वोटर लिस्ट वह लिस्ट होती है जिस पर वोट करने के लिए पात्र व्यक्तियों का विवरण रहता है जैसे उनका वोटर कार्ड नंबर, उनका मतदान क्षेत्र, उसका मतदान केंद्र एवं अन्य जानकारियाँ। यह लिस्ट ही वह लिस्ट है जो की लोकसभा चुनाव ,विधानसभा चुनावों एवं पंचायत चुनावों से पूर्व जारी की जाती है जिससे मतदाता अपना विवरण देख सकते है एवं चुनाव के समय मतदान कर सकते है। हमारे जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए जो मतदान कराया जाता है उसमें इस लिस्ट की बहुत बड़ी भूमिका रहती है। इस लेख में आप जानेंगे की ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट कैसे देखें।
वोटर लिस्ट को देखने के लिए सम्बंधित विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे परन्तु अब चूँकि देश तेजी डिजिटल भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में बढ़ रहा है अतः अब आप इस लिस्ट को ऑनलाइन भी देख सकते है। अब न तो इस लिस्ट को देखने के लिए आपको सरकारी विभागों के चक्कर लगाने की जरुरत है न ही यहाँ वहां भटकने की क्यूंकि अब आप एक क्लिक पर घर बैठे न सिर्फ इस लिस्ट को देख सकते है अपितु इसे डाउनलोड भी कर सकते है। Voter List Download kese karen जानने के लिए यह लेख पूरा देखें।
वोटर लिस्ट का उद्देश्य
हम सभी को ज्ञात है की भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लोकतंत्र में नागरिको की सबसे बड़ी शक्ति उनकी वोट करने की शक्ति है क्यूंकि इसी के बल पर वे अपनी मनचाही सरकार चुन सकते है। भारत में वोटर बनने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष है जो की 1988 में संविधान के 61वे संसोधन द्वारा लागू की गयी है। वोटर लिस्ट का उद्देश्य इसी प्रकार के पात्र व्यक्तियों का विवरण रखना है है और उन्हें मतदान सम्बंधित विवरण प्रदान करना है ताकि वे मतदान प्रक्रिया में अपना नाम देख सके। मतदाताओं के लिए उनका नाम देखने सम्बंधित यह लिस्ट उन्हें आसानी प्रदान करती है तथा उन्हें प्रोत्शाहित करने वाली है। वोटर लिस्ट को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया जाता है और यह भारत के प्रत्येक वर्ग के लोगो के लिए उपलब्ध है।
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
वोटर लिस्ट से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु
वोटर लिस्ट से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु निम्न है।
लेख | पंचायत वोटर लिस्ट कैसे निकले |
उद्देश्य | मतदाताओं को सुविधा |
आवश्यकता | पात्र लोगो को जानकारी उपलब्ध कराना |
लाभार्थी | भारत के वोटर |
कौन वोट कर सकता है | भारत के पात्र नागरिक |
देश | भारत |
लिस्ट जारी होती है | लोकसभा, विधानसभा, नगर निकायों एवं पंचायत चुनावों हेतु |
वोटर की न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
जारी करने वाला निकाय | भारतीय निर्वाचन आयोग ,राज्य निर्वाचन आयोग (नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों हेतु) |
आधिकारिक वेबसाइट | www.nvsp.in |
वोटर लिस्ट की आवश्यकता
वोटर लिस्ट के माध्यम से हम न सिर्फ वोटर का विवरण एवं उसका मतदान क्षेत्र वा अन्य जानकारियां पता कर सकते है अपितु अगर उसके विवरण में कुछ त्रुटियाँ है अथवा उसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो इन चीजों को भी सही कर सकते है। इसके माध्यम से लोगो को वोटर लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो जाती है एवं वे अपना विवरण भी आसानी से देख सकते है।
वोटर लिस्ट के लाभ
- भारत का कोई भी नागरिक इस लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकता है। इसमें अपना नाम चेक कर सकता है।
- अगर किसी के नाम में कोई त्रुटि या अन्य विवरण में कोई त्रुटि रह गयी हो तो उसे संसोधन करवा सकता है। अगर किसी का नाम वोटर लिस्ट में न आया हो तो वह अपना नाम भी दर्ज करवा सकता है।
- आधिकारिक वेबसाइट से इस लिस्ट को डाउनलोड भी किया जा सकता है।
- अब इस लिस्ट को घर बैठे ही एक क्लिक में ही देखा जा सकता है और सरकारी विभागों का चक्कर लगाने की आवश्यकता भी नहीं है।
- इस लिस्ट के ऑनलाइन हो जाने से डिजिटल इंडिया को भी बढ़ावा मिलता है।
कौन है वोटर बनने के लिए पात्र
अगर आप भी वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते है तो आपको निम्न बातो का ध्यान रखना चाहिए। इसके अतिरिक्त आपको यह जानना भी जरुरी है की वोटर बनने के लिए आवश्यक पात्रताएं क्या क्या है। तो यह रह वोटर बनने के लिए आवश्यक पात्रताएं।
Subscribe to our Newsletter
Sarkari Yojana, Sarkari update at one place
- आवेदक भारत के स्थाई निवासी होना चाहिए।
- वह मानकों के अनुसार भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। (उम्र को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष 1988 में संविधान के 61वे संसोधन द्वारा किया गया।
- उसके पास वोटर कार्ड बनाने हेतु आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
- उसे सरकार द्वारा वोटर बनने के लिए आवश्यक मानकों को पूरा करना चाहिए
अगर आप भी इन सभी मानकों को पूरा करते है तो आप वोटर बन सकते है।
कैसे निकालें ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट
इस लेख का मुख्य उद्देश्य आपको यह बताना है की आप ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट कैसे निकाल सकते है। तो आये जाने की आप ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट कैसे निकाल निकाल सकते है। आप निम्न चरणों को फॉलो करके ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट निकाल सकते है।
- सर्वप्रथम आप निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.nvsp.in पर जाए जहाँ पर आपको होम स्क्रीन का इंटरफ़ेस कुछ इस तरह दिखेगा।
- अब आपको होम स्क्रीन पर अलग अलग विकल्प दिखेंगे। आप ना सिर्फ अपनी ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट निकाल सकते है अपितु अपनी व्यक्तिगत वोटर लिस्ट का विवरण भी देख सकते है। परन्तु यहाँ हम मुख्तयता ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट निकलने के बारे में ही बात करेंगे। होम पेज पर आपके सामने Download Electoral Roll PDF पर क्लिक करे। अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर आपको अपना स्टेट चुनने का विकल्प मिलेगा आप अपना राज्य चुन ले।
- यह आपको आपके सम्बंधित राज्य की निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर पंहुचा देगा।
- आपके सम्बंधित राज्य की वेबसाइट पर आपके सामने Select Roll चुनने का विकल्प आएगा। आप जिस वर्ष की वोटर लिस्ट चाहते है उस वर्ष की वोटर लिस्ट को चुन ले। इसे चुनते ही आपके सामने अपना जिला, अपना विधानसभा क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत चुनने का विकल्प आएगा। इन सबको चुनने के पश्चात आपके सामने सुरक्षा कोड भरने का विकल्प आएगा। इसे भर दे और View PDF पर क्लिक कर दे। आपके सामने ग्राम पंचायत की पूरी लिस्ट खुल जाएगी।
इन आसान चरणों से आप अपने ग्राम पंचायत की पूरी लिस्ट निकाल सकते है।
भारतीय निर्वाचन कुछ मुख्य तथ्य
भारत निर्वाचन से सम्बंधित कुछ मुख्य तथ्य जो आपको अवश्य जानने चाहिए।
- भारत के सभी पात्र लोगो को आजादी के बाद निर्वाचन करने का अधिकार प्रदान किया गया।
- भारत विश्व में सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है।
- यह दुनिया के सबसे अधिक वोटर वाला देश है।
- भारत में सबसे अधिक युवा वोटर रहते है।
- भारत में वोटर बनने की न्यूनतम आय वर्ष 1988 में 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गयी। यह संविधान के 61वे संविधान संसोधन द्वारा किया गया।
भारत न सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है अपितु यह अन्य लोकतान्त्रिक देशो के लिए भी प्रेरणा है। हालांकि यहाँ निर्वाचन में कुछ समस्याएं है जिनको तत्काल प्रभाव से दूर किये जाने की जरुरत है। वोटर लिस्ट को ऑनलाइन कर देना न सिर्फ देश के लोकतंत्र हेतु आवश्यक है अपितु यह पारदर्शिता की दिशा में भी बहुत आवश्यक कदम है।
ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
वोटर लिस्ट भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा भारत के वोट देने के पात्र व्यक्तियों की लिस्ट है जिसमें वह अपना नाम, अपने विधानसभा क्षेत्र, मतदान केंद्र एवं अन्य विवरण देख सकता है।
वोटर लिस्ट से वोट के पात्र व्यक्ति न सिर्फ अपना नाम देख सकते है अपितु अगर उसमें कुछ त्रुटि हो तो उसमें संसोधन भी करवा सकते है।
हाँ वोटर लिस्ट को ऑनलाइन देखा जा सकता है। आप इसे डाउनलोड भी कर सकते है।
वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के लिए सरकार द्वारा न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तय की गयी है।
अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम गलत हो गया हो तो आप उसमें संसोधन करवा सकते है।