हरियाणा वोटर लिस्ट 2024 मतदाता सूची पीडीएफ डाउनलोड, Download Voter List With Photo

हरियाणा के जो भी नागरिक आगामी चुनावो में वोट करना चाहते है वे हरियाणा वोटर लिस्ट 2024 (Haryana Voter List 2023) के माध्यम से अपना नाम चेक कर सकते है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा हरियाणा वोटर लिस्ट जारी कर दी गयी है जिसके माध्यम से प्रदेश के नागरिक घर बैठे ही अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर सकते है। जिन भी नागरिको का नाम इस सूची में होगा वे राज्य में होने वाले विधानसभा, पंचायत और आम चुनावो में मतदान कर सकते है। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले आप कैसे हरियाणा वोटर लिस्ट 2024 के तहत अपना नाम चेक कर सकते है। साथ ही लेख के माध्यम से आपको मतदाता सूची को डाउनलोड करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया जायेगा।

हरियाणा वोटर लिस्ट

हरियाणा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना आवेदन

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

हरियाणा में 18 वर्ष या इससे ऊपर की उम्र के सभी पात्र नागरिको को वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा सभी नागरिको की सुविधा को ध्यान में रखते हुये ऑनलाइन पोर्टल जारी कर दिया गया है जिसके माध्यम से नागरिक वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। वोटर लिस्ट की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से एक्सेस की जा सकती है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा समय-समय पर मतदाता सूची को अपडेट किया जाता है ताकि सभी पात्र नागरिको को मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। हरियाणा के पात्र नागरिक आधिकारिक वेबसाइट की सहायता से मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकते है।

Haryana Voter List 2023, उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिको की सुविधा को ध्यान में रखते हुये वोटर लिस्ट चेक करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल लांच कर दिया गया है। देश में होने वाले आम चुनावो, प्रदेश के विधानसभा चुनावो, पंचायता चुनावो में वोट करने के लिए मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में होना जरुरी है। जिन भी मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में होंगे वे ही चुनावो में अपने मतदान का उपयोग कर सकते है। वोटर लिस्ट में मतदाता का नाम, अड्रेस, निर्वाचन क्षेत्र और बूथ संख्या आदि दर्ज रहते है जिससे की वे चुनावो वोट दे सकते है। पहले इसके लिए नागरिको को सरकारी विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे जिससे की नागरिको के समय और पैसे दोनों की ही बर्बादी होती थी। अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा हरियाणा के लोगो को घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से हरियाणा वोटर लिस्ट 2024 देखने की सुविधा प्रदान की गयी है जिससे की प्रदेश के नागरिक घर बैठे ही वोटर लिस्ट को डाउनलोड कर सकते है।

Haryana Voter List 2023, लाभ

  • Haryana Voter List 2024 के माध्यम से प्रदेश के नागरिक ऑनलाइन माध्यम से वोटर लिस्ट में अपना और अपना परिवार के सदस्यो का नाम चेक कर सकते है।
  • जिन भी नागरिको का नाम इस लिस्ट में होगा वे लोकसभा चुनावो, प्रदेश के विधानसभा चुनावो और पंचायत चुनावो में अपने मत का उपयोग कर सकते है।
  • निर्वाचन आयोग द्वारा Haryana Voter List 2024 के तहत प्रदेश के 18 वर्ष या इससे ऊपर के सभी पात्र नागरिको की लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी की गयी है। इसे प्रदेश के सभी नागरिक डाउनलोड कर सकते है।
  • जिन भी नागरिको ने नए वोटर कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है वे इस लिस्ट के माध्यम से अपना नाम चेक कर सकते है। साथ ही वे अपने परिवार के सदस्यो का नाम भी चेक कर सकते है।
  • Haryana Voter List 2024 ऑनलाइन जारी होने से नागरिक चुनावो से पहले अपना नाम चेक कर सकते है साथ ही वे वोटर लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते है।

हरियाणा भू नक्शा चेक और डाउनलोड कैसे करें

व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp

हरियाणा वोटर लिस्ट 2023, ऐसे चेक करें अपना नाम

हरियाणा वोटर लिस्ट 2024 में अपना नाम चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट ceoharyana.gov.in पर जायें।
हरियाणा वोटर लिस्ट
  • होमपेज पर आपको CHECK YOUR NAME IN VOTER LIST का ऑप्शन दिखायी देगा। इस पर क्लिक करें।
हरियाणा वोटर लिस्ट
  • इसके बाद आपके सामने वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए BY DETAILS और BY VOTER ID का ऑप्शन होगा। आप उपर्युक्त ऑप्शन चुन ले।
  • अगर आप BY DETAILS विकल्प चुनते है तो आपको District Name, Assembly Constituency Name, अपना नाम, अपने पिता का नाम, उम्र और लिंग का चयन करना होगा। इसके बाद SEARCH के ऑप्शन पर क्लिक करके आप वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।
Haryana Voter List online check by details
  • अगर आप वोटर ID में अपना नाम सर्च करने के लिए BY VOTER ID ऑप्शन को सेलेक्ट करते है तो अपने VOTER CARD NUMBER को दर्ज करके SEARCH के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
Haryana Voter List online check by voter id
  • इस प्रकार से आप हरियाणा वोटर लिस्ट 2024 के तहत अपना नाम चेक कर सकते है।

हरियाणा निर्वाचक नामावली, ऐसे करें डाउनलोड

हरियाणा  निर्वाचक नामावली को डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट ceoharyana.gov.in पर जायें।
Haryana Voter List online
  • होमपेज पर आपको FINAL ELECTORAL ROLL का ऑप्शन दिखायी देगा। इस पर क्लिक कर दे।
Haryana Voter List online Electoral roll
  • इसके बाद अगले पेज पर सभी मांगी गयी जानकारी भरकर और कैप्चा दर्ज करके GET ROLL के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
Haryana Voter List online Electoral roll.
  • इसके बाद आप निर्वाचक नामावली को डाउनलोड कर सकते है।

मतदाता हेल्पलाइन एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

मतदाताओं को विभिन प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता हेल्पलाइन एप भी लॉच किया गया है। इसके माध्यम से मतदाता अपना नाम चेक करने के अतिरिक्त विभिन प्रकार की सुविधाओं का लाभ ले सकते है। मतदाता हेल्पलाइन एप डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन करे।
  • इसके बाद सर्च ऑप्शन पर क्लिक करके मतदाता हेल्पलाइन एप टाइप करे। इसके बाद SEARCH के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
Haryana Voter List voter helpline App
  • अब आपके सामने विभिन प्रकार के विकल्प होंगे। आप सबसे ऊपर दिख रहे ऑप्शन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आप इसे इंस्टाल कर सकते है।

इस प्रकार से आप हरियाणा मतदाता हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड कर सकते है।

हरियाणा वोटर लिस्ट 2024 से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के जवाब (FAQ)

हरियाणा वोटर लिस्ट 2024 क्या है ?

हरियाणा वोटर लिस्ट 2024 निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की जाने वाली वोटर सूची है जिसमे मतदान देने के पात्र नागरिको का विवरण दर्ज रहता है।

इस लिस्ट के क्या लाभ है ?

हरियाणा वोटर लिस्ट 2024 के माध्यम से प्रदेश के पात्र नागरिक घर बैठे ही वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। जिन भी नागरिको का नाम इस लिस्ट में होगा वे मत देने के पात्र है।

हरियाणा वोटर लिस्ट 2024 के तहत अपना नाम कैसे देखे ?

हरियाणा वोटर लिस्ट के तहत अपना नाम देखने के लिए ऊपर दिया गया लेख पढ़े। इसमें बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आप हरियाणा वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।

Leave a Comment