हरियाणा सरकार ने राज्य में जो भी कर्मचारी आउटसोर्सिंग से लगाए जा रहे है। उनके लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल शुरू किया है। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में जो आउटसोर्सिंग के माध्यम से होने वाली भर्तियों में भ्रष्टाचार हो रहा है उसे रोकना और ऑनलाइन के माध्यम से इसकी नियुक्ति करना है। ताकि शिक्षित बेरोजगार युवाओ को पारदर्शिता के साथ रोजगार के अवसर प्रदान किये जा सके। इसके चलते ही अब हरियाणा सरकार ने आउटसोर्स से लगने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही शिक्षित युवाओ को ही Haryana Kaushal Rojgar Nigam में नौकरी के अवसर प्रदान किये जायेंगे।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023
इसमें ठेकेदारी और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार की शुरुआत की गयी है। जिसमे शिक्षित युवा ही रजिस्ट्रेशन करके एक अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल पर हरियाणा निगमों की भर्तियों की जानकारी ऑनलाइन के माध्यम से जारी की जाएँगी।
अगर आप भी हरियाणा के शिक्षित बेरोजगार सदस्य में से एक है, और रोजगार की तलाश कर रहें है। तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्योंकि अब बेरोजगार युवा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नौकरी प्राप्त कर सकते है। आज हम आपको इस आर्टिकल की सहायता से बताएंगे की आप इसमें रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते है इसमें क्या लाभ है, और इसमें पात्रता क्या मांगी गयी।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
हरियाणा कौशल रोजगार निगम की शुरुआत
जैसा की आपको पता है की इसकी शुरुआत 1 नवम्बर 2021 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा प्रारम्भ की गयी थी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम को पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के बेरोजगार युवा ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
राज्य में आउटसोर्सिंग की भर्ती में हो रहे भ्रष्टाचार और घूसखोरी को इस नयी योजना के कारण रोका जा सकता है। राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी दर को भी कम करने में सहायता मिल सकेगी।
जो योग्य उम्मीदवार है उन्हें रोजगार के अवसर दिए जा सकते है। और समय समय पर इस पोर्टल पर Skill Training के लिए आवेदन निकाले जायेंगे जिससे युवाओं की स्किल में विकास हो सके। और उन्हें भविष्य में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। रोजगार उनकी मेरिट के आधार पर ही दिया जायेगा।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
पोर्टल का नाम | हरियाणा कौशल रोजगार निगम |
शुरू किसके द्वारा किया गया | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | आउटसोर्सिंग की भर्ती को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करना |
राज्य | हरियाणा |
साल | 2023 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
हेल्पलाइन नंबर | 011722800130 |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
हरियाणा कौशल प्रशिक्षण से रोजगार प्रदान करने वाले विभाग की सूची
हरियाणा के नागरिकों के लिए रोजगार प्रदान करने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। जो की इस प्रकार से है जैसे –
- तकनिकी शिक्षा विभाग
- माध्यमिक शिक्षा विभाग
- शहरी स्थानीय निकाय विभाग
- पर्यटक विभाग
- ग्रामीण विकास विभाग
- बागवानी विभाग
- हरियाणा कौशल विकास मिशन
- सैनिक और अर्थ सैनिक कल्याण विभाग
- अनुसूचित जाति और पिछड़ी वर्ग कल्याण विभाग
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आयु प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2023 के लिए पात्रता क्या है
- जो भी उम्मीदवार हरियाणा कौशल रोजगार के लिए आवेदन करना चाहते है वे व्यक्ति हरियाणा के मूल निवासी होने चाहिए।
- हरियाणा कौशल रोजगार में आवेदन करने के लिए उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। उसके बाद ही उनका रजिस्ट्रेशन हो पायेगा।
- इस योजना के तहत शिक्षित नागरिक ही हरियाणा कौशल योजगार के लिए आवेदन ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- आवेदन करने के लिए नागरिक के पास आवश्यक दस्तावेज होने जरुरी है।
- हरियाणा में ही सभी वर्ग और जाति के बेरोजगार युवा ही इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के लाभ क्या हैं
- जैसा की आपको पता होगा की इसकी शरुआत 1 नवम्बर 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा की गयी थी।
- मुख्यमंत्री द्वारा यह फैसला लिया गया है की जो भी आउटसोर्सिंग के द्वारा चुने जायँगे, उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
- इसमें ये फ़ायदा है की जो नागरिक शिक्षित होगा वही आउटसोर्सिंग के माध्यम से चुने जायँगे।
- जिससे पारदर्शिता तरीके से ऑनलाइन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सके।
- इसमें भर्ती होने के उनको सभी उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे उनकी स्किल में परिवर्तन होता है।
- चयनित होने के बाद सभी कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार सरकार के अंतर्गत ईपीएफ और एसएफआई सुविधाओं का लाभ प्राप्त करवाया जायेगा।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री जी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से ठेकेदारी को बंद कर दिया है। क्योकि इसमें बहुत भ्रष्टाचार किया जा रहा था। और इसे खत्म करके कर्मचारियों का शोषण होने से बचाया गया।
- इस योजना की सहायता हरियाणा राज्य के युवाओं को अपने विषय से सम्बन्धित रोजगार के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है।
- उन्हें अपनी ग्रेजुएशन के अनुसार रोजगार मिल जाता है।
- इस योजना के अंतर्गत युवाओ को प्रशिक्षित किया जाता है जिससे व्यक्तियों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
- इस योजना की व्यवस्था संविदा की नियुक्ति मेरिट के आधार पर होगी।
- अभी पात्र युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा।
- जिसके लिए सरकार द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जायेगा।
- इसमें सभी वर्ग के युवा इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते है।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत आप अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। इसके लिए आपको हरियाणा कौशल रोजगार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अगर आप भी इस योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आपको स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके बहुत ही आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
- सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपके सामने न्यू पेज ओपन हो जायगे।
- पेज ओपन होने के बाद आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे उनमे से आपको रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
- आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा।
- यहाँ पर आपको अपनी फैमिली ID को दर्ज करना है। उसके बाद Display members का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर आपको क्लिक करना है।
- उसके बाद अगला पेज ओपन हो जायेगा।
- न्यू पेज में आपको अपने नाम के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद जिस नंबर से आपका मोबाइल रजिस्टर है उस पर आपको एक OTP आएगा। उसे आपको OTP बॉक्स में दर्ज करना है।
- उसके बाद आपको Verify OTP पर क्लिक करना है, क्लिक करने के बाद आपका आवेदन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
- उसके बाद आवेदन में पूछी गयी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरनी है। जैसे – परिवार का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, सामाजिक आर्थिक विवरण 2 साल का कार्य अनुभव आदि की जानकरी भरनी है।
- उसके बाद सभी जानकारी को भरने के बाद आपको फॉर्म में मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- अपलोड करने के आपको अंत में सबमिट का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जायेगा।
- इस प्रकार आप हरियाणा कौशल रोजगार निगम में रजिट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जायगी।
हरियाणा में कौशल रोजगार की शुरुआत कब की गयी थी ?
इसकी शुरुआत 1 नवम्बर 2021 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा प्रारम्भ की गयी थी।
हरियाणा कौशल रोजगार में पात्रता क्या मांगी गयी है ?
जो भी उम्मीदवार हरियाणा कौशल रोजगार के लिए आवेदन करना चाहते है वे व्यक्ति हरियाणा के मूल निवासी होने चाहिए। हरियाणा कौशल रोजगार में आवेदन करने के लिए उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। उसके बाद ही उनका रजिस्ट्रेशन हो पायेगा।
हरियाणा कौशल रोजगार में कौन नागरिक इसमें आवेदन कर सकते है ?
इसमें हरियाणा राज्य के ही नागरिक आवेदन कर सकते है।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम में रजिस्ट्रेशन किस माध्यम से कर सकते है ?
हरियाणा कौशल रोजगार निगम में रजिट्रेशन आप ऑनलाइन के माध्यम से कर सकते है।