जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2023: रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, लाभ -jankalyan.rajasthan.gov.in

जनकल्याण पब्लिक वेलफेयर पोर्टल के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी को जनता के साथ साझा किया जाता है। जैसा की हम सभी जानते हैं की राजस्थान के मुख्यमंत्री जी द्वारा बीते कई वर्षों से अपनी राज्य की जनता के लिए कल्याणकारी योजनाओं का सञ्चालन किया जाता रहा है, किन्तु इन सभी योजनाओं के लिए अलग-अलग पोर्टल (jankalyan.rajasthan.gov.in) उपलब्ध किये जाते हैं जिसकी वजह से कई बार इन योजनाओं के बारे में आम जनता को कोई विशेष जानकारी प्राप्त नहीं होती है। इस समस्या के निराकरण के लिए राजस्थान सरकार द्वारा जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2023 का शुभारंभ किया गया है। जनकल्याण पब्लिक वेलफेयर पोर्टल राजस्थान पर सभी विभागों (department)और जिलों (district) की सभी सार्वजनिक सूचनाओं/सेवाओं को एक ही स्थान पर प्रदर्शित किया जाता है।

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान पंजीकरण कैसे करें - jankalyan.rajasthan.gov.in
जन कल्याण पोर्टल राजस्थान पंजीकरण कैसे करें

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Jan Kalyan Portal Rajasthan 2023 क्या है ,पोर्टल पर रजिस्ट्रशन ,लॉगिन कैसे करें ,जन कल्याण पोर्टल से होने वाले लाभ/विशेषताएं ,उद्देश्य ,आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। Jan Kalyan Portal Rajasthan से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारी पाने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान 2023(jankalyan.rajasthan.gov.in)

मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत जी के द्वारा जन कल्याण पोर्टल राजस्थान को शुरू किया गया है।पोर्टल के माध्यम से राज्य की जनता ऑनलाइन कई प्रकार की सरकारी योजनाओं से सम्बंधित जानकारी/सूचनाओं को इस पोर्टल के माध्यम से घर बैठे प्राप्त कर सकेगी। पोर्टल में राज्य के सभी विभागों तथा राज्य के सभी जिलों की सार्वजनिक सूचनाओं को जनता को उपलब्ध कराया जाता है। राज्य की जनता सरकारी विभागों से सम्बंधित योजनाओं तथा सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकेगी उन्हें इसके लिए अलग अलग पोर्टल आवश्यकता नहीं होगी। पोर्टल पर योजना सम्बंधित जानकारी को ऑनलाइन घर बैठे प्राप्त करने से उन्हें सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी जिससे वह अपने कीमती समय और पैसे दोनों की बचत कर सकेंगे।साथ ही साथ कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

Key Highlights Of Rajasthan Jan Kalyan Portal

आर्टिकल विवरण
पोर्टल का नाम जन कल्याण पोर्टल राजस्थान (पब्लिक वेलफेयर पोर्टल )
पोर्टल का संचालन आरम्भ 18 दिसंबर 2020 से
किसके द्वारा आरंभ की गयी राजस्थान सरकार
सम्बंधित विभाग सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग,योजना विभाग ,तथा राजस्थान सरकार द्वारा
राज्य राजस्थान
लाभार्थी राजस्थान के नागरिक
उद्देश्य राज्य के नागरिकों को सरकारी योजनाओं तथा विभागों से सम्बन्धित जानकारी एक स्थान पर उपलब्ध कराना
आवेदन प्रकार ऑनलाइन /ऑफलाइन
साल 2023
आधिकारिक वेबसाइटjankalyan.rajasthan.gov.in

जनकल्याण पोर्टल राजस्थान का उद्देश्य

पब्लिक वेलफेयर पोर्टल राजस्थान का उद्देश्य राज्य की जनता को पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार की सरकारी सूचनाओं एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। राजस्थान सरकार की जनकल्याण पोर्टल के माध्यम से अब राज्य के नागरिक किसी भी सरकारी योजनाओं अवं विभागों से सम्बन्धित सार्वजनिक सूचनाओं को घर बैठे बड़ी ही आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। सरकार द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से कार्यप्रणाली पारदर्शिता आएगी तथा जनता को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी जानें – ई मित्र रजिस्ट्रेशन लॉगिन राजस्थान

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

पब्लिक वेलफेयर पोर्टल राजस्थान के लाभ

राज्य के नागरिकों को इस पोर्टल की सहायता से प्राप्त हो सकेंगे। जन कल्याण पोर्टल (पब्लिक वेलफेयर पोर्टल राजस्थान )से राज्य के नागरिकों को होने वाले लाभ कुछ इस प्रकार से हैं –

  1. पोर्टल का शुभारंभ राजस्थान राज्य सरकार द्वारा जनता के लिए किया गया है।
  2. पोर्टल का संचालन 18 दिसंबर 2020 से राजस्थान के सभी जिलों में किया गया है।
  3. जन कल्याण पोर्टल को सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, योजना विभाग एवं राजस्थान सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है।
  4. RJ Jan kalyaan portal पोर्टल पर विभागों तथा सरकारी सूचनाओं / योजनाओं से संबंधित सभी प्रकार की सार्वजानिक जानकारी को एकीकृत करके उपलब्ध कराया जाता है।
  5. पोर्टल में नागरिकों को सभी प्रकार की सूचनाएं बड़ी ही आसानी से घर बैठे प्राप्त होती हैं।
  6. पोर्टल का यह लाभ होगा की नागरिकों को अब किसी भी प्रकार की योजना या सुचना से सम्बन्धित जानकारी पाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे जिससे उनके कीमती समय की बचत हो सकेगी।
  7. ऑनलाइन कार्यप्रणाली के तहत पोर्टल के माध्यम से विभागों के कार्यप्रणाली का ऑनलाइन डाटा सुरक्षित रहेगा तथा अनावश्यक जनता को अपने पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।
  8. कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी जिससे भ्रस्टाचार में कमी आएगी।

जन कल्याण पोर्टल की विशेषताएं

public welfare portal rajasthan 2023 की अपनी कुछ खास विशेषताएं हैं ;आईये जानते हैं उन विशेषताओं के बारे में –

  • पोर्टल पर सरकारी योजनाएं एवं सेवाओं से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी को जनता को उपलब्ध कराया जाता है।
  • विभिन्न विभागों की सार्वजनिक जानकारी को जनता द्वारा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा।
  • राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के सञ्चालन से जुडी जानकारी तथा विभाग द्वारा संचालित सेवाओं के बारे में पोर्टल के माध्यम से आप बड़ी आसानी से जान सकेंगे।
  • ऐसे वेबसाइट जिनका संचालन राज्य सरकार /सरकारी विभाग द्वारा किया जाता है तथा मोबाइल एप्लीकेशन को भी इस पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकेगा।
  • विभिन्न कार्यक्रमों की वीडियो को इस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।
  • सरकार की उपलब्धि, पुरस्कार आदि की जानकारी तथा सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत किन-किन को लाभ दिया गया है समस्त जानकारी आप इस पोर्टल पर प्राप्त कर सकेंगे।
  • मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं ,केबिनेट निर्णय ,बजट घोषणा आदि को इसके माध्यम से जनता को उपलब्ध कराया जाता है।

जन कल्याण पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन/पंजीकरण कैसे करें ?

  • आपको पंजीकरण के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। (वेबसाइट का लिंक हमारे द्वारा आर्टिकल में दिया हुआ है।)
  • जैसे ही आप वेबसाइट पर विजिट करते हैं आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाता है।
  • होम पेज के मेनू बार में आपको पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा आपको इसपर क्लिक कर देना है।
  • इस पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाता है।
  • इस पंजीकरण फॉर्म में आपको अपना नाम तथा मोबाइल नंबर डालना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी प्राप्त होगा इसको आपको डाल देना होगा।
  • अब आपके सामने नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा यहाँ आपको सारी जानकारियों को सही से भर लेना है।
  • जानकारियों को भर लेने के उपरांत आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है
  • इस प्रकार से आप पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकेंगे।

जन कल्याण योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको इसके लिए जनकल्याण राजस्थान पोर्टल की की आपको जन कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jankalyan.rajasthan.gov.in जाना होगा।
  • जैसे ही आप इस पोर्टल की वेबसाइट पर जाते हैं आपके सामने इसका होम पेज खुल कर आ जायेगा।
  • होम पेज पर आपको मैन्युबार के विकल्प दिखाई देगा आपको इसपर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको जन कल्याणकारी योजनाओं और सेवाएं के विकल्प का चयन कर लेना है।
  • इसके बाद आपको योजनाएं के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • जैसे ही आप योजनाएं क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा।
  • अब आपको इस पेज पर सम्बंधित विभाग जिसके बारें में आप जानकारी चाहते हैं, योजना, लाभार्थी श्रेणी, श्रेणी तथा कार्यान्वयन क्षेत्र का चयन कर कर देना है।
  • इसके पश्चात आपको ढूंढें (search) के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको विवरण देखे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही सम्बंधित जानकारी आपकी स्क्रीन पर आपको दिख (show) जाएगी।

महत्वपूर्ण दस्तावेज डाउनलोड करने की प्रक्रिया

पोर्टल पर आप महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बड़ी ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं इसके लिए आपको नीचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले आपको जन कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने इस पोर्टल का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको मैन्युबार का विकल्प दिखाई देगा आपको इसपर क्लिक कर देना है।
  • इसके पश्चात आपको दस्तावेज (documents )के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही अब आपकी स्क्रीन पर सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • अब आपको इस सूची से अपनी आवश्यक के अनुरूप विकल्प का चयन कर लेना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • इसके बाद आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप download के option पर क्लिक करते हैं आपके दस्तावेज़ डाउनलोड हो जायेंगे।
  • इस प्रकार से आप अपने डाक्यूमेंट्स को डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान जन कल्याण पोर्टल से सम्बंधित प्रश्नोत्तर –

पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

जन कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jankalyan.rajasthan.gov.in है।

पब्लिक वेलफेयर पोर्टल राजस्थान पर आवेदन कैसे करें ?

इसकी प्रक्रिया को आर्टिकल में दिया गया है कृपया आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

नकल्याण पोर्टल राजस्थान का उद्देश्य क्या है ?

पब्लिक वेलफेयर पोर्टल राजस्थान का उद्देश्य राज्य की जनता को पोर्टल के माध्यम से सभी प्रकार की सरकारी सूचनाओं एवं योजनाओं से सम्बंधित जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध करना है।

पोर्टल को किस विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है ?

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग,योजना विभाग ,तथा राजस्थान सरकार द्वारा इस पोर्टल को संचालित किया जा रहा है।

Leave a Comment