List Of Nicknames Of Indian Cities: भारत के प्रमुख शहरों के उपनाम

भारत के प्रमुख शहरों के उपनाम:- भारत दुनिया के सबसे प्राचीन सभ्यताओं वाले देशों में शामिल है। साथ ही हमारे देश की संस्कृतिक विविधता पूरी दुनिया में मशहूर है जिसके कारण इस देश को संस्कृतियों का महासागर भी कहा जाता है। भारत में विभिन धर्मो, संप्रदाय, बोली, भाषा, संस्कृति, खानपान, पहनावा और मत के लोग रहते है ऐसे में यह देश वास्तव में संस्कृतियों का खजाना है। देश के विभिन स्थानों एवं शहरो की विविधता को देखते हुए देश में कई शहरो के उपनाम भी प्रचलित है जो की स्थान विशेष के इतिहास, संस्कृति और सामाजिक वातावरण को प्रकट करते है।

भारत के प्रमुख शहरों के उपनाम

यह भी देखें :- भारत में 12 ज्योतिर्लिंग

ऐसे में आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की भारत के प्रमुख शहरों के उपनाम (List Of Nicknames Of Indian Cities) क्या है ? साथ ही इस आर्टिकल में आपको इन उपनामो में पीछे का रोचक इतिहास सम्बंधित जानकारी भी प्रदान की जाएगी। भारत के प्रमुख शहरों के उपनाम सम्बंधित प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओ में भी पूछे जाते है ऐसे में प्रतियोगी-परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी यह लेख समान रूप से उपयोगी होगा।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

भारत के प्रमुख शहरों के उपनाम

यहाँ आपको भारत के सभी प्रमुख शहरो के उपनाम और उनकी सम्बंधित विशेषता सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है।

शहर उपनाम विशेषता
बेंगलूरू (कर्नाटक)भारत का सिलिकन वैली, अंतरिक्ष सिटी, भारत का गार्डन सिटी, भारत का विज्ञान शहरभारत एवं दुनिया की सूचना-प्रौद्योगिकी कंपनियों के हब के रूप में प्रसिद्ध, यहाँ DOS और ISRO का सचिवालय स्थित है।
भागलपुर (बिहार)सिल्क सिटीरेशम-उद्योग की प्रमुखता के कारण सिल्क सिटी के नाम से प्रसिद्ध
कोयम्बटूर (तमिलनाडु)दक्षिण भारत के मैनचेस्टर,  दक्षिण भारत का गेट, भारत का स्वास्थ्य पूंजी, भारत की ऑटोमोबाइल कैपिटल, भारत की बैंकिंग राजधानी, भारत में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण हबकपड़ो सम्बंधित उद्योग के कारण इसे इंग्लैंड के मैनचेस्टर की तर्ज पर दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।
हैदराबाद (तेलंगाना)मोतियों  का शहरमोतियों सम्बंधित उद्योग होने के कारण इसे मोतियों  का शहर नाम मिला है।
जमशेदपुर (झारखंड)स्टील सिटी ऑफ इंडिया1919 में जमशेदजी टाटा द्वारा निर्मित इस शहर में टाटा-स्टील प्लांट स्थित है। जिस कारण इसे यह नाम मिला है।
कोल्हापुर (महाराष्ट्र)पहलवानों का शहरपहलवानो की कुश्ती और कुश्ती सम्बंधित खेलो के कारण इसे पहलवानों का शहर नाम मिला है। साथ ही कोल्हापुर की चप्पलें भी प्रसिद्ध है।
कोच्चि (केरल)अरब सागर की रानीअरब सागर के तट पर बसे होने के कारण इस शहर को अरब सागर की रानी उपनाम से जाना जाता है।
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)नवाबो का शहरमुग़ल और विभिन मुस्लिम नवाबों के शासन के कारण लखनऊ को नवाबो का शहर उपनाम से जाना जाता है।
मैंगलोर (कर्नाटक)पूर्व का रोम, भारतीय बैंकिंग का पालनापश्चिमी घाट एवं अरब सागर से घिरे खूबसूरत मंगलोर को रोम देश की तर्ज पर पूर्व का रोम संज्ञा दी गयी है।
मसूरी (उत्तराखंड)पहाड़ों की रानीदेवभूमि उत्तराखंड में स्थित मसूरी अपनी खूबसूरती के कारण ब्रिटिश काल से ही पहाड़ों की रानी के रूप में प्रसिद्ध है।
पटियाला (पंजाब)शाही शहरपंजाब में स्थित पटियाला को अपनी ऐतिहासिकता के कारण शाही शहर के नाम से जाना जाता है।
सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल)दोआर का गेटवेभारत और भूटान के मध्य स्थित सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) को दोआर का गेटवे की संज्ञा दी गयी है।
तेज़पुर (असम)रक्त का शहरपौराणिक कथाओं के अनुसार भयानक युद्ध के कारण इस भूमि पर हुए रक्तपात के कारण इसे रक्त का शहर भी कहा जाता है।
त्रिवेंद्रम (केरल)सदाबहार शहरअपनी खूबसूरत वादियों और सदाबहार सौंदर्यता के कारण त्रिवेंद्रम (केरल) को सदाबहार शहर कहा जाता है।
चेन्नई (तमिलनाडु)एशिया के डेट्रोइट, दक्षिण भारत का गेट, भारत में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण हब, भारत की बैंकिंग राजधानी, भारत का स्वास्थ्य पूंजी, भारत की ऑटोमोबाइल कैपिटलऑटोमोबिल और कार, बस और अन्य व्हीकल के निर्माण के कारण चेन्नई (तमिलनाडु) को अमेरिका के डेट्रोइट की तर्ज पर एशिया का डेट्रोइट कहा जाता है।
डिब्रूगढ़ (असम)भारत का चाय का शहरअपने चाय बागानों के कारण डिब्रूगढ़ को भारत का चाय का शहर कहा जाता है।
जयपुर (राजस्थान)गुलाबी शहरअपनी खूबसूरत ऐतिहासिक इमारतों और गुलाबी रंग के भवनों के कारण जयपुर को गुलाबी शहर भी कहा जाता है।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)हर्ष और उल्लास का शहरवर्ष भर चलने वाले त्यौहारों एवं उत्सवों के कारण कोलकाता को हर्ष और उल्लास का शहर उपनाम से जाना जाता है।
कोल्लम (केरल)विश्व की काजू राजधानीकोल्लम में काजू की अत्यधिक उत्पादन के कारण विश्व का काजू राजधानी का खिताब मिला है।
मदुराई (तमिलनाडु)मंदिरो का शहर, त्योहारों का शहर, पूर्व का एथेंसअपने प्राचीन मंदिरो के कारण मदुराई मंदिरो का शहर उपनाम से प्रसिद्ध है।
मुंबई (महाराष्ट्र)सात द्वीपों का शहर, भारत की हॉलीवुड, गेटवे ऑफ इंडियासात द्वीपों का शहर के उपनाम से प्रसिद्ध मुंबई भारत के हॉलीवुड और मायानगरी के नाम से भी जाना जाता है।
मुजफ्फरपुर (बिहार)लीची की भूमिउच्च-स्तर की लीची की उत्पादकता के कारण मुजफ्फरपुर को लीची की भूमि भी कहा जाता है।
अकोला (महाराष्ट्र)कॉटन सिटीकॉटन सम्बंधित उद्योगों के विकास के कारण अकोला कॉटन सिटी के रूप में विख्यात है।
पुणे (महाराष्ट्र)पूर्व का ऑक्सफोर्ड, दक्कन की रानीअपने प्रसिद्ध शिक्षा संस्थानों और शैक्षिक गुणवत्ता के कारण पुणे पूर्व का ऑक्सफोर्ड के नाम से जाना जाता है।
सूरत (गुजरात)हीरो का शहरहमारे देश में हीरा सम्बंधित व्यापार के कारण इसे हीरो का शहर कहा जाता है।
तिरुनेलवेली (तमिलनाडु)दक्षिण भारत का ऑक्सफोर्ड, धान के खेतों का शहर, भारत का हलवा का शहरशैक्षिक सुविधाओं के कारण तिरुनेलवेली दक्षिण भारत का ऑक्सफोर्ड नाम से भी जाना जाता है।
उदयपुर (राजस्थान)व्हाइट सिटी, पूर्व का वेनिस, झीलों का शहरउदयपुर अपनी झीलों के कारण पूरे देश में झीलों का शहर उपनाम से विख्यात है।
वडोदरा (गुजरात)बरगद का शहर, गुजरात की सांस्कृतिक राजधानी / सांस्कृतिक नगरीबड़ोदरा को गुजरात राज्य की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है।
List Of Nicknames Of Indian Cities

List Of Nicknames Of Indian Cities (FAQ)

भारत का प्राचीन नाम क्या है ?

भारत को प्राचीन समय में आर्यावर्त, हिंदुस्तान, भारत और जम्बूदीप के नाम से जाना जाता रहा है।

मुंबई का उपनाम क्या है ?

मुंबई को सात द्वीपों का शहर, भारत का हॉलीवुड, गेटवे ऑफ इंडिया और मायानगरी के नाम से जाना जाता है।

दक्षिण भारत का मैनचेस्टर किस शहर को कहा जाता है ?

दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कोयम्बटूर (तमिलनाडु) शहर को कहा जाता है क्यूंकि यहाँ कपड़ा उद्योग का विकास अधिक हुआ है।

पूर्व का रोम किस शहर को कहा जाता है ?

पूर्व का रोम मैंगलोर शहर को कहा जाता है। यह कर्नाटक राज्य में स्थित है।

भारत का सिलिकन वैली किस शहर को कहा जाता है ?

भारत का सिलिकन वैली बेंगलुरु को कहा जाता है चूँकि यहाँ विश्व की प्रसिद्ध आईटी कंपनियां कार्यरत है।

Leave a Comment

Join Telegram