़राइल
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- क्रिटिक चॉइस अवार्ड, टीन चॉइस अवार्ड

वर्णन (Description):- हॉलीवुड फिल्मों की जानी-पहचानी अभिनेत्री गैल गैडोट अपनी बेहतरीन फाइट सीन के लिए जानी जाती है। हॉलीवुड में इन्हे अपने मशहूर किरदार के कारण प्रायः वंडर वूमेन के नाम से जाना जाता है।

12. एम्मा वाटसन (Emma Watson)

Emma Watson

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 15 अप्रैल, 1990
  • जन्मस्थान (Birth Place):-  पेरिस, फ्रांस
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- टीन चॉइस अवार्ड एवं अन्य

वर्णन (Description):- हैरीपॉटर फ्रेंचाइजी स्टारर एम्मा वाटसन हॉलीवुड सीरीज हैरीपॉटर में अपनी भूमिका के लिए प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त इन्होने हॉलीवुड में द ब्यूटी एंड द बीस्ट, पर्क्स ऑफ बीइंग अ वॉलफ्लॉवर और नूह जैसे शानदार फिल्मे दी है।

13. कैट डेन्निंग्स (Kat Dennings)

Kat Dennings

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 13 जून 1986
  • जन्मस्थान (Birth Place):- पेंसिल्वेनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):-  एमटीवी मूवी अवार्ड्स, क्रिस्टल रील अवार्ड

वर्णन (Description):- HBO चैनल पर प्रसारित सेक्स एंड द सिटी कार्यक्रम से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कैट डेन्निंग्स हॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों से से एक है। 40 ईयर वर्जिन, Nick and Norah’s Infinite Playlist, बिग मम्मा हाउस 2 और थॉर उनकी अन्य प्रसिद्ध फिल्में है।

14. सोफिया वर्गीज (Sofia Vergara)

Sofia Vergara

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 10 जुलाई, 1972
  • जन्मस्थान (Birth Place):- कोलंबिया
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- गोल्डन ग्लोब विजेता (4 बार)

वर्णन (Description):- कोलंबिया देश से सम्बन्ध रखने वाली सोफिया वर्गीज हॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध एक्ट्रेस में शुमार है जिन्हे एक फोटोग्राफर द्वारा कोलंबिया के तट पर खोजा गया था।

15. एमिली राताजकोव्स्की (Emily Ratajkowski)

Emily Ratajkowski

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 7 जून 1991
  • जन्मस्थान (Birth Place):- वेस्टमिंस्टर, लंदन, इंग्लैंड
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री, मॉडल
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- मॉडल ऑफ़ दी ईयर (2018)

वर्णन (Description):- न्यूयॉर्क फैशन वीक से पेशेवर रनवे मॉडलिंग की शुरुआत करने करने वाली एमिली राताजकोव्स्की ने 14 वर्ष की छोटी आयु से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। इसके अतिरिक्त दुनिया के बड़े फैशनहाउसेस के लिए भी वे मॉडलिंग कर चुकी है।

16. जॉर्डन डुन्नो (Jourdan Dunn)

Jourdan Dunn

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 3 अगस्त 1990
  • जन्मस्थान (Birth Place):- ग्रीनफोर्ड, यूनाइटेड किंगडम
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):- मॉडल
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- प्रेरणा एवं उद्यम हेतु ग्लैमर पुरस्कार

वर्णन (Description):- स्टॉर्म-मॉडल एजेंसी द्वारा खोजी गयी जॉर्डन डुन्नो वर्तमान समय की सबसे बेहतरीन मॉडल में से एक है जिन्होंने दुनिया के सभी प्रसिद्ध टॉप डिजाइनर के साथ काम किया है।

17. एमिलिया क्लार्क (Emilia Clarke)

Emilia Clarke

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 23 अक्टूबर 1986
  • जन्मस्थान (Birth Place):-  लंदन, यूनाइटेड किंगडम
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- स्क्रीम अवार्ड, SFX अवार्ड

वर्णन (Description):- गेम ऑफ थ्रोन्स सीरीज में Daenerys Targaryen का किरदार निभाने वाली एमिलिया क्लार्क को इसके लिए खलिसी के रूप में भी प्रसिद्ध प्राप्त हुयी है। वर्ष 2016 में स्टार्स-वार्स सीरीज में भी प्रदर्शन कर चुकी है।

18. माहिरा खान (Mahira Khan)

mahira khan

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 21 दिसंबर 1984
  • जन्मस्थान (Birth Place):- कराची, पाकिस्तान
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- लक्स स्टाइल अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस

वर्णन (Description):- पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान विभिन पाकिस्तानी फिल्मो में काम कर चुकी है। इसके अतिरिक्त वे बॉलीवुड फिल्म रईस में शाहरुख़ खान के साथ भी नजर आ चुकी है।

19. रेचल मैकएडम्स (Rachel McAdams)

Rachel McAdams

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 17 नवंबर, 1978
  • जन्मस्थान (Birth Place):-  London, Ontario, Canada
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड, एमटीवी मूवी अवार्ड्स, टीन च्वाइस अवार्ड

वर्णन (Description):- द नोटबुक फिल्म में एली का किरदार निभाने वाली रेचल मैकएडम्स कनाडाई टेलीविजन तथा फिल्म प्रोडक्शन में भी काम कर चुकी है। इन्होने थियेटर से सम्बंधित पढ़ाई भी की है।

20. ऐनी हैथवे (Anne Hathaway)

Anne Hathaway

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 12 नवंबर, 1982
  • जन्मस्थान (Birth Place):-  ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- बाफ्टा अवार्ड, ऑस्कर एवं गोल्डन ग्लोब अवार्ड

वर्णन (Description):- द प्रिंसेस डायरीज़ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली ऐनी हैथवे लेस मिसरेबल (Les Miserables) में अपनी भूमिका के लिए ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड जीत चुकी है। इसके अतिरिक्त द डार्क नाइट राइजेज में उन्हें कैटवूमन के किरदार के लिए प्रसिद्धि मिली।

21. लाना डेल रे (Lana Del Rey)

Lana Del Rey

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 21 जून 1985
  • जन्मस्थान (Birth Place):- न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):- गायक-गीतकार
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):-  ब्रिट अवार्ड (2012), गोल्डन ग्लोब नामिती

वर्णन (Description):- लाना डेल रे नाम से मशहूर Elizabeth Woolridge Grant संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध चेहरा है जिन्होंने अपने संगीत से पूरी दुनिया को रोमांचित किया है। इन्हे दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार किया जाता है।

22. रिहाना (Rihana)

Rihana

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 20 फरवरी, 1988
  • जन्मस्थान (Birth Place):- सेंट माइकल पैरिश, बारबाडोस
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- गायक
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- अनेक ग्रैमी अवार्ड एवं अन्य अवार्ड्स

वर्णन (Description):- दुनिया की सबसे प्रसिद्ध सिंगरो में शुमार रिहाना के सोशल मीडिया प्लेटफार्म वीवो पर सबसे अधिक फॉलोवर है। मात्र 16 वर्ष की आयु में Jay-Z के लिए ऑडिशन देने वाली रिहाना के गीतों को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है।

23. लुपिता न्योंगो (Lupita Nyong’o)

Lupita Nyong’o

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 1 मार्च 1983
  • जन्मस्थान (Birth Place):- मेक्सिको
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- ऑस्कर

वर्णन (Description):- केन्या और मेक्सिकन मूल से ताल्लुक रखने वाली लुपिता न्योंगो ने ईस्ट रिवर शार्ट मूवी से अपने करियर की शुरुआत की जिन्हे वर्ष 2013 में आयी 12 Years a Slave मूवी के लिए ऑस्कर अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।

24. कोबी स्मल्डर्स (Cobie Smulders)

Cobie Smulders

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 3 अप्रैल 1982
  • जन्मस्थान (Birth Place):- वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- EWwy अवार्ड

वर्णन (Description):- हाउ आई मेट योर मदर सीरीज में रोबिन श्चेरबाटस्की का किरदार निभाने वाली कोबी स्मल्डर्स अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पूरी दुनिया में प्रसंशनीय है।

25. मिला कुनिस (Mila Kunis)

Mila Kunis

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 14 अगस्त 1983
  • जन्मस्थान (Birth Place):- चेर्निव्स्टी, यूक्रेन
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- गोल्डन ग्लोब नामिती

वर्णन (Description):- यूक्रेनियन मूल की मिला कुनिस को पहला ब्रेकथ्रू 15 वर्ष की उम्र में दैट ’70s शो से मिला था जहाँ इन्होने जैकी बुर्कहार्ट की भूमिका निभायी थी। Family Guy फिल्म में ये मेग गिफ़्फ़ीन के रूप में भी अपनी आवाज दे चुकी है जिसके लिए इन्हे सराहना मिली है।

26. रानिया अल अब्दुल्लाह (Raniah Al Abdullah)

Raniah Al Abdullah

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 30 अगस्त, 1970
  • जन्मस्थान (Birth Place):- कुवैत
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- रानी
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- Queen Rania Award for Excellence

वर्णन (Description):- जॉर्डन के राजा अब्दुल्लाह द्वितीय की रानी रानिया अल अब्दुल्लाह का महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, गरीबी उन्मूलन और पर्यावरण संरक्षण में योगदान पूरी दुनिया के लोगों के द्वारा सराहा गया है।

27. अनास्तासिया लुप्पोवा (Anastasia Luppova)

Anastasia Luppova

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 26 जून 1985
  • जन्मस्थान (Birth Place):- कज़ान, रूस
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अज्ञात
  • पेशा (Occupation):- बिलियर्ड्स खिलाड़ी
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- मिस बिलियर्ड्स प्रतियोगिता विजेता (2009)

वर्णन (Description):- रूसी मूल की अनास्तासिया लुप्पोवा एक बिलियर्ड्स खिलाड़ी है जिन्होंने वर्ष 2009 में मिस बिलियर्ड्स प्रतियोगिता जीती है। इसके अतिरिक्त ये रशियन पिरामिड में 2 बार यूरो चैंपियन भी रह चुकी है।

28. नीना डोबरेव (Nina Dobrev)

Nina Dobrev

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 9 जनवरी 1989
  • जन्मस्थान (Birth Place):-  सोफिया, बुल्गारिया
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- पीपुल्स च्वाइस अवार्ड, टीन च्वाइस अवार्ड 

वर्णन (Description):- द वैम्पायर डायरीज में ‘एलेना गिल्बर्ट’ की भूमिका निभाने वाली नीना डोबरेव को आर्मस्ट्रांग एक्टिंग स्टूडियो में पढ़ाई के दौरान एजेंट द्वारा खोजा गया था। द पर्क्स ऑफ़ बीइंग अ वॉलफ्लावर और द फाइनल गर्ल के लिए भी उनकी भूमिका सराहनीय है।

29. इरीना शायक (Irina Shayk)

Irina Shayk

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 6 जनवरी 1986
  • जन्मस्थान (Birth Place):-  यमनज़ेलिंस्क, रूस
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- मॉडल
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- ग्लैमर स्पेन अवार्ड

वर्णन (Description):- Intimissimi lingerie नामक ब्रांड के साथ काम करके प्रसिद्धि पाने वाली इरीना शायक कई मशहूर ब्रांड के साथ काम कर चुकी है। इसके अतिरिक्त वे ड्वेन जॉनसन के साथ हरक्यूलिस मूवी में भी नजर आ चुकी है।

30. शोभिता धुलिपला (Sobhita Dhulipala)

Sobhita Dhulipala

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 31 मई 1992
  • जन्मस्थान (Birth Place):- तेनाली, भारत
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):-अभिनेत्री, मॉडल
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- मिस डीवा, मिस फैशन आइकॉन, मिस टैलेंट

वर्णन (Description):- मिस वर्ल्ड 2013 में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करने वाली शोभिता धुलिपला द्वारा अमेज़न प्राइम निर्मित मेड इन हेवन में मुख्य भूमिका और बॉलीवुड फिल्म रमन राघव में अभिनय के लिए प्रसिद्धि प्राप्त हुयी है।

31. जमीला जमील (Jameela Jamil)

Jameela Jamil

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 25 फरवरी, 1986
  • जन्मस्थान (Birth Place):- लंदन, इंग्लैंड
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):-अभिनेत्री, एंकर
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- ग्लैमर अवार्ड फॉर रेडियो पर्सनैलिटी

वर्णन (Description):- अपने अभिनय के करियर को शुरू करने से पूर्व जमीला जमील एक अंग्रेजी शिक्षक के रूप में भी कार्य कर चुकी है जिसके पश्चात उन्होंने बीबीसी रेडियो में भी कार्य किया है। द गुड प्लेस टीवी श्रृंखला में कार्य करने के लिए उन्हें फिल्म क्रिटिक से भी तारीफ मिल चुकी है।

32. केइरा नाइटली (Keira Knightley)

Keira Knightley

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 26 मार्च 1985
  • जन्मस्थान (Birth Place):- टेडिंगटन, यूनाइटेड किंगडम
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):-अभिनेत्री,
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- एम्पायर हीरो अवार्ड, पीपुल्स च्वाइस अवार्ड, द टीन च्वाइस अवार्ड

वर्णन (Description):- बेंड इट लाइक बेकहम फिल्म से विश्व प्रसिद्धि पाने वाली केइरा नाइटली ने कम उम्र से ही अभिनय की दुनिया में अपने पाँव जमा दिए थे। अपने पीरियड ड्रामा प्राइड एंड प्रेज्यूडिस के लिए उन्हें दर्शको के द्वारा खूब सहारा गया है।

33. एलीसन विलियम्स (Allison Williams)

Allison Williams

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 13 अप्रैल 1988
  • जन्मस्थान (Birth Place):- कनेक्टिकट, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):-अभिनेत्री,
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- टीवी अवार्ड्स, एमटीवी मूवी अवार्ड्स

वर्णन (Description):- HBO चैनल पर प्रसारित होने वाले Girls सीरियल में ‘मार्नी माइकल्स‘ की भूमिका निभाने वाली एलीसन विलियम्स को बचपन से ही एक्टिंग का शौक रहा है। अपनी शानदार अदाकारी के अतिरिक्त वह अपने सेंस ऑफ़ ह्यूमर और मजाकिया स्वभाव के लिए भी जानी जाती है।

34. मिरांडा केर (Miranda Kerr)

Miranda Kerr

  • जन्मतिथि (Date of Birth):-  20 अप्रैल, 1983
  • जन्मस्थान (Birth Place):- सिडनी, ऑस्ट्रेलिया
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- मॉडल
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- AACTA अवार्ड

वर्णन (Description):- मात्र 13 वर्ष की उम्र से मॉडलिंग शुरू करने वाली मिरांडा केर ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन मॉडल्स में से एक है जिन्हे वर्ष 1997 में डॉली मैगजीन मॉडल सर्च अवार्ड भी मिल चुका है। फोर्ब्स द्वारा वर्ष 2013 में जारी दुनिया की सबसे अधिक पेड मॉडल में वे दूसरे स्थान पर थी।

35. एलेक्जेंड्रा डैडारियो (Alexandra Daddario)

Alexandra Daddario

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 16 मार्च 1986
  • जन्मस्थान (Birth Place):- मैनहट्टन, न्यूयॉर्क, यूएस
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- एमटीवी मूवी अवार्ड्स, टीन च्वाइस अवार्ड्स

वर्णन (Description):- पर्सी जैक्सन फिल्म सीरीज में एना बेथ के किरदार से प्रसिद्धि पाने वाली एलेक्जेंड्रा डैडारियो हाल ही में बेवॉच फिल्म में समरक्वीन के किरदार में दिखाई दी थी। अपनी खूबसूरत आँखो के लिए उन्हें पूरी दुनिया में प्रशंसा मिली है।

36. केट ब्लैंचेट (Cate Blanchett)

Cate Blanchett

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 14 मई 1969
  • जन्मस्थान (Birth Place):- इवानहो, विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- थिएटर निर्देशक, अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- BAFTA अवार्ड, ऑस्कर अवार्ड, गोल्डन-ग्लोब अवार्ड

वर्णन (Description):- ऑस्ट्रेलिया मूल की केट ब्लैंचेट अपने समय की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक गिनी जाती है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें दुनिया भर से प्यार मिला है। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए इन्होंने ऑस्कर सहित विभिन प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते है। इन्हे टाइम मैगजीन द्वारा टॉप 100 पावरफुल वीमेन में शामिल किया जा चुका है।

37. जेनिफर लॉरेंस (Jennifer Lawrence)

Jennifer Lawrence

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 15 अगस्त, 1990
  • जन्मस्थान (Birth Place):- इंडियन हिल्स, केंटकी, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- ऑस्कर अवार्ड

वर्णन (Description):- x-man सीरीज जैसी सुपरहिट हॉलीवुड सीरीज में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी जेनिफर लॉरेंस हॉलीवुड की सबसे highest paid एक्ट्रेस में शुमार की जाती है। अपने शानदार व्यक्तित्व के लिए इन्हे टाइम मैगजीन में भी जगह मिल चुकी है।

38. ज़ो क्रावित्ज़ (Zoe Kravitz)

Zoe Kravitz

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 1 दिसंबर, 1988
  • जन्मस्थान (Birth Place):- वेनिस, लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, यू.एस
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री, गायिका, मॉडल
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- ब्लैक रील अवार्ड्स, टीन च्वाइस

वर्णन (Description):- मैड मैक्स और The Divergent series जैसी शानदार हॉलीवुड मूवीज में काम कर चुकी ज़ो क्रावित्ज़ मिश्रित विरासत से सम्बन्ध रखती है। इसके अतिरिक्त वे एलेवेटर फाइट बैंड में भी सिंगर के रूप में कार्यरत है।

39. मैरियन कोटिलार्ड (Marion Cotillard)

Marion Cotillard

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 30 सितंबर, 1975
  • जन्मस्थान (Birth Place):- पेरिस, फ्रांस
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- ऑस्कर

वर्णन (Description):- प्रारम्भ में सिंगर बनने के सपना देखने वाली मैरियन कोटिलार्ड संयोगवश ही फ़िल्मी दुनिया में आयी है। शुरुआत में अपने पिता के ड्रामा में काम करने वाली मैरियन कोटिलार्ड 1990 के दशक से फिल्मों में लोकप्रिय हुयी है।

40. अमांडा सेफ्राइड (Amanda Seyfried)

Amanda Seyfried

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 3 दिसंबर 1985
  • जन्मस्थान (Birth Place):- पेंसिल्वेनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री, गीत-लेखक, गायिका
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- ग्लैमर अवार्ड, सैटेलाइट अवार्ड एवं एमटीवी मूवी अवार्ड

वर्णन (Description):- लेस मिजरेबल (Les Miserables) जैसी सुपरहिट मूवी में काम करने वाली अमांडा सेफ्राइड ने मात्र 11 वर्ष की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत उन्होंने 15 वर्ष की उम्र से की। उनकी पहली फिल्म मीन गर्ल (Mean Girls) है जो एक टीन कॉमेडी मूवी है।

41. एड्रियाना लीमा (Adriana Lima)

Adriana Lima

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 12 जून 1981
  • जन्मस्थान (Birth Place):- साल्वाडोर, बाहिया, ब्राजील
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- मॉडल
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- Daily Front Row Awards (Fashion Icon honoree)

वर्णन (Description):- दुनिया की सबसे खूबसूरत मॉडल में शुमार एड्रियाना लीमा लम्बे समय तक विक्टोरिया सीक्रेट एंजल्स में शामिल रही है। इसके अतिरिक्त इन्हे फोर्ब्स द्वारा 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में भी शामिल किया गया है।

42. नथाली इमैनुएल (Nathalie Emmanuel)

Nathalie Emmanuel

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 2 मार्च 1989
  • जन्मस्थान (Birth Place):- साउथेंड-ऑन-सी, यूनाइटेड किंगडम
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- एम्पायर अवार्ड, स्क्रीन एक्टर गिल्ड अवार्ड

वर्णन (Description):- गेम ऑफ थ्रोन्स में मिसनदेई के रूप में प्रसिद्ध नथाली इमैनुएल अपनी अदाकारी के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त हॉलीवुड सीरीज द मेज़ रनर और फ़ास्ट एंड दी फुरियस में भी वे नजर आ चुकी है।

43. टेलर हिल (Taylor Hill)

Taylor Hill

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 5 मार्च 1996
  • जन्मस्थान (Birth Place):- पैलेटिन, इलिनोइस, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):- मॉडल
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- मॉडल ऑफ़ दी ईयर, फैशन मीडिया अवार्ड

वर्णन (Description):- 2015 से विक्टोरिया सीक्रेट एंजेल में शामिल टेलर हिल अमेरिका की सबसे बेहतरीन मॉडल्स में से एक मानी जाती है। अपने करियर में वे वर्साचे और माइकल कोर्स जैसे प्रतिष्ठित डिजाइनर के साथ काम कर चुकी है।

44. क्रिस्टन स्टीवर्ट (Kristen Stewart)

Kristen Stewart

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 9 अप्रैल, 1990
  • जन्मस्थान (Birth Place):- लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, यूएस
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- बाफ्टा राइजिंग स्टार अवार्ड, सीजर पुरस्कार, मिलानो फिल्म महोत्सव पुरस्कार

वर्णन (Description):- ट्वीलाइट सागा (Twilight Saga) जैसी शानदार हॉलीवुड फिक्शन में काम करने वाली क्रिस्टन स्टीवर्ट हॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से गिनी जाती है। अपनी एक्टिंग के अतिरिक्त उन्हें म्यूजिक और जिज्ञासु चीजों को करने में भी रूचि है।

45. ज़ूई डेस्चनल (Zooey Deschanel)

Zooey Deschanel

  • जन्मतिथि (Date of Birth):-17 जनवरी, 1980
  • जन्मस्थान (Birth Place):- लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, यूएस
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री, गीतकार, गायिका
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- गोल्डन ग्लोब नामिती

वर्णन (Description):- 2009 में रिलीज हुयी New Girl कॉमेडी सीरीज में जेसिका डे के रूप में कार्य करने वाली ज़ूई डेस्चनल एक शानदार अदाकारा है जिन्होंने 500 डे ऑफ़ समर (500 Days of Summer) में भी अभिनय किया है। इसके अतिरिक्त गीतकार के रूप में भी उनका कार्य सराहनीय है।

46. ​​से-मिशेल (Shay Mitchell)

Shay Mitchell

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 10 अप्रैल 1987
  • जन्मस्थान (Birth Place):- मिसिसॉगा, कनाडा
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री, व्यवसायी, मॉडल
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- शॉर्टी अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस

वर्णन (Description):- प्रिटी लिटिल लायर्स (Pretty Little Liars) में एमिली फ़ील्ड्स के किरदार से मशहूर हुयी से-मिशेल कैनेडियन मूल की अभिनेत्री है। अपने बेहतरीन अभिनय और विभिन गुणों के कारण वे बहुमुखी अभिनेत्री के रूप में प्रसिद्ध है।

47. नताली पोर्टमैन (Natalie Portman)

Natalie Portman

  • जन्मतिथि (Date of Birth):-  9 जून, 1981
  • जन्मस्थान (Birth Place):- जेरूसलम, इज़राइल
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- ऑस्कर अवार्ड्स, गोल्डन ग्लोब अवार्ड

वर्णन (Description):- अपने स्कूल के दिनों से ही स्टार्स वार्स के पहले भाग में एक्टिंग करने वाली नताली पोर्टमैन अपनी एक्टिंग के दम पर कई हॉलीवुड फिल्मो में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी है। वी फॉर वेंडेटा और ब्लैक स्वान मूवी में अभिनय करने वाली नताली पोर्टमैन को अपनी अदाकारी के लिए ऑस्कर अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

48. नाज़नीन बोनियदीन (Nazanin Boniadi)

Nazanin Boniadi

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 22 मई, 1980
  • जन्मस्थान (Birth Place):- तेहरान, ईरान
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- NAACP इमेज अवार्ड, लोकप्रिय अमेरिकी सोप ओपेरा

वर्णन (Description):- मूल रूप से ईरानी मूल की नागरिक नाज़नीन बोनियदीन मार्वल स्टूडियो की ब्लॉकबस्टर आयरन मैन में नजर आ चुकी है। इसके अतिरिक्त लोकप्रिय टीवी शो हाउ आई मेट योर मदर (How I met your Mother) और जनरल हॉस्पिटल में भी वे अभिनय कर चुकी है।

49. पेनेलोप क्रूज़ (Penelope Cruz)

Penelope Cruz

  • जन्मतिथि (Date of Birth):-  28 अप्रैल, 1974
  • जन्मस्थान (Birth Place):- अल्कोबेंडास, स्पेन
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- मॉडल, अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- ऑस्कर अवार्ड, कान्स बेस्ट एक्ट्रेस, बाफ्टा अवार्ड

वर्णन (Description):- क्लासिकल बैलेट में प्रारंभिक अध्ययन करने के बाद पेनेलोप क्रूज़ को मात्र 15 वर्ष की उम्र में ही एजेंट द्वारा साइन कर लिया गया था। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए ऑस्कर अवार्ड जीत चुकी पेनेलोप क्रूज़ ने मानवीय सेवा का परिचय देते हुए भारत में मदर टेरसा के साथ कार्य किया है। साथ ही युगांडा में भी ये मानवीय सहायता में सक्रिय रही है।

50. एम्मा स्टोन (Emma Stone)

Emma Stone

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 6 नवंबर, 1988
  • जन्मस्थान (Birth Place):- स्कॉट्सडेल, एरिज़ोना, यूएसए
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- ऑस्कर, स्क्रीन एक्टर गिल्ड अवार्ड, बाफ्टा अवार्ड, गोल्डन ग्लोब अवार्ड

वर्णन (Description):- दी अमेजिंग स्पाइडरमैन फेम एम्मा स्टोन को हॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में स्थान प्राप्त है। अपनी फिल्म ला-ला लैंड के लिए इन्हे ऑस्कर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त वे बर्डमैन और इजी-A मूवी में भी अपनी छाप छोड़ चुकी है।

51. मार्गोट रोबी (Margot Robbie)

Margot Robbie

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 2 जुलाई 1990
  • जन्मस्थान (Birth Place):- डाल्बी, ऑस्ट्रेलिया
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- विवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- क्रिटिक्स च्वाइस मूवी अवार्ड, एम्पायर अवार्ड

वर्णन (Description):- 2016 में प्रदर्शित ब्लॉकबस्टर वुल्फ ऑफ़ दी वॉल स्ट्रीट (The Wolf of Wall Street) से हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली मार्गोट रोबी अपने सशक्त किरदार के लिए दुनियाभर में पहचानी जाती है। इसके अतिरिक्त वे सुसाइड स्कवॉड में हार्ले क्विन के किरदार के लिए भी प्रशंसा बटोर चुकी है।

52. जेसिका जंग (Jessica Jung)

Jessica Jung

  • जन्मतिथि (Date of Birth):- 18 अप्रैल 1989
  • जन्मस्थान (Birth Place):- सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया
  • वैवाहिक स्थिति (Marital status):- अविवाहित
  • पेशा (Occupation):- अभिनेत्री, गायिका, व्यवसायी, फैशन डिजाइनर
  • पुरस्कार और उपलब्धियां (Awards and achievements):- कोरियन बार्बी अवार्ड, फैशननिस्ता अवार्ड नामिती

वर्णन (Description):-अमेरिका के सैन-फ्रांसिस्को में पैदा हुयी जेसिका जंग एक कोरियन-अमेरिकन अभिनेत्री, गायिका, व्यवसायी और फैशन डिजाइनर है जिन्होंने गर्ल जेनरेशन नामक साउथ कोरियाई गर्ल ग्रुप के साथ काम किया किन्तु विवादों के कारण इन्हे ग्रुप से बाहर कर दिया गया। लीगली ब्लोंड (Legally Blonde) नाम की मूवी के लिए इन्हे सबसे अधिक प्रशंसा मिली है जहाँ इनके किरदार को लोगो के द्वारा सराहा गया है।

इस प्रकार से इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको 52 Most Beautiful Women In The World (Updated 2023) लिस्ट प्रदान की है जिसमे पूरी दुनिया में अभिनय, समाजसेवा, मॉडलिंग, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, बाल विकास, सिंगर और समाज के विभिन क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओ को शामिल किया गया है। उम्मीद है आपको हमारे द्वारा प्रदान की गयी जानकारी ज्ञानवर्धक लगी होगी।

Most Beautiful Women in world सम्बंधित प्रश्नोत्तर (FAQ)

खूबसूरती का मापन किस आधार पर किया जाता है ?

खूबसूरती का मापन बाह्य रूपरंग के आधार पर ना होकर मानव के आंतरिक गुणों के आधार पर किया जाता है।

52 Most Beautiful Women in world में महिलाओं को किस आधार पर चयनित किया गया है ?

52 Most Beautiful Women in world लिस्ट में महिलाओ को उनके द्वारा समाज में दिए गए योगदान एवं अन्य लोगो को प्रेरित करने के आधार पर चुना गया है।

दुनिया की 52 Most Beautiful Women in world की जानकारी प्रदान करें ?

ऊपर दिए गए आर्टिकल के माध्यम से आपको 52 Most Beautiful Women in world की जानकारी प्रदान की गयी है। इसके माध्यम से आप सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।

यूनाइटेड नेशन द्वारा किसे UNHCR में स्पेशल एन्वॉय के रूप में नियुक्त किया गया है ?

यूनाइटेड नेशन द्वारा वर्ष 2012 में मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजलीना जोली को UNHCR में स्पेशल एन्वॉय के रूप में नियुक्त किया गया है जहाँ वे रिफ्यूजी समस्याओ के बारे में लोगो की सहायता करेंगी।

Leave a Comment