व्रत हो या त्यौहार, घर में पूजा हो या हो किसी ख़ास दोस्त की शादी। हर मौके पर महिलाएँ अपने हाथों में मेहंदी लगाना पसंद करती है। करवा चौथ के व्रत से लेकर ईद के पवित्र त्यौहार तक महिलाएँ अपने हाथों को खूबसूरत मेहंदी के रंग से सजाना पसंद करती है ऐसे में मेहंदी के डिज़ाइन हमेशा की ट्रेंड में बने रहते है। हालांकि अधिकतर महिलाएँ इस बात को लेकर टेंशन में रहती है की मेहंदी का कौन सा डिज़ाइन लगाना सही रहेगा तो चलिए आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपकी इसी टेंशन को दूर करने वाले है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मेहंदी के ट्रेंडिंग और लेटेस्ट डिज़ाइन के बारे में बताने वाले है जिससे की आप आसानी से अपने लिए बेहतर Mehndi Design चुन सकेंगे।
सरल और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
यहाँ आपको विभिन्न प्रकार के सरल मेहंदी के डिज़ाइन दिए गए है जिसके माध्यम से आप विभिन्न मौकों पर अपने लिए मनपसंद डिज़ाइन का चुनाव कर सकते है:-
पारंपरिक मेहंदी डिज़ाइन
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
पारंपरिक मेहंदी डिज़ाइन हमेशा से ही ट्रेंड में रहा है। चाहे कोई सा भी मौका हो आप आसानी से पारंपरिक मेहंदी डिज़ाइन का उपयोग करके अपने हाथों को खूबसूरत डिज़ाइन दे सकते है। इस डिज़ाइन में आप अपनी क्रिएटिविटी भी दिखा सकते है और अपनी पसंद के अनुसार इसमें अलग-अलग चीजों का समावेश कर सकते है। इस डिज़ाइन की सबसे ख़ास बात यह है की आप विभिन्न मौकों पर इस डिज़ाइन का यूज़ कर सकते है और यह कभी भी ट्रेंड से भी बाहर नहीं होता।
अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन
अरेबिक लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन का मूल अरब देश में है परन्तु भारत में सदियों से यह मेहंदी डिज़ाइन प्रचलन में है। इस मेहंदी डिज़ाइन की सबसे ख़ास बात यह है की यह आपके हाथों में कम जगह घेरता है परन्तु फिर भी इसके खूबसूरत डिज़ाइन से आपके हाथ भरे-भरे से महसूस होते है। इस मेहंदी डिज़ाइन को शादी से लेकर विभिन्न त्योहारों के मौकों पर उपयोग किया जा सकता है और आपको इसमें विभिन्न पैटर्न भी मिलते है। इसमें आप विभिन्न फूलो और अन्य चीजों का डिज़ाइन बना सकते है साथ ही विभिन्न मौकों पर यह आपके लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन को अलग ही लुक भी प्रदान करता है।
मंडल मेहंदी डिज़ाइन
मंडल मेहंदी डिज़ाइन देश की पारम्परिक मेहंदी डिज़ाइन में शुमार है। इसे विभिन्न मौकों पर आसानी से बनाया जा सकता है और इसमें अधिक समय भी नहीं लगता। विभिन्न फूल-पत्तों की आकृति से यह डिज़ाइन पारम्परिक एहसास देता है इससे आपके हाथों के बीच काफी जगह भी बच जाती है। विभिन्न त्योहारों के मौके पर इस डिज़ाइन से आप अपने हाथों को खूबसूरत लुक दे सकते है जहाँ फेस्टिवल का मजा और भी दुगुना हो जाता है।
फुल हाथ मेहंदी डिज़ाइन
चाहे शादी का मौका रहा हो या कोई ख़ास अवसर फुल्ल हाथ मेहंदी डिज़ाइन हमेशा ट्रेंडिंग में रही है। इस डिज़ाइन में आपके हाथों को पूर्ण रूप से मेहंदी डिज़ाइन से भर दिया जाता है और आपको खूबसूरत मेहंदी का डिज़ाइन मिलता है। शादी के मौके पर फुल हाथ मेहंदी दुल्हन की पहली पसंद होती है क्योंकि इसमें आप अपने पसंद के विभिन्न डिज़ाइन को शामिल कर सकते है। फुल हाथ मेहंदी की सबसे बड़ी खासियत यह है की इसमें अलग-अलग मेहंदी डिज़ाइन को शामिल किया जाता है जिससे की आपको अलग ही खूबसूरत पैटर्न मिलता है।
बोल्ड मेहंदी डिज़ाइन
मॉडर्न और लेटेस्ट मेहंदी डिज़ाइन की बात की जाए तो बोल्ड मेहंदी डिज़ाइन वर्तमान में ट्रेंडिंग में है। अगर आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न मेहंदी डिज़ाइन का कॉम्बिनेशन करना चाहते है तो बोल्ड मेहंदी डिज़ाइन आपकी जरूरत को पूरा करने के लिए ही बना है। इस मेहंदी डिज़ाइन में डिज़ाइन के बाहरी किनारों यानी की बॉर्डर को बोल्ड किया जाता है और इसके अंदर पतले-पतले खूबसूरत डिज़ाइन बनाये जाते है। इससे इस डिज़ाइन को यूनिक लुक मिलता है और आपकी मेहंदी सबसे अलग भी दिखाई पड़ती है।
ब्राइडल फुल हाथ मेहंदी
शादी किसी भी लड़की के जीवन का सबसे खूबसूरत इवेंट होता है ऐसे में हर कोई इसे यादगार बनाना चाहता है। शादी में फुल हाथ मेहंदी लगायी जाती है ऐसे में आपको विभिन्न डिज़ाइन में एक डिज़ाइन को चूज करना मुश्किल होता है। शादी के लिए यहाँ दिए गए फुल हाथ मेहंदी डिज़ाइन के खूबसूरत पैटर्न से आप अपनी मेहंदी को अलग ही लुक दे सकते है। साथ ही इस पैटर्न में शामिल विभिन्न डिज़ाइन आपकी मेहंदी के रंगो को और भी निखार देते है। मेहंदी शादी की महत्वपूर्ण रस्म होती है ऐसे में कुछ समय लगाकर इस डिज़ाइन के माध्यम से आप आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन को प्राप्त कर सकते है।
राजस्थानी मेहंदी
अपने रिच कल्चर के लिए प्रसिद्ध राजस्थान अपनी राजस्थानी मेहंदी के डिज़ाइन के लिए भी प्रसिद्ध है। ट्रेडिशनल मेहंदी की बात की जाए तो राजस्थानी मेहंदी भी देश की कल्चर को खूबसूरती से दिखाती है। त्यौहारों एवं ख़ास मौकों पर अपनी संस्कृति को दिखाने के लिए राजस्थानी मेहंदी प्रचलन में रहती है जहाँ आपको विभिन्न खूबसूरत और डिटेल्ड मेहंदी पैटर्न मिलते है। इसमें विभिन्न चीजों को बारीकी से दर्शाया जाता है जिससे की यह अपना अलग ही लुक देती है। फेस्टिवल के मौके पर इस डिज़ाइन को ट्राई कर सकते है।
कमल मेहंदी डिज़ाइन
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
कमल मेहंदी डिज़ाइन या लोटस (Lotus) मेहंदी डिज़ाइन वर्तमान में प्रचलित मेहंदी डिज़ाइन में प्रमुख रूप से शामिल है। वैसे तो मेहंदी डिज़ाइन में विभिन्न प्रकार के फूल पत्तियों का उपयोग किया जाता है परन्तु कमल का फूल हमेशा से ही मेहंदी के डिज़ाइन में प्रचलित रहा है। कमल मेहंदी डिज़ाइन में हाथों पर कमल के फूल को बनाकर इसे विभिन्न पत्तियों एवं पैटर्न से सजाया जाता है जिससे की यह आपके मेहंदी डिज़ाइन को डिफरेंट लुक प्रदान करता है। साथ ही यह फुल हाथ मेहंदी में भी शुमार किया जाता है ऐसे में इसे विभिन्न तरीकों से यूज़ कर सकते है।
भारतीय मेहंदी डिज़ाइन
हमारे देश की संस्कृति और प्रकृति के साथ निकटता प्रदर्शित करती भारतीय मेहंदी देश के सभी भागो में समान रूप से लोकप्रिय है। इस मेहंदी डिज़ाइन को विभिन्न मौकों पर उपयोग किया जा सकता है चूंकि यह भारत की संस्कृति को डिटेल्ड वे में प्रदर्शित करती है। यहाँ आपको भारतीय संस्कृति की झलक और नेचर के विभिन्न पैटर्न देखने को मिलेंगे जिससे की आप विभिन्न त्यौहारों एवं सांस्कृतिक मौकों पर डिज़ाइन कर सकते है। भारतीय संस्कृति की बारीकी को दर्शाती यह मेहंदी अपने साथ विभिन्न प्रकार से भाव भी प्रकट करती है।
अरेबिक बोल्ड मेहंदी डिज़ाइन
अरेबिक मेहंदी अपने ख़ास पैटर्न के लिए हमेशा से ही महिलाओं के बीच खासी लोकप्रिय रही है। हाथों में कम जगह घेरने के बावजूद यह मेहंदी डिज़ाइन अपने यूनिक पैटर्न के लिए जाना जाता है। अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन के सबसे फेमस डिज़ाइन में अरेबिक बोल्ड मेहंदी डिज़ाइन भी ट्रेंडिंग में है जहाँ आपको अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन का बोल्ड मेहन्दी डिज़ाइन के साथ यूनिक कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है।
पीकॉक मेहन्दी डिज़ाइन
मेहंदी में विभिन्न पशु पक्षियों और फूल-पत्तियों को डिज़ाइन किया जाता है पर जो बात पीकॉक मेहन्दी डिज़ाइन में है वो शायद ही किसी और डिज़ाइन में देखने को मिले। पीकॉक मेहन्दी डिज़ाइन में आपको मोर का खूबसूरत चित्रण करने के अतिरिक्त इसके पंखो का भी खूबसूरत डिज़ाइन देखने को मिलता है जो की इस पैटर्न की जान है। साथ ही इसके आसपास अन्य विभिन्न पैटर्न के साथ आप डिफरेंट प्रयोग भी कर सकते है।
डिफरेंट डिज़ाइन मेहंदी
अगर आप अपने हाथों को यूनिक और विभिन्न डिज़ाइन मिश्रित मेहंदी पैटर्न देना चाहते है तो इसके लिए आप यहाँ दिए गए पैटर्न का उपयोग कर सकते है। इसमें विभिन्न डिज़ाइन का उपयोग करके आप अपने मेहंदी डिज़ाइन को ना सिर्फ यूनिक बना सकते है बल्कि यह आपके हाथों को अलग लुक भी प्रदान करता है। साथ ही अपनी सुविधा के अनुसार आप विभिन्न डिज़ाइन का चुनाव करके इस डिज़ाइन में अपनी क्रिएटिविटी को भी दिखा सकते है और अपने जीवन के ख़ास पलों को यादगार बना सकते है।
सरल और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, बैक साइड
मेहंदी का डिज़ाइन जहाँ हथेली की सुंदरता को और निखार देता है वही बैक साइड मेहंदी आपके मेहंदी डिज़ाइन में चार चाँद लगा देती है। यही कारण रहा है की यहाँ आपको फ्रंट साइड के अतिरिक्त बैक साइड मेहंदी डिज़ाइन के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी है। यहाँ आप विभिन्न बैक साइड सरल और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन की जानकारी प्राप्त कर सकते है :-
अरेबिक डिज़ाइन बैक साइड मेहंदी
अरेबिक स्टाइल की हिना डिज़ाइन बैक साइड मेहंदी कम जगह में ही आपके हाथो को खूबसूरत डिज़ाइन प्रदान करती है। कम जगह घेरने के बावजूद यह आपके हाथों को फुल मेहंदी डिज़ाइन की भांति लुक देती है साथ ही विभिन्न फ्रंट मेहंदी डिज़ाइन के साथ भी यह स्टाइल सूट करता है।
रोज मोटिफ बैक साइड मेहंदी
आपके हाथों की खूबसूरती में रोज मोटिफ बैक साइड मेहंदी डिज़ाइन चार चाँद लगाने के लिए तैयार है। इस डिज़ाइन में हाथो में गुलाब के फूल के खूबसूरत डिज़ाइन से आप अपने मेहंदी डिज़ाइन को डिफरेंट लुक दे सकते है। साथ ही यह डिज़ाइन बनाने में भी आसान है जिससे की यह आप कम समय में ही इसे तैयार कर सकते है।
फिंगर टिप ज्वेल बैक साइड मेहंदी डिज़ाइन
बैक साइड मेहंदी डिज़ाइन में अरेबिक मेहंदी का कोई मुकाबला नहीं है। अपनी सादगी और कम जगह घेरने के कारण फिंगर टिप ज्वेल बैक साइड मेहंदी डिज़ाइन सबसे लोकप्रिय मेहंदी डिज़ाइन में से एक है। यह आपको हाथों को खूबसूरत लुक प्रदान करता है साथ ही इसके यूनिक डिज़ाइन इसे अन्य मेहंदी डिज़ाइन से अलग बनाते है। शादी के लिए विभिन्न अरेबिक डिज़ाइन में यह डिज़ाइन बैक साइड के लिए परफेक्ट मैच प्रदान करता है साथ ही सिंपल डिज़ाइन के कारण इसे बनाने में समय भी कम लगता है।
फ्लोरल पैटर्न बैक साइड मेहंदी
वैसे तो मेहंदी डिज़ाइन में फ्लोरल पैटर्न यानी की फूल पत्तियों का उपयोग प्रमुखता से किया जाता है परन्तु बैक साइड मेहंदी डिज़ाइन में यह प्रमुखता से निखरकर सामने आता है। फ्लोरल पैटर्न से आप अपने हाथों पर विभिन्न प्रकार की फूल-पत्तियों को डिज़ाइन करके इसे यूनिक डिज़ाइन प्रदान कर सकते है। साथ ही आप चाहे तो अपनी क्रिएटिविटी को दिखाकर इसमें अन्य पैटर्न को भी ऐड कर सकते है जिससे की यह और भी आकर्षक और यूनिक दिखाई देगा। अन्य मेहंदी पैटर्न के साथ यह आपके हाथों को परफेक्ट लुक प्रदान करता है।
यह भी पढ़े :- हाथ के उंगलियों के नाम | Fingers Name In Hindi And English
Mehndi Design सम्बंधित प्रश्नो के उत्तर (FAQ)
मेहंदी के लिए सही Mehndi Design कैसे चुने ?
मेहंदी के लिए सही Mehndi Design चुनने के लिए आपको इवेंट के अनुसार मेहंदी का डिज़ाइन चुनना होगा जैसे की शादी-ब्याह के लिए अलग मेहंदी डिज़ाइन एवं त्योहारों एवं ख़ास मौकों के लिए अलग डिज़ाइन।
कम स्पेस में सबसे अच्छा मेहंदी का डिज़ाइन कौन सा है ?
अपनी हथेली में कम स्पेस में शानदार मेहंदी का डिज़ाइन लगाने के लिए आप अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन का इस्तेमाल कर सकते है। इसमें आपको विभिन्न पैटर्न भी मिलेंगे जो की विभिन्न अवसरों के लिए उपयुक्त है।
विभिन्न Mehndi Design की जानकारी प्रदान करें ?
ऊपर दिए गए आर्टिकल के माध्यम से आपको विभिन्न Mehndi Design की जानकारी प्रदान की गयी है। इसके माध्यम से आप सरल और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन का चुनाव कर सकते है।
बैक साइड मेहंदी डिज़ाइन की जानकारी प्रदान करें ?
ऊपर दिए गए आर्टिकल में विभिन्न Back side Mehndi design की जानकारी प्रदान की गयी है। यहाँ से आप अपनी पसंद की बैक साइड मेहंदी डिज़ाइन चुन सकते है।