आदमी को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए – ek din me kitna pani piye in hindi

दोस्तों नमस्कार , दोस्तों जैसा की आपको पता है की जल या पानी हम सबके लिए कितना महत्वपूर्ण है। पानी के बिना इस धरती पर जीवन संभव नहीं इसलिए तो कहा भी जाता है “जल ही जीवन है” यदि हम एक स्वस्थ और सुन्दर शरीर की कल्पना करें तो इसमें पानी का एक अहम रोल है।

वैसे हम सामान्य जीवन में बात करें तो पानी हम सब रोज अपनी जरूरत के अनुसार पीते ही हैं लेकिन क्या आपने सोचा है एक स्वस्थ शरीर के लिए कितना पानी आवश्यक है।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक व्यस्क आदमी को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए इसके बारे में जानकारी देंगे। पानी की महत्ता को समझने के लिए आपसे अनुरोध है की आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं

आज के समय में पानी में काफी अशुद्धताएं है। इसलिए लोग उनसे बचने के लिए अपने घरों में RO लगाते है। लेकिन आप सभी जानते है की RO की फुल फॉर्म क्या होती है।

आदमी को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए
आदमी को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए – ek din me kitna pani piye in hindi

एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर में कितना पानी होता है ?

मित्रों जैसा की आप जानते हैं प्यास लगने पर मनुष्य, जीव या कोई भी अपनी शरीर की जरूरत के अनुसार पानी पीता है। लेकिन हम आपको बता दें की वैज्ञानिकों ने रिसर्च करके पता लगाया है की एक वयस्क मनुष्य के शरीर में 65 % पानी होता है अर्थात लगभग इंसान के शरीर का आधे से भी ज्यादा भार सिर्फ पानी के कारण होता है।

WHO के अनुसार यदि किसी इंसान का वजन 100 KG है तो उसमें से 65 % सिर्फ पानी होगा। पानी हमें हमारे शरीर में डीहाइड्रेशन से बचाने और तरावट रखने में काफी सहायक होता है। पानी हमारी शारीरिक संरचना को सुदृढ़ बनाने में काफी सहायक होता है।

इंसान को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?

दोस्तों यदि हम बात करें की एक स्वस्थ इंसान को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए तो हम आपको बता दें की वैज्ञानिकों के अनुसार एक स्वस्थ शरीर के लिए हर रोज कम से कम 7 से 8 गिलास पानी की आवश्यकता होती है।

शरीर में पानी की मात्रा कुछ हद तक शरीर के वजन के ऊपर भी निर्भर करती है। उदाहरण के लिए यदि हम मान लें की किसी इंसान का वजन 80 KG है तो उसे दिनभर में कम से कम 4 लीटर पानी पीना चाहिए।

email letter

Subscribe to our Newsletter

Sarkari Yojana, Sarkari update at one place

यदि किसी इंसान का वजन 50 KG है तो उसे एक दिन में 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। लेकिन हम आपको बताते चलें की शरीर में पानी की मात्रा इंसान के उम्र और वजन के अनुसार अलग – अलग हो सकती है।

शरीर में पानी की आवश्यकता किन बातों पर निर्भर करती हैं ?

दोस्तों जैसा की हम आपको ऊपर बता चुके हैं की शरीर में पानी की आवश्यकता काफी हद तक इंसान की उम्र और वजन पर निर्भर करती है।

परन्तु इसके कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे की आपका खानपान कैसा है, आपकी रोज की दिनचर्या क्या है , आप जहाँ रहते हैं उस क्षेत्र का वातावरण कैसा है आदि। ये सभी परिस्थितियां हमारे शरीर की पानी की मात्रा पर असर डालती हैं।

पानी का क्या कोई अन्य विकल्प भी हो सकता है ?

मित्रों प्रकृति की इस अनमोल खजाने का पानी का क्या विकल्प हो सकता है। पर यदि आप पानी नहीं ही पीना चाहते हैं तो आप ताजे फलों का जूस, छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी तथा नेचुरल ठंडा पेय पदार्थ ले सकते हैं।

परन्तु की जैसा की हम अपने आस पास देखते हैं की लोग प्यास लगने पर कॉफी, चाय, कोल्ड्रिंक आदि पीने लगते हैं तो यह शरीर के लिए उतना फायदेमंद नहीं जितना पानी पीना है। चाय, कॉफी यह सब कभी – कभी के लिए तो ठीक है पर इसे आदत न बनाएं।

People also ask – FAQs

पानी का वैज्ञानिक फॉर्मूला क्या है ?

पानी का वैज्ञानिक फॉर्मूला H2O है। जिसमें दो अणु हाइड्रोजन के और एक अणु ऑक्सीजन का होता है।

एक स्वस्थ महिला के शरीर को एक दिन में कितना पानी आवश्यक होता है ?

अमेरिका के National Academies of Sciences, Engineering, and Medicine के अनुसार एक स्वस्थ महिला के शरीर को एक दिन में लगभग 11.5 कप पानी पीना चाहिए।

पानी के रासायनिक सूत्र की खोज किसने की ?

पानी के रासायनिक सूत्र की खोज प्रसिद्ध ब्रिटिश नेचुरल फिलॉस्फर हैनरी कैवेंडिश ने की सन 1785 में की थी।

2,500 कैलोरी लेने वाले इंसान को हर रोज कितना पानी पीना चाहिए ?

2,500 कैलोरी लेने वाले इंसान को हर रोज लगभग 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए।

आदमी को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए ?

एक दिन में आदमी को 2 से 3 लीटर औसत पानी पीना चाहिए।

क्या उम्र के हिसाब से पानी पीने की आवश्यक जरूरतें अलग अलग होती हैं?

जी हाँ, पानी पीने की जरुरत उम्र की हिसाब से अलग अलग होती हैं।

दोस्तों इस आर्टिकल में पानी के बारे में दी गयी जानकारी इंटरनेट सुचना सामग्री पर आधारित है। crpfindia.com यहाँ पर दी गयी जानकारियों की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। वैसे यदि आप इस तरह की और अन्य रोचक जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट crpfindia.com को अपने सिस्टम में बुकमार्क कर सकते हैं। लेकिन यहां हम आपको यह सलाह देंगे की अपने स्वास्थ और पानी से संबंधित आपके कोई भी प्रश्न हैं तो आप पाने डॉक्टर या कंसलटेंट से मिलकर अपनी शंका को दूर कर सकते हैं। हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद।

Leave a Comment

Join Telegram