मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा 2024 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Meri Fasal Mera Byora

सभी किसान देश का एक सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जो दिन-रात मेहनत कर देश के सभी नागरिकों के लिए फसल उगाते हैं इसलिए हरियाणा राज्य सरकार ने अपने राज्य के किसान नागरिकों की सुवाधा के लिए एक योजना चलाई है जिसका नाम मेरी फसल मेरा ब्यौरा है जिसे सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया है। अतः हरियाणा राज्य के किसान नागरिक Meri Fasal Mera Byora की ऑफिसियल वेब साइट fasal.haryana.gov.in पर जा कर पंजीकरण कर सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़े :- हरियाणा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Meri Fasal Mera Byora
मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Meri Fasal Mera Byora

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Meri Fasal Mera Byora के बारे में जानकारी तथा इसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें बतायेंगे जिससे आपको इस स्कीम के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हो। यदि आप मेरी फसल मेरा ब्यौरा के बारे में और ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें जानना चाहते है तो इस लेख को पूरा पढ़े।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा क्या है ?

मेरी फसल मेरा ब्यौरा किसानों के लिए चलाई गई एक योजना है जिसका प्रारम्भ हरियाणा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा किया गया है। इसके तहत सभी किसानों को अपनी भूमि का पंजीकरण करना आवश्यक है जिससे उन्हें भूमि से जुड़ी सभी प्रकार की मदद मिल सके। इसके अंतर्गत किसान और फसल का पंजीकरण तथा खेत और फसल का ब्यौरा होता है।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा में पंजीकरण करने से सरकार द्वारा उन्हें फसल की बीमा दी जाती है जिससे प्राकृतिक आपदाओं के समय होने वाले नुकसान पर सरकार द्वारा मुआवजा मिलता है। तथा फसल से जुड़ी सभी उपकरणों को सब्सिडी के रूप में उपलब्ध कराती है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
योजना मेरी फसल मेरा ब्यौरा
राज्य हरियाणा
वर्ष 2024
उद्देश्य किसानों को एक जगह पर सारी
सुविधा उपलब्ध कराना
प्रारम्भ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
माध्यम ऑनलाइन
ऑफिसियल वेब साइट fasal.haryana.gov.in

हरियाणा जमाबंदी नक़ल कैसे निकालें

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना का उद्देश्य

Meri Fasal Mera Byora योजना को शुरू करने के पीछे हरियाणा सरकार का निम्न प्रकार का उद्देश्य है जो अति लाभप्रदाय है।

  1. इसका मुख्य उद्देश्य किसान का पंजीकरण,फसल का पंजीकरण, खेत का ब्यौरा और फसल का ब्यौरा करना है जिससे किसान और फसल से जुड़ी सारी जानकारी हरियाणा सरकार को पता रहे।
  2. इसका उद्देश्य किसानों को एक ही जगह पर सारी सुविधाओं को उपलब्ध करना है।
  3. किसानो को कृषि सम्बंधित जानकारी समय पर उपलब्ध करना है।
  4. हरियाणा राज्य के किसान नागरिकों को खाद्य, बीज, लोन और कृषि उपकरणों की सब्सिडी समय मिल सके।
  5. इसका उद्देश्य यह भी है की फसल की बिजाई-कटाई का सही समय की जानकारी किसानों को उपलब्ध हो।
  6. इस योजना से जुड़ने वाले नागरिको को फसल को बेचने के लिए लग रही मंडी का जानकारी उपलब्ध करना है।
  7. इसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के समय सही समय पर सहायता देना मुख्य रूप से है।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना लाभ

  1. Meri Fasal Mera Byora का लाभ हरियाणा राज्य के सभी किसानों को होता है।
  2. Meri Fasal Mera Byora में किसान का भी पंजीकरण होता है जिससे किसान को होनी वाली समस्याओं का समाधान किया जाता है।
  3. Meri Fasal Mera Byora में पंजीकरण करने से प्राकृतिक विपदा से होने से कृषि के नुकसान का मुआवजा मिलता है।
  4. पजीकरण करने से कृषि से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी किसान को प्राप्त हो जाती है।
  5. इससे किसान अपनी फसल को अन्य राज्यों में भी आसानी से बेच सकता है।
  6. कृषि से सम्बंधित मुआवजे को राज्य सरकार द्वारा पंजीकृत करते समय दिए गए बैंक अकाउंट में भेजती है जिससे किसान को मुआवजे के लिए कही जाना नहीं पड़ता है।
  7. फसल ब्यौरा से किसान को जानकारी प्राप्त करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती है वह घर बैठे ही ऑनलाइन इसे चेक कर सकते है।
  8. मेरी फसल मेरा ब्यौरा में वित्तीय वर्ष में हरियाणा के पडोसी राज्य भी पंजीकरण कर सकते है।
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट फोटो
  • जमीन के कागजात
  • पहचान पत्र
  • बैंक पासबुक

मेरी फसल मेरा ब्यौरा में ऑनलाइन पंजीकरण

मेरी फसल मेरा ब्यौरा में हरियाणा के मूल निवासी आवेदन कर सकते है। यदि आप हरियाणा राज्य के निवासी हैं और Meri Fasal Mera Byora में ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

  1. ऑफिसियल वेब साइट पर जायें
  2. किसान अनुभाग को खोले
    • इसके बाद होम पेज पर दिए गए किसान अनुभाग पर क्लिक करें। मेरी-फसल-मेरा-ब्यौरा
  3. किसान पंजीकरण (हरियाणा) को खोलें
    • अनुभाग को खोले पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जाता है जिसमें आप किसान पंजीकरण पर क्लिक करें।
      मेरी-फसल-मेरा-ब्यौरा-हरियाणा
  4. लॉगिन करें
    • इसके बाद किसान पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करने के लिए आपको लॉगिन करना होगा जिसके लिए अपने मोबाइल नंबर को दर्ज कर लॉगिन पर क्लिक कर दे इसके बाद आपको ओटीपी प्राप्त हो जाता है। इसके बाद OTP को भर कर ओटीपी सत्यापित करें पर क्लिक कर दें।
      मेरी-फसल-मेरा-ब्यौरा-हरियाणा
  5. आधार/पहचान पत्र नंबर को भरें
    • लॉगिन करने के बाद आपसे परिवार विवरण [ क्या आप अपनी परिवार पहचान पत्र आई डी जानते है ]को पूछा जाता है। अगर आप जानते है तो हाँ पर क्लिक करें और अपने पहचान पत्र ID को भरें यदि नहीं तो नहीं पर क्लिक करे और अपने आधार नंबर को दर्ज करें और जारी रखे पर क्लिक कर दें। मेरी-फसल-मेरा-ब्यौरा
  6. आवेदन फॉर्म को भरें
    • इसके बाद मेरी फसल मेरा ब्यौरा का पंजीकरण फॉर्म खुल जाता है जिसमे आप पूछी गयी जानकारी को भर दे।
      • व्यक्तिगत विवरण – इसमें आपको उस व्यक्ति का नाम भरना होगा जिसके नाम पर आप पंजीकरण कर रहे हैं।
      • ट्यूबबेल विवरण – यदि आपके पंजीकृत भूमि पर किसी भी प्रकार का बिजली का ट्यूबबेल है तो Yes और यदि नहीं है तो No पर क्लिक करें।
      • बैंक खाता विवरण – आप अपने बैंक का नाम, खाता नंबर और IFSC कोड को दर्ज करें।
      • जमीन का विवरण – इसके बाद अपने जमीन का क्षेत्र, तथा खसरा आदि मांगी गयी जानकारी को भरें।
      • फसल का विवरण – इसके बाद अपनी फसल की जानकारी जैसे फसल ऋतु , फसल का नाम, फसल की वैरायटी, बिजय का समय, आदि को भरें।
  7. सबमिट करें
    • फॉर्म में मांगी गयी जानकारी को भरने के बाद इसे दर्ज कर दें। इसके बाद आपका पंजीकरण Registration पूर्ण हो जाता है।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा में फसल का भुगतान कैसे प्राप्त करें

  • मेरी फसल मेरा ब्यौरा में पंजीकरण करने के बाद आपसे जानकारी पूछी जाती है की आप फसल का भुगतान सीधे Direct लेना चाहते हैं या आढ़ती के माध्यम से लेना चाहते हैं इसमें आप अपनी जानकारी को भर सकते है।
  • भुगतान जानकारी भरने के बाद आप अपनी फसल को किस मंडी में बेचना चाहते है ( जनपद का नाम, मंडी का नाम) भरें।
  • इसके बाद आप उस मंडी में जा कर पंजीकृत फसल को बेच सकते है और भुगतान प्राप्त कर सकते है।

यह भी पढ़े :- हरियाणा भावांतर भरपाई योजना

Meri Fasal Mera Byora का पंजीकरण प्रिंट कैसे प्राप्त करें ?

  1. सर्वप्रथम Meri Fasal Mera Byora हरियाणा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज के किसान अनुभव पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जाता है जिसमें से आपको पंजीकरण प्रिंट (हरियाणा) पर क्लिक करें।
    Meri Fasal Mera Byora hariyana
  4. इसके बाद विवरण का पेज खुल जाता है जिसमे से आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और बैंक खाता संख्या को दर्ज कर देना है। मेरी-फसल-मेरा-ब्यौरा-ऑनलाइन-पंजीकरण
  5. इसके बाद प्रिंट करें पर क्लिक करें आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाता है इसके बाद आप इसे प्रिंट कर सकते हैं।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा में फसल से सम्बंधित जानकारी कैसे प्राप्त करे ?

फसल से सम्बंधित जानकारी को फसल ऋतु के समय पर ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर दिया जाता है अतः आप मेरी फसल मेरा ब्यौरा की ऑफिसियल वेब साइट पर जाकर फसल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा की ऑफिसियल वेब साइट क्या है?

मेरी फसल मेरा ब्यौरा की ऑफिसियल वेब साइट फसल हरियाणा fasal.haryana.gov.in है।

फसल हरियाणा क्या है ?

फसल हरियाणा किसानों की फसल का पंजीकरण कराने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसमे हरियाणा के सभी किसान पंजीकरण करके फसल सम्बंधित मुआवजा और अन्य लाभ ले सकते है।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा में ऑनलाइन पंजीकरण कौन कर सकता है ?

ऑनलाइन पंजीकरण हरियाणा के किसान कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर

टोल फ्री नंबर- 18001802117, 18001802060
Monday to Friday
Time – 9.00AM – 6.00 PM

Leave a Comment