मोबाइल में बायोडाटा कैसे बनाये:- जीवन में अकसर हमे विभिन जगहों पर बायोडाटा की आवश्यकता पड़ती है। किसी भी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने या विवाह सम्बंधित कार्यो के लिए बातचीत में हमे अपने बायोडाटा को प्रस्तुत करना पड़ता है। ऐसे में आपको अकसर अपना बायोडाटा पहले से तैयार रखना पड़ता है। पहले जहाँ अपने बायोडाटा (Biodata) को बनाने के लिए आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप होना जरुरी था वर्तमान में यह काम आपके मोबाइल के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। जी हाँ। अब अपना बायोडाटा बनाने के लिए आपको साइबर-कैफ़े के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।
यह काम आप घर बैठे ही अपने मोबाइल फ़ोन की सहायता से मुफ्त में कर सकते है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की घर बैठे मोबाइल में बायोडाटा कैसे बनाये (Biodata kaise banaye) . इस आर्टिकल में बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आकर्षक बायोडाटा बना सकते है जिससे की आप अपने बायोडाटा के माध्यम से सम्बंधित व्यक्ति पर बेहतर प्रभाव डाल सकते है।
मोबाइल में बायोडाटा कैसे बनाये ?
बायोडाटा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। चाहे नौकरी के लिए इंटरव्यू देना हो या विवाह सम्बंधित बातचीत करनी हो हमे विभिन जगहों पर बायोडाटा की आवश्यकता पड़ती है। बायोडाटा में आपके जीवन के सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ को कवर किया जाता है ऐसे में इसका आकर्षक और प्रभावी होना बहुत आवश्यक है। हालांकि आकर्षक और प्रभावशाली बायोडाटा बनाने के लिए अब आपके पास कंप्यूटर-लैपटॉप होना आवश्यक नहीं है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
साथ ही इसके लिए आपको साइबर-कैफ़े तक भी दौड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। वर्तमान समय में आप अपने मोबाइल फ़ोन की सहायता से ही सुन्दर और प्रभावी बायोडाटा कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते है। यहाँ आपको मोबाइल फ़ोन के माध्यम से बायोडाटा बनाने की जानकारी प्रदान की गयी है। मोबाइल फ़ोन से बायोडाटा बनाने के लिए यहाँ 3 प्रकार के तरीके बताये गए है जो की निम्न है :-
- वेबसाइट द्वारा बायोडाटा (Biodata by Website)
- मोबाइल एप्प द्वारा बायोडाटा (Biodata by Mobile App)
- गूगल-डॉक्स द्वारा बायोडाटा (Biodata by Google-Docs)
यहाँ बताये गए तरीकों में आप अपने सुविधानुसार किसी भी तरीके का चुनाव कर सकते है और आसानी से अपना बायोडाटा बना सकते है।
यह भी पढ़िए
CV Full Form in Hindi – सी.वी. की पूरी जानकारी हिंदी में
Self-Introduction in Hindi – English में अपना परिचय कैसे दें।
इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें ? Interview ki Taiyari Kaise Kare in Hindi
वेबसाइट द्वारा बायोडाटा (Biodata by Website)
इंटरनेट पर ऐसी हजारो वेबसाइट मौजूद है जो आपको अपना बायोडाटा बनाने के लिए सुविधा प्रदान करती है। यहाँ आपको विभिन फॉर्मेट भी मिलते है और आप आसानी से अपनी जानकारी फीड करके अपनी पसंदानुसार बायोडाटा बना सकते है। यहाँ हम आपको एक ऐसी ही शानदार वेबसाइट के माध्यम से बायोडाटा बनाने के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे है।
- सबसे पहले बायोडाटा बनाने के लिए निम्न वेबसाइट पर जाएँ :- यहाँ क्लिक करें
- यहाँ आपको कुछ इस तरह का पृष्ठ प्रदर्शित होगा।
- नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Bio-Data Maker का सेक्शन दिखाई देगा। यहाँ आपको अपनी भाषा का चयन करना होगा। अगर आप अंग्रेजी में अपना बायोडाटा बनाना चाहते है तो English का चयन करें अन्यथा हिंदी के विकल्प को चुन ले।
- इसके बाद आपको बायोडाटा फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारियाँ जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, शैक्षिक योग्यताएँ, मोबाइल-नंबर, ईमेल अड्रेस, माता-पिता का गोत्र, भाषा, हॉबीज, कौशल और शारीरिक विशेषताओं एवं अन्य जानकारियों को दर्ज करना होगा (यहाँ * चिन्ह वाले स्थानों को भरना आवश्यक है). अपनी फोटो भी अपलोड कर दे।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात आपको एक बार इन्हे पुनः अच्छे से चेक करना है। अगर आपकी सभी जानकारियां सही है तो आप आगे बढ़ सकते है। इसके बाद आपको अपनी पसंद के अनुसार एक अच्छा सा बायोडाटा फॉर्मेट चुनना होगा।
- अगर आपने अपने बायोडाटा के लिए फॉर्मेट का चुनाव कर लिया है तो इसके पश्चात आपको बायोडाटा पेज का कलर चुनने का विकल्प भी मिलेगा। आप अपना पसंदीदा कलर का चुनाव कर सकते है। इसके पश्चात आप अंतिम रूप से Print Biodata के माध्यम से अपने बायोडाटा को अपने मोबाइल में सेव कर सकते है।
- यहाँ आपको अपने बायोडाटा को save करने का विकल्प दिखाई देगा। आप इसे PDF फॉर्मेट में चुनकर save के विकल्प पर क्लिक कर दे। इस प्रकार से आपका बायोडाटा मोबाइल फ़ोन में सेव हो जायेगा।
इस प्रकार से आप आसानी से अपने मोबाइल के माध्यम से अपना बायोडाटा तैयार कर सकते है एवं आप चाहे तो इसे मोबाइल के माध्यम से सम्बंधित व्यक्ति को बायोडाटा विभिन माध्यमों से शेयर भी कर सकते है।
मोबाइल एप्प में बायोडाटा कैसे बनाये (Biodata by Mobile App)
अगर आप मोबाइल एप्प द्वारा भी अपना बायोडाटा बनाने चाहते है तो आज हम आपको एक ऐसे ही शानदार और Easy to use App के बारे में बताने वाले है जिसके माध्यम से आप आसानी से अपना बायोडाटा तैयार कर सकते है। यहाँ आपको इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी प्रदान की गयी है।
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाएँ। यहाँ आपको Intelligent CV टाइप करके सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके पश्चात आपके सामने एप्प इंस्टाल करने का विकल्प होगा। आप चाहें तो इस लिंक पर क्लिक करके भी सीधे Intelligent CV App को इंस्टाल कर सकते है।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- एप्प को इंस्टाल करने के बाद इसे अपने मोबाइल में ओपन करें। इसके बाद आपको होमपेज पर Create का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको विभिन सेक्शन दिखाई देंगे। आपको सबसे पहले Personal details वाले सेक्शन पर जाना होगा । यहाँ आपको अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल अड्रेस डालना होगा। इसके बाद Save के विकल्प पर क्लिक कर दे ।
- इसके बाद आपको इसी प्रकार से अन्य सभी डिटेल्स जैसे शैक्षिक योग्यताएँ, अनुभव, स्किल, डेट ऑफ़ बर्थ, हॉबीज और अन्य मांगी गयी जानकारियां दर्ज करनी होंगी। सभी जानकारियों को भरकर save करते रहे। इस प्रकार से सभी जानकारियों को दर्ज कर दे। सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात आपको अंत में View CV के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपने बायोडाटा के लिए फॉर्मेट का चुनाव करना होगा। यहाँ आपको कई फॉर्मेट मिलते है ऐसे में आप अपने पसंदीदा फॉर्मेट का चुनाव कर सकते है।
- फॉर्मेट चुनने के बाद आपके सामने डाउनलोड का विकल्प होगा। यहाँ से आप अपने बायोडाटा को डाउनलोड कर सकते है साथ ही आप चाहे तो इसे विभिन माध्यमों से शेयर भी कर सकते है।
इन आसान से स्टेप्स के माध्यम से आप मोबाइल एप्प द्वारा बायोडाटा (Biodata by Mobile App) बना सकते है।
गूगल-डॉक्स द्वारा बायोडाटा कैसे बनाये (Biodata by Google-Docs)
गूगल-डॉक्स बायोडाटा बनाने के लिए विभिन प्रकार के विकल्प प्रदान करता है ऐसे में Google-Docs के उपयोग द्वारा आप आकर्षक बायोडाटा बना सकते है। इसके लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Google-Docs को डाउनलोड करें। अधिकतर स्मार्टफोन में Google-Docs सम्बंधित सुविधाएँ पहले से फीड रहती है। अगर आपके स्मार्टफोन में पहले से Google-Docs की सुविधा मौजूद नहीं है तो आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Google-Docs टाइप करके सर्च करें या आप चाहें तो इस लिंक के माध्यम से भी सीधे गूगल-डॉक्स को इंस्टाल कर सकते है।
- गूगल-डॉक्स इंस्टाल करने के बाद इसे आप इसे ओपन करें। होमपेज पर आपको Sign in की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद “+” चिन्ह पर क्लिक करना होगा। यहाँ आपको Choose Template और New document का विकल्प दिखाई देगा। आप New document के विकल्प पर क्लिक कर दे।
- अब आपके सामने नया blank document ओपन हो जायेगा। यहाँ आप अपने हिसाब से बायोडाटा का फॉर्मेट सेट कर सकते है। साथ ही विभिन प्रकार के फीचर का उपयोग करके अपने बायोडाटा को आकर्षक बना सकते है। इस पेज पर आपको बायोडाटा में पूछी जाने वाली सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा। साथ ही “+” चिन्ह पर क्लिक करके फोटो भी अपलोड कर दे।
- इसके पश्चात आपको सभी फॉर्मलिटीज को पूरा करने डाक्यूमेंट्स को Save करना होगा। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में Back का बटन प्रेस करना होगा। इसके पश्चात आपको 3 डॉट्स दिखाई देंगे। इन पर क्लिक करने पर आपको Download का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके अपने बायोडाटा को डाउनलोड कर दे।
इस प्रकार से आप विभिन माध्यमों से मोबाइल फ़ोन की सहायता से ही अपना बायोडाटा तैयार कर सकते है और न्यून समय में ही इसका उपयोग विभिन जगहों पर कर सकते है।
मोबाइल में बायोडाटा बनाने सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
बायोडाटा क्या होता है ?
बायोडाटा वह दस्तावेज होता है जिसमे आपके जीवन सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज रहती है। बायोडाटा का उपयोग विभिन जगहों पर किया जाता है।
बायोडाटा का उपयोग कहाँ किया जाता है ?
बायोडाटा का उपयोग अकसर नौकरी सम्बंधित इंटरव्यू एवं विवाह सम्बंधित कार्यो में परिचय हेतु किया जाता है।
मोबाइल फ़ोन से बायोडाटा कैसे बनाये ?
मोबाइल फ़ोन से बायोडाटा बनाने के लिए आपको ऊपर दिए गए आर्टिकल के माध्यम से जानकारी प्रदान की गयी है। यहाँ से आप मोबाइल फ़ोन से बायोडाटा बनाने सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
क्या Google-Docs से बायोडाटा बनाया जा सकता है ?
हाँ। Google-Docs से बायोडाटा बनाया जा सकता है। ऊपर दिए गए आर्टिकल में आपको Google-Docs से बायोडाटा बनाने सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है।
बायोडाटा में कौन-कौन सी जानकारी आवश्यक होती है ?
बायोडाटा में आपको नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, पता, शैक्षिक योग्यताएँ, मोबाइल-नंबर, ईमेल अड्रेस, अनुभव, भाषा, हॉबीज एवं कौशल सम्बंधित जानकारियां दर्ज करनी चाहिए।