(Status Check) Jharsewa: Jharkhand Income Certificate Apply,Tracking

झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र हेतु राज्य सरकार के द्वारा ऑनलाइन वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है। अब नागरिक घर बैठे इस पोर्टल की सहायता से सभी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है। यह नागरिकों को ऑनलाइन मोड में सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म है। जिसमें राजस्व विभाग से संबंधी सभी सेवाओं को पोर्टल में उपलब्ध किया गया है। यह पोर्टल विभिन्न विभागों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक एकीकृत समाधान है जो एक फंड टू एंड के रूप में कार्य करता है। यह पोर्टल नागरिकों को भूमि रिकॉर्ड ,प्रमाण पत्र ,पेंशन आदि के लिए आवेदन करने हेतु interface प्रदान करता है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से Jharkhand Jharsewa Certificate से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी को साझा करने जा रहे है। अतः किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

भू नक्शा झारखण्ड 2023 चेक एवं डाउनलोड कैसे करें

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
Jharsewa Certificates - झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन

Jharkhand Jharsewa Certificate

झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र– से संबंधी किसी भी कार्य के लिए अब राज्य के नागरिकों को किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। सभी लोगो तक सेवाओं को ऑनलाइन रूप में उपलब्ध करने के लिए झारसेवा पोर्टल को स्थापित किया गया है। इस पोर्टल की मदद से नागरिक घर बैठे ऑनलाइन रूप में अपने मोबाइल फ़ोन और लैपटॉप की सहायता से सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है। ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से नागरिकों की सुविधाएँ भी आसान होगी एवं नागरिकों तक डिजिटल के रूप में सेवाओं को पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जायेगा। आम जनता तक विभिन्न विभागों से संबंधी सेवाओं को पहुंचाने के लिए यह पोर्टल एक इलेक्ट्रॉनिक गेटवे के रूप में कार्य करता है Jharkhand Jharsewa Certificate आवेदन हेतु नागरिकों को अब किसी भी कार्यालय का दौरा करने की आवश्यकता नहीं है।

झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन

लेख झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र
पोर्टल झारसेवा
वर्ष 2021
राज्य झारखण्ड
उद्देश्यऑनलाइन माध्यम से नागरिकों को प्रमाण
पत्र से संबंधी सेवाओं को प्रदान करना
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
लाभघर बैठे ऑनलाइन मोड में प्रमाण पत्र सेवाएं
एवं अन्य विभागों से संबंधी समस्त सेवाएं
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

Jharkhand Jharsewa Certificate के उद्देश्य

झारखण्ड झारसेवा प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन– के मुख्य उद्देश्य है आमजन नागरिकों बिना किसी समस्या के सभी सेवाओं को प्रदान करना। आज के समय में डिजिटलीकरण को महत्व देने के लिए एवं सभी विभागों से संबंधी सेवाओं को जनता तक स्पष्टीकरण एवं पारदर्शी रूप में उपलब्ध करने हेतु झारखण्ड सरकार के द्वारा झारसेवा पोर्टल को जारी किया गया है। यह पोर्टल नागरिकों को प्रमाण पत्र जैसी सेवाओं के लिए आवेदन करने हेतु पंजीकरण की सुविधा प्रदान करता है। जिसमें नागरिक बिना किसी परेशानी के प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर सकते है। पहले लोगो को किसी भी प्रमाण पत्र बनाने के लिए राजस्व विभाग के कार्यालय का दौरा करना पड़ता था जिसमें उन्हें कई परेशानियों का सामना करना होता था , समय के साथ-साथ नागरिकों का आर्थिक व्यय भी होता था। इन सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए झारखंड सरकार के द्वारा ऑनलाइन प्रणाली को जारी किया गया है।

Jharsewa Jharkhand Portal 2023 में मौजूद सेवाएं

राज्य के सभी नागरिकों को झारखण्ड झारसेवा के द्वारा साशन सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रमाणपत्र सेवाएं ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन सेवाएं ,एवं बाह्य सेवाओं को उपलब्ध किया गया है जिसका सभी विवरण कुछ इस प्रकार निम्नवत है। नीचे सूची में दी गयी जानकारी के आधार पर नागरिक सभी मौजूद सेवाओं का लाभ ऑनलाइन मोड में प्राप्त कर सकते है।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp
क्र संख्या सेवा प्रमाण पत्र सेवा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना बाह्य सेवा
1जन्म प्रमाण पत्र विकलांगता पेंशन योजनाचुनावी सेवाएं
2जाति प्रमाण पत्र वृद्धावस्था पेंशन योजनामरीजों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली
3मृत्यु प्रमाण पत्र विधवा पेंशन योजनासरकारी सेवाओं से संबंधित प्रपत्र
4आय प्रमाण पत्र सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी
5मूल निवास प्रमाण पत्र शिकायत निवारण सेवा
6ईडब्ल्यूएस के लिए आय और संपत्ति प्रमाण पत्र जारी करनाश्रम, रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग सेवाएं
7विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग सेवाएं
8उपभोक्ता न्यायालय सेवाएं
9राजस्व न्यायालय सेवाएं
10भूमि अभिलेख सेवाएं
11वाणिज्यिक कर विभाग
सेवाएं
12ऊर्जा विभाग सेवाएं

jharkhand Jharsewa Certificate Requird Documents

राज्य के नागरिकों को किसी भी प्रमाण पत्र बनाने के लिए झारखण्ड प्रमाण पत्र के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी ?निम्नलिखित दस्तावेजों की सूचि से आप यह जान सकेंगे। झारसेवा पोर्टल पर आपको प्रमाणपत्र के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-

  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • परिवार रजिस्टर नक़ल
  • व्यक्ति का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पते से संबंधित जानकारी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखण्ड प्रमाण पत्र हेतु आवेदन कैसे करें ?

Jharsewa Jharkhand online apply for certificate करने के लिए राज्य के व्यक्ति प्रमाण पत्र संबंधी सेवाओं को या तो पोर्टल के माध्यम से स्वयं आवेदन कर सकते है या फिर अपने नजदीकी कियोस्क सेंटर में जाकर प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते है। पोर्टल के माध्यम से कैसे आवेदन करे उससे संबंधित सभी जानकारी को नीचे विस्तार पूर्वक दर्शाया गया है। आवेदन हेतु नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • jharkhand jharseva certificate online application हेतु झारसेवा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट में जाएँ।
  • पोर्टल में जाने के पश्चात होम पेज में नागरिक को Registerd Yourself के विकल्प में क्लिक करना है।
  • इसके बाद व्यक्ति को Register yourself फॉर्म प्राप्त होगा। झारखण्ड-प्रमाण-पत्र-आवेदन
  • फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को भरें जैसे -नाम ,ईमेल आईडी ,मोबाइल नंबर ,पासवर्ड ,स्टेट कैप्चा कोड आदि।
  • सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरने के बाद व्यक्ति को submit ऑप्शन में क्लिक करना है।
  • पोर्टल में पंजीकरण प्रक्रिया सफल होने के उपरान्त नागरिक को लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद वह प्रमाण पत्र हेतु आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है।
  • आवेदन के लिए व्यक्ति को पोर्टल में लॉगिन आईडी दर्ज करनी होगी ,इसके पश्चात अप्लाई फॉर्म सर्विस के विकल्प में क्लिक करना होगा।
  • अब नए पेज में व्यू सर्विस के लिंक में क्लिक करें।
  • अगले पेज में आवेदन हेतु उस लिंक में क्लिक करे जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते है।
  • अब आवेदन हेतु प्राप्त फॉर्म में पूछी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को आवेदन पत्र के साथ अपलोड करें।
  • और फॉर्म को submit करें।
  • इस प्रकार झारखण्ड प्रमाण पत्र आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी

प्रमाण पत्र आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें ?

jharkhand.gov.in पर Application Status check कैसे करें ?इसके लिए आपको नीचे दी गयी प्रक्रिया को अपनाना होगा –

  • करने के लिए jharsewa.jharkhand.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ।
  • वेबसाइट में जाने के बाद होम पेज में Now Status Of Your Application के विकल्प में trecking के लिंक में क्लिक करें।
  • नए पेज में आवेदन की स्थिति जांच करने के लिए Through Application Reference Number ,Through OTP/Application Details में से किसी एक विकल्प का चुनाव करें।
  • इसके बाद Application Reference Number दर्ज करें और Application Submission Date को भी दर्ज करें। झारखण्ड-प्रमाण-पत्र-एप्लीकेशन-स्टेटस
  • अब स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड को भरकर submit बटन में क्लिक करें।
  • इस तरह से एप्लीकेशन स्टेटस से संबंधी सभी महत्वपूर्ण विवरण आवेदक व्यक्ति के मोबाइल स्क्रीन में मौजूद होंगे।
  • झारखण्ड प्रमाण पत्र एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

झारखण्ड प्रमाण पत्र से संबंधित प्रश्न उत्तर

प्रमाण पत्र सेवाओं के लिए झारखण्ड सरकार के द्वारा कौन सा पोर्टल लॉन्च किया गया है ?

झारसेवा पोर्टल को प्रमाण पत्र सेवाओं के लिए झारखंड सरकार के द्वारा लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की मदद से राज्य वासी प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रकार की महत्वपूर्ण सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

झारसेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

झारसेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jharsewa.jharkhand.gov.in है। इस वेबसाइट के माध्यम से राज्य वासी घर बैठे सुविधा को प्राप्त कर सकते है।

पोर्टल में नागरिकों की सुविधा के लिए कौन-कौन सी सेवा उपलब्ध है ?

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से संबंधित सभी सेवा ,एवं भूमि रिकॉर्ड ,प्रमाण पत्र सेवाएं और अन्य प्रकार की सभी उपयोगी सेवाओं को नागरिकों की सुविधा के लिए झारसेवा पोर्टल में मौजूद किया गया है।

झारसेवा पोर्टल में मौजूद किसी भी सेवा के लिए नागरिक किस प्रकार आवेदन कर सकते है ?

ऑनलाइन रूप में पंजीकरण करने के लिए व्यक्ति को पोर्टल में पंजीकरण करना होगा जिसके पश्चात वह किसी भी सेवा हेतु आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। इसके साथ यदि किसी व्यक्ति के पास ऑनलाइन सुविधा मौजूद नहीं है तो वह अपने नजदीकी कियोस्क सेंटर में जाकर सेवा के लिए आवेदन कर सकते है।

jharkhand jharseva पोर्टल में सेवा हेतु किसी भी प्रकार की समस्या के लिए व्यक्ति कहाँ सम्पर्क कर सकते है ?

किसी भी समस्या के समाधान के लिए झारखंड सरकार के द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जिसके तहत नागरिक अपनी समस्या के हल को प्राप्त करने में सहायक होंगे।
हेल्पलाइन नंबर 0651-2401581, 2401040
ईमेल आईडी [email protected]

Leave a Comment