भारत की वित्तीय अर्थव्यवस्था में बैंकिंग क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। देश की मौद्रिक नीति से लेकर साख एवं जमापूँजी सम्बंधित सभी कार्यो को बैंको द्वारा ही सम्पादित किया जाता है। ऐसे में नागरिकों के प्रतिदिन के मौद्रिक लेन-देन में बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। देश में स्वामित्व, कार्य एवं प्रकार्यो के आधार पर मुख्यत सरकारी एवं निजी क्षेत्र के बैंकों का योगदान है परन्तु समय-समय पर सरकार द्वारा सार्वजनिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया जाता रहा है जिससे की विभिन बैंकों के विलय (merger) होने से बैंकों की संख्या में बदलाव होता रहता है। क्या आप जानते है की देश में वर्तमान समय में कितने सरकारी एवं प्राइवेट बैंक है? चलिए आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इस सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करने वाले है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको भारत में कुल सरकारी बैंक और प्राइवेट बैंक की सूची (List of Government Banks and Private Banks in India 2023) सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
बैंकिंग सेवाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को भी अक्सर देश के बैंकों से जुड़े प्रश्न पूछे जाते है ऐसे में बैंक परीक्षाओ की तैयारी करने वाले सभी छात्रों के लिए भी यह आर्टिकल महत्वपूर्ण रहने वाला है।
Bank Accounts कितने प्रकार के होते हैं ?
यहाँ भी देखें -->> क्विज खेलकर इनाम कमाएं
Article Contents
बैंक क्या होता है ?
प्रतिदिन के जीवन में हम सभी लेन-देन सम्बंधित कार्यो के लिए बैंक जाते रहते है ऐसे में हम सभी बैंक से भली-भाँति परिचित होते है। बैंक वह वित्तीय संस्थान है जिसे सरकार द्वारा वित्तीय लेन-देन के लिए अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्रदान किया जाता है। सरल शब्दो में कहा जाए तो सरकार द्वारा वित्तीय लेन-देन के लिए अधिकृत संस्था को बैंक कहा जाता है। स्वामित्व, प्रकार्य एवं अन्य विषयो के आधार पर बैंकों को निम्न भागो में विभाजित किया गया है :-
- केंद्रीय बैंक (Central Bank)
- वाणिज्यिक बैंक (Commercial Bank)
- सहकारी बैंक (Cooperative Banks)
- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (Regional Rural Bank)
बैंको के द्वारा मुद्रा, साख एवं धन प्रबंधन से जुड़े विभिन कार्यो को किया जाता है। देश की वित्तीय अर्थव्यवस्था में बैंक सबसे प्रमुख संस्थान होते है।
बैंक अकाउंट कैसे खोलते है | जरूरी डाक्यूमेंट्स
सरकारी बैंक की सूची एवं राष्ट्रीकरण (विलय से पूर्व)
भारत सरकार द्वारा समय-समय पर विभिन सरकारी बैंको का राष्ट्रीयकरण किया जाता रहा है। यहाँ आपको भारत सरकार द्वारा विभिन बैंको के राष्ट्रीयकरण का वर्ष एवं विलय से पूर्व की लिस्ट प्रदान की गयी है :-
क्र. सं. | बैंक का नाम | राष्ट्रीयकरण वर्ष |
1. | आंध्रा बैंक (Andhra Bank) | 1980 |
2. | बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) | 1969 |
3. | इलाहाबाद बैंक (Allahabad Bank) | 1969 |
4. | बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) | 1969 |
5. | केनरा बैंक (Canara Bank) | 1969 |
6. | बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) | 1969 |
7. | देना बैंक (Dena Bank) | 1969 |
8. | कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) | 1980 |
9. | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) | 1969 |
10. | इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) | 1969 |
11. | इंडियन बैंक (Indian Bank) | 1969 |
12. | ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) | 1980 |
13. | पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) | 1969 |
14. | पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) | 1969 |
15. | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) | 1955 |
16. | यूको बैंक (UCO Bank) | 1969 |
17. | सिंडीकेट बैंक (Syndicate Bank) | 1969 |
18. | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) | 1969 |
19. | विजया बैंक (Vijaya Bank) | 1969 |
20. | यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इण्डिया | 1969 |
महत्वपूर्ण बिंदु:-
- 19 जुलाई 1969 को भारत की तत्कालीन प्रधानमन्त्री श्रीमती इंदिरा गाँधी जी द्वारा स्वतंत्रता के पश्चात देश में प्रथम बार बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था। बैंको के राष्ट्रीयकरण के प्रथम चरण में कुल 14 बैंकों को राष्ट्रीयकृत किया गया था।
- देश में बैंको के दूसरे चरण का राष्ट्रीयकरण 15 अप्रैल 1980 को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी द्वारा किया गया था। बैंको के राष्ट्रीयकरण के द्वितीय चरण में कुल 6 बैंकों को राष्ट्रीयकृत किया गया था।
भारत में वर्तमान सरकारी बैंक की सूची 2023
भारत सरकार द्वारा समय-समय पर सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों का विलय किया जाता रहा है जिससे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको की संख्या में बदलाव होता रहता है। वर्तमान में भारत में सरकारी बैंकों (सार्वजनिक बैंकों) की कुल संख्या 12 है। यहाँ आपको भारत के सरकारी बैंकों की सूची 2023 (List of Government (PSB) Banks in India 2023) सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है :-
क्र. स. | बैंक का नाम | मुख्यालय |
1. | भारतीय स्टेट बैंक | मुंबई |
2. | इंडियन ओवरसीज बैंक | चेन्नई |
3. | पंजाब नेशनल बैंक | नई दिल्ली |
4. | केनरा बैंक | बैंगलोर |
5. | बैंक ऑफ इंडिया | मुंबई |
6. | इंडियन बैंक | चेन्नई |
7. | पंजाब एंड सिंध बैंक | नई दिल्ली |
8. | बैंक ऑफ महाराष्ट्र | पुणे |
9. | यूको बैंक | कोलकाता |
10. | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | मुंबई |
11. | बैंक ऑफ बड़ौदा | गुजरात |
12. | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | मुंबई |
भारत में प्राइवेट बैंक की सूची 2023
भारत की मिश्रित अर्थव्यवस्था में सरकारी बैंकों के साथ निजी क्षेत्र के बैंकों (प्राइवेट बैंक) की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। यहाँ आपको भारत में प्राइवेट बैंक की सूची 2023 (List of Private Banks in India 2023) सम्बंधित सभी जानकारियाँ प्रदान की गयी है :-
क्र. सं. | बैंक का नाम | स्थापना वर्ष | मुख्यालय |
1. | ऐक्सिस बैंक | 1993 | मुंबई, महाराष्ट्र |
2. | सीएसबी बैंक | 1920 | त्रिशूर, केरल |
3. | बंधन बैंक | 2015 | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
4. | सिटी यूनियन बैंक | 1904 | कुंभकोणम, तमिल नाडु |
5. | धनलक्ष्मी बैंक | 1927 | त्रिशूर शहर, केरल |
6. | डीसीबी बैंक | 1930 | मुंबई, महाराष्ट्र |
7. | फेडरल बैंक | 1931 | अलुवा, कोच्चि |
8. | आईसीआईसीआई बैंक | 1994 | मुंबई, महाराष्ट्र |
9. | एचडीएफसी बैंक | 1994 | मुंबई, महाराष्ट्र |
10. | आईडीएफसी फर्स्ट बैंक | 2015 | मुंबई, महाराष्ट्र |
11. | आईडीबीआई बैंक | 1964 | मुंबई, महाराष्ट्र |
12. | इंडसइंड बैंक | 1994 | पुणे, महाराष्ट्र |
13. | कर्नाटक बैंक | 1924 | मंगलुरु, कर्नाटक |
14. | जम्मू और कश्मीर बैंक | 1938 | श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर |
15. | यस बैंक | 2004 | मुंबई, महाराष्ट्र |
16. | नैनीताल बैंक | 1922 | नैनीताल, उत्तराखंड |
17. | कोटक महिंद्रा बैंक | 2003 | मुंबई, महाराष्ट्र |
18. | आरबीएल बैंक | 1943 | मुंबई, महाराष्ट्र |
19. | तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक | 1921 | तूतीकोरिन, तमिलनाडु |
20. | साउथ इंडियन बैंक | 1929 | त्रिशूर, केरल |
21. | करूर वैश्य बैंक | 1996 | करूर, तमिल नाडु |
इस प्रकार यहाँ आपको देश के सभी सरकारी बैंक और प्राइवेट बैंक की सूची (List of Government Banks and Private Banks in India 2023) सम्बंधित जानकारी प्रदान की गयी है।
List of Government Banks and Private Banks in India (FAQ)
बैंक वह वित्तीय संस्थान होता है जिसे सरकार द्वारा वित्तीय लेन-देन के लिए लाइसेंस प्रदान किया जाता है। वास्तव में बैंक वित्तीय लेन-देन हेतु सरकार द्वारा अधिकृत संस्थाएँ है।
सरकारी बैंक का स्वामित्व सरकार के पास होता है जबकि प्राइवेट बैंकों का स्वामित्व व्यक्तियों एवं निजी संस्थानों के पास होता है। सरकारी बैंकों में 51 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी सरकार की होती है।
भारत सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्रों के विभिन बैंकों के विलय के बाद वर्तमान में भारत में कुल 12 सरकारी बैंक है। ऊपर दिए गए आर्टिकल के माध्यम से आप भारत के सरकारी बैंकों की सूची 2023 (List of Government (PSB) Banks in India 2023) सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
सार्वजनिक क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया है।
भारत में बैंकों का राष्ट्रीयकरण वर्ष 1969 में श्रीमती इंदिरा गाँधी के काल में हुआ था। इस वर्ष 14 बैंको का राष्ट्रीयकरण किया गया था।