मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन क्या होता है | 1 मिलियन, 1 बिलियन, 1 ट्रिलियन में कितने जीरो होते है ?

हमारे प्रतिदिन के जीवन में नम्बरों का बहुत महत्व है। नंबर सदैव से ही मानव जीवन की प्रतिदिन की दिनचर्या का हिस्सा रहे हैं। आप भी अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन के कई नम्बरों से वाकिफ होंगे जैसे इस सेलिब्रिटी के इतने मिलियन followers है। इस गाने को यूट्यूब पर इतने मिलियन या बिलियन बार देखा गया है गया है परन्तु क्या आप जानते है की मिलियन, बिलियन तथा ट्रिलियन का क्या मतलब होता है। अगर आप इनसे वाकिफ नहीं है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। क्यूंकि इस लेख में हम न सिर्फ आपको यह बताएँगे की मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन क्या होता है बल्कि यह भी बताएँगे की हमारी भारतीय गणित प्रणाली में इनका मतलब कितने लाख, करोड़, अरब या खरब है।

मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन क्या होता है |
1 मिलियन, 1 बिलियन, 1 ट्रिलियन में कितने जीरो होते है ?

मिलियन (Million)

अगर आप इंटरनेट चलाते है तो आप मिलियन शब्द से भली-भांति परिचित होंगे क्यूंकि चाहे सोशल मीडिया अकाउंट पर उपभोक्ताओं की संख्या हो या विडिओस पर व्यूज इन सभी को मिलियन में मापा जाता है।

  • 1 मिलियन का अर्थ होता है 10 लाख
  • जब भी हम कहते है की यह इतने मिलियन है तो 1 मिलियन से हमारा अर्थ 10 लाख होता है।
  • 1 मिलियन अर्थात 10 लाख में में छह (6) शून्य होते है
  • 1 मिलियन = 10,00,000

हम अक्सर इन संख्याओं का प्रयोग बड़ी संख्याओं को छोटा रूप में दिखाने के लिए करते है।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

मिलियन का भारतीय गणित में रूपांतरण

1 मिलियन10 लाख
10 मिलियन1 करोड़
100 मिलियन10 करोड़
1000 मिलियन1 अरब
10,000 मिलियन10 अरब
1,00,000 मिलियन1 खरब
Million in Hindi

इस प्रकार आप मिलियन से तरह से परिचित हो चुके है। आइये अब जानते है बिलियन के विषय में।

बिलियन (Billion)

हम अक्सर सुनते है की चीन एवं हमारा देश भारत बिलियन की आबादी वाले देश है परन्तु क्या आप जानते है की बिलियन क्या होता है।

  • बिलियन का भारतीय गणित प्रणाली में अर्थ है 1 अरब अर्थात
  • 1 बिलियन में 1 अरब होते है।
  • 1 बिलियन = 1 अरब
  • 1 बिलियन में 1 के बाद नौ (9) शून्य होते है। अर्थात
  • 1 बिलियन = 1,000,000,000

इस प्रकार आप बिलियन से भी भली-भांति परिचित हो चुके है साथ ही भारतीय गणित में एक बिलियन का क्या अर्थ है इस तथ्य से भी आप परिचित है। आइये अब जानते है बिलियन का भारतीय गणित में रूपांतरण

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

बिलियन(Billion) का भारतीय गणित में रूपांतरण
1 बिलियन1 अरब
10 बिलियन10 अरब
100 बिलियन1 खरब
1000 बिलियन10 खरब
10000 बिलियन 100 खरब या 1 नील
100000 बिलियन 1000 खरब या 10 नील
Billion in Hindi

इस प्रकार आप बिलियन से भी भली-भांति परिचित हो चुके है। आइये अब जानते है ट्रिलियन के बारे में।

ट्रिलियन (Trillion)

आपने दैनिक जीवन में अखबारों,TV या इंटरनेट के माध्यम से अक्सर सुना होगा की इस देश की GDP इतने ट्रिलियन डॉलर है या हमारे देश की GDP इतने ट्रिलियन डॉलर है। हमारी अर्थव्यवस्था को भी सरकार ने 5 वर्षो में 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य रखा है पर क्या आप जानते है की 1 ट्रिलियन मतलब क्या होता है। 1 ट्रिलियन एक बहुत ही बड़ी संख्या के व्यक्त करने के लिए उपयोग की जाती है।

  • 1 ट्रिलियन का भारतीय गणित प्रणाली में अर्थ होता है 10 ख़रब होता है। अर्थात
  • 1 ट्रिलियन = 10 ख़रब
  • 1 ट्रिलियन अर्थात 10 ख़रब में 1 के बाद बारह(12) शून्य होते है।
  • 1 ट्रिलियन =10,00,00,00,00,000

इस प्रकार से आपने ट्रिलियन जो की बहुत बड़ी संख्याओं हेतु उपयोग किया जाता है के बारे में सीखा। आइये अब जानते है ट्रिलियन का भारतीय गणित प्रणाली में रूपांतरण

क्या आप यह जानते है की एक टन कितना होता है।

ट्रिलियन (Trillion) का भारतीय गणित प्रणाली में रूपांतरण

1 ट्रिलियन 10 खरब
10 ट्रिलियन 100 खरब
100 ट्रिलियन 1000 खरब
Trillion in Hindi

इसपर भी गौर करें :-

1K और 1M क्या होता है? | What Is 1k & 1M Jane Hindi Me

एक किलो में कितने ग्राम होते हैं

1M1,000,000 (Million)
1B1,000,000,000 (Billion)
1T1,000,000,000,000 (Trillion)

मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन सम्बंधित अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1 मिलियन कितने लाख के बराबर होता है ?

1 मिलियन का अर्थ होता है 10 लाख। अगर कहा जाए की किसी शहर की जनसँख्या 1 मिलियन है तो इसका अर्थ होगा की उस शहर की जनसँख्या 10 लाख है।

1 बिलियन का क्या अर्थ है ?

1 बिलियन ही इंडियन नंबर सिस्टम में 1 अरब कहा जाता है। हमारे देश की जनसँख्या भी 1 अरब से अधिक है जिसका अर्थ है की हम 1 बिलियन की आबादी वाला देश है।

1 ट्रिलियन का क्या अर्थ होता है ?

1 ट्रिलियन का इंडियन नंबर सिस्टम में अर्थ होता है 10 ख़रब। 10 खरब संख्या को ही एंग्लो नंबर सिस्टम में 1 ट्रिलियन कहा जाता है। प्रायः किसी देश की अर्थव्यवस्था को ट्रिलियन में गिना जाता है।

Leave a Comment