खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एंट्री फॉर्म, Khelo India Youth Games

खेलो इंडिया यूथ गेम 2023: देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा हर वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन किया जाता है, Khelo India Youth Games कार्यक्रम का आयोजन सरकार हर वर्ष देश में जनवरी के महीने में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित रखने व भविष्य के नए उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए करवाती है। यूथ गेम्स कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में खेल को बढ़ावा दिया जा सके इसके लिए विभिन्न तरह के खेलों में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान किया जाता है। खेलो इंडिया यूथ गेम को आरंभ करने का सरकार का मुख्य लक्ष्य देश के हुनरमंद युवाओं को इस क्षेत्र में आगे ले जाकर भारत को एक महान खेल राष्ट्र बनाना है।

यदि आप भी खेल में रूचि रखते हैं और Khelo India Youth Games में भाग लेना चाहते हैं तो इस स्कीम में शामिल होने के लिए आप खेल मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लाभार्थियों को सरकार द्वारा क्या लाभ प्रदान किया जाएगा, आवेदन हेतु आवेदक को इसकी किन पात्रता व दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, इसकी पूरी जानकारी आप इस लेख के माध्यम से जान सकेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

FIFA Full Form in Hindi

खेलो इंडिया यूथ गेम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - Khelo India Youth Games Registration
खेलो इंडिया यूथ गेम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन – Khelo India Youth Games Registration

खेलो इंडिया यूथ गेम 2023

खेलो इंडिया यूथ गेम की शुरुआत तत्कालीन खेल मंत्री कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर जी द्वारा 31 जनवरी 2018 में इंदिरा गाँधी स्टेडियम दिल्ली में किया गया था। जिसके बाद से खेल संस्कृति को पुनर्जीवित रखने के लिए सरकार हर वर्ष जनवरी में इन खेलो का आयोजन करवाती है। जिसमे खेलो में रूचि रखने वाले स्कूल व कॉलेजों में अध्य्यनरत छात्रों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया जाता है। खेलो इंडिया यूथ गेम के पहले कार्यक्रम के बाद इसके दूसरे कार्यक्रम का आयोजन 9 जनवरी 2019 से 20 जनवरी 2019 तक पुणे, महाराष्ट्र में किया गया था, जिसके बाद वर्ष 2020 में खेलो इंडिया यूथ गेम का तीसरा संस्करण 10 जनवरी 2020 से 22 जनवरी 2020 में असम गुवहाटी में किया गया था।

युवाओं में खेलो इंडिया यूथ गेम के माध्यम से खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने व युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा 143 केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत स्कीम में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को सालाना पाँच लाख रूपये की राशि प्रदान की जाती है, जिससे वह अपनी तैयारियों को बिना किसी आर्थिक समस्या के पूरी कर सकेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

थॉमस कप क्या है और इसका इतिहास क्या है?

Khelo India Youth Games 2023: Details

आर्टिकल का नाम खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 रजिस्ट्रेशन
संबंधित विभाग खेल मंत्रालय, विभाग
कार्यक्रम आरम्भ किया गया वर्ष 2018
शुरुआत की गई कर्नल राजवर्धन सिंह राठौर जी द्वारा
वर्ष 2023
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
लाभार्थी देश के नागरिक
उद्देश्य युवाओं को खेलो में प्रोत्साहन देकर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना
आधिकारिक वेबसाइट nsrs.kheloindia.gov.in

Khelo India Youth Games 2023 की विशेषताएँ एवं लाभ

  • भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन वर्ष 2018 से युवाओं को खेलों क प्रति प्रोस्ताहन देने के लिए शुरू किया गए था।
  • हर वर्ष खेलों का आयोजन जनवरी के माह में सरकार द्वारा किया जाता है।
  • खेलों इंडिया यूथ गेम में देश के इच्छुक व योग्य स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
  • यूथ गेम की नोडल एजेंसी भारतीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया है।
  • इन खेलों में प्रतिवर्ष 1000 बच्चों का चयन किया जाता है।
  • इस स्कीम के तहत चयनित विद्याथियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • योजना में चयनित छात्रों के कौशल विकास के लिए उन्हें स्कॉलरशिप का भी लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम कार्यकर्म के तहत छात्र अपनी रुची अनुसार वह जिस भी खेल में प्रतिभा दिखाना चाहते हैं, उन्हें कार्यक्रम के माध्यम से एक बेहद ही बेहतर मंच प्राप्त होता है।
  • इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन हरियाणा के पंचकूला में किया जाएगा, जिसके लिए सरकार द्वारा 20 करोड़ रूपये का बजट जारी किया गया है।
  • योजना में चयनित छात्रों को पाँच लाख रूपये राशि प्रदान की जाती है, जिससे वह अपनी बिना किसी समस्या के पूरा कर सकेंगे।
  • इस स्कीम के तहत खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा देश में 143 खेलो इंडिया यूथ गेम केंद्रों को खोलने का निर्णय लिया गया है।

रणजी ट्रॉफी कैसे खेलें | रणजी ट्रॉफी में सिलेक्शन कैसे होता है ?

Khelo India Youth Games में आयोजित होने वाले खेलों की सूची

खेलो इंडिया यूथ गेम के अंतर्गत विभिन्न गेम्स को शामिल किया गया है, जिसमे तीरंदाज, मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फुटबॉल, साइकिलिंग, ताइकोंडो, शतरंज, करांटे, कबड्डी, जिमनास्टिक, टेनिस, वॉलीबॉल, भरोत्तोलन, कुश्ती, जुडो, वुशू, बास्केटबाल, खो-खो, निशानेबाज, टेबल टेनिस, हैंडबॉल, तैराकी, हॉकी, गतका, थांग-ता, मलखंब, योग शामिल हैं, इसके अलावा कुछ समय पहले ही सरकार द्वारा योग और भारत की पारम्परिक युद्ध कलाओं के 4 गेम्स कलीपयट्टू, मलखंब, गतका, थांग-ता को शामिल किया गया है।

खेलो इंडिया यूथ गेम का निम्न पक्षों में विभाजन

  • खेल का मैदान विकास
  • स्कूल के बच्चों का शारीरिक
  • सामुदायिक कोचिंग विकास
  • वार्षिक खेल प्रतियोगिता
  • शांति और विकास के लिए खेल
  • ग्रामीण और आदिवासी खेलों को बढ़ावा देना
  • महिलाओं के लिए खेल
  • विकलांग लोगी के बीच खेल को बढ़ावा देना
  • राज्य स्तरीय खेलों भारत केंद्र

खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 की पात्रता

Khelo India Youth Games में शामिल होने के लिए आवेदक को इसकी निर्धारित पात्रताओं को पूरा करना होगा, जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • इस योजना में आवेदन के इच्छुक लाभार्थी की आयु 10 वर्ष से 21 वर्ष के मध्य होनी आवश्यक है।
  • आवेदन के लिए आवेदक लाभार्थी स्कूल या कॉलेज के छात्र/छात्रा होने चाहिए।

Khelo India Youth Games में आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज

KIYG में आवेदन के लिए आवेदक के पास सभी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज होने आवश्यक है, जिनके बिना आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी, जिसके लिए सभी दस्तावेजों की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • आवेदक का आधारकार्ड
  • पहचान पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र/स्कूल बोनाफाइड प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक की पासबुक
  • मोबाइल नंबर

खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऐसे करें

जो आवेदक Khelo India Youth Games में भाग लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यहाँ बताए गए स्टेप्स को पढ़कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक सबसे पहले खेल मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करें। Khelo-india-yuth-games-registration
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको new user ? Register Here के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज आ जाएगा, यहाँ आपको बहुत से विकल्प दिखाई देंगे। registration-Youth-games
  • यहाँ आपको दिए गए विकल्पों में रोल का चयन करना होगा, जिसमे यदि आप एक एथलीट हैं तो आप Athlete के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब एथलिट का चयन करने के बाद आपको नीचे Proceed के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नया पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको पंजीकरण के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा। Khelo-india-yuth-games-registration-form
  • यह फॉर्म में आपको चार स्टेप्स में पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • जिसमे पहले स्टेप में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आपका नाम, माता-पिता का नाम , उनका पेशा, स्थाई पता आदि जानकारी भरनी होगी।
  • साथ ही दिए गए स्थान पर अपनी पासपोर्ट साइज़ फोटो अपलोड करनी होगी।
  • अब दूसरे स्टेप में अपनी शैक्षणिक योग्यता संबंधित जानकारी व अपने बैंक विवरण आदि जानकारी भरनी होगी।
  • सारी जानकारी भरकर आखिरी भाग में आपको आपके द्वारा दर्ज सभी जानकारी का प्रिव्यू दिया जाएगा।
  • यहाँ सबमिट करने के पहले आप फॉर्म की पूरी जाँच कर ले, यदि कोई जानकारी रह या गलत हो जाती है तो उसे भरकर उसमे सुधार कर लें।
  • इसके बाद आखिर में Finish & Submit के बटन पर क्लिक कर दें।
  • इस तरह आपकी खेलो इंडिया यूथ गेम 2023 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Khelo India Youth Games 2023 से जुड़े प्रश्न/उत्तर

Khelo India Youth Games क्या है ?

Khelo India Youth Games खेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2018 में शुरू किया गया कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से युवाओं में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करवाती है, इसमें चयनित खिलाड़ियों को जिस भी खेल में वह रूचि रखते हैं उसमे कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है साथ ही उन्हें उनकी तैयारी के लिए पाँच लाख रूपये की सहायता राशि दी जाती है।

Khelo India Youth Games में आवेदन के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Khelo India Youth Games में आवेदन के लिए आवेदक खेल मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट nsrs.kheloindia.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन कहाँ किया जाएगा ?

इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन हरियाणा के पंचकूला में ………… को किया जाएगा।

खेलो इंडिया यूथ गेम से संबंधित जानकारी या समस्या होने पर इसका हेल्पलाइन नंबर क्या है ?

खेलो इंडिया यूथ गेम से संबंधित जानकारी या समस्या होने पर इसका टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर : 1800-208-5155 है।

Khelo India Youth Games 2023 से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और इसकी आवेदन प्रक्रिया के आरम्भ होने की जानकारी भी जल्द ही आपको प्रदान करवा देंगे, इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या योजना से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Comment