KTM full form in Hindi – आजकल हमारे देश में युवाओं की संख्या काफी अधिक है। युवाओं को बाइक चलाने का काफी अधिक शौंक होता है। इसलिए बहुत से लोग काफी महंगी महंगी बाइक खरीदते है। वही युवाओं के बीच में कई ऐसी बाइक है जिनको युवा काफी अधिक पसंद करते है और यह चाहते है की वह भी उस बाइक को खरीदे। उन्ही बाइक में से एक बाइक का नाम KTM है।अधिकतर लोगो को KTM बाइक पसंद आती है। क्योंकि इस बाइक का लुक बहुत ही शानदार है। जो भी इसको देखेगा उसको यह आसानी से पसंद आजायेगी। लेकिन क्या आप में से कोई व्यक्ति इसकी फुल फॉर्म जनता है। यानि के क्या आप KTM full form in Hindi जानते है ?
अगर नहीं तो आप में से किसी को भी चिंता करने की बिलकुल भी आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आज हम आप सभी को हमारे इस लेख में KTM के बारे में बहुत सी जानकारी प्रदान करने वाले है। जैसे की – KTM full form in Hindi, KTM कंपनी कहाँ की है, इसकी स्थापना कब हुई आदि जैसी जानकारी। अगर आप भी इसके बारे में इस प्रकार की जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो कृपया कर हमारे इस लेख को पूर्ण रूप से पढ़े और KTM से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करें।
KTM full form in Hindi ?
तो दोस्तों हमने यहाँ पर KTM full form in Hindi के बारे में बताया है। अगर आप भी KTM की फुल फॉर्म जानना चाहते है। तो कृपया कर दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़े।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
- KTM full form in English – Kraftfahrzeuge Trunkenpolz Mattighofen
- KTM full form in Hindi – क्राफ्टफ़ाहर्ज़ुगे ट्रंकेनपोल्ज़ मैटीघोफ़ेन
KTM का इतिहास
जैसा की हमने आप सभी को बताया है की KTM की फुल फॉर्म Kraftfahrzeuge Trunkenpolz Mattighofen है। जिसका अर्थ Motor vehicle होता है। आप सभी को यह भी बतादे की KTM कंपनी एक ऐसी कंपनी है जो की बाइक का निर्माण करती है। इस कंपनी को Bajaj Auto के द्वारा ऑपरेट किया जाता है। KTM AG कंपनी एक ऑस्ट्रिया कंपनी है। जिसकी स्थापना सन 1992 में की गयी थी। KTM कंपनी KTM AG की पैरेंट कंपनी के रूप में भी जानी जाती है।
KTM कंपनी की शुरुआत 1934 में की गयी थी। इसकी शुरुआत Johan Trunkenpolz के द्वारा की गयी थी। जो की एक इंजीनियर थे। शुरुआत में Johan Trunkenpolz के द्वारा एक कार रिपेयर की शॉप खोली गयी थी। लेकिन उसके कुछ वर्षों के पश्चात जोहन ने DKW ब्रांड की मोटरसाईकल और OPEL कंपनी की गाड़िया बेचनी शुरू की थी। उस समय उन्होंने अपनी शॉप का नाम Kraftfahrzeuge Trunkenpolz Mattighofen रखा था। जिसको आज के समय में KTM के नाम से भी जाना जाता है।
उसके बाद दूसरे विश्व युद्ध के जोहन को युद्ध में शामिल होना पड़ा इसी कारण से जोहन का पूरा बिज़नेस उनकी बीवी को संभालना पढ़ा। उसके बाद दूसरा विश्व समाप्त हो गया। जिसके पश्चात Trunkenpolz की दूकान में रिपेयरिंग कम होने लगी। जिसके बाद Trunkenpolz में बाइक बनाने का निर्णय किया और फिर जोहन ने 1951 में अपनी पहली बाइक का प्रोटोटाइप बनाकर तैयार किया। जिस बाइक का निर्माण जोहन ने किया था उसमे ROTAX कंपनी का इंजन लगाया गया था। बाइक के अधिकतर हिस्सों को जोहन ने अपनी ही दूकान में बनाया था।
उसके बाद उन्होंने दो वर्षों तक इस बाइक बेहतर बनाने का प्रयास किया। फिर सन 1953 में जोहन ने उस बाइक के प्रोडक्शन का कार्य शुरू किया। उस समय कंपनी में केवल 20 एम्प्लॉई थे। उसके बावजूद भी वह एक दिन में करीब 3 बाइक का निर्माण पूर्ण कर लेते थे। उसके बाद जोहन की इस कंपनी में Ernst Kronreif नामक व्यक्ति ने इन्वेस्ट किया। जिसके पश्चात जोहन ने कंपनी को Kraftfahrzeuge Trunkenpolz Mattighofen नाम से रजिस्टर्ड करवाया। इसके बाद इन्होने सन 1954 में उस बाइक को मार्किट में उतारा।
उस समय इस बाइक की काफी बिक्री हुई। इस बाइक ने Austrian 125 cc नेशनल चैंपियनशिप जीतकर इस कंपनी एवं बाइक का नाम अधिक मशहूर हुआ। उसके बाद कंपनी ने Grand Tourist और Mirabell जैसी कई अन्य बाइक लांच की। उसके बाद इस कंपनी के शेयर होल्डर Ernst Kronreif की मृत्यु हो गयी। उसके दो वर्षों के पश्चात कंपनी के फाउंडर Johan Trunkenpolz की भी मृत्यु हो गयी। जिसके कारण कंपनी को काफी बुरे हालातों से गुजरना पढ़ा। उसके बाद इनके बेटे Erich Trunkenpolz ने इस कंपनी के हालातों को सुधारा। उस समय कंपनी में काम करने वालों की संख्या 400 से भी अधिक हो चुकी थी।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
कुछ समय के बाद यानि के सं 1989 में Erich Trunkenpolz की भी मृत्यु हो गई। जिसके बाद कंपनी की आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी। उसके कारण कंपनी पूर्ण रूप से कर्ज में डूबी हुई थी। जिसकी वजह से कंपनी को बैंक को सौंप दिया गया। उसके बाद कंपनी को चार भागों में बाँट दिया गया।
- KTM Sportmotorcycle Gmbh (Motorcycle division)
- KTM Fahrrad Gmbh (Bicycles division)
- KTM kuhler Gmbh (Radiators division)
- KTM Werkzeugbau Gmbh (Tooling division)
उसके बाद भी KTM Sportmotorcycle Gmbh ने बाइक का निर्माण जारी रखा। उसके बाद इस कंपनी ने सन 1994 में मार्किट में अपनी Duke सीरीज को लांच किया। जो की बहुत लोगो को पसंद आयी। उसके बाद सन 2007 में बजाज ऑटो ने इस कंपनी के 14.5 प्रतिशत शेयर खरीद लिए। सन 2013 तक बजाज ऑटो के पास इस कंपनी के करीब 47.97 प्रतिशत शेयर खरीद लिए। उसके बाद इस कंपनी का नाम बदलकर KTM Sportmotorcycle Gmbh से KTM AG रख दिया गया। बताया यह भी जाता है की इस कंपनी का 2015 तक करीब 1 बिलियन यूरो पहुंच चूका था।
KTM से सम्बंधित कुछ प्रश्न
KTM कंपनी की फुल फॉर्म क्या है ?
KTM full form in Hindi – क्राफ्टफ़ाहर्ज़ुगे ट्रंकेनपोल्ज़ मैटीघोफ़ेन
KTM कंपनी की स्थापना कब हुई थी ?
KTM कंपनी की स्थापना सन 1934 में की गयी थी।
KTM की स्थापना किसके द्वारा की गयी थी ?
KTM कंपनी की स्थापना Johan Trunkenpolz के द्वारा की गयी थी।
Johan Trunkenpolz ने KTM कंपनी की पहली बाइक मार्किट में उतारी थी ?
Johan Trunkenpolz ने KTM कंपनी की बाइक पहली बार सन 1954 में लांच की थी।
KTM कंपनी को किन चार भागों में बांटा गया था ?
KTM कंपनी को इन चार भागों में बांटा गया था।
KTM Sportmotorcycle Gmbh (Motorcycle division)
KTM Fahrrad Gmbh (Bicycles division)
KTM kuhler Gmbh (Radiators division)
KTM Werkzeugbau Gmbh (Tooling division