Intra Haryana- GPF Statement, E Salary Slip and Property return at intraharyana.gov.in

देश में बढ़ते डिजिटलीकरण के साथ कार्यों को पारदर्शी तरीकों से पूरा करना अब और भी आसान हो गया है, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को जारी रखते हुए बहुत सी केंद्र व राज्य सरकारें दोनों मिलकर नागरिकों को ऑनलाइन कम्प्युटरीकरण के माध्यम से कार्यों को आसान व सुरक्षित तरीकों से पूरा करने की सुविधा प्रदान करवा रही है।

ऐसी ही एक सुविधा हरियाणा सरकार द्वारा Intra Haryana Portal के नाम पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों को उनकी सैलरी स्लिप, पेंशन विवरण, एनुअल सैलरी विवरण, GPF विवरण आदि बहुत सी जानकारी पोर्टल के माध्यम से प्रदान करवा रही है,

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

इंट्रा हरियाणा पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अब घर बैठे ही खुद को पोर्टल पर पंजीकृत कर सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर पाएँगे, जिससे उन्हें कार्यालयों की लम्बी कतारों में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Intra Haryana- GPF Statement, E Salary Slip and Property return at intraharyana.gov.in
Intra Haryana- GPF Statement, E Salary Slip and Property return at intraharyana.gov.in

राज्य सरकार के द्वारा बहुत सी योजनाएं चलाई जाती है। जिससे नागरिकों को लाभ मिल सकें। ऐसी ही एक योजना हरियाणा सरकार के द्वारा संचालित की जा रही है। जिसका नाम है हरियाणा कौशल रोजगार निगम। अगर आप भी इसके पात्र है। तो जानिए कैसे करें आवेदन

राज्य के सभी कर्मचारी किस प्रकार इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर खुद को लॉगिन कर सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे इसमें उन्हें क्या-क्या सेवाओं उपलब्ध करवाई गई हैं, इससे जुडी सभी जानकारी आवेदक हमारे लेख के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

Intra Haryana पोर्टल लॉगिन

इंट्रा हरियाणा पोर्टल राज्य के कर्मचारियों को उनकी नौकरी से सम्बंधित सभी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध करवाने के लिए एक बेहतर ऑनलाइन मंच प्रदान करता है, जिसमें कर्मचारियों से जुडी सभी जानकारी पारदर्शी तरीके से दर्ज की गई होती है, इस पोर्टल को NIC यानी नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर द्वारा विकसित किया गया है।

यह पोर्टल एक मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली के रूप में कार्य करता है, जिसके माध्यम से कर्मचारियों को ऑनलाइन उनकी पेमेंट सम्बंधित जानकारी प्रदान करवाना है।

इससे कर्मचारी खुद को पोर्टल पंजीकृत कर लॉगिन द्वारा इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे, Intra Haryana Portal पर कर्मचार जिस भी महीने या वर्ष की सैलरी स्लिप देखना चाहते हैं वह उसे अपने एम्प्लॉयमेंट नंबर द्वारा पोर्टल को आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे, इसके साथ ही वह अपने प्रॉपर्टी रिटर्न, अवकास के लिए आवेदन, बायो डाटा, पेंशन कैलकुलेशन की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

राज्य सरकार द्वारा जारी HRMS Employee Portal की तरह ही अब कर्मचारी अपने फ़ोन में कर्मचारी सहायक एप्प को डाउनलोड करके भी पोर्टल पर दर्ज सारी सेवाओं का लाभ कही भी या घर बैठे ही अपने मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा प्राप्त कर सकेंगे, इससे उनके समय की बचत हो सकेगी और अपने वेतन पर्ची या नौकरी से जुडी जानकारी प्राप्त करने में होने वाली समस्या से भी उन्हें छुटकारा मिल सकेगा।

Intra Haryana Portal 2023: Details

पोर्टल का नाम Intra Haryana Portal
शुरुआत किया गया हरियाणा सरकार द्वारा
सम्बंधित विभाग वित्तिय विभाग, हरियाणा
विकसित किया गया NIC (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र)
वर्ष 2023
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन
लाभार्थी राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी
उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन उनकी नौकरी से सम्बंधित
सभी जानकारी उपलब्ध करवाना
आधिकारिक वेबसाइट intrahry.gov.in

इंट्रा हरियाणा पोर्टल के लाभ

सरकार द्वारा जारी इस पोर्टल पर पंजीकृत कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ की जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • इंट्रा पोर्टल पर राज्य के कर्मचारियों को बहुत सी सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध करवाई गई है।
  • राज्य के कर्मचारी अब अपनी सैलरी सम्बन्धी सभी जानकारी जैसे सैलरी स्लिप, GPF विवरण, पैंशन विवरण, पेमेंट कैलकुलेशन आदि प्राप्त कर सकेंगे।
  • इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर राज्य के सभी सरकारी विभागों मे कार्यरत कर्मचारियों को इससे जोड़कर उनकी सभी जानकारी पोइटल पर दर्ज की गई होती है, जो समय समय पर अपडेट की जाती है।
  • आवेदक कर्मचारी अपनी छुट्टी के लिए भी पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर कर्मचारियों की सभी जानकारी सुरक्षित होने से कार्यों में ज्यादा पारदर्शिता लाई जा सकेगी और छुट्टी या किसी भी सरकारी कार्यों में होने वाली गड़बड़ी को भी रोका जा सकेगा।
  • कर्मचारी को अब अपनी स्लिप लेने के लिए कार्यलय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और वह अपनी सैलरी स्लिप या GPF (जनरल प्रोविडेंट फण्ड) की जानकारी घर बैठे ही प्राप्त कर सकेंगे।

पोर्टल पर उपलब्ध बहुत सी सेवाएँ व उनका विवरण

इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करने के लिए बहुत सी सेवाएँ उपलब्ध करवाई गई हैं, जैसे ई वेतन हरियाणा, Service book, ऑनलाइन टूर और छुट्टी, वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट, GPF खाता नंबर, वार्षिक संपत्ति वापसी, व्यक्तिगत विवरण, जाँच अधिकारी रिपोर्ट, ट्रांसफर के बाद जोइनिंग, पारिवारिक विवरण, नया DASC नामांकित करें, अपडेट परिवहन पहचान पत्र, कर्मचारी उत्तर, जाँच अधिकारी पूछताछ उत्तर, मेरा स्थानांतरण

  • Service Book :- आवेदक कर्मचारी के द्वारा किए गए कार्य का पूरा रिकॉर्ड जैसे सर्विस के दौरान उसके द्वारा द्वारा क्या काम किया गया है, उसके वेतन, Personal Details, सर्विस वेरिफिकेशन, ट्रांसफर आदि पूरा इस बुक में दर्ज किया गया होता है।
  • GPF खाता सेवा :- पोर्टल पर कर्मचारियों के GPF यानि जनरल प्रोविडेंट फंड का पूरा डाटा जैसे वर्तमान GPF डिटेल, लोन वापसी डिटेल्स, पिछले GPF,GPF क्रेडिट, अनुसूची आदि सभी जानकारी उपलब्ध की गई होती है, जिसे नागरिक आसानी से देख सकेंगे।
  • ई-वेतन हरियाणा :– ई-वेतन हरियाणा में नागरिकों को उनके वेतन से जुडी सभी जानकारी जैसे उनकी Salary Slip, मासिक व वार्षिक वेतन विवरण व अन्य सैलरी जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
  • ऑनलाइन लीव एंड टूर मॉड्यूल :- इस सुविधा के माध्यम से कर्मचारी किसी भी दिन आवश्यकता पढ़ने पर अवकास लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
  • वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट :- इस रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारी की सभी जानकारी को दर्ज किया जाता है, इस रिपोर्ट को जिला स्तर पर तैयार किया जाता है, जिसमें अप्रैल माह के आचरण की सभी जानकारी उपलब्ध की गई होती है।

इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

राज्य के जो भी कर्मचारी इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर अपनी सैलरी स्लिप से जुडी जानकारी देखना चाहते हैं वह दी गई प्रक्रिया को पढ़कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

  • आवेदक को सबसे पहले HRMS Employee हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट intrahry.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ होम पेज पर आपको LOGIN कॉलम में New Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इंट्रा-हरियाणा-पोर्टल-ऑफिसियल
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको अपना Employee Type, PayeeCode/Salary Code, Salary Bank Account No. भरना होगा। रजिस्ट्रेशन-इंट्रा-हरियाणा-पोर्टल
  • सारी जानकारी भरकर आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपको ओटीपी प्राप्त करने के लिए दो विकल्प दिखाई देंगे जैसे
    • Show Mobile Number From Esalary
    • Show Mobile Number From HRMS
  • आपको इन दोनों विकल्पों में से किसी एक विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज में आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद आपक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • आपको ओटीपी को बॉक्स में दर्ज करके अपने मोबाइल नंबर वेरीफाई करके Submit के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज में आपको अपना यूजर आईडी, पासवर्ड दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

hrms haryana लॉगिन प्रक्रिया

इस पोर्टल पर पंजीकृत नागरिकों को खुद के पंजीकरण के बाद लॉगिन करना भी आवश्यक होती है, जसके बाद ही वह पोर्टल पर जारी सेवाओं के लाभ प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए लॉगिन करने हेतु आवेदक दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आवेदक को हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट intrahry.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ होम पेज पर आपको LOGIN कॉलम में अपना पे कोड या मोबाइल नंबर दर्ज करके पासवर्ड भरना होगा।एम्प्लोयी-लॉगिन-प्रक्रिया
  • अब दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करके आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Annual Property Return ऑनलाइन जमा करने की प्रक्रिया

वार्षिक संपत्ति रिटर्न जमा करने का विकल्प भी आवेदक को पोर्टल पर प्रदान किया गया है, जिसे जमा करने की प्रक्रिया आवेदक दिए गए स्टेप्स को पढ़कर प्राप्त कर सकते हैं।

  • आवेदक को सबसे पहले HRMS Employee हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको पहले खुद को LOGIN करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपको Annual Property Return के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको प्रॉपर्टी डेक्लेरशन फॉर्म में Year Designation during the financial year को भरना होगा।
  • अब आपको अगले पेज में आपको Property Details, Movable Property और Loan Details से जुडी सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको Signature अपलोड करके Submit कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपकी वार्षिक संपत्ति रिटर्न जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

intra haryana leave application

पोर्टल पर राज्य के जो कर्मचारी छुट्टी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो वह इसकी आवेदन प्रक्रिया की जानकारी यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं।

  • आवेदक को सबसे पहले HRMS Employee हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट intrahry.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, यहाँ आपको पहले खुद को LOGIN करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको Main Menu में Online Leave and Tour के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने Apply For Leave का फॉर्म खुलकर आ जाएगा। छुट्टी-के-लिए-आवेदन-फॉर्म
  • यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे Type of Leave, Ground On which Leave Application, Date from, Holiday Prefixed, Purpose of leave आदि सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
  • अब सारी जानकारी भरकर आपको Supporting Documents अपलोड करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाने पर आपको आपके मोबाइल पर एक मैसेज प्राप्त हो जाएगा।
  • इस तरह आप अवकाश के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Leave Status चेक करने की प्रक्रिया

आवेदक द्वारा छुट्टी के लिए किए गए आवेदन का स्टेटस जानने के लिए वह दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • आवेदक सबसे पहले HRMS Employee हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको लॉगिन करना होगा।
  • यहाँ आपको My Leave के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Leave Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी अवकाश से जुडी पूरी लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
पोर्टल पर सैलरी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

इस पोर्टल पर कर्मचारी अपनी सैलरी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदक दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • आवेदक सबसे पहले HRMS Employee हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन के बाद आपको नए पेज में E-Salary Services के विकल्प पर जाना होगा। ऑनलाइन-सैलरी-स्लिप-डाउनलोड
  • जिसमे आपको दो विकल्प Salary Slip और Annual Salary Statement का विकल्प दिखाई देगा, जिसमे आपको Salary Slip के विकल्प में क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद कर्मचारी को अपने मासिक वेतन पर्ची की जानकारी देखने के लिए महीने या वर्ष का चयन करना होगा।
  • अब महीने का चयन करके आपको शो के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपकी सैलरी स्लिप से संबंधित सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड करके सुरक्षित भी रख सकेंगे।

कर्मचारी सहायक मोबाइल एप्प डाउनलोड प्रक्रिया

आवेदक कर्मचारी अब अपनी सैलरी स्लिप या अन्य किसी भी जानकारी के लिए पोर्टल के अलावा इसके जारी कर्मचारी सहायक मोबाइल एप्प को भी डाउनलोड करके सभी उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं, इसे डाउनलोड करना बहुत ही आसान है , जिसकी प्रक्रिया आवेदक दिए गए स्टेप्स को पढ़कर जान सकेंगे।

  • मोबाइल एप्प डाउनलोड करने के लिए कर्मचारी सबसे पहले अपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  • यहाँ आपको सर्च बॉक्स में कर्मचारी सहायक मोबाइल एप्प टाइप करके Search के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके आपकी स्क्रीन पर मोबाइल एप्प खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको इनस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इनस्टॉल पूरा हो जाने के बाद आपके फ़ोन में एप्प डाउनलोड हो जाएगा।
  • जिसमे आप खुद को पंजीकृत व लॉगिन करके सभी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

इंट्रा हरियाणा पोर्टल पर सर्विस बुक वैलिडेट प्रक्रिया

पोर्टल पर सर्विस बुक वैलिडेट करने के लिए आवेदक दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • आवेदक सबसे पहले HRMS Employee हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद आपको Validate Services Report के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको कुछ डिटेल्स जैसे Status, designation, Objection का विकल्प दिखाई देंगे, जिसमे आपको Take Action के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इंट्रा-पोर्टल-ऐड-न्यू-फॅमिली-मेंबर
  • जिसके बाद आपको ऑब्जेक्शन और वेरीफाई सर्विस बुक के दो विकल्प दिखाई देंगे जिसमे यदि आपकी सभी जानकारी सही होगी तो आपको वेरीफाई सर्विस बुक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके आपको submit के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपकी सर्विस बुक वैलिडेट प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
वार्षिक संपत्ति वापसी (Annual Asset Return) भरने की प्रक्रिया

वार्षिक संपत्ति रिटर्न भरने के लिए आवेदक दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • आवेदक सबसे पहले HRMS Employee हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब होम पेज पर आपको आईडी और पासवर्ड द्वारा लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको दिए गए ऑप्शन्स में से Annual Asset Return के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको जिस भी वर्ष की वार्षिक संपत्ति वापसी को भरना है उस वर्ष का चयन करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको पूछी गई सभी जानकारी जैसे Real Assets, Movable Property, Loan Statement आदि भरनी होगी।
  • अब आपको सिग्नेचर अपलोड करके Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • जिसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके आपको वेरीफाई करना होगा।
  • इस तरह आपकी एनुअल एसेट भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

how to update family id on intra haryana

कर्मचारी अपने फैमिली आईडी अपडेट करने के लिए दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आवेदक को HRMS Employee हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको आईडी और पासवर्ड द्वारा लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपको Employment Dashboard में जाकर Update Family Id के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज खुलकर आ जाएगा जिसमे आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी प्राप्त कर उसे चेक कर सकेंगे।
  • यदि आपके परिवार के किसी सदस्य की जानकारी पोर्टल पर दर्ज नहीं की गई होती तो आपको Add Family Member के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फैमिली मेंबर का नाम जोड़ने के लिए आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • यहाँ आपको फॉर्म में पूछी गई सदस्य की सभी जानकारी जैसे आधार संख्या, जिला, क्षेत्र, ब्लॉक, जिला/वार्ड, नाम आदि दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको Add के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा, जिसके बाद उस सदस्य का नाम फैमिली आईडी में दर्ज हो जाएगा।
  • अब परिवार के सभी सदस्यों के नाम आप फैमिली आईडी में देख सकेंगे।

Intra Haryana Portal से जुड़े प्रश्न/उत्तर

इंट्रा हरियाणा पोर्टल का आरम्भ क्यों किया गया है ?

इंट्रा हरियाणा पोर्टल का आरम्भ राज्य सरकार द्वारा सभी सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से प्रदान करने के लिए किया गया है, जिससे ऑनलाइन माध्यम से कार्य पूरे हो सकेंगे और कर्मचारियों को उनकी नौकरी से जुडी सभी जानकारी एक जगह उपलब्ध हो सकेगी।

इस पोर्टल पर कर्मचारियों के लिए कौन-कौन सी सेवाएँ जारी की गई है ?

पोर्टल पर कर्मचारियों के लिए ई वेतन हरियाणा, Service book, ऑनलाइन टूर और छुट्टी, वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट, GPF खाता नंबर, वार्षिक संपत्ति वापसी, व्यक्तिगत विवरण, जाँच अधिकारी रिपोर्ट, ट्रांसफर के बाद जोइनिंग, पारिवारिक विवरण, नया DASC नामांकित करें, अपडेट परिवहन पहचान पत्र

क्या Intra Haryana Portal पर केवल सरकारी कर्मचारियों की जानकारी ही उपलब्ध की गई होगी ?

जी हाँ Intra Haryana Portal पर केवल राज्य सरकार के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी ही उपलब्ध की गई है।

इंट्रा हरियाणा पोर्टल को किसके द्वारा विकसित किया गया है ?

इंट्रा हरियाणा पोर्टल को NIC यानि (National Informatics Centre) द्वारा विकसित किया गया है।

पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदक कर्मचारी HRMS Employee Portal की आधिकारिक वेबसाइट intrahry.gov.in पर खुद को पंजीकृत कर सकेंगे।

इस पोर्टल पर सैलरी स्लिप डाउनलोड करने की क्या प्रक्रिया है ?

पोर्टल पर सैलरी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया ऊपर लेख में प्रदान करवा दी गई है, जिसे पढ़कर आवेदक अपनी सैलरी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

Intra Haryana Portal से संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने लेख के माध्यम से प्रदान करवा दी है और हमे उम्मीद है की यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी होगी इसके लिए यदि आपको हमारा लेख पसंद आए या इससे संबंधित कोई प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न पूछ सकते हैं, हम आपके प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Leave a Comment