आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आपको देश में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से वर्तमान प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी तक के सभी भारत के प्रधानमंत्री की सूची (List of prime ministers of India in Hindi – 1947 to 2024) प्रदान की गयी है। भारत के प्रधानमंत्री की सूची (1947 से 2024) के माध्यम से आप देश में अभी तक के सभी प्रधानमंत्रियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे साथ ही आपके ज्ञान में वृद्धि हेतु भी यह लेख उपयोगी साबित होगा।
हमारे देश में प्रधानमंत्री का पद सबसे महत्वपूर्ण पद होता है चूँकि प्रधानमन्त्री हमारे देश में वास्तविक प्रमुख होता है। प्रधानमन्त्री का पद हमारे देश में राजनीति की धुरी होता है जिसके आधार पर देश में सभी महत्वपूर्ण नीतियों एवं योजनाओ का निर्माण किया जाता है। ऐसे में हमे देश के प्रधानमन्त्री के बारे में ज्ञान होना आवश्यक है।
हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 9 वर्ष हो गए प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करते हुए लेकिन क्या आपको नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के सफर के बारे में पता है ?
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
List of Prime Ministers of India in Hindi (Bharat ka Pradhanmantri Kaun hai)
हमारे देश में लोकतान्त्रिक व्यवस्था के अंतर्गत प्रधानमन्त्री का पद राजनीतिक सोपान में सबसे महत्वपूर्ण पद है। भारत में प्रधानमन्त्री लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल का नेता होता है जो की सरकार का नेतृत्व करता है। प्रधानमंत्री की नियुक्ति के सम्बन्ध में संविधान के अनुच्छेद 75 में प्रावधान किया गया है जिसके अनुसार प्रधानमन्त्री की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी।
हालांकि प्रधानमन्त्री के पद पर सामान्यता लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल के नेता को ही नियुक्त किया जाता है। हमारे देश के प्रथम प्रधानमन्त्री श्री जवाहरलाल नेहरू जी थे वहीं वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी है। अभी तक देश के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची इस प्रकार से है :-
यह भी देखें :- वर्तमान में कौन क्या है 2022
क्रम संख्या | चित्र | नाम | कार्यकाल | कार्यकाल अवधि | राजनीतिक पार्टी का नाम | विशेष |
1. | जवाहर लाल नेहरू (1889–1964) | 26 फरवरी 1950 – 27 मई 1964 तक | 16 साल, 286 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | देश के प्रथम प्रधानमंत्री, सबसे लम्बे समय तक प्रधानमन्त्री रहने वाले नेता | |
2. | गुलज़ारी लाल नन्दा (कार्यवाहक), (1898-1997) | 27 मई 1964 – 09 जून 1964 तक | 13 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के पश्चात कार्यवाहक प्रधानमन्त्री रहे | |
3. | लाल बहादुर शास्त्री (1904–1966) | 09 जून 1964 – 11 जनवरी 1966 तक | 1 साल, 216 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | देश के दूसरे प्रधानमन्त्री, भारत-पाक युद्ध में अद्वितीय निर्णय क्षमता दिखाई, जय-जवान जय किसान नारा दिया | |
4. | गुलज़ारी लाल नन्दा (कार्यवाहक), (1898-1997) | 11 जनवरी 1966 – 24 जनवरी 1966 तक | 13 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | पुनः प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के पश्चात कार्यवाहक प्रधानमन्त्री रहे | |
5. | श्रीमती इंदिरा गांधी (1917–1984) | 24 जनवरी 1966 – 24 मार्च 1977 तक | 11 साल, 59 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | प्रथम महिला प्रधानमन्त्री, भारत पाक युद्ध में अद्धभुत नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन, बांग्लादेश को मुक्ति दिलाई | |
6. | मोरारजी देसाई (1896–1995) | 24 मार्च 1977 – 28 जुलाई 1979 तक | 2 साल, 126 दिन | जनता पार्टी | देश के प्रथम गैर-कॉंग्रेसी सरकार के प्रधानमन्त्री, गठबंधन राजनीति की शुरुआत | |
7. | चौधरी चरण सिंह (1902–1987) | 28 जुलाई 1979 – 14 जनवरी 1980 तक | 170 दिन | जनता पार्टी (सेक्युलर) | गैर-कॉंग्रेसी सरकार से द्वितीय प्रधानमन्त्री, किसान नेता | |
8. | श्रीमती इंदिरा गांधी (1917–1984) | 14 जनवरी 1980 – 31 अक्टूबर 1984 तक | 4 साल, 291 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | आपातकाल के बाद पुनः प्रधानमन्त्री बनी | |
9. | राजीव गांधी (1944–1991) | 31 अक्टूबर 1984 – 1 दिसम्बर 1989 तक | 5 साल, 32 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | प्रधानमन्त्री इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला | |
10. | विश्वनाथ प्रताप सिंह (1931–2008) | 01 दिसम्बर 1989 – 10 नवम्बर 1990 तक | 343 दिन | जनता पार्टी | राजीव गाँधी के विरुद्ध चुनाव लड़कर देश के प्रधानमन्त्री बने | |
11. | चन्द्रशेखर सिंह (1927–2007) | 10 नवम्बर 1990 – 21 जून 1991 तक | 223 दिन | समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) | समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) से प्रथम प्रधानमन्त्री | |
12. | पी. वी. नरसिंह राव (1921–2004) | 21 जून1991 – 16 मई 1996 तक | 4 साल, 330 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | राजीव गाँधी की हत्या के पश्चात प्रधानमन्त्री बने | |
13. | अटल बिहारी वाजपेयी (1926-2018) | 16 मई 1996 – 01 जून 1996 तक | 16 दिन | भारतीय जनता पार्टी | भारतीय जनता पार्टी से प्रथम प्रधानमन्त्री, लोकसभा में बहुमत ना मिलने के कारण सिर्फ 16 दिन प्रधानमन्त्री पद पर रहे | |
14. | एच. डी. देवगौड़ा (1933) | 01 जून 1996 – 21 अप्रैल 1997 तक | 324 दिन | जनता दल | दक्षिण भारत से प्रधानमन्त्री | |
15. | इन्द्र कुमार गुजराल (1933–2012) | 21 अप्रैल 1997 – 19 मार्च 1998 तक | 332 दिन | जनता दल | जनता दल के सहयोग से प्रधानमन्त्री बने | |
16. | अटल बिहारी वाजपेयी (1926-2018) | 19 मार्च 1998 – 22 मई 2004 तक | 6 साल, 64 दिन | भारतीय जनता पार्टी | दूसरी बार प्रधानमन्त्री बने, इस बार कार्यकाल पूर्ण किया | |
17. | डॉ. मनमोहन सिंह (1932) | 22 मई 2004 – 26 मई 2014 तक | 10 साल, 4 दिन | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | अर्थशास्त्री एवं भूतपूर्व वित् मंत्री, लगातार 2 कार्यकालों तक प्रधानमन्त्री रहे | |
18. | नरेन्द्र मोदी (1950) | 26 मई-2014 से अब तक | 9 साल… | भारतीय जनता पार्टी | देश में गठबंधन के बगैर पूर्ण बहुमत प्राप्त प्रधानमन्त्री, 2019 में दूसरी बार प्रधानमन्त्री बने |
उपयुक्त आर्टिकल में हमने आपको अब तक के प्रधानमंत्रियों की सूची दिखाई यदि आप भारत के मुख्यमंत्रियों की भी सूचि देखना चाहते है तो यहाँ देख सकते है।
List of prime ministers of India (FAQ)
भारत के सबसे पहले प्रधानमन्त्री श्री जवाहरलाल नेहरू है।
भारत के वर्तमान प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी है।
देश में प्रधानमन्त्री पद पर सबसे अधिक समय तक रहने वाले व्यक्ति प्रथम प्रधानमन्त्री श्री जवाहरलाल नेहरू जी है जो की 16 साल, 286 दिन तक प्रधानमन्त्री पद पर सुशोभित रहे है।
देश में प्रधानमन्त्री पद पर सबसे कम समय तक रहने वाले व्यक्ति श्री गुलज़ारी लाल नन्दा जी है जो प्रधानमन्त्री नेहरू की मृत्यु के पश्चात कार्यवाहक प्रधानमन्त्री के रूप में 13 दिन तक प्रधानमन्त्री पद पर रहे है।
देश की पहली महिला प्रधानमन्त्री श्रीमती इंदिरा गाँधी जी है।
प्रधानमन्त्री मोदी भारत के 14वें नंबर के प्रधानमन्त्री है।
यह भी देखें :- वर्तमान में भारत में कितने राज्य हैं और उनके नाम बताइए