दिवाली हिंदू धर्म का सबसे प्रमुख त्यौहार है। प्रकाश के त्यौहार दिवाली का सभी लोगों को पूरे साल भर बेसब्री से इन्तजार रहता है। दिवाली के मौके पर सभी घरों की साफ़-सफाई करके इन्हें अच्छे से सजाया जाता है। हालांकि अगर दिवाली के मौके पर घरों के सजावट की बात की जाए तो रंगोली के बिना दिवाली का त्यौहार अधूरा-अधूरा सा लगता है। दिवाली के अतिरिक्त भारत के विभिन राज्यों में मनाये जाने वाले त्योहारों ओणम, पोंगल, तिहार, संक्रांति और अन्य त्योहारों में भी रंगोली बनायीं जाती है ऐसे में रंगोली हमेशा ही ट्रेंड में रहती है। दिवाली हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है ऐसे में दिवाली के अवसर पर बनायी जाने वाली रंगोली का विशेष महत्व है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको सरल दिवाली रंगोली डिजाइन 2022 (Diwali Simple Rangoli 2022) के बारे में जानकारी देने वाले है जिससे की आप आसानी से घर बैठे ही शानदार ट्रेंडी दिवाली रंगोली बना सकते है। साथ ही यहाँ दिए गए विभिन रंगोली डिजाईन से आप अपने घर एवं आसपास मौजूद वस्तुओ का उपयोग करके इस दिवाली शानदार रंगोली को डिजाईन कर सकते है।
Article Contents
Diwali Simple Rangoli 2022
दिवाली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय एवं धर्म की अधर्म पर जीत का प्रतीक है। प्रकाश-पर्व दीपावली के मौके पर सभी घरो में धन की देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश का विशेष पूजन किया जाता है। इस अवसर पर सभी लोग अपने घर की देहरी, आँगन, चौक और पूजाघर में रंगोली बनाना पसंद करते है। भगवान गणेश, माता लक्ष्मी की पूजा एवं अतिथियों के स्वागत हेतु दिवाली के अवसर पर भांति-भांति की रंगोलियाँ बनायी जाती है और सकारात्मक शक्तियों का आह्वान किया जाता है। हालांकि कुछ नियमों का पालन करके आप दीपावली रंगोली (Diwali 2022 Rangoli Designs) को और भी बेहतर, आकर्षक और अधिक प्रभावी बना सकते है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज़ गेम खेलें और नकद जीतें
- रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने घर के वास्तुशास्त्र का ध्यान रखना आवश्यक है। वास्तुशास्त्र के अनुसार रंगोली बनाने से यह अधिक फलदायी और शुभ होती है। साथ ही अच्छी शक्तियों के आह्वान में भी वास्तुशास्त्र के अनुसार रंगोली बनाने से लाभ मिलता है।
- रंगोली बनाने के लिए आप अपने घर के उपयोग की वस्तुओं जैसे हल्दी, चावल, आटा या अन्य घोल का उपयोग कर सकते है। साथ ही प्राकृतिक रंगो के उपयोग से भी शानदार रंगोली बनायी जा सकती है। अतः रंगोली बनाने से लिए बाजार में मिलने वाले सिंथेटिक रंगो के उपयोग की जगह प्राकृतिक रंगो का चयन करके आप अपनी दिवाली रंगोली को और भी शानदार बना सकते है।
- आप घर आँगन, देहरी, चौक या पूजाघर में जहाँ भी रंगोली बना रहे हो उचित रंगोली का चुनाव करना आवश्यक है। साथ ही यदि आप पूजा के लिए या मेहमानो के लिए स्वागत करने के दृष्टि से रंगोली बना रहे हो तो भी उचित रंगोली डिजाईन का चुनाव करें।
- अपनी रंगोली को आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक है की आप रंगोली में अधिक से अधिक रंगो का उपयोग करें। इससे ना सिर्फ आपकी रंगोली आकर्षक दिखाई देगी बल्कि विभिन रंगो के उपयोग में आप अपनी रचनात्मकता का भी प्रयोग करके इसे बेहतर डिजाईन दे सकते है।
दिवाली पर प्राकृतिक रंगों से बनायें शानदार रंगोली
दीवाली पर प्राकृतिक रंगो का उपयोग करके आप शानदार और आकर्षक रंगोली बना सकते है। प्राकृतिक रंगो में आपके पास कई कलर उपलब्ध होते है ऐसे में इनका उपयोग करके ना सिर्फ यूनिक और बेहतर रंगोली बना सकते है बल्कि इससे आप जिंदगी के खूबसूरत रंगो को भी रंगोली के माध्यम से व्यक्त कर सकते है। साथ ही दीवाली पर आपके घर आने वाले मेहमानो के लिए भी यह रंगोली आकर्षण का केंद्र रहने वाली है और आपके मेहमान इस रंगोली की तारीफ किये बिना नहीं रह पाएंगे। प्राकृतिक रंगों से शानदार दीवाली रंगोली बनाने से लिए आपको सबसे पहले बीच में एक वृताकार आकृति बनानी होगी जिसके बाद आप इसके चारो और के डिजाईन का भी निर्माण कर दे।
बेहतर रहेगा की आप पहले से ही पेन से इन डिजाईन का खाका तैयार कर ले। इसके बाद अलग-अलग प्राकृतिक रंगो का प्रयोग करके आप इस रंगोली को शानदार लुक दे सकते है। इसमें आप विभिन जगहों पर प्रकाश के लिए दीये भी रख सकते है जिससे की यह रंगोली और भी प्रकाशमान होगी। साथ ही इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार क्रिएटिविटी का भी उपयोग करके मनपसंद डिजाईन बना सकते है।
भगवान गणेश और माँ लक्ष्मी की पूजा के लिए ख़ास रंगोली
दिवाली के अवसर पर घर में सुख-शान्ति एवं समृद्धि के लिए भगवान गणेश एवं माँ लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। दिवाली के अवसर पर बुरी शक्तियों को दूर करने एवं घर में सकारात्मक शक्ति के प्रवेश हेतु भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी के साथ अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा की जाती है। ऐसे में अधिकतर घरों में पूजा से सम्बंधित रंगोली भी बनायीं जाती है। पूजा के लिए ख़ास रंगोली बनाने के लिए आवश्यक की आप घर की सामग्री जैसे चावल के आटे, हल्दी, बिसवार एवं प्राकृतिक रंगो का ही प्रयोग करें। इससे घर में सकारात्मकता आती है। साथ ही पूजा रंगोली को सरल बनाते हुए इसमें दीपक के लिए भी अवश्य स्थान रखे ताकि रंगोली को प्रकाश मिलता रहे। सादे रंगो के प्रयोग से दिवाली पूजा की रंगोली आकर्षक प्रतीत होती है साथ ही प्रकाश पर्व पर यह मंगलदायी भी है।
अथिति स्वागत के लिए दिवाली रंगोली
दीपावली भारतवर्ष का सबसे प्रमुख त्यौहार है। दीवाली सभी लोगो को अपने परिचितों एवं रिश्तेदारों के घर जाने का अवसर प्रदान करता है यही कारण होता है की लोग साल भर इस त्यौहार का इन्तजार करते रहते है। दीवाली सभी लोगो के मेलजोल और प्रेम-सौहार्द को बढ़ाने वाला त्यौहार है ऐसे में आपके घर की स्वागत रंगोली भी ख़ास होनी चाहिए। दिवाली स्वागत रंगोली बनाने के लिए आप प्राकृतिक रंगो, फूलों एवं विभिन डिजाईन का इस्तेमाल कर सकते है जिससे की यह अथितियों का स्वागत करती हुयी प्रतीत होगी।
इसमें विभिन स्थानों पर दीयों का भी अवश्य इस्तेमाल करें जिससे की प्रकाश की सकारात्मकता से आपका घर जगमग रहे। इस डिजाईन को बनाने के लिए आपको ज्यामिति एवं वृत्त के आकारों को डिजाईन करना होगा जिसके बाद आप इसे विभिन रंगो से भर सकते है। इस रंगोली को बनाने के लिए पहले से ही पेन से खाका खींच ले। इसके बाद आप इसमें सूक्ष्मता से विभिन रंगो का प्रयोग करके आकर्षक डिजाईन दे सकते है।
फूलों से बनाएं सुन्दर दिवाली रंगोली
दीवाली के अवसर पर फूलो का उपयोग करके भी आप शानदार रंगोली बना सकते है। इसके लिए आवश्यक सामग्री आपके घर में ही उपलब्ध हो जाएगी एवं आसपास उगने वाले फूलों के उपयोग से ही आप इस रंगोली को विविधता प्रदान कर सकते है। इसके लिए आप सबसे पहले पेन से रंगोली का डिजाईन खींच ले। इसके बाद इसके बॉर्डर पर गेंदे के फूल या अन्य फूलो के उपयोग से इसे आकृति प्रदान करें। इसके बाद आप बॉर्डर के अंदर गुलाब एवं अन्य फूलो की पंखुड़ियां भर सकते है। साथ ही सजावट के लिए आम की पत्तियों का प्रयोग भी किया जा सकता है। रंगोली के बीच में दीया रखने से यह रंगोली और भी शानदार दिखाई देती है।
घर की सामग्री से दिवाली रंगोली
दिवाली के अवसर पर घरेलू सामग्री का उपयोग करके रंगोली बनाने से बेहतर आईडिया कुछ भी नहीं है। घरेलू उपयोग में आने वाली विभिन सामग्रियों जैसे चावल, आटा एवं अन्य पूजा सामग्री का उपयोग करके शानदार रंगोली डिजाईन तैयार कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले चावल को दानों को खाद्य रंगो (Food color) में कुछ समय तक भिगाकर रखना होगा। जब इन चावल के दानों पर कलर अच्छी तरह से चढ़ जाए तो इन्हे निकालकर रंगोली के आकार में व्यवस्थित कर दे। इसके बाद आप सजावट के तौर पर इनके बीच में पूजा में उपयोग की जाने वाली सुपारी का भी उपयोग भी कर सकते है।
Diwali शुभकामना सन्देश रंगोली
दिवाली के मौके को यादगार बनाने के लिए यदि आप Diwali शुभकामना सन्देश रंगोली बनाना चाहते है तो इसके लिए आप विभिन प्रकार के डिजाईन का उपयोग कर सकते है। हालांकि यह जरुरी है की आप शुभकामना सन्देश के लिए रंगोली के मध्य में काफी स्पेस छोड़ दे। Diwali शुभकामना सन्देश रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले वृताकार आकृति के बीच में हलके रंग का प्रयोग करें एवं अपना Diwali शुभकामना सन्देश, Happy Diwali या शुभ दीपावली लिख दे। इसके बाद इसके चारो और फूल-पत्तियों एवं पंखुड़ियों की आकृति बनाकर इसमें अपनी पसंद के अनुसार रंग भर दे। इस प्रकार से आप एक शानदार Diwali शुभकामना सन्देश रंगोली बना सकते है।
इस प्रकार से इस आर्टिकल के माध्यम से आपको Beautiful Rangoli Designs For Diwali (Deepavali) 2022 के सम्बन्ध में विभिन प्रकार के खूबसूरत एवं सरल दीपावली डिजाईन सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है।
Diwali Simple Rangoli (FAQ)
दिवाली रंगोली का उपयोग घर, आँगन, चौक एवं पूजाघर को सजाने के लिए किया जाता है। रंगोली के उपयोग से दीपावली का त्यौहार और भी प्रकाशमय एवं शानदार बन जाता है।
दिवाली रंगोली बनाने के लिए अधिक से अधिक घरेलू सामग्री का उपयोग करना चाहिए। साथ ही वास्तुशास्त्र के अनुसार दिवाली रंगोली का स्थान तय करें। प्राकृतिक रंगो के उपयोग से दिवाली रंगोली आकर्षक बन जाती है।
सरल दिवाली रंगोली बनाने के लिए ऊपर दिए गए आर्टिकल की मदद ले। इसकी सहायता से आप सरल दिवाली रंगोली बना सकते है।
घर की सामग्री से दिवाली रंगोली बनाने के लिए चावल, आटा एवं अन्य पूजा सम्बंधित घरेलू सामग्री आवश्यक है।