[लिस्ट] महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट 2023: जिलेवार लाभार्थी सूची

महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश में कर्ज से जूझ रहे किसानो को राहत प्रदान करने के लिए महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट 2023 (Mahatma Jyotirao Phule KarjMafi Yojana 2023) जारी कर दी गयी है। इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार द्वारा पात्र किसानो का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ़ किया जायेगा। योजना में प्रदेश के लघु और आर्थिक रूप से कमजोर सीमांत किसानो को ही शामिल किया जायेगा जिससे की इन्हे कर्ज माफ़ी का लाभ दिया जा सके। महाराष्ट्र सरकार द्वारा Mahatma Jyotirao Phule Shetkari KarjMukti Yojana के तहत पात्र किसानो की सूची जारी की जा चुकी है जिससे की पात्र किसान अपना नाम चेक कर सकते है।

(रजिस्ट्रेशन) महाराष्ट्र स्वाधार योजना 2023 फॉर्म यहाँ देखें

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
[लिस्ट] महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट : जिलेवार लाभार्थी सूची
[लिस्ट] महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट 2023: जिलेवार लाभार्थी सूची

आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्जमाफी योजना क्या है। साथ ही आप योजना में आवेदन की प्रक्रिया से भी अवगत होंगे। साथ ही आपको लेख के माध्यम से महात्मा ज्योतिराव फुले कर्जमाफी योजना लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया जायेगा।

(एप्लीकेशन फॉर्म) महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना

महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट

महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट (Mahatma Jyotirao Phule KarjMafi Yojana) की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश के लघु और आर्थिक रूप से कमजोर किसानो को कर्ज माफ़ी का लाभ देने के लिए वर्ष 2019 में की गयी थी। इस योजना तहत महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश के 11.25 लाख किसानो को शामिल किया गया है ताकि इन्हे कर्ज माफ़ी का लाभ दिया जा सके। सरकार द्वारा योजना के तहत पहली और दूसरी लिस्ट जारी कर दी गयी है। जिन किसानों के नाम इन दोनों लिस्ट में शामिल नहीं है वे सरकार द्वारा जारी की गयी तीसरी सूची में अपना नाम चेक कर सकते है। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा प्रदेश के सीमान्त किसानो पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Mahatma Jyotirao Phule KarjMafi Yojana, उद्देश्य

महाराष्ट्र देश के उन राज्यों में शामिल है जहाँ सबसे अधिक किसानो की आत्महत्या के मामले सामने आते है। इसका मुख्य कारण किसानो का कर्ज न चुका पाना है। इस समस्या को दूर करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में Mahatma Jyotirao Phule KarjMafi Yojana शुरू गयी थी। इस योजना के तहत सरकार द्वारा प्रदेश के लघु और सीमान्त किसानो का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ़ करने का प्रावधान किया गया है। योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा प्रदेश के 11.25 लाख किसानो को शामिल किया गया है जिसके लिए सरकार द्वारा 8200 करोड़ रुपए किसानो के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किये जा चुके है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा Mahatma Jyotirao Phule KarjMafi Yojana के तहत 2 लिस्ट जारी की जा चुकी है।

जिन किसानो नाम इन लिस्ट में नहीं आया है वे तीसरी सूची में अपना नाम चेक कर सकते है। योजना के क्रियान्वयन के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा 10,000 करोड़ रूपये के बजट का प्रावधान किया गया है ताकि अधिक से अधिक पात्र किसानो को इसका लाभ प्रदान किया जा सके।

योजना का क्रियान्वयन

आपको बता दे इस योजना में सरकार द्वारा लघु किसानो का 2 लाख तक का कर्ज माफ़ किया जायेगा जिसके लिए किसानो के बैंक अकाउंट का आधार कार्ड के साथ लिंक होना जरुरी है। साथ ही किसान को अलग-अलग सहकारी समितियों से भी जुड़ा होना चाहिए। योजना के तहत किसानो को कर्ज माफ़ी के लिए आप सरकार सेवा केंद्र पर जाकर सभी जरुरी दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा साथ ही उन्हें विशिष्ट पहचान संख्या भी लेनी होगी। अगर दस्तावेजों के सत्यापन में किसान द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारियाँ सही पाई जाती है तो किसानो को योजना के तहत कर्ज माफ़ी का लाभ प्रदान किया जाता है। हालांकि विवाद की स्थिति में सरकार द्वारा जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनायीं गई कमेटी को निर्णय लेने का अधिकार प्रदान किया गया है।

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सौर कृषी पंप योजना 2023

योजना के लाभ

  • इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा पात्र कृषको का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ़ किया जायेगा।
  • योजना में फसली ऋण के साथ-साथ पुनर्गठित फसली ऋण को भी माफ़ करने का प्रावधान किया गया है।
  • जो किसान पारम्परिक फसलों का उत्पादन करते है उन्हें भी इस योजना के अंतर्गत राहत प्रदान की जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत ऋण राहत राशि पात्र किसानो के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
  • किसानो द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंको, सहकारी बैंकों, रूलर बैंको और विभिन सहकारी समितियों के द्वारा लिए गये कृषि ऋण को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया जायेगा।

हालांकि सरकार द्वारा साफ़ किया गया है की पूर्व मंत्री, सांसद, पूर्व विधायक, केंद्र और राज्य सरकार के कर्मी, आयकर चुकाने वाले किसान और विभिन लाभ के पदों पर बैठे हुये व्यक्तियों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।

ये है आवेदन की प्रक्रिया

Mahatma Jyotirao Phule KarjMafi Yojana के तहत आवेदन करने के लिए आपको सभी जरुरी दस्तावेजों को लेकर अपने नजदीकी बैंक जाना होगा। यहाँ जाकर आप बैंक कर्मियों की मदद से सभी फॉर्मलिटीज पूरी करके कर्ज माफ़ी योजना में आवेदन कर सकते है। जानकारी के लिए बता दे की सत्यापन के लिए बैंक कर्मियों द्वारा किसान के अंगूठे का निशान लिया जायेगा साथ ही दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जायेगा।

महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट 2023, ऐसे करें चेक

महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट 2023 में अपना नाम चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे।

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट mjpsky.maharashtra.gov.in पर जाएँ।
Maharastra karj-maafi Yojna
  • होमपेज पर आपको कर्ज-माफ़ी के लाभर्थियो को लिस्ट शो होगी। इस पर क्लिक कर दे।
  • नेक्स्ट पेज पर आपको अपने जिले, तहसील और गाँव का चयन करना होगा। इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दे।
  • इसके बाद आप लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। आप चाहे तो इस लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते है।

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप Mahatma Jyotirao Phule KarjMafi लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। हालांकि सरकार द्वारा सभी बैंको को कर्ज माफ़ी की लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगाने के निर्देश भी दिए गए है। आप चाहे तो बैंक जाकर भी कर्जमाफ़ी लिस्ट को चेक कर सकते है।

महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट 2023 (FAQ)

महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट 2023 क्या है ?

महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट 2023 महाराष्ट्र सरकार द्वारा कृषि कर्ज माफ़ी के तहत जारी की गयी लिस्ट है। जिन किसानो के नाम इस लिस्ट में होंगे उन्हें ही कर्ज माफ़ी का लाभ प्रदान किया जायेगा।

योजना के तहत कितना कर्ज माफ़ किया जायेगा ?

महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश के लघु और सीमांत किसानो का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ़ किया जायेगा।

कर्ज माफ़ी की लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें ?

महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट 2023 को चेक करने के लिए लेख में दिए स्टेप्स को फॉलो करे। इसमें बताये गए स्टेप्स से आप कर्ज माफ़ी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।

इस योजना में कौन आवेदन कर सकता है ?

इस योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानो को कर्ज माफ़ी का लाभ देने के लिए शुरू किया गया है। ऐसे में प्रदेश के स्थाई निवासी ही इस योजना में आवेदन कर सकते है।

Leave a Comment