हरियाणा सरकार द्वारा सभी सरकारी कर्मचारियों को आवास की सुविधा प्रदान की जाती है। इसके लिए सरकार द्वारा कर्मचारियों की सेनोरिटी और रैंक के हिसाब से सरकारी आवास अलॉट किये जाते है। अब हरियाणा सरकार द्वारा इस काम को आसान बनाने और कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल लांच कर दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों को आवास सम्बंधित सभी सूचनाएँ एक ही पोर्टल के माध्यम से मिल सकेंगी साथ ही उन्हें रिक्त सरकारी आवासो की जानकारी भी एक ही क्लिक पर घर बैठकर मिल जाएगी।
हरियाणा परिवार पहचान पत्र 2023
आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले है की हरियाणा आवास आवंटन पोर्टल क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ और विशेषताएँ क्या-क्या है। साथ ही इस लेख के माध्यम से आप इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी आवास के लिए ऑनलाइन लिस्ट देखने की प्रक्रिया और लॉगिन से भी अवगत होंगे।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल शुरू किया गया है। सरकारी आवास आवंटन सम्बंधित सभी जानकरियों को सरकारी कर्मचारी आसानी से ऑनलाइन माध्यम से देख सकें साथ ही वे अपनी सुविधानुसार इनके लिए आवेदन भी कर सके इसके लिए ही सरकार द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से आवास देखने और आवास बदलने के लिए भी सुविधा दी गयी है। इस पोर्टल का संचालन हरियाणा आवास आवंटन समिति (Haryana House Allotment Committee) द्वारा किया जा रहा है। इसके पोर्टल के तहत चंडीगढ़ और पंचकूला में रिक्त 1306 सरकारी आवासो के संबंध में जानकारी उपलब्ध है।
Article Contents
हरियाणा सरकारी आवास आवंटन , Highlights
यहाँ आपको हरियाणा आवास आवंटन पोर्टल से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की सूची दी गयी है।
पोर्टल का नाम | हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल |
पोर्टल का उद्देश्य | सरकारी कर्मचारियों को सरकारी आवास सम्बंधित जानकारी मुहैया कराना |
शुरू किया गया | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा |
सम्बंधित राज्य | हरियाणा |
वर्ष | 2022 |
लाभार्थी | हरियाणा सरकार के कर्मचारी |
आधिकारिक वेबसाइट | awas.haryanapwd.gov.in |
आवास चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल, उद्देश्य
हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा 2 अगस्त 2021 को की गयी थी। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों को सरकारी आवास से सम्बंधित सभी सुविधाएँ एक ही पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होती है। इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी सरकारी आवासों की उपलब्धता, सेनोरिटी लिस्ट और रिक्तता लिस्ट (Vacant list) जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाती है। इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा में उनकी वरिष्ठता और ग्रेड के आधार पर आवास आवंटन की सुविधा प्रदान की गयी है जिसके लिए वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।
हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी आवास के आवंटन में पारदर्शिता लाने और सिस्टम को और अधिक सरल बनाने के लिए इस पोर्टल के माध्यम से सभी जरुरी सूचनाएँ उपलब्ध कराई गयी है। प्रदेश के पंचकुला और चंडीगढ़ में विभिन सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को इस सुविधा के द्वारा लाभान्वित किया गया है। अब वे घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से इन लोकेशन पर रिक्त सरकारी आवासों की सूची चेक कर सकते है।
हरियाणा आवास पोर्टल, Senority list ऐसे करें चेक
हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल पर Senority list को चेक करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले हरियाणा सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ। यहाँ आपको कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस दिखेगा।
- होमपेज पर Senority List का ऑप्शन दिखेगा इस पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद अगले पेज पर आपको House Type और List Type चुनना होगा साथ ही Location चुनकर Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने Senority List के आधार पर चुनी गयी लोकेशन में उपलब्ध सरकारी आवासो की सूची उपलब्ध हो जाएगी।
इन आसान स्टेप्स से आप हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल पर उपलब्ध Senority list चेक कर सकते है। सरकार द्वारा हाउस टाइप और लिस्ट टाइप के आधार पर चंडीगढ़ और पंचकूला में उपलब्ध सरकारी आवासो की सूची इस पोर्टल पर उपलब्ध है।
हरियाणा आवास पोर्टल, Vacant list ऐसे करे चेक
हरियाणा आवास पोर्टल पर उपलब्ध Vacant list को चेक करने के लिए इन चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट awas.haryanapwd.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर Vacant list का विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद अगले पेज पर list Type और House Type के विकल्प चुन ले साथ ही लोकेशन सेलेक्ट करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- अब आपके सामने चुनी गयी लोकेशन पर उपलब्ध विभिन सरकारी आवासो की सूची उपलब्ध होगी।
ये है लॉगिन का प्रोसेस
हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों को हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल पर लॉगिन की सुविधा भी दी गयी है ऐसे में वे इस पोर्टल के माध्यम से लॉगिन भी कर सकते है। लॉगिन करने के लिए इस प्रोसेस को फॉलो करें।
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल awas.haryanapwd.gov.in पर जाएँ।
- होमपेज पर आपको Log in to AWAS का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें ।
- अगले पर पर आपको Login As, Payee Code और Mobile Number भरने का विकल्प आएगा। इन्हे भरके Get OTP के ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- इसके बाद मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को OTP Box में भरकर आप लॉगिन कर सकते है।
इन स्टेप्स से आप हरियाणा सरकारी आवास आवंटन पोर्टल पर उपलब्ध अलग-अलग सेवाओं का लाभ ले सकते है।
ये है लाभ
सरकारी आवास आवंटन पोर्टल के माध्यम से हरियाणा सरकार के कर्मचारियों को सरकारी आवास आवंटन से सम्बंधित सुविधाओं के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी इसके अतिरिक्त वे आसानी से आवास आवंटन सम्बंधित सभी सूचनाएँ प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल के मुख्य लाभ इस प्रकार है।
- हरियाणा सरकारी के कर्मचारी सरकारी आवासों की रिक्तता से सम्बंधित जानकारी एक ही क्लिक में पा सकेंगे।
- सरकारी आवासो के आवंटन में पारदर्शिता आएगी जिससे की सभी कर्मचारियों को लाभ होगा।
- हरियाणा सरकार के कर्मी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी सेनोरिटी लिस्ट के हिसाब से आवास की सूची देख सकते है।
- इस पोर्टल में सरकारी कर्मचारियों को लॉगिन करने की सुविधा भी प्रदान की गयी है।
- सरकार द्वारा लांच इस पोर्टल में चंडीगढ़ और पंचकुला में उपलब्ध 1306 सरकारी आवासो की सूची उपलब्ध है।
हरियाणा आवास आवंटन पोर्टल के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
यह हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के कर्मचारियों को रिक्त सरकारी आवासो सम्बंधित जानकारी देने और इनके लिए आवेदन करने की दृष्टि से लांच किया गया है।
इस पोर्टल के माध्यम से हरियाणा सरकार से कर्मचारी प्रदेश के चंडीगढ़ और पंचकुला में लोकेटेड सरकारी आवासो की सूची देख सकते है साथ ही इनके लिए अप्लाई भी कर सकते है। आपको बता दे की इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी आवास के आवंटन की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।
हरियाणा सरकार द्वारा इस पोर्टल को सरकारी कर्मचारियों को सरकारी आवास सम्बंधित सूचनाओं को प्रदान करने के लिए लांच किया गया है इसलिए हरियाणा सरकार के कर्मचारी इस पोर्टल का उपयोग कर सकते है।
इस पोर्टल का उपयोग करने के लिए ऊपर दिए गए आर्टिकल की ध्यान से पढ़े। इसमें दिए स्टेप्स को फॉलो करके आप इस पोर्टल का उपयोग कर सकते है। लेख में दी गयी जानकारी के आधार पर आप पोर्टल पर उपलब्ध Senority list, Vacant list और अन्य सेवाओं का लाभ ले सकते है साथ ही आप लॉगिन करने की प्रोसेस से भी अवगत होंगे।