HR Full Form in Hindi:- HR एक ऐसा विभाग है जिसपर अपने क्षेत्र से सम्बंधित कार्यों की कई सारी जिम्मेदारियों होती है। एक कंपनी में एच.आर का कार्य नए लोगों की भर्ती करना, दिशा-निर्देश देना तथा कंपनी का मैनेजमेंट संभालना नियम बनाना आदि होता है।
जैसा की हम जानते है किसी भी कंपनी के सफल या असफल होने में उस कंपनी के कर्मचारियों और कंपनी के मेनेजमेंट का कितना बड़ा रोल होता है। किसी भी संस्था के विकास के लिए उस कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों का कार्य में कुशल और प्रशिक्षित होना बहुत आवश्यक है। किसी भी कंपनी में अच्छे कर्मचारियों की नियुक्ति करना HR का कर्त्तव्य होता है।
CA एक प्रकार का प्रोफेशन है जिसको लोग बहुत पसंद करते हैं। CA का कार्य होता है लोगो का financial (वित्तीय) सलाह देना लेकिन क्या आप जानते है CA का फुल फॉर्म क्या होती है ?
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से HR क्या होता है ? HR FULL FORM,.HRM FULL FORM ,HR का क्या कार्य होता है। HR के लिए क्या योग्यता और स्किल होनी चाहिए। HR का वेतन कितना होता है इन सबके बारे में बताने जा रहे हैं। HR FULL FORM क्या है आदि के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
Article Contents
HR Full Form in Hindi – फुल फॉर्म
HR का फुल फॉर्म – Human Resources है। इसे हिंदी में मानव संसाधन कहा जाता है।
HRM का full फॉर्म – Human Resources Management है और इसे हिंदी में मानव संसाधन प्रबंधन कहा जाता है।
एचआर की भूमिका
HR जिसे Human Resources कहा जाता है। ह्यूमन रिसोर्स शब्द का प्रयोग 1960 में पहली बार किया गया था। HR किसी संस्था या विश्वविद्यालय या अन्य संस्थान में आवश्यक कर्मचारियों की व्यवस्था का कार्य करता है साथ ही संस्था में कार्य कर रहे कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखना तथा कंपनी या संस्था में मेनेजमेंट को संभालना आदि कार्यों की जिम्मेदारी रखता है।
कोई भी संस्था या कंपनी तभी सफल मानी जा सकेगी यदि उस कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों को अच्छे से मैनेज किया जायेगा। इस प्रकार किसी भी कंपनी में HR की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
HR के क्या कार्य होते हैं
जैसा की हम सभी जानते हैं की किसी भी कंपनी के डेवलपमेंट के लिए ह्यूमन रिसोर्स का कितना बड़ा योगदान होता है। एक कम्पनी में HR का कार्य क्या होता है आईये जानते है –
- कर्मचारियों को कंपनी में नियुक्त करना
- कंपनी में सुरक्षित कार्य परिवेश का विस्तार करना
- कर्मचारियों का प्रशिक्षण तथा विकास
- नए कर्मचारी की योग्यता को जांचना और उसकी भर्ती करना
- किसी भी कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों को कार्य के लिए प्रेरित करना
- इंटरव्यू के समय को मैनेज करना,इंटरव्यू लेना और चयन करना
- कर्मचारियों की सेलरी का निर्णय
- कर्मचारियों के सभी प्रश्नो का जबाब देना
- अवकाश के लिए पॉलिसी बनाना
- कर्मचारियों का रिकॉर्ड रखना
- जमा किये गए रिज्यूम को व्यवस्थित करना
- कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनके लाभ का प्रबंधन करना
- कंपनी के कर्मचारियों का सैलरी प्रॉसेस करना।
- रिकॉर्ड को अपडेट रखना
- सभी कर्मचारियों के साथ एक सामान रूप से व्यवहार करना
- कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों को सामान अवसर प्रदान करना
- कंपनी में अनुशासन बनाये रखना
- कर्मचारी के छुट्टी के समय तथा Leave, EL CEL को सुनिश्चित करना आदि HR के अंतर्गत आता है।
भारत के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रो के सामुदायिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एवं सब तक अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच के लिए ANM की भूमिका महत्वपूर्ण है लेकिन क्या आप जानते है ANM की फुल फॉर्म क्या होती है ?
HR के लिए आवश्यक योग्यता
यदि आप भी HR में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास Human Resource Management की मास्टर्स डिग्री होनी आवश्यक है। जो इस प्रकार से हैं –
- Master of Human Resource Management (MHRM)
- Post Graduate Diploma in Human Resource Development (PGDHRD)
- Master of Human Resource and Organizational Development (MHROD)
- Post Graduate Diploma in Human Resource Management (PGDHRM)
- MBA इन ह्यूमन रिसोर्स मैनजमेंट
- एम टेक इन एच आर मैनेजमेंट
- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन पर्सनल मैनेजमेंट एंड इंटरनेशनल बिज़नेस
- डिप्लोमा इन एच आर मैनेजमेंट
उपरोक्त पाठ्यक्रम के लिए आपका किसी भी विषय में स्नातक (ग्रैजुएशन) 50 प्रतिशत अंक के साथ पास होना चाहिए। मास्टर्स डिग्री 2 वर्ष तथा पीजी और डिप्लोमा डिग्री 1 वर्ष की होती है।
HR के लिए आवश्यक Skills –
किसी भी संस्था या कंपनी में HR का महत्वपूर्ण स्थान होता है। HR के ऊपर कई जिम्मेदारिया होती हैं ऐसे व्यक्ति जो HR मेनेजमेंट में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं उनके पास कुछ विशेष स्किल्स का होना आवश्यक है। एक अच्छे HR के लिए किन स्किल का होना आवश्यक है आईये जानते है –
- HR के लिए अच्छे कम्युनिकेशन स्किल का होना आवश्यक है।
- HR के लिए व्यक्ति की तर्क शक्ति का मजबूत होना आवश्यक है साथ ही साथ व्यक्ति को सूचना का शीघ्र विश्लेषण करना आना चाहिए।
- व्यक्ति मानव संसाधन और वाणिज्यिक दोनों ही क्षेत्र में विशेषता रखता हो।
- विपरीत परिस्थतियों में भी चुनौती का सामना कर सके।
- व्यक्तिगत रूप से विश्वसनीय होना चाहिए।
- व्यक्ति को ईमानदार होना चाहिए ताकि कर्मचारियों के साथ ईमानदारी का व्यवहार कर सके।
- कंपनी या संस्था में व्यवस्था बनाये रखने का कौशल।
- HR के लिए विन्रम स्वाभाव का होना आवश्यक है जिससे उसकी संस्था या कार्यालय के कर्मचारी अच्छे से अपना कार्य कर पाएंगे।
- लीडरशिप का गुण होना चाहिए साथ ही साथ मैनेजमेंट का गुण भी होना चाहिए।
- कंप्यूटर की अच्छी खासी जानकारी होनी चाहिए जैसे- Excel, PowerPoint, Outlook, Internet आदि के बारे में पता होना चाहिए।
HR की सेलरी या वेतन
HR का वेतन कितना होगा यह अलग-अलग भौगोलिक स्थिति और संस्था की गतिविधि पर कुछ हद तक निर्भर करता है। फिर भी कई कंपनियों के HR का वेतन उसकी योग्यता ,कार्यकुशलता पर निर्भर करता है। कई संस्थानों द्वारा HR को 20 हजार से 40 हजार प्रति महीने वेतन दिया जाता है किन्तु कई बड़ी -बड़ी कंपनियों के HR को उनके अनुभव ,योग्यता ,और कार्य कुशलता की वजह से अच्छा खासा वेतन दिया जाता है।
आशा करते हैं आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी। HR से सम्बंधित किसी भी प्रकार के सवाल यदि आप हमे पूछना चाहते हैं तो आप हमे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।
HR Full Form in Hindi से सम्बंधित प्रश्न
HR का मुख्य काम कंपनी में ये होता है कि न्यू एम्प्लॉई को भर्ती करना, कपंनी का मनेजमेंट देखना और उन्हें दिशा निर्देश देना।
HR बनने के लिए 12th में न्यूनतम 50% मार्क्स होने चाहिए उसके बाद आप ग्रेजुएशन का कोर्स कर सकते हैं जैसे बीबीए एचआरएम।
HR का फुल फॉर्म Human Resources होता है और हिंदी में इसे मानव संसाधन कहते हैं।