प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की पूरी सूची | List Of International borders In Hindi

विश्व भर में विभिन देशों के मध्य निर्धारित सीमा रेखाओं को अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा कहा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाओं के द्वारा ही वर्तमान में विभिन देशों की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं का निर्धारण किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाओं में कुछ रेखाएँ अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के लेकर चर्चा में बनी रहती है ऐसे में विभिन प्रतियोगी परीक्षाओं में अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाओं से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है। वैश्विक राजनीति के सन्दर्भ में भी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाओ की महती भूमिका है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको विश्व की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की पूरी सूची (List Of International borders In Hindi) सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करने वाले है।

इस आर्टिकल के माध्यम से आपको अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाओं की जानकारी से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जायेगा। साथ ही भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाओं से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओ को भी इस आर्टिकल के माध्यम से कवर किया गया है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की पूरी सूची
प्रमुखअंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाएँ

यह भी पढ़िए

विश्व की प्रमुख जलसन्धि | 23+ Major Straits Of The World

भारत के पड़ोसी देशों के नाम व उनकी राजधानी जिसकी सीमाएँ भारत से मिलती हैं

भारत का सबसे स्वच्छ शहर कौन सा है 2024 में

अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा (International borders) क्या होती है ?

दो देशो के मध्य स्थित सीमा रेखा को अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा (International borders) कहा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा को अकसर दो संप्रभु राष्ट्रों के मध्य राजनीतिक रूप से निर्धारित की गयी सीमा रेखा के रूप में भी परिभाषित किया जाता है। वैश्विक स्तर पर सभी देशों की अपने पड़ोसी देशो के साथ सीमाएँ लगती है, इन सीमाओं को ही अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा कहा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा को दो देशों के मध्य स्थित सीमा रेखा भी माना जाता है।

अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा के माध्यम से ही विश्व के विभिन देशो का भौगोलिक एवं राजनैतिक क्षेत्र निर्धारित किया जाता है एवं विभिन देश एक इकाई के रूप में व्यवस्थित होते है। अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के संचालन हेतु भी अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाएँ (International borders) महत्वपूर्ण होती है।

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की पूरी सूची

यहाँ आपको विश्व की प्रमुख महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाएँ (Important International Boundary Lines in Hindi) सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी है :-

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

डूरंड रेखा (Durand Line)

  • स्थिति- पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के मध्य
  • विशेष बिंदु- वर्ष 1893 में तत्कालीन ब्रिटिश इंडिया गवर्नमेंट एवं अफगान सरकार के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा को निर्धारण करने पर सहमति बनी थी जिसे की डूरंड रेखा (Durand Line) कहा गया। तत्कालीन ब्रिटिश इंडियन सरकार के विदेश मंत्री सर मॉर्टिमर डूरंड के नाम पर इस सीमा रेखा को डूरंड रेखा के नाम से जाना गया जो भारत-अफगानिस्तान के मध्य थी। आजादी के पश्चात पाकिस्तान के विभाजित होने के कारण यह रेखा वर्तमान में पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के मध्य स्थित है।

हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line)

  • स्थिति- जर्मनी और पोलैंड के मध्य
  • विशेष बिंदु- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रक्षात्मक पंक्ति के रूप में स्थापित हिंडनबर्ग रेखा (Hindenburg Line) वर्तमान में जर्मनी एवं पोलैंड के मध्य सीमा का निर्धारण करती है।

मैनरहीन रेखा (Mannerheim Line)

  • स्थिति- रूस एवं फ़िनलैंड के मध्य
  • विशेष बिंदु- तत्कालीन सोवियत रूस के आक्रमण से बचने के लिए फ़िनलैंड द्वारा निर्मित मैनरहीन रेखा को वर्तमान में दोनो देशो के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा के रूप में स्वीकार किया गया है।

17वीं समानांतर रेखा (17th Parallel)

  • स्थिति-  उत्तरी वियतनाम तथा दक्षिण वियतनाम
  • विशेष बिंदु- 17वीं समानांतर रेखा उत्तरी वियतनाम तथा दक्षिण वियतनाम के मध्य स्थित है। ग्लोब पर 17 डिग्री उतरी अक्षांश से गुजरने के कारण इसे 17वीं समानांतर रेखा (17th Parallel) कहा गया है। 1954 में जेनेवा समझौते के पश्चात इस रेखा को निर्धारित किया गया है।

38वीं समानांतर रेखा (38th Parallel)

  • स्थिति- उत्तर-कोरिया एवं दक्षिण कोरिया के मध्य
  • विशेष बिंदु- वर्तमान में उत्तर-कोरिया एवं दक्षिण कोरिया की प्रमुख सीमा रेखा के रूप में निर्धारित 38वीं समानांतर रेखा उत्तर-कोरिया एवं दक्षिण कोरिया को दो भागो में विभाजित करती है। इस रेखा को कोरिया युद्ध के पश्चात निर्धारित किया गया था।

49वीं समानांतर रेखा (49th Parallel)

  • स्थिति- उत्तरी अमेरिका तथा कनाडा के मध्य
  • विशेष बिंदु- उत्तरी अमेरिका तथा कनाडा के मध्य स्थिति सीमा रेखा को 49वीं समानांतर रेखा (49th Parallel) कहा जाता है। यह वर्तमान में सबसे शांत अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखाओ में शामिल है।

सिगफ्रीड रेखा (Seigfrid Line)

  • स्थिति- जर्मनी एवं फ्रांस के मध्य
  • विशेष बिंदु- जर्मनी एवं फ्रांस के मध्य स्थित सीमा रेखा को सिगफ्रीड रेखा (Seigfrid Line) के नाम से जाना जाता है जिसे जर्मनी द्वारा 20वीं शताब्दी में निर्धारित किया गया था।

भारत से सम्बंधित प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाएँ

एशिया महाद्वीप में स्थित भारत भौगोलिक क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया में सातवें स्थान पर है। वृहद् आकार होने के कारण भारत अपने पड़ोसी देशो के साथ लम्बी सीमा रेखाएँ साझा करता है। यहाँ आपको भारत के पड़ोसी देशों के साथ साझा की जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखाओं से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है।

मैकमोहन रेखा (Macmahon Line)

  • स्थिति- भारत एवं चीन के मध्य
  • विशेष बिंदु- भारत अपने पड़ोसी देश चीन के साथ 3,488 किलोमीटर लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा साझा करता है जिसे मैकमोहन रेखा (Macmahon Line) कहा जाता है। इस रेखा का निर्धारण वर्ष 1914 के शिमला समझौते के तहत किया गया था जिसे वर्तमान में वास्तविक नियंत्रण रेखा या लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के नाम से भी जाना जाता है।

रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line)

  • स्थिति- भारत एवं पाकिस्तान के मध्य
  • विशेष बिंदु- वर्ष 1947 में भारत की आजादी के पश्चात सर सिरिल रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित की गयी सीमा रेखा को ही रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line) कहा जाता है जो की वर्तमान में भारत एवं पाकिस्तान के मध्य सीमा रेखा के रूप में कार्य कर रही है।

24वीं समानांतर रेखा (24th Parallel)

  • स्थिति- भारत एवं पाकिस्तान
  • विशेष बिंदु- 24वीं समानांतर रेखा (24th Parallel) गुजरात के कच्छ जिले एवं पाकिस्तान के मध्य स्थिति है। वर्तमान में इस सीमा रेखा को सर क्रीक के नाम से भी जाना जाता है।

इस प्रकार से यहाँ दिए गए आर्टिकल के माध्यम से आपको प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की पूरी सूची (List Of International borders In Hindi) सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गयी है।

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की पूरी सूची सम्बंधित पूछे जाने वाले प्रश्न

अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा (International borders) क्या होती है ?

दो देशो के मध्य स्थित सीमा रेखा को अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा (International borders) कहा जाता है।

38वीं समानांतर रेखा (38th Parallel) किन दो देशो के मध्य से गुजरती है ?

38वीं समानांतर रेखा (38th Parallel) उत्तर-कोरिया एवं दक्षिण कोरिया के मध्य स्थित है।

सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की पूरी सूची सम्बंधित जानकारी प्रदान करें ?

सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की पूरी सूची सम्बंधित जानकारी के लिए ऊपर दिया गया आर्टिकल पढ़े। यहाँ आपको List Of International borders In Hindi सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है।

अमेरिका एवं कनाडा के मध्य कौन सी सीमा रेखा स्थिति है ?

अमेरिका एवं कनाडा के मध्य स्थिति सीमा रेखा को 49वीं समानांतर रेखा (49th Parallel) के नाम से जाना जाता है।

भारत एवं पाकिस्तान के मध्य स्थित सीमा रेखा को किस नाम से जाना जाता है ?

भारत एवं पाकिस्तान के मध्य स्थित सीमा रेखा को रेडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line) के नाम से जाना जाता है।

भारत एवं चीन के मध्य स्थित सीमा रेखा को किस नाम से जाना जाता है ?

भारत एवं चीन के मध्य स्थित सीमा रेखा को मैकमोहन रेखा (Macmahon Line) के नाम से जाना जाता है।

Leave a Comment