वर्तमान में लोगों की दिनचर्या कुछ इस प्रकार हो गयी है की उन्हें रोजमर्रा में बालों से जुडी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आजकल खान पान से लेकर बाहर निकलने पर प्रदुषण के कारण बहुत सी अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हम आप को इस लेख के माध्यम से जैतून के तेल और कलौंजी के प्रयोग के बारे में बताएंगे , जिससे आप ऐसी ही बहुत सी परेशानियों से निजात पा सकते हैं। आइये अब जानते हैं कलौंजी और जैतून के तेल के फायदे के बारे में –
Kalonji Aur Jaitun Tel Ke Fayde
पुरुष हो या महिला , सभी को घने और स्वस्थ बाल पसंद हैं। खासकर महिलाओं को लम्बे घने और मुलायम बालों की चाहत अधिक होती है। जिसके लिए वो बाजार में बिकने वाले बहुत से उत्पादों का उपयोग भी करती हैं। लेकिन कई बार केमिकल युक्त उत्पादों और अन्य कारणों जैसे – प्रदुषण , पौष्टिक खान पान की कमी और असंतुलित दिनचर्या के चलते उनके बाल खराब होने लगते हैं। ऐसे में हमारी रसोई में ही रेगुलर इस्तेमाल होने वाले बहुत सी चीजें बालों और हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होती हैं।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
आप की जानकारी के लिए बता दें की कलौंजी के तेल में एंटी इन्फ्लैमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बालों को स्वस्थ बनाते हैं। साथ ही जैतून के तेल , जिसे हम ओलिव आयल (Olive Oil ) के नाम से भी जानते हैं। ये भी हमारे स्वास्थ्य संबंधी बहुत से विकारों को ठीक करने में सहायता करता है , यही नहीं हमारे बालों से लेकर पेट से जुडी बहुत सी समस्याओं में कारगर होता है।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
रोजाना खाली पेट खाएं लहसुन की सिर्फ 1 कली, मिलेंगे ये 6 फायदे
कलौंजी और जैतून के तेल के फायदे
- स्वस्थ बालों के लिए : यदि आप भी स्वस्थ बाल पाने की चाह रखते हैं तो कलौंजी और जैतून का तेल (Kalonji Aur Jaitun Tel ) मिलाकर लगाएं। इस से न केवल आपके बाल मुलायम होंगे बल्कि बालों को पोषण भी मिलेगा।
आप के बालों की तैलीय त्वचा की परेशानी भी दूर हो जाएगी।
- आप के बाल मजबूत होंगे और बाल झड़ने की समस्या से भी निजात मिलेगी। बता दें की आपको इसके लिए कलौंजी का तेल लेकर हाथों में हलके हलके रगड़ना है जिससे वो थोड़ा गर्म हो जाए। फिर इसे सर के स्कैल्प पर लगाएं। और फिर आधे घंटे में अपने बालों को धो लें।
- स्वस्थ बालों के लिए आप अपने स्कैल्प एक चम्मच कलौंजी में एक चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर बालों की जड़ों पर लगाएं और फिर कुछ समय बाद धो लें।
- मधुमेह की समस्या में लाभकारी : यदि कोई व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित है तो उसके लिए जैतून और कलौंजी का तेल बहुत ही लाभकारी है। बता दें की ये तेल खाने में बहुत ही हलके होते हैं और सुपाच्य होते हैं जिससे मधुमेह से संबंधित बीमारी में इससे राहत मिलती है।
- कब्ज में राहत : आजकल के खान पान और उनकी पौष्टिकता के बारे में तो सभी जानते हैं। जहां लोगों के पास खाने के लिए भी समय नहीं होता वहां पौष्टिक भोजन मिलना बहुत कम लोगों को नसीब होता है। ऐसे में गैस और कब्ज की समस्या बहुत ही आम हो गयी है। इन ससमयों से छुटकारा पाने के लिए यदि व्यक्ति कलौंजी और जैतून के तेल का इस्तेमाल करें तो उन्हें बहुत राहत मिलती है।
हरी मिर्च और लहसुन की चटनी के फायदे
कलौंजी और जैतून के तेल के फायदे
कलोंजी का तेल वजन को कम करता है साथ ही यह पाचन को भी मजबूत बनाता है। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे :- पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, आयरन आदि साथ ही विटामिन्स भी होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
अगर किसी को बालों के झड़ने की सा,स्य है तो वो इस तेल को इस्तेमाल कर सकता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो बालों को झड़ने से रोकता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ने में भी मददगार है।
कलौंजी की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे सर्दियों में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इससे याददास भी तेज़ होती है। आयुर्वेद में इसे हर मर्ज की दवा कहा गया है।
गर्म पानी में कलौंजी को पीसकर आप उसका पाउडर उसमें मिलाकर रोज सुबह पी सकते हैं इस से आपके बाल मजबूत और घने हो जाएंगे।