ICSE Full Form in Hindi :- मित्रों नमस्कार, दोस्तों जैसा की आप सभी जानते हैं की हमारे देश में बहुत सारे स्कूल शिक्षा बोर्ड देश में अलग-अलग परीक्षा और परीक्षा से संबंधित कार्यवाहियों का पालन करते हैं।
उनमें से एक ICSE शिक्षा बोर्ड है। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं आईसीएसई स्कूल शिक्षा बोर्ड से जुड़ी सभी जानकारियाँ। आप लोग तो यह जानते हैं की हमारे यहाँ मुख्यतः बच्चों को अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम से स्कूली शिक्षा दी जाती है।
इनमें से जो बच्चे हिन्दी में अपनी शिक्षा ग्रहण करते हैं वे सभी अपने-अपने राज्यों के आधीन स्कूल बोर्ड से शिक्षा प्राप्त करते हैं।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
ICSE भी एक प्रकार का बोर्ड है। भारत में बहुत से विद्यालय है। जिसमे ICSE बोर्ड होता है। लेकिन भारत में अधिकतर विद्यालयों में CBSE बोर्ड होता है।
उदाहरण के लिए यदि कोई उत्तराखंड राज्य का निवासी है तो वह हिन्दी मीडियम से शिक्षा के लिए उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद बोर्ड के अंतर्गत शिक्षा प्राप्त करेगा। और यदि विद्यार्थी अंग्रेजी मीडियम के तहत शिक्षा प्राप्त कर रहा है।
तो वह दो विकल्पों सीबीएसई और आईसीएसई में से किसी एक को चुनकर शिक्षा प्राप्त कर सकता है। आगे आप जानेंगे की आईसीएसई (ICSE Full Form) का फुल फॉर्म क्या है।
Article Contents
ICSE क्या है ?
आईसीएसई एक स्कूल शिक्षा बोर्ड है जो एक तरह का प्राइवेट और नॉन सरकारी एजुकेशन बोर्ड है जो भारत में रहने वाले एंग्लो इंडियन बच्चों और यहाँ के निवासी बच्चों की शिक्षा को बेहतर, आसान और सुगम बनाने के लिए बनाया गया बोर्ड है। इस बोर्ड के तहत दी जाने वाली शिक्षा अंग्रेजी माध्यम की होती है।
क्रम संख्या | आर्टिकल से संबंधित | संबंधित जानकारियाँ |
1 | आईसीएसई की आधिकारीक वेबसाइट | cisce.org |
2 | आईसीएसई का हेल्पलाइन नंबर | (011) 26413820, 26411706, 30820091/94 |
3 | आईसीएसई बोर्ड से संपर्क के लिए कार्यालय का पता : | Council for the Indian School Certificate Examinations Pragati House, 3rd Floor, 47-48, Nehru Place, New Delhi – 110019 |
4 | आईसीएसई का फैक्स नंबर | (011) 26234575 |
5 | शिकायत एवं सुझाव हेतु आधिकारीक ईमेल आईडी | [email protected] |
ICSE Full Form in Hindi | आईसीएसई का फुल फॉर्म क्या है ?
ICSE जिसका हिन्दी में पूरा नाम “भारतीय सर्टिफिकेट ऑफ सैकेण्डरी एजुकेशन” तथा अंग्रेजी में “Indian Certificate of Secondary Education” है ।
ICSE स्कूल बोर्ड का इतिहास
ICSE स्कूल बोर्ड का गठन सरकार की नई शिक्षा प्रणाली के तहत एंग्लो इंडियन एजुकेशन पॉलिसी अंतर्गत 1956 में हुआ था जिससे की देश में रहने वाले एंग्लो इंडियन बच्चों को उनका शिक्षा का अधिकार मिल सके।
इस आईसीएसई एजुकेशन बोर्ड संस्थान का मुख्यालय नई दिल्ली भारत में स्थित है। ICSE के अनुरूप होने वाली परीक्षयायेँ CICSE (Council For The Indian School Certificate Examinations) के द्वारा निर्धारित दिशा निर्देश के अनुसार करवाईं जाती हैं।
ICSE के अंतर्गत पढ़ाए जाने वाले विषय
आईसीएसई बोर्ड के द्वारा निर्धारित कक्षा 9 और 11 वीं के विद्यार्थियों के लिए विषय :-
समूह 1 (अनिवार्य विषय) :-
- अंग्रेज़ी
- एक दूसरी भाषा या एक आधुनिक विदेशी भाषा
- इतिहास, नागरिक शास्त्र और भूगोल
समूह 2 (कोई भी 2/3 विषय) :-
- वाणिज्यिक अध्ययन
- अर्थशास्त्र
- गणित
- पर्यावरण विज्ञान
- विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान)
- एक आधुनिक विदेशी भाषा
- एक शास्त्रीय भाषा
समूह 3 (कोई भी 1 विषय) :-
- कला
- वाणिज्यिक अनुप्रयोगों
- कुकरी
- कम्प्यूटर अनुप्रयोगों
- आर्थिक अनुप्रयोग
- पर्यावरण अनुप्रयोग
- फैशन डिजाइनिंग
- गृह विज्ञान
- आतिथ्य प्रबंधन
- मास मीडिया और संचार
- आधुनिक विदेशी भाषाएं
- कला प्रदर्शन
- शारीरिक शिक्षा
- तकनीकी ड्राइंग अनुप्रयोग
- योग
- सुपर और सामुदायिक सेवा (अनिवार्य वर्गीकृत विषय)
आईसीएसई बोर्ड के द्वारा निर्धारित कक्षा 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए विषय :-
- अनिवार्य अंग्रेजी
- वैकल्पिक अंग्रेजी
- भारतीय भाषा
- आधुनिक विदेशी भाषा
- शास्त्रीय भाषा
- भूगोल
- इतिहास
- राजनीति विज्ञान
- मनोविज्ञान
- समाज शास्त्र
- अर्थशास्त्र
- व्यापार
- लेखांकन
- बिजनेस स्टडीज
- गणित
- भौतिक विज्ञान
- रसायन विज्ञान
- जीवविज्ञान
- जैव प्रौद्योगिकी
- कंप्यूटर विज्ञान
- बिजली और इलेक्ट्रॉनिक्स
- इंजीनियरिंग भौतिकी
- पर्यावरण विज्ञान
- ज्यामितीय और यांत्रिक आरेखण
- ज्यामितीय और भवन आरेखण
- फैशन डिजाइनिंग
- गृह विज्ञान
- आतिथ्य प्रबंधन
- विधिक अध्ययन
- मास मीडिया और संचार
- कला
- संगीत
- शारीरिक शिक्षा
- सामाजिक रूप से उपयोगी उत्पादक कार्य से संबंधित विषय
ICSE स्कूल बोर्ड परीक्षा से संबंधित आँकड़े
नीचे दिए गए आँकड़ें वर्ष 2020 के लिए होने वाली ICSE परीक्षा से संबंधित हैं जिसको कोविड -19 महामारी के कारण वर्ष 2021 में आयोजित किया गया ।
क्रम संख्या | आईसीएसई परीक्षा से संबंधित | परीक्षा में शामिल विद्यार्थी |
1 | आईसीएसई परीक्षा के लिए भारत और विदेश में उम्मीदवारों को प्रस्तुत करने वाले स्कूलों की संख्या | 2,341 |
2 | आईसीएसई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या | 2,07,902 |
3 | आईसीएसई परीक्षा के लिए उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की संख्या | 2,06,525 |
4 | आईसीएसई परीक्षा के लिए असफल उम्मीदवारों की संख्या | 1,377 |
5 | आईसीएसई परीक्षा में शामिल होने वाली लड़कियों की संख्या | 95,234 |
6 | आईसीएसई परीक्षा में उत्तीर्ण लड़कियों की संख्या | 94,937 |
7 | ICSE परीक्षा में असफल लड़कियों की संख्या | 297 |
8 | आईसीएसई परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या | 1,12,668 |
9 | आईसीएसई में उत्तीर्ण लड़कों की संख्या | 1,11,588 |
10 | आईसीएसई में असफल लड़कों की संख्या | 1,080 |
आईएससी परीक्षा से संबंधित आँकड़े :-
क्रम संख्या | ISC परीक्षा से संबंधित | परीक्षा में शामिल विद्यार्थी |
1 | आईएससी परीक्षा के लिए भारत और विदेश में उम्मीदवारों को प्रस्तुत करने वाले स्कूलों की संख्या | 1,125 |
2 | आईएससी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या | 88,409 |
3 | आईएससी परीक्षा के लिए उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों की संख्या | 85,611 |
4 | आईएससी परीक्षा के लिए असफल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या | 2,798 |
5 | आईएससी परीक्षा में शामिल होने वाली लड़कियों की संख्या | 40,980 |
6 | ISC परीक्षा में उत्तीर्ण लड़कियों की संख्या | 40,170 |
7 | ISC परीक्षा में असफल लड़कियों की संख्या | 810 |
8 | आईएससी परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या | 47,429 |
9 | आईएससी में उत्तीर्ण लड़कों की संख्या | 45,441 |
10 | आईएससी में असफल होने वाले लड़कों की संख्या | 1,988 |
आईसीएसई बोर्ड से संबंधित कुछ टॉप स्कूलों की लिस्ट
- Presidency School, R.T. Nagar, Bangalore
- New Horizon Public School, Bangalore
- The Cathedral & John Connon School, Mumbai
- St. Mary’s School, Pune
- Greenlawns High School, Mumbai
- Villa Theresa High School, Mumbai
- St. Paul’s English School, Bangalore
- Garden High School, Kolkata
- Carmel School, Bangalore
- Brightlands School, Dehradun
- Lady Ratanbai & Sir Mathuradas Vissanji Academy, Mumbai
- Presidency School, Nandini Layout, Bangalore
- Welham Girls’ School, Dehradun
- Thomas Residential School, Thiruvananthapuram
- Lokhandwala Foundation School, Mumbai
- Sacred Heart School, Hulhundu, Ranchi
- Sri Kumaran Public School, Bangalore
- Maneckji Cooper Education Trust School, Mumbai
- Smt. Sulochanadevi Singhania School, Thane
- Gitanjali School, Begumpet, Hyderabad
- Vidyashilp Academy, Bangalore
- Hope Town Girls School, Dehradun
- Jamnabai Narsee School, Juhu, Mumbai
- The Doon School, Dehradun
- Hiranandani Foundation School, Powai, Mumbai
- Vibgyor High, Goregaon (W), Mumbai
- Sacred Heart Convent School, Jamshedpur
- Vidyaniketan School, Hebbal, Bangalore
- St. Mary’s Academy, Meerut Cantt.
- Wisdom High International School, Nashik
आशा करते हैं की आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि आपको इस आर्टिकल से सबंधित कोई डाउट है या अन्य किसी आर्टिकल से संबंधित कोई डाउट है तो आप कमेन्ट बॉक्स में मैसेज कर पूछ सकते हैं। हम आपके प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास करेंगे। आपका आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए बहुत – बहुत धन्यवाद।
ICSE Full Form in Hindi FAQ’s
ICSE की फुल फॉर्म ‘Indian Certificate of Secondary Education’ है।
हिंदी में आईसीएसई का फुल फॉर्म ‘भारतीय सर्टिफिकेट ऑफ सैकेण्डरी एजुकेशन’ है।
ICSE की स्थापना सन 1956 में हुई थी।