मसूर की दाल खाने के फायदे और नुकसान | Masoor Ki Daal Khane Ke Fayade Aur Nuksan

दालों में कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तो हम सभी जानते हैं। इन्ही दालों में से एक मसूर की दाल भी है। जो की लगभग हर घर में पकाई जाती है। मसूर दाल में पोषक तत्व तो पाए जाते ही हैं। साथ ही इसमें कुछ औषधीय गुण पाए जाते हैं। मसूर में प्रोटीन और कैलोरी भरपूर मात्रा में होती है इसके साथ ही इसमें आयरन, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन बी6, और बी2 कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो की हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। मसूर दाल के कई लाभ होने के साथ ही इसके कुछ नुक्सान भी होते हैं। आज हम आपको मसूर की दाल खाने के फायदे और नुकसान बताएँगे। पोस्ट को पूरा पढ़ें।

पालक सूप के फायदे और नुकसान

मसूर की दाल खाने के फायदे और नुकसान | Masoor Ki Daal Khane Ke Fayade Aur Nuksan
मसूर की दाल खाने के फायदे और नुकसान | Masoor Ki Daal Khane Ke Fayade Aur Nuksan

मसूर की दाल खाने के फायदे (Masoor Ki Daal Khane Ke Fayade)

  • त्वचा रोग में लाभदायक – मसूर दाल का सेवन हमारी त्वचा में होने वाली समस्याओं को दूर करने में सहायक होती है। मसूर दाल से हमारी आँखोंं में होने वाली सूजन और चहरे पर होने वाले दागों से छुटकारा पाने के लिए आपको मसूर दाल का सेवन करना चाहिए।
  • पीठ और कमर दर्द से राहत – मसूर दाल को आप कमर दर्द में मसूर दाल को पीस कर सिरके के साथ मिलकर थोड़ा गर्म कर के अपनी पीठ और कमर में लगा सकते हैं। ये लगाने से आपको कमर दर्द में झट से आराम मिलेगा। कमर दर्द से राहत पाने के लिए आप नियमित रूप से मसूर दाल का सेवन कर सकते हैं।
  • शारीरिक कमजोरी को करे दूर – मसूर दाल के सेवन से हमारे शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ती है। और ये कमजोरी को भी दूर करने का काम करती है। यदि आपके शरीर में खून की कमी है, या किसी को कमजोरी है, तो आप मसूर दाल का सेवन डेली कर सकते हैं।
  • पाचन तंत्र के लिए लाभदायक – हम रोज कुछ न कुछ ऐसी चीज़ें खा लेते हैं, जो की हमारे पाचन तंत्र के लिए सही नहीं होती हैं। लेकिन मसूर की दाल में फाइबर पाया जाता है जो कि खाने को पचाने का काम करता है। मसूर दाल हमारे पाचन तंत्र को मजबूत और स्वस्थ रखने में सहायक होती है, साथ ही ये कब्ज की समस्या को भी कम करता है। यदि किसी को पाचन तंत्र से संबंधित समस्या है। तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।
  • वजन घटाने में मददगार कई लोग अपने अधिक वजन को लेकर परेशान रहते हैं। अपना वजन कम करने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। हमारे खान पान या कुछ शारीरिक समस्याओं की वजह से हमको वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। वजन को बढ़ने से रोकने के लिए आप मसूर दाल का सेवन कर सकते हैं। मसूर दाल में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। मसूर दाल का सेवन करने से आपको ज्यादा भूख नहीं लगेगी। जिससे हम ज्यादा मात्रा में खाना या कोई भी चीज़ ज्यादा मात्रा में नहीं खा सकते हैं। इसके सेवन के साथ आप योगा या व्यायाम भी शुरू कर सकते हैं। मसूर दाल वजन कम करने के लिए बहुत लाभदायक है। इसको आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं

मसूर दाल खाने के नुकसान (Masoor Ki Daal Khane Ke nuksan)

  • अगर आपको किडनी की पथरी की परेशानी हो तो आप मसूर दाल का सेवन न करें।
  • मसूर दाल का आवश्यकता से अधिक सेवन करने पर फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण कब्ज की शिकायत भी हो सकती है। इसका सेवन नियमित मात्रा में करें।
  • मसूर दाल ज्यादा मात्रा में खाने से गैस और पेट में दर्द की समस्या सकती है। इसलिए आपको इसका सेवन एक नियमित मात्रा में करना चाहिए।

Masoor Ki Daal Khane Ke Fayade Aur Nuksan FAQ’s

मसूर की दाल खाने के क्या फायदे होते हैं ?

मसूर की दाल शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक होता है, वजन घटने में मददगार है, इसका सेवन करने से पीठ और कमर दर्द से राहत मिलती है आदि अन्य लाभकारी गुण भी इसमें पाए जाते हैं।

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

मसूर की दाल खाने के नुकसान क्या होते हैं ?

मसूर में फाइबर के अधिकता होती है जिससे पेट में गैस और ऐंठन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए ज्यादा मसूर की दाल के सेवन से शरीर को नुकसान हो सकता है।

मसूर के दाल की तासीर किसी होती है ?

मसूर की दाल गरम होती है जिसे पचने में अधिक समय लगता है। अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो आपको ये दाल नहीं खानी चाहिए।

मसूर की दाल में कौन से तत्व पाए जाते है ?

मसूर की दाल में आयरन, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन बी6, और बी2 कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram