मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल(SSSM ID): MP Samagra ID List ऑनलाइन डाउनलोड

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल के विषय में महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराने जा रहे हैं। यह पोर्टल एमपी राज्य सरकार द्वारा राज्य की गरीब जनता के लिए जारी किया गया हैं। यहाँ हम आपको (SSSM ID) मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल के विषय में कुछ प्रमुख सूचनाओं से अवगत कराएंगे और MP Samagra ID List ऑनलाइन डाउनलोड करने के विषय में भी जानकारी प्रदान करेंगे। समग्र पोर्टल पर मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाले समस्त परिवारों के सदस्यों की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध रहती हैं। एमपी शासन द्वारा “बहुजन हिताय बहुजन सुखाय” सिद्धांत पर चलते हुए राज्य के सबसे कमजोर वर्ग के लोगो, बीपीएल परिवारों, वृद्धो, विधवा व विकलांग वर्ग के लोगो के लिए समग्र योजना का शुभारम्भ किया गया हैं। मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित समग्र योजनाओं को जनता तक पहुँचा को सरल एवं लक्षित परिणामो को प्रभावी बनाने के लिए योजना का सरलीकरण किया जा रहा हैं।

Madhya Pradesh Samgra Portal
मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल

यदि आप मध्य प्रदेश राज्य में निवास करते हैं तो आपको भी इस पोर्टल के विषय में सम्पूर्ण जानकारी होना बहुत आवश्यक हैं। इस पोर्टल व योजना के विषय में जानने और समझने के उपरांत ही आप इस पोर्टल से पर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यदि आप (SSSM ID) मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल संबंधित और Samagra ID List Online Download करने की प्रोसेस के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक और अंत तक पढ़िए।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इसपर भी गौर करें :- शाला दर्पण राजस्थान : लॉगइन व रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल

मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल एमपी शासन द्वारा गरीब जनता, विधवा, वृद्धो, विकलांग और अत्यंत कमजोर वर्ग के लोगो के लिए किया गया हैं। समग्र पोर्टल पर एमपी राज्य में रहने वाले सभी परिवारों के प्रत्येक सदस्य का सम्पूर्ण विवरण उपलब्ध रहता हैं जैसे – नाम, माता-पिता का नाम, शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय, आय का साधन व विकलांगता आदि। यदि परिवार के मुखिया की मृत्यु जो जाये तो ऐसी स्थिति में उसकी पत्नी को विधवा पेंशन दी जाएगी। जैसे ही किसी नवजात शिशु का जन्म होगा उसके लिए प्रसूति सहायता प्रदान की जाएगी। बच्चे की आयु 3 वर्ष होने पर उसका नाम पहले से ही आंगनवाड़ी लिस्ट में दर्ज होगा। बच्चे की आयु 5 वर्ष होने पर उसका नाम पहले से ही स्कूल की एडमिशन लिस्ट में दर्ज रहेगा। कक्षा 1 से 12 तक बच्चे को scholarship के लिए बार बार आवेदन करने की आवश्यकता नहीं हैं। बीपीएल श्रेणी की कन्या जो 18 वर्ष की हो चुकी हैं उनका नाम विवाह सहायता की लिस्ट में उपलब्ध रहेगा।

SSSM ID क्या हैं ?

SSSM ID के विषय में एमपी राज्य के कुछ नागरिक तो अच्छे से जानते होंगे परन्तु कुछ लोगो को इसके विषय में अधिक जानकारी नहीं हैं। एसएसएसएम का पूर्ण रूप समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन हैं। यह आईडी एमपी शासन द्वारा जारी किये गए समग्र पोर्टल पर सभी सरकारी योजनाओं के विषय में नागरिको को जानकारी प्रदान करता हैं। पंजीकरण होने पर हितग्राही को 8 अंको की परिवार आईडी और 9 अंको की सदस्य आईडी प्राप्त होती हैं। इस आईडी नंबर के द्वारा समग्र पोर्टल पर उपलब्ध सभी सरकारी योजनाओं की सूचना आसानी से जनता तक पहुंच जाती हैं। समग्र परिवार आईडी और सदस्य आईडी दोनों यूनिक आईडी हैं।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

उम्मीदवार ध्यान दें समग्र परिवार आईडी व सदस्य आईडी ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, नगर निगम व नगर निकाय आदि सरकारी कार्यालयों में सम्पर्क करके प्राप्त की जा सकती हैं। समग्र परिवार आईडी व सदस्य आईडी आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करके भी प्राप्त की जा सकती हैं।

MP Samagra Portal 2023 Overview

यहाँ हम आपको MP Samagra Portal संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराने जा रहें हैं। एमपी समग्र पोर्टल से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दी गयी सारणी को देखिये –

आर्टिकल (SSSM ID) मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल
राज्य मध्य प्रदेश
लाभार्थी राज्य के सभी नागरिक
वर्तमान वर्ष 2023
हेल्पलाइन नंबर 07552558391
आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in

एमपी समग्र आईडी के मुख्य उद्देश्य क्या हैं ?

एमपी शासन सरकार द्वारा समग्र मिशन समस्त हितग्राही योजनाओं को सरल व सफल बनाने के लिए किया गया हैं। यहाँ हम आपको समग्र पोर्टल के उद्देश्यों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। यदि आप भी इसके उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताये गए कुछ उद्देश्य इस प्रकार हैं। आइये Madhya Pradesh Samagra Portal के मुख्य उद्देश्यों के बारे दिए गए स्टेप्स के माध्यम मे जानते है। आइये –

  • इ बैंकिंग सुविधा का उपयोग करना
  • नियम एवं प्रक्रिया को सरल बनाना
  • सहायता प्राप्त करने हेतु बार बार आवेदन करने से बचना
  • योजनाओं की नियमित समीक्षा व पारदर्शिता
  • योजना के पात्र को बिना किसी बाधा के सहायता प्रदान करना
  • पात्रता के आधार पर योजना प्रदान करना
  • सहायता राशि दरों का युक्तिकरण करना
  • विभिन्न कार्यक्रमों की प्रक्रिया कम्प्यूटरकृत करना
  • आवासहीन, विकलांग व पोर्टल से वंचित लोगो को सुविधा देना
एमपी समग्र आईडी प्राप्त करने हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज

एमपी सरकार द्वारा समग्र पोर्टल पर आईडी बनाने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज निर्धारित किये गए हैं। यह पोर्टल शासन द्वारा गरीब नागरिको, वृद्धो ,विकलांग एवं आवासहीन नागरिको के लिए सुविधा उपलब्ध करने के लिए बनाया गया हैं।यदि आप भी समग्र आईडी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके पास निर्धारित दस्तावेज होने अनिवार्य हैं।इन आवश्यक दस्तावेजों का विवरण कुछ इस प्रकार हैं। आइये देखते हैं –

  • बीपीएल प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अन्तोदय कार्ड
  • पेंशन विवरण
  • आयु प्रमाण पत्र
  • विकलांग प्रमाण पत्र (यदि विकलांग है)
  • मनरेगा कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

पंजीकृत परिवार आईडी में नया सदस्य जोड़ना

यदि समग्र पोर्टल पर पंजीकृत परिवार आईडी में परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं हैं तो ऐसी स्थिति में आपको अपने जनपद की पंचायत/नगर निकाय में सम्पर्क करना होगा। जनपद पंचायत /नगर निकाय कार्यालय द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा की संबंधित सदस्य की जानकारी पोर्टल उपलब्ध नहीं हैं और सर्वे के समय संबंधित सदस्य का सर्वे नहीं हो पाया था यह स्पष्ट कर दिया जायेगा। सर्वे न हो पाने के कारण का उल्लेख करते हुए एक आवेदन प्रपत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरवाकर सदस्य के सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और इसके बाद जनपद पंचायत/नगर निकाय द्वारा दस्तावेज सत्यापित किये जायेंगे और समग्र पोर्टल पर सदस्य के रूप में पंजीकृत कर दिया जायेगा।

एमपी समग्र पोर्टल पंजीकरण करने की प्रोसेस

यहाँ हम आपको मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रोसेस के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं। यदि आप भी समग्र पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा बतायी गयी प्रोसेस के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रोसेस हम कुछ स्टेप्स द्वारा बता रहें हैं। जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स देखिये –

  • पंजीकरण करने हेतु सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • यहाँ आपको समग्र नागरिक सेवा के सूचना बॉक्स में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको सदस्य पंजीकृत करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जायेगा।
  • अब आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी
  • इसके बाद आपको दिया गया निर्धारित कैप्चा कोड भरना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका पंजीकरण सफलतापूर्वक हो जायेगा।

मध्य प्रदेश समग्र आईडी लिस्ट ऑनलाइन डाउनलोड प्रोसेस

एमपी समग्र पोर्टल और समग्र आईडी इन दोनों के बारे में तो हम आपको बता ही चुके हैं। अब हम आपको एमपी समग्र आईडी लिस्ट ऑनलाइन डाउनलोड करने की प्रोसेस बताने जा रहें हैं। यदि आपने अभी तक समग्र आईडी के लिए अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया हैं तो यह सूचना आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। यहाँ हम आपको MP Samagra ID List ऑनलाइन डाउनलोड करने की प्रोसेस कुछ आसान से स्टेप्स द्वारा बताने जा रहे हैं। आप हमारे द्वारा बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से समग्र आईडी डाउनलोड कर सकते हैं। आइये जानते है कुछ आसान स्टेप्स द्वारा –

स्टेप 1 आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ

  • MP Samagra ID List डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आप नीचे दी गयी पिक्चर की सहायता से देख सकते हैं। समग्र-पोर्टल

स्टेप 2 होम पेज ओपन होगा

  • अब आपकी स्क्रीन पर समग्र की आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा। जैसे की नीचे दी गयी के पिक्चर के माध्यम से दर्शाया गया हैं। देखिये-
    समग्र-पोर्टल-मध्य-प्रदेश

स्टेप 2 समग्र आईडी जाने, प्रोफाइल देखे ऑप्शन पर जाएँ

  • अब आपको होम पेज पर नीचे दिए गए समग्र आईडी जाने, प्रोफाइल देखे के सूचना बॉक्स में जाना होगा। यहाँ आप कई प्रकार से आईडी देख सकते हैं। आप नीचे दी गयी पिक्चर की मदद से आसानी से देख सकते हैं।

स्टेप 3 सदस्य आईडी से परिवार व सदस्यों की जानकारी देखे

  • आप सदस्य आईडी के माध्यम से परिवार आईडी और सदस्य आईडी दोनों की जानकारी देख सकते हैं। इसके लिए आपको दूसरे विकल्प का चयन करना होगा। विकल्प का चयन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का पेज खुल जायेगा जैसे की नीचे दी गयी पिक्चर में दर्शाया गया हैं। देखिये – समग्र-मध्य-प्रदेश-पोर्टल

स्टेप 4 आईडी नंबर और कोड भरें

  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में समग्र सदस्य आईडी नंबर भरना होगा। आईडी नंबर भरने के बाद आपको फॉर्म में दिया गया कोड भी भरना होगा। आईडी नंबर और कोड भरने के बाद एक बार चेक अवश्य करें।

स्टेप 5 जानकारी देखें

  • आईडी नंबर और कोड भरने के बाद आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे जिसके बारे में आप जानकारी प्राप्त करना चाहते है आपको उस जानकारी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसे की ऊपर दी गयी पिक्चर में दर्शाया गया हैं। क्लिक करते ही संबन्धित जानकारी विवरण आपकी स्क्रीन पर दिखा दिया जायेगा।
  • इस प्रकार आपकी यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक समाप्त हो जाएगी।
समग्र कार्ड और समग्र सदस्य कार्ड प्रिंट निकाले

अब हम आपको समग्र कार्ड और समग्र सदस्य कार्ड प्रिंट करने की ऑनलाइन प्रोसेस के बारे में बताने जा रहें हैं। यदी आप भी समग्र कार्ड प्रिंट करने की प्रोसेस के बारे में जानना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से इस प्रोसेस के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइये देखते हैं इन स्टेप्स को-

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • इसके बाद आपको समग्र नागरिक सेवा के सूचना बॉक्स में जाना होगा।
  • अब आपको प्रिंट निकालने हेतु कार्ड का चयन करना होगा।
  • आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जायेगा
  • अब आपको यहाँ आईडी नंबर भरना होगा।
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा।
  • अब आपको देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने जानकारी आ जाएगी अब आप इसका प्रिंट निकलकर सुरक्षित रख लें।
  • इस प्रकार आपकी यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक समाप्त हो जाएगी।

नवीन/अस्थाई/परिवार सदस्य खोजें

अपना वार्ड कॉलोनी जानने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको कॉलोनी/वार्ड खोजें के सेक्शन में अपना वार्ड (कॉलोनी) जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा। कॉलोनी-वार्ड-जानने-की-प्रक्रिया
  • अब अगले पेज पर आपको अपने District, Local body और Colony का चयन करना होगा।
  • अब आपको दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके Search के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वार्ड कॉलोनी की सभी जानकारी खुलकर आ जाएगी।

एमपी समग्र पोर्टल संबंधित प्रश्न उत्तर

एमपी समग्र आईडी प्राप्त करने के लिए कौन से आधिकारिक वेबसाइट निर्धारित की गयी हैं ?

समग्र आईडी प्राप्त करने के लिए आपको samagra.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इस आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर पाएंगे।

समग्र परिवार आईडी और समग्र सदस्य आईडी का प्रिंट कैसे निकाल सकते हैं ?

समग्र परिवार आईडी और समग्र सदस्य आईडी दोनों का प्रिंट निकालने की प्रोसेस हमने अपने इस लेख में पूर्ण विस्तार से बताई है। हमे पूर्ण आशा है कि आपको हमारे द्वारा बताई गयी प्रोसेस आपके समझ आएगी और आप आसानी से प्रिंट भी निकाल पाएंगे।

परिवार आईडी और परिवार सदस्य आईडी की जानकारी कैसे देखें ?

इन दोनों आईडी के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इससे आगे की जानकारी के बारे में जानने के लिए हमारे लेख पढ़ें। वहां हमने इसकी पूरी प्रोसेस पूर्ण विस्तार से समझाने की कोशिश की हैं।

पोर्टल पर पंजीकृत परिवार आईडी में नया सदस्य जोड़ने के लिए क्या करें ?

पंजीकृत परिवार आईडी में नया सदस्य जोड़ने के लिए आपको अपने जनपद पंचायत/नगर निकाय में सम्पर्क करना होगा। जनपद पंचायत/नगर निकाय जाँच की जाएगी व पुष्टि करने के बाद सर्वे के समय सदस्य का सर्वे न हो पाने के कारण का उल्लेख कर सदस्य का एक फॉर्म भरा जायेगा और सभी आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न किये जायेंगे।

समग्र आईडी बनाने में किन आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैं ?

यह आईडी बनाने के लिए कुछ मुख्य दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है जैसे कि -बीपीएल प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र, अन्तोदय कार्ड, पेंशन विवरण, आयु प्रमाण पत्र, विकलांग प्रमाण पत्र (यदि विकलांग है), मनरेगा कार्ड, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर आदि।

समग्र आईडी लिस्ट देखने संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए क्या करें ?

यदि आप समग्र आईडी लिस्ट देखने के बारे में किसी प्रकार की सूचन प्राप्त करना चाहते हैं तो आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर 0755- 2558391 पर सम्पर्क करके या ईमेल आईडी [email protected] पर ईमेल करके से आसानी से समग्र आईडी लिस्ट के बारे में पता कर सकते हैं।

वार्ड के अंतर्गत कॉलोनी सूची देखने की क्या प्रक्रिया है ?

सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा, जिसमे आपको नगरीय निकाय के सेक्शन में वार्ड के अंतर्गत कॉलोनी सूची देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब अगले पेज पर आपको अपने जिला, लोकल बॉडी, जोन, वार्ड और कैप्चा कोड का चयन करना होगा।
अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
जिसके बाद आपके सामने आपके वार्ड के अंतर्गत कॉलोनी सूची खुलकर आ जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर

यदि आप समग्र आईडी या समग्र लिस्ट से जुडी किसी प्रकार की सूचनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप दिए गए फोन नंबर या ईमेल आईडी के माध्यम से संबंधित जानकारी के विषय में सूचना प्राप्त कर सकते हैं। आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा इस लेख में दी गयी जानकारी से समग्र आईडी लिस्ट देखने में सहायता मिलेगी और आप सफलतापूर्वक समग्र आईडी लिस्ट देख सकेंगे।

ईमेल करें: – [email protected], फोन :- 0755- 2558391, फेक्स – 2552665

Leave a Comment